आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम: रामाकोना में गूंज रही काकड़ आरती पांढुर्णा:-कार्तिक पूर्णिमा पर होगा भव्य समापन, विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ रहे श्रद्धालु । ग्राम रामाकोना स्थित विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी काकड़ आरती का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। पंढरीनाथ महाराज की कृपा और आस्था से जुड़े इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भजन, आरती और पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं। प्रातःकाल मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को विशेष बनाती है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर काकड़ आरती का समापन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भजन, आरती और पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और जनभागीदारी का संदेश भी दिया है। साथ ही, स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग पर भी अपनी बात रखी।रामाकोना का विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर इन दिनों सुबह-सुबह भक्ति, विश्वास और सामूहिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। काकड़ आरती की यह परंपरा न केवल धार्मिक श्रद्धा को मजबूत कर रही है, बल्कि ग्रामीणों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य भी कर रही है।
आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम: रामाकोना में गूंज रही काकड़ आरती पांढुर्णा:-कार्तिक पूर्णिमा पर होगा भव्य समापन, विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ रहे श्रद्धालु । ग्राम रामाकोना स्थित विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी काकड़ आरती का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। पंढरीनाथ महाराज की कृपा और आस्था से जुड़े इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे के बीच बड़ी संख्या में
श्रद्धालु पहुंचकर भजन, आरती और पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं। प्रातःकाल मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को विशेष बनाती है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर काकड़ आरती का समापन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भजन, आरती और पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता
और जनभागीदारी का संदेश भी दिया है। साथ ही, स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग पर भी अपनी बात रखी।रामाकोना का विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर इन दिनों सुबह-सुबह भक्ति, विश्वास और सामूहिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। काकड़ आरती की यह परंपरा न केवल धार्मिक श्रद्धा को मजबूत कर रही है, बल्कि ग्रामीणों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य भी कर रही है।
- बेरडी में पंढरी महोत्सव: भक्तों को फलाहार महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ पांढुर्णा:-भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने किया शुभारंभ, सेवा और भक्ति का दिया संदेश। ग्राम बेरडी में आयोजित ‘बेरडी मध्ये पंढरी’ अखंड हरिनाम सप्ताह महोत्सव के अवसर पर बेरडी रोड स्थित भवानी माता मंदिर के समीप श्रद्धालुओं के लिए फलाहार एवं महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के हस्ते किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस सेवा कार्य में श्रद्धालुओं को फलाहार एवं महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से भक्ति, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है। महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।3
- बैतूल के सावंगी में सड़क निर्माण के दौरान साइड पट्टा डालने में ठेकेदार कर रहा हैं घरेलु गैस सिलेंडर का इस्तेमाल1
- डीआईजी ने की बैतूल जिले की वार्षिक अपराध समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश वैज्ञानिक विवेचना और प्रभावी पैरवी पर जोर, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई बैतूल। पुलिस उपमहानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज बीरेन्द्र कुमार सिंह ने 28 अक्टूबर को बैतूल जिले का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने लंबित अपराधों का प्राथमिकता से निराकरण करने, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने और वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने, लंबित चालान शीघ्र प्रस्तुत करने तथा शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने जब्त संपत्ति और वाहनों से जुड़े मामलों का नियमानुसार निराकरण करने, थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, शासकीय संपत्ति एवं हथियारों का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने और थानों के रजिस्टरों व अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। हवालात की नियमित जांच तथा गिरफ्तार आरोपियों के पास प्रतिबंधित सामग्री नहीं होने देने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। डीआईजी ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर जवाबदेही तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के प्रस्ताव भेजने, जबकि लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वार्षिक अपराध समीक्षा का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।1
- बैतूल में कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 35 ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, जिले की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे प्रशिक्षित कोच संदीप वाईकर बैतूल बैतूल। बैतूल स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की मेजबानी में ट्राइबल अफेयर्स विभाग, बैतूल के अधिकृत कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षकों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल, बैतूल में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के 35 पंजीकृत ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के प्रमाणित कोच शिहान राजेंद्र सिंह तोमर ने प्रशिक्षकों को दो दिनों तक गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने की आधुनिक पद्धतियों, आत्मरक्षा की तकनीकों और कराटे के निर्धारित पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के वर्ष 2026 के नवीनतम प्रतियोगिता नियमों से भी अवगत कराया गया। कार्यशाला का सफल आयोजन शिहान ओंकार मोहबे, बैतूल जिला संघ की अध्यक्ष सैंसेई पूजा पवार, सचिव सैंसेई रमेश धुर्वे एवं सेंपाई सियाराम वट्टी के विशेष प्रयासों से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संजीवनी स्कूल के प्राचार्य डॉ. पवार का भी विशेष सहयोग रहा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 35 कोच अब रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पूरे बैतूल जिले में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।4
- जुन्नारदेव विधायक के बयान पर सियासी बवाल, आमसभा में दिया विवादित बयान* *छिंदवाड़ा -* परासिया में चांदामेटा दशहरा उत्सव विवाद को लेकर आयोजित कांग्रेस की आक्रोश रैली में जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके द्वारा दिए गए बयान पर सियासी घमासान मच गया है। वायरल हो रहे वीडियो में जुन्नारदेव विधायक मंच से संबोधित करते हुए कह रहे हैं - _"राम को मानने वाले लोग, राम के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग, जो राम को मानते हैं उनके ऊपर FIR कराते हैं... ये बदला लेने का समय है और सिर्फ मोदी, अमित शाह को हटा के काम नहीं चलेगा... जिले के सांसद से लेकर बूथ में जो भाजपा का पट्टा डालता है उसको भी खटमल की तरह मसलेंगे तब हमारे जिले में शांति आएगी।"_ विधायक के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा खुलेआम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बता दें कि यह बयान परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि पर दर्ज FIR के विरोध में चांदामेटा से परासिया तक निकाली गई आक्रोश रैली के दौरान दिया गया था। मंच पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद जिले की सियासत और गरमा गई है जुन्नारदेव विधायक के बयान पर सियासी बवाल, आमसभा में दिया विवादित बयान* *छिंदवाड़ा -* परासिया में चांदामेटा दशहरा उत्सव विवाद को लेकर आयोजित कांग्रेस की आक्रोश रैली में जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके द्वारा दिए गए बयान पर सियासी घमासान मच गया है। वायरल हो रहे वीडियो में जुन्नारदेव विधायक मंच से संबोधित करते हुए कह रहे हैं - _"राम को मानने वाले लोग, राम के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग, जो राम को मानते हैं उनके ऊपर FIR कराते हैं... ये बदला लेने का समय है और सिर्फ मोदी, अमित शाह को हटा के काम नहीं चलेगा... जिले के सांसद से लेकर बूथ में जो भाजपा का पट्टा डालता है उसको भी खटमल की तरह मसलेंगे तब हमारे जिले में शांति आएगी।"_ विधायक के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा खुलेआम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बता दें कि यह बयान परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि पर दर्ज FIR के विरोध में चांदामेटा से परासिया तक निकाली गई आक्रोश रैली के दौरान दिया गया था। मंच पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद जिले की सियासत और गरमा गई है1
- छिंदवाड़ा के परासिय विधानसभा के विधायक सोहन वाल्मीकि पर मामला दर्ज होने पर आक्रोश रैली जिला छिंदवाड़ा के विधानसभा परासिया में संस्कृति विभाग द्वारा विधायक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भाजपा के लोग भी पहुंचे थे बैठने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस के विधायक सोहन वाल्मीकि पर मामला दर्ज कर दिया गया जिसको लेकर कांग्रेस में आक्रोश पैदा हो गया और आज आक्रोश रैली निकालकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के विधायक शामिल हुए4
- हिवरा के आस्था धाम में मां अम्बा देवी की महाआरती और दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ली प्रसादी आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के हिवरा गांव में मंगलवार रात्रि 8 बजे अम्बा देवी मंदिर में आयोजित महाआरती और मणडारे में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। क्षेत्र के हजारों लोगो ने मां अम्बा देवी के दर्शन कर वर्ष में एक बार होने वाली महाआरती में शामिल हुए। मिली जानकारी अनुसार भण्डारे में लगभग 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।ग्राम के युवाओं द्वारा 15 वर्ष पहले शुरू की गई महाआरती आज अन्य गांवों के लिए एकता का संदेश बन गई। महाआरती की परम्परा को ग्रामीण आस्था और श्रद्धा से निभा रहे हैं। जिसका नाराज मंगलवार महाआरती में देखने को मिला। मां अम्बे के प्रति सच्ची श्रद्धा गांव की एकता का यह संदेश अब प्रेरणा बन गया।1
- आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम: रामाकोना में गूंज रही काकड़ आरती पांढुर्णा:-कार्तिक पूर्णिमा पर होगा भव्य समापन, विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ रहे श्रद्धालु । ग्राम रामाकोना स्थित विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी काकड़ आरती का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। पंढरीनाथ महाराज की कृपा और आस्था से जुड़े इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भजन, आरती और पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं। प्रातःकाल मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को विशेष बनाती है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर काकड़ आरती का समापन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भजन, आरती और पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और जनभागीदारी का संदेश भी दिया है। साथ ही, स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग पर भी अपनी बात रखी।रामाकोना का विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर इन दिनों सुबह-सुबह भक्ति, विश्वास और सामूहिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। काकड़ आरती की यह परंपरा न केवल धार्मिक श्रद्धा को मजबूत कर रही है, बल्कि ग्रामीणों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य भी कर रही है।3