गुरसराय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गुरसराय। जगदीश सिंह यादव नंदकिशोर मोदी महाविद्यालय गुरसराय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं में महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसके माध्यम से समाज में महिला सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. यादव ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय की अन्य छात्राओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अनूप अवस्थी, द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी रश्मि गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रहलाद गुप्ता, श्वेता द्विवेदी, ऋतु यादव, रामनरेश यादव, बृजेंद्र यादव, शिवम दुबे, शिवम व्यास, चंद्रभूषण पटेल, राजीव सिंह घोष, जगदेव सिंह घोष एवं फातिमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- गुरसराय (झांसी)। गुरसराय नगर की पावन धरा पर विराजमान आचार्य विराग सागर महाराज के परम शिष्य, प्रवचन केसरी मुनि 108 विश्रांत सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में आत्मकल्याण का गूढ़ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जैसे स्वयं को प्रधानमंत्री कह देने मात्र से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता, उसी प्रकार अपने आप को परमात्मा कहने से कोई परमात्मा नहीं हो सकता। सच्चा परमात्मा कभी स्वयं को घोषित नहीं करता, बल्कि उसके आचरण और साधना ही उसकी पहचान होते हैं। इसलिए दिखावे और प्रचार से दूर रहकर आत्मशुद्धि और साधना के मार्ग पर चलना ही सच्ची साधना है। मुनि ने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति को चिल्लाने या दिखावा करने की बजाय अपने भीतर के विकारों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। आत्मसंयम, तप और सेवा के माध्यम से ही मनुष्य परमात्मा के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को प्रातः 6:00 बजे से अभिषेक, शांतिधारा एवं संगीतमय आदिनाथ विधान का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वैशाख शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भगवान आदिनाथ को प्रथम आहार देने का सौभाग्य राजा श्रेयांश और राजा सोम को प्राप्त हुआ था, जिसके बाद से यह पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। रात्रि में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गुरु सेवा का भावपूर्ण दृश्य भी देखने को मिला। मुनि श्री ने कहा कि बाल्यावस्था से ही सेवा और संस्कारों का विकास समाज और धर्म की उन्नति का आधार है। ऐसे संस्कारित बच्चे भविष्य में जैन धर्म की प्रभावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- बुलडोजर दंगाई की हड्डी-पसली तोड़कर एक्सप्रेसवे बना देता है #YogiAdityanath #WomenReservationBill #RahulGandhi #BengalRally #WestBengalElection2026 #Congress #MamataBanerjee #ModiVsMamata #Muslim #JaiShriRam #TMC #Namaz #Azaan #JummeKiNamaz #FridayNamaz #UPMasjid #Bulldozer #LawAndOrder #Expressway1
- Post by Sonu Jhansi1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- गरौठा। बामौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागर में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीओ एग्रीकल्चर जनवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नागर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक ढंग से हो रहा है और गांव में विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही गांव में कई नई योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।1
- हमीरपुर के मौदहा में 14 साल की बच्ची का अपहरण का मामला सामने आया है। गांव के ही दो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है ¹। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि दोनों आरोपी सुमित व सोमेश घटना को अंजाम देने से एक दिन पूर्व घर से निकले थे। जब दो दिन तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने इस घटना के दूसरे दिन पास के ही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बच्ची को बरामद कर लिया ²।1
- Dheerendra Rajput2
- Post by Sonu Jhansi1