ऑडियो वायरल होने के बाद लाइनमैन पर गिरी गाज, सेवा समाप्त करने की संस्तुति ऑडियो वायरल होने के बाद लाइनमैन पर गिरी गाज, सेवा समाप्त करने की संस्तुति पंचम डिवीजन के ककोड़ प्रथम बिजली घर से जुड़े एक संविदा लाइनमैन पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और बिजली चोरी कराने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले में शिकायतकर्ता द्वारा की गई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायत के अनुसार, लाइनमैन ने एक उपभोक्ता से काम करने के बदले तीन हजार रुपये की मांग की थी। जब संबंधित व्यक्ति ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपी लाइनमैन ने एलटी लाइन से तार काट दिया और बिना पैसे लिए दोबारा जोड़ने से साफ इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने लाइनमैन के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उच्चाधिकारियों को व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजी। वायरल ऑडियो में लाइनमैन न केवल रिश्वत मांगता हुआ सुनाई दे रहा है, बल्कि यह भी स्वीकार कर रहा है कि वह काफी समय से बिना कनेक्शन के बिजली की आपूर्ति कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच कराई। जांच के बाद संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की गई है। इस संबंध में मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। किसी भी स्तर पर अवैध वसूली या बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी लाइनमैन को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

- एमएसपी की गारंटी दो, वरना होगा बड़ा आंदोलन” — राजा बाबू पार्क की किसान पंचायत में गरजे जगवीर भाटी राजा बाबू पार्क, बुलंदशहर में आयोजित किसान पंचायत में आज किसानों की आवाज बुलंद हुई। तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जगवीर भाटी (वैर बादशाहपुर) ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करने से किसानों का भला नहीं होगा, जब तक उसे कानूनी गारंटी के साथ लागू नहीं किया जाता। भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना उसका अधिकार है। सरकार एमएसपी की गारंटी सुनिश्चित करे, अन्यथा किसान सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।” उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और मांग की कि खरीद केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कांटे (तौल केंद्र) लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि तौल के समय किसान घंटों इधर-उधर भटकता है, जिससे उसका समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं। पंचायत में उपस्थित सैकड़ों किसानों ने भाटी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और एकजुटता का संदेश दिया। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर उदयपाल सिंह जी ने भी किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। मंच पर जिला अध्यक्ष ठाकुर लोकेश राघव जी, जिला अध्यक्ष युवा शैलेंद्र आर्य जी, जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू जी, जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान जी, जिला उपाध्यक्ष रोहतास कुमार जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान पंचायत ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। एमएसपी की कानूनी गारंटी और गेहूं खरीद में पारदर्शी व्यवस्था किसानों की पहली प्राथमिकता है। राजा बाबू पार्क की यह पंचायत आने वाले समय में किसान आंदोलन की नई दिशा तय कर सकती है।1
- Post by Mehboob ALi1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: बुलंदशहर 🚨 मेहनत की कमाई पर 'धोखे' का साया: पत्नी ने घर बेचकर किया पति को बेघर! बुलंदशहर के जहांगीराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कार मैकेनिक की जीवन भर की जमापूंजी पर उसकी दूसरी पत्नी ने ही डाका डाल दिया। 📍 पूरा मामला क्या है? जहांगीराबाद के मोहल्ला न्यू पाठक के रहने वाले एक कार मैकेनिक ने अपनी मेहनत की कमाई से एक घर खरीदा और उसे अपनी दूसरी पत्नी के नाम कर दिया। लेकिन आरोप है कि पत्नी ने उसे धोखा देकर घर भूमाफियाओं को बेच दिया और वहां से रफूचक्कर हो गई। ⚠️ अब क्या है स्थिति? पीड़ित कार मैकेनिक और उसकी पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ अब सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। मकान के मालिकाना हक को लेकर पीड़ित और उसकी दूसरी पत्नी के बीच मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार को मकान खरीदने वाले भूमाफिया गिरोह ने घर पर कब्जे की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के पीछे कुछ सजायाफ्ता मुजरिमों का हाथ है। पुलिस पर आरोप: पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि डायल 112 पुलिस ने उनके घर पर ताला डाल दिया है। ⚖️ इंसाफ की गुहार पीड़ित ने कोतवाली जहांगीराबाद में तहरीर देकर अपना घर वापस दिलवाने और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। बुलंदशहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। ✍️ बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज से मनोज गिरी की रिपोर्ट #BulandshahrTimesNews #Jahangirabad #BreakingNews #UttarPradesh #BTN24 #CrimeNews #Latestnewstoday #Live1
- उत्तराखंड गढ़वाली फ़िल्म बौल्या काका जल्द ही रिलीज़ होने वाली है गढ़वाल और कुमायूँ के सिनेमा घरों में दिल्ली देहरादून में यह फ़िल्म धमाल मचा चुकी है1
- *🏵️भारत के राष्ट्रगान से गूंज उठा कोलंबो।* *भारत से मिली ‘शर्मनाक’ हार के बाद पाकिस्तान में सड़कों पर टूटे टीवी, फैंस के रिएक्शन वायरल* PAK Fans Broke TV: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. 176 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए पाक टीम मात्र 114 रन पर ही ढेर हो गई. इसके बाद पाकिस्तानी फैंस हमेशा की तरह गुस्से में नजर आए. उन्होंने सड़कों पर आकर टीवी तोड़े. इसी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।1
- बुलंदशहर के वेव शुगर मिल का मामला1
- सोशल मीडिया पर फरवरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ध्रुव राठी एक पॉडकास्ट के दौरान रहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को डिस्ट्रॉय करने की कोशिश की है इससे अच्छा किसी गधे को बिट्ठल देते वह कुछ नहीं करता तो कम से कम देश डिस्ट्रॉय नहीं होता अपनी ही स्पीड पर विरोध करता रहता लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार ऐसे नियम और ऐसी दिले की है जिससे कि उद्योगपतियों को तो फायदा हुआ लेकिन भारत की करेंसी से लेकर के भारत के अर्थव्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई है और भारत पर लाखों करोड़ का कर्ज लगातार बढ़ रहा है1
- बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई एक अहम बैठक बैठक में आए सैकड़ो किसान किसानों ने रखी अपनी समस्याएं1