Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
Dpk Chauhan
मेरठ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Dpk Chauhan1
- 🚨 रुड़की में दर्दनाक हादसा — नहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत रुड़की। मंगलौर मोड़ स्थित राणा स्टील फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां नहर पटरी किनारे एक सफेद रंग की कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। कार का आधा हिस्सा नहर में डूबा हुआ था जबकि आधा झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। वाहन के अंदर दो युवक मृत अवस्था में पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7:45 बजे चेतक मोबाइल पर तैनात कांस्टेबल दिनेश चौहान को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि नहर किनारे कार संख्या UK 17W 8001 दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी है। इसके बाद सुबह 8:03 बजे डायल 112 पर भी हादसे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश डिमरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल रुड़की की मोर्चरी भिजवाया तथा शिनाख्त के लिए सीसीआर/डीसीआर को सूचित किया। कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की गई— ✅ सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान, निवासी गणेशपुर रुड़की ✅ अमन त्यागी (35 वर्ष) पुत्र ब्रजभूषण त्यागी, निवासी गली नंबर-10, राजेंद्र नगर रुड़की बताया जा रहा है कि दोनों युवक कार में सवार थे और किसी कारणवश वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 👉 पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। A BHARAT NEWS10 | सबसे पहले आपकी आवाज 📰1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे। कुम्भ मेला नियंत्रण भवन ( सीसीआर ) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला 2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। रु. 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है। शिलान्यास किये गए कार्यों का सेक्टरवार सारांश निम्नानुसार है :- 1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़ 2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़ 3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़ 4. श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़ मुख्यमंत्री द्वारा सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली जा रही है।1
- #ब्रेकिंग न्यूज / लकसर (संवाददाता - सुमित कश्यप) बंदूकों की मौजूदगी में महिला डांसर के ठुमके, भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कार्यक्रम का लेते दिखे लुत्फ। हरिद्वार की खानपुर सीट से अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात एक शादी समारोह में स्टेज पर महिला डांसर प्रस्तुति दे रही थी, इसी दौरान पूर्व विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहे। वीडियो में महिला डांसर के आसपास हथियार लिए खड़े दो व्यक्ति भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें पूर्व विधायक के सुरक्षा कर्मी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि खानपुर सीट से जुड़े फायरिंग विवाद के बाद फिर सामने आए इस वीडियो ने हथियारों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।4
- रायपुर/देहरादून देहरादून में शिक्षा अधिकारी से मारपीट की घटना से मचा हड़कंप। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल। शिक्षा निदेशालय में सामने आई मारपीट की घटना। निदेशक बेसिक अजय नौडियाल से मारपीट का आरोप विधायक समर्थकों पर। रायपुर क्षेत्र का है मामला।1
- कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सामने एक महिला द्वारा डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो की सत्यता के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, और इंडियन निर्भीक न्यूज़ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रणव सिंह चैंपियन पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लेकर तमंचे पर डिस्को तक के विवाद शामिल हैं उन्हें हाल ही में खानपुर MLA उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था । इस तरह के वायरल वीडियो का प्रभाव समाज पर नकारात्मक हो सकता है, खासकर जब इसमें किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री हो। ऐसे वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना और उसके पीछे के संदर्भ को समझना महत्वपूर्ण है। आपके पास इस विषय पर कोई विशिष्ट प्रश्न हैं? जैसे कि: 1.इस तरह के वायरल वीडियो के प्रभाव पर आपके क्या विचार हैं? इंडियन निर्भीक टाइम्स न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है1
- Post by Dpk Chauhan1
- सुमित कश्यप लकसर ( उत्तराखंड) लक्सर तहसील मुख्यालय परिसर में लेखपाल रिसुराज राणा व अधिवक्ता बृजपाल व टाइपराइटर सोनू के बीच प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाने को लेकर विवाद हो गया देखते- देखते इनके बीच पहले हाथपाई फिर मारपीट हो गई, लेखपालों ने आरोप लगाया की उसके साथ मारपीट की गई है, वहीं अधिवक्ताओं आरोप है की लेखपाल द्वारा प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाने के मामले में उनके क्लाइंट को लगातार परेशान किया जा रहा था और उनके साथ भी यह अभद्रता की जा रही थी उन्होंने भी लेखपाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.....घटना के विरोध में उत्तराखंड लेखपाल संघ द्वारा कामकाज छोड़कर तहसील मुख्यालय पर धरना देकर आंदोलन शुरू कर दिया गया है.... लेखपाल संघ मामले में आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ कानून कारवाई की मांग कर रहा है....वही अधिवक्ताओं ने भी आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया तथा नो वर्क करने की चेतावनी देते हुए कामकाज ठप कर दिया है। वहीं एसडीएम सौरभ असवाल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि फिलहाल वार्तालाप दोनों पक्ष से की जा रही है। बाइट.... सतेंद्र चौधरी अधिवक्ता बाइट..... निधि शर्मा अधिवक्ता बाइट.... प्रवीण गोयल अधिवक्ता बाइट... उनमेद सिँह तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ लेखपाल4
- करनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा के नेतृत्व में करनपुर मंडल द्वारा शनिवार को हिंदू सम्मेलन रैली का आयोजन किया गया और रविवार को ई सी रोड निकट करनपुर चौक पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।1