बैतूल के बरेठा घाट में पलटा खल्ली से भरा ट्रक, लगी भीषण आग दमकल ने पाया काबू बैतूल जिले के बरेठा घाट में एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ खल्ली से भरा ट्रक पलटने के बाद अचानक आग की चपेट में आ गया,घटना में ट्रक का केबिन,टायर और इंजन पूरी तरह जल गया राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यह ट्रक महाराष्ट्र से राजस्थान की ओर जा रहा था, जैसे ही बरेठा घाट की चढ़ाई पर पहुंचा अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। चालक ने ट्रक को संभालने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर पलट गया, इसी दौरान फ्यूल पाइप फट जाने से चिंगारी निकलते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे के समय ट्रक में चालक शिवनाथ निवासी नागौर, राजस्थान अकेला मौजूद था उसने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का केबिन, टायर और इंजन पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं शाहपुर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मोके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बैतूल के बरेठा घाट में पलटा खल्ली से भरा ट्रक, लगी भीषण आग दमकल ने पाया काबू बैतूल जिले के बरेठा घाट में एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ खल्ली से भरा ट्रक पलटने के बाद अचानक आग की चपेट में आ गया,घटना में ट्रक का केबिन,टायर और इंजन पूरी तरह जल गया राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यह ट्रक महाराष्ट्र से राजस्थान की ओर जा रहा था, जैसे ही बरेठा घाट की चढ़ाई पर पहुंचा अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। चालक ने ट्रक को संभालने की
कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर पलट गया, इसी दौरान फ्यूल पाइप फट जाने से चिंगारी निकलते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे के समय ट्रक में चालक शिवनाथ निवासी नागौर, राजस्थान अकेला मौजूद था उसने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का केबिन, टायर और इंजन पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं शाहपुर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मोके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
- 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बेचते हुये 09 आरोपी को गिरफ्तार किया गया । 🔹*कार्यवाही का विवरण* दिनांक 25.03.26 को रात्रि 08/30 बजे मुखबिर सूचना पर थाना मुलताई कस्बा क्षेत्र से अलग अलग स्थानो पर अवैध शराब बेचते पाये जाने पर आरोपी अविनाश पिता श्यामराव बचले निवासी बुकाखेडा से 14 पाव सफेद कीमती 1120 रूपये , आरोपिया मीना उर्फ गुड्डी बचले पति ताराचंद बचले निवासी कामथ से 12 पाव मसाला कीमती 1200 रूपये, आरोपी मिथुन पिता मदनलाल पवार निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई से 20 पाव देशी कीमती 1800 रूपये, आरोपी मनोज पिता लक्ष्मीनारायण कुशाह निवासी साहू ढाबा मुलताई से 15 पाव सफेद कीमती 1200 रूपये , आरोपी इंदल पिता भाउजी लबाड निवासी खडकबार से 15 पाव देशी मसाला कीमती 1500 रूपये, आरोप सुरेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेल वार्ड मुलताई से 70 पाव देशी प्लेन कीमती 6300 रूपये आरोपी मनोज पिता रामकिशन शिवहरे निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई से 12 पाव देशी प्लेन कीमती 960 रूपये आरोपी राजेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेलवार्ड मुलताई से 30 पाव अंग्रेजी गोवा तकीममती 3300 रूपये आरोपी संतुलाल पिता धन्नू जी उइके निवासी विछुआ से 06 लीटर कच्ची महुआ कीमती 600 रूपये की कुल 39.840 ली. कुल कीमती 17980 रूपये को विधिवत जप्त किया गया । उक्त शराब अपने कब्जे मे रखकर बेचने के संबंध मे आरोपियो से लाइसेंस पूछा तो नही होना बताया । आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपियो के विरूध्द धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का पृथक पृथक अपराध पंजीबध्द किया गया । 🔹 *आरोपी गण–* 1. अविनाश पिता श्यामराव बचले निवासी बुकाखेडा 2. मीना उर्फ गुड्डी बचले पति ताराचंद बचले निवासी कामथ। 3. मिथुन पिता मदनलाल पवार निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई. 4. मनोज पिता लक्ष्मीनारायण कुशाह निवासी साहू ढाबा मुलताई. 5. इंदल पिता भाउजी लबाड निवासी खडकबार. 6. सुरेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेल वार्ड मुलताई. 7. मनोज पिता रामकिशन शिवहरे निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई. 8. राजेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेलवार्ड मुलताई. 9. संतुलाल पिता धन्नू जी उइके निवासी विछुआ 🔹*जप्त सामग्री -* *188 पाव , 06 ली. कच्ची कुल 39.840 ली. कुल कीमती 17980 रूपये* 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका -* उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार , सउनि मांडवी. सउनि विजय जोठे , प्र.आर. दिनेश बर्डे ,प्र.आर. सुशील धुर्वे प्र.आर. पुष्पा धुर्वे आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. प्रिंस ,आर. विवेक, म.आर. छाया की मुख्य भूमिका रही है ।1
- राम मंदिर निर्माण के बाद कितना बढ़े हम राम राज्य की तरफ ? क्या रैलियों में राम ध्वज लहराने से राम राज्य आ जाएगा ? क्या राम राज्य की कल्पना सिर्फ भारत तक ही सीमित रहना चाहिए ? इन सवालों के जानिए बुद्धिजीवियों से राजपथ न्यूज़ पर..1
- Post by AMLA NEWS1
- बांग्लादेश में बड़ा हादसा 40 यात्रियों से भरी बस गहरी नदी में जा समाई जिसमें 23 यात्रियों की मौत हुई और कुछ लापता हैं बाकी तैयर कर और रेस्क्यू कर बचाया गया यह दर्दनाक हादसा चिक पुकार में बदल गया,,,,1
- शिक्षक अधिकार अधिनियम से बचने के लिए प्राइवेट स्कूल को ही विस्तारीकरण करने का अधिकार है तो वह तो बच्चे नजर आएंगे ही भोज राजपूत वाले जन शिक्षा केंद्र शोभापुर1
- पांढुर्णा और सौंसर में ईंधन संकट: NSUI ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी अफवाओं से सावधान रहने की अपील1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- बैतूल पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 09.01.2026 को फरियादिया द्वारा थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.12.2025 को मुलताई मेले में आरोपी लतीफ द्वारा उसकी जबरदस्ती फोटो खींची गई एवं फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके पश्चात दिनांक 07.01.2026 को जब फरियादिया खेत की ओर जा रही थी, तब आरोपी के साथियों राजेश एवं मोठू द्वारा उसे रास्ते में रोककर जबरन फोन पर आरोपी लतीफ से बात कराई गई, जहां आरोपी ने उसे रात में घर आने के लिए धमकाया तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। 🔹फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 75(2), 78(2), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*पुलिस कार्यवाही का विवरण* घटना के पश्चात से ही आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलते रहे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा प्रत्येक *आरोपी पर ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया था* । थाना मुलताई पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों की तलाश जारी रखी गई। दिनांक 26.03.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम कोंढर तीन माह बाद अपने घर आया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोंढर में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। 🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *आरोपी का नाम* *लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोंढर* *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र, विवेक चौरे, प्रिंस, सेवाराम, सुभाष, कमलेश तथा साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र, बलराम, राजेन्द्र एवं पंकज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, महिला एवं बाल अपराध अथवा धमकी से संबंधित घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 🔹उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान जारी रहेगा।1