Shuru
Apke Nagar Ki App…
चूरू के राजलदेसर (मूल निवासी जाखल) की बाईसा कु. भानवी शेखावत का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत जी की सुपुत्री भानवी की इस शानदार सफलता से न केवल शेखावत परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र में अत्यंत हर्ष और गौरव का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का स्वर्णिम क्षण माना जा रहा है। भानवी बाईसा की कड़ी मेहनत, लगन और अटूट समर्पण ने आज उन्हें इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाया है। उनके इस चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी जा रही हैं। साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना की गई है कि वे मातृभूमि की सेवा करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और उनका जीवन हमेशा यश, सम्मान तथा सफलता से परिपूर्ण रहे।
Bhajan lal sharma

More news from राजस्थान and nearby areas
- चूरू के राजलदेसर (मूल निवासी जाखल) की बाईसा कु. भानवी शेखावत का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत जी की सुपुत्री भानवी की इस शानदार सफलता से न केवल शेखावत परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र में अत्यंत हर्ष और गौरव का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का स्वर्णिम क्षण माना जा रहा है। भानवी बाईसा की कड़ी मेहनत, लगन और अटूट समर्पण ने आज उन्हें इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाया है। उनके इस चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी जा रही हैं। साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना की गई है कि वे मातृभूमि की सेवा करते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और उनका जीवन हमेशा यश, सम्मान तथा सफलता से परिपूर्ण रहे।2
- राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में बंधेज शिल्पकारों के लिए पंद्रह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है।1
- झुंझुनूं जिले में दवा विक्रय व्यवस्था को पारदर्शी और नियमसम्मत बनाए रखने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मेडिकल स्टोरों के औषधि अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) निलंबित कर दिए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक अनूप रावत ने बताया कि विभाग द्वारा दवा दुकानों के नियमित निरीक्षण और अभिलेखों की जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में नियमों के उल्लंघन और विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। इसके आधार पर झुंझुनूं के एजेडबी डिस्ट्रीब्यूटर्स व न्यू गुरुकृपा मेडिकल स्टोर, पिलानी के स्वास्तिक मेडिकल स्टोर और पचेरी कला के रामजी मेडिकल के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। ये निलंबन आदेश 15 जुलाई से प्रभावी होंगे, जबकि प्रतिष्ठानों पर जारी निलंबन आदेश 15 जुलाई 2026 से लागू होने की बात कही गई है। अनूप रावत ने स्पष्ट किया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों की पालना करना सभी दवा विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है। चूंकि यह विषय सीधे मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए दवा बिक्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं से औषधियों के क्रय-विक्रय, भंडारण और अभिलेख संधारण के प्रावधानों का पूर्णतः पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग के नियमित निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- झुंझुनू जिले के मंडावा कस्बे में रामगढ़ रोड पर स्थित खेतों में गंदे पानी का भराव होने से किसान बेहद परेशान हैं। खेतों में गंदा पानी इस कदर जमा हो चुका है कि वे तालाब की तरह नजर आ रहे हैं, जिसके कारण किसान अपने खेतों में बुवाई भी नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, रामगढ़ रोड पर जल निकासी के लिए एक बड़ा नाला बना हुआ है जिससे गंदा पानी बहकर आगे जाता है, लेकिन नाला खत्म होने के बाद इस गंदे पानी के स्थाई निपटान की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से यह गंदा पानी मुख्य मार्ग और लोगों के खेतों में जाकर भर रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है ताकि वे अपने खेतों में दोबारा खेती कर सकें। इसके साथ ही, लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस गंदे पानी को खेतों में आने से नहीं रोका गया, तो वे मजबूरन धरना-प्रदर्शन करने पर विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ में प्यार के चक्कर में लड़के ने की आत्महत्या झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ में प्यार के चक्कर में लड़के ने की आत्महत्या1