नीम मिश्री सिखाती है मीठे कड़वे अनुभवों को स्वीकार करना - *राजेश अग्रवाल* *वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नवसंबत्सर पर्व* गुना। चैत्र नवरात्रि एवं नवसंबत्सर के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय जयस्तंभ चौराहे पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण को सवा मन लड्डुओं का भोग लगाकर नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए मुंह मीठा कराया गया, साथ ही हमारी हिन्दू परंपरा के अनुसार नीम, मिश्री ओर कालीमिर्च का सेवन भी कराया गया । इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन नीम और मिश्री के सेवन का एक विशेष महत्व है , एक ओर जहां यह हमें जीवन में मीठे और कड़वे अनुभवों को स्वीकार करने हेतु सामर्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है । नववर्ष के प्रारंभ चैत्र माह में नई ऋतु का प्रारंभ है नई फसलों के आगमन के साथ ही वृक्ष वनस्पति एवं फूलों में नई कोपलों का संचार होता है जिससे हमें नई उर्जा प्राप्त होती है। l
नीम मिश्री सिखाती है मीठे कड़वे अनुभवों को स्वीकार करना - *राजेश अग्रवाल* *वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नवसंबत्सर पर्व* गुना। चैत्र नवरात्रि एवं नवसंबत्सर के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय जयस्तंभ चौराहे पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण को सवा मन लड्डुओं का भोग लगाकर नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए मुंह मीठा कराया गया, साथ ही हमारी हिन्दू परंपरा के अनुसार नीम, मिश्री ओर कालीमिर्च का सेवन भी कराया गया । इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन नीम और मिश्री के सेवन का एक विशेष महत्व है , एक ओर जहां यह हमें जीवन में मीठे और कड़वे अनुभवों को स्वीकार करने हेतु सामर्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है । नववर्ष के प्रारंभ चैत्र माह में नई ऋतु का प्रारंभ है नई फसलों के आगमन के साथ ही वृक्ष वनस्पति एवं फूलों में नई कोपलों का संचार होता है जिससे हमें नई उर्जा प्राप्त होती है। l
- पुलिस की सख्त कार्यवाही से अपराधियों में डर का माहौल, आमजन में बढा सुरक्षा का भरोसा1
- today news | साइबर क्राइम के तहत 1.25 की ठगी का मामला #ब्रेकिंग न्यूज1
- छबड़ा: निकटवर्ती मुंडला ग्राम पंचायत के बल्हारपुर गांव में नव हिन्दू वर्ष और नवरात्रि के प्रारंभिक दिन प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क किनारे बने चबूतरे, चौबारे एवं मकानों के कुछ हिस्सों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ये निर्माण निजी भूमि पर प्राचीन हिन्दू परंपरा के तहत मेहमानों के बैठने हेतु बनाए गए थे। उनका यह भी दावा है कि इस मामले में न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे) भी प्रभावी है, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। मामले की सूचना मिलने पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के आशियानों पर त्यौहार के समय इस प्रकार की कार्रवाई अनुचित है। मीणा ने शासन-प्रशासन के इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों के सहयोग से यह कार्रवाई की गई, उनके खिलाफ न्यायालय की अवमानना का प्रकरण दर्ज किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से ही नुकसान की भरपाई करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पीड़ितों को राहत नहीं दी गई, तो वे मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और आंदोलन किया जाएगा।इधर, प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।1
- Samudra manthan Pranayam at chouthmataji temple chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी. गौतम समाज द्वारा कस्बे में महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर महर्षि गौतम की झांकी समेत गाजे बाजे से विशाल जुलूस प्रमुख मार्गों से होकर निकला जिसका जगह जगह पर पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया। प्रवक्ता कुलदीप श्रोत्रिय ने बताया कि गौतम जयंती के उपलक्ष्य में समाज द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में समाज के लोगों ने परिवार सहित बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार सुबह रामायण पाठ स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण भगवान मंदिर पर हुई। वहीं रात्रि को सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। गुरुवार को रामायण की पूर्णाहुति के बाद महर्षि गौतम की शोभायात्रा निकाली। जिसमें सजाई झांकियां आकर्षण रही तो वहीं रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज भी जुलूस में शामिल रहे। सत्यनारायण भगवान मंदिर से दोपहर बाद गाजे बाजे से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार से विवेकानंद सर्किल होकर मनोहरथाना मार्ग से निकला। इस दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। बाद में समापन मंदिर पर हुआ । इस अवसर पर समाज के पुरुष वर्ग के साथ मातृशक्ति एवं बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।4
- गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से महर्षि गौतम जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद कस्बे के चौथ माता मंदिर परिसर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से महर्षि गौतम जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों द्वारा चयनित व्यक्तियों का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति प्रदान की गई। सम्मानित होने वालों में उपेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजकिशोर व्यास, जिला परिषद सदस्य प्रियंका शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मानक चंद शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, नरेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार गौतम, प्रदीप कुमार गौतम, भोजराज तिवारी, रमेशचंद शर्मा (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), रामेश्वर प्रसाद शर्मा (वरिष्ठ सदस्य), वयोवृद्ध नंदकिशोर शर्मा, पुरुषोत्तम मोकमपुरा, लक्ष्मीकांत शर्मा (पूर्व कोषाध्यक्ष), जगदीश शर्मा (रिटायर्ड प्रिंसिपल), हरिप्रसाद (पोस्टमैन), भामाशाह राजेश शर्मा, अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, पंडित एवं ललित कुमार शर्मा (अध्यक्ष, अभिभाषक परिषद) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान महर्षि गौतम के जीवन, आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।3
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में उत्साह के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष1
- नीम मिश्री सिखाती है मीठे कड़वे अनुभवों को स्वीकार करना - *राजेश अग्रवाल* *वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नवसंबत्सर पर्व* गुना। चैत्र नवरात्रि एवं नवसंबत्सर के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय जयस्तंभ चौराहे पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण को सवा मन लड्डुओं का भोग लगाकर नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए मुंह मीठा कराया गया, साथ ही हमारी हिन्दू परंपरा के अनुसार नीम, मिश्री ओर कालीमिर्च का सेवन भी कराया गया । इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन नीम और मिश्री के सेवन का एक विशेष महत्व है , एक ओर जहां यह हमें जीवन में मीठे और कड़वे अनुभवों को स्वीकार करने हेतु सामर्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है । नववर्ष के प्रारंभ चैत्र माह में नई ऋतु का प्रारंभ है नई फसलों के आगमन के साथ ही वृक्ष वनस्पति एवं फूलों में नई कोपलों का संचार होता है जिससे हमें नई उर्जा प्राप्त होती है। l1