logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुरक्षा पर उठे सवाल वाराणसी में पुलिस अफसर के घर के पास चोरी वाराणसी में पुलिस अफसर के घर के पास चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल वाराणसी के गिलट बाजार इलाके में पूर्व अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के आवास के बगल में चोरी की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात पड़ोसी मकान को निशाना बनाया और मौके से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना उस स्थान पर हुई है, जहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आवास मौजूद है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी बात कही जा रही है।

4 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
4 hrs ago

सुरक्षा पर उठे सवाल वाराणसी में पुलिस अफसर के घर के पास चोरी वाराणसी में पुलिस अफसर के घर के पास चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल वाराणसी के गिलट बाजार इलाके में पूर्व अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के आवास के बगल में चोरी की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात पड़ोसी मकान को निशाना बनाया और मौके से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना उस स्थान पर हुई है, जहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आवास मौजूद है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी बात कही जा रही है।

More news from Varanasi and nearby areas
  • वाराणसी में पुलिस अफसर के घर के पास चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल वाराणसी के गिलट बाजार इलाके में पूर्व अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के आवास के बगल में चोरी की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात पड़ोसी मकान को निशाना बनाया और मौके से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना उस स्थान पर हुई है, जहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आवास मौजूद है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी बात कही जा रही है।
    1
    वाराणसी में पुलिस अफसर के घर के पास चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
वाराणसी के गिलट बाजार इलाके में पूर्व अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के आवास के बगल में चोरी की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात पड़ोसी मकान को निशाना बनाया और मौके से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना उस स्थान पर हुई है, जहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आवास मौजूद है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी बात कही जा रही है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *वाराणसी ब्रेकिंग* *वाराणसी: विकास गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का 'कथित' आरोप; उपभोक्ता को मिला डिलीवरी का मैसेज, पर घर नहीं पहुँचा सिलेंडर* - वाराणसी की विकास गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली एक सवालों के घेरे में है। एक महिला उपभोक्ता ने एजेंसी पर गंभीर 'कथित' अनियमितताओं का आरोप लगाया है। - ​ पीड़िता के अनुसार, उन्होंने नियमानुसार गैस सिलेंडर बुक किया था। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर "सक्सेसफुली डिलीवर्ड" का मैसेज तो आया, लेकिन असलियत में उनके घर पर सिलेंडर नहीं पहुँचा। - ​ पीड़ित परिवार का 'कथित' आरोप है कि उनके हिस्से का सिलेंडर रिकॉर्ड में डिलीवर दिखाकर खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच दिया गया है। - ​ मामले की सफाई मांगने पर एजेंसी प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि उपभोक्ता को मदद करने के बजाय उनके नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है। - पीड़िता ने इस 'कथित' धोखाधड़ी की शिकायत वाराणसी के जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) से करने का मन बनाया है ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सके। - ​ इस गंभीर आरोप पर जब हमारी टीम ने एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। Byte.. पीड़िता का पुत्र
    1
    *वाराणसी ब्रेकिंग*
*वाराणसी: विकास गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का 'कथित' आरोप; उपभोक्ता को मिला डिलीवरी का मैसेज, पर घर नहीं पहुँचा सिलेंडर*
- वाराणसी की विकास गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली एक  सवालों के घेरे में है। एक महिला उपभोक्ता ने एजेंसी पर गंभीर 'कथित' अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
- ​ पीड़िता के अनुसार, उन्होंने नियमानुसार गैस सिलेंडर बुक किया था। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर "सक्सेसफुली डिलीवर्ड" का मैसेज तो आया, लेकिन असलियत में उनके घर पर सिलेंडर नहीं पहुँचा।
- ​ पीड़ित परिवार का 'कथित' आरोप है कि उनके हिस्से का सिलेंडर रिकॉर्ड में डिलीवर दिखाकर खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच दिया गया है।
- ​ मामले की सफाई मांगने पर एजेंसी प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
आरोप है कि उपभोक्ता को मदद करने के बजाय उनके नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है।
-  पीड़िता ने इस 'कथित' धोखाधड़ी की शिकायत वाराणसी के जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) से करने का मन बनाया है ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सके।
- ​ इस गंभीर आरोप पर जब हमारी टीम ने एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। 
Byte.. पीड़िता का पुत्र
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भदोही में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दूसरे दिन का प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मंडल जगन्नाथपुर के आरएसडी विद्यालय चकवा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासन बनाए रखने और जनसेवा के महत्व पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और पार्टी विस्तार के गुर सिखाए। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने संगठन को आगे बढ़ाने के मूल मंत्र साझा किए। जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने सोशल मीडिया, सरल ऐप और नमो ऐप के प्रभावी उपयोग पर विशेष जानकारी दी। सात सत्रों के बाद जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने प्रशिक्षण वर्ग का समापन करते हुए सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। #BhadohiNews #BJPTraining #DeendayalUpadhyay #BJP2026 #UPNews #PoliticalNews #BJPWorkers #NewsTimeUP #HindiNews #BreakingNews #SocialMediaTraining #NaMoApp #BJPIndia #GroundReport #UPPolitics
    1
    भदोही में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दूसरे दिन का प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मंडल जगन्नाथपुर के आरएसडी विद्यालय चकवा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासन बनाए रखने और जनसेवा के महत्व पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और पार्टी विस्तार के गुर सिखाए। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने संगठन को आगे बढ़ाने के मूल मंत्र साझा किए। जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने सोशल मीडिया, सरल ऐप और नमो ऐप के प्रभावी उपयोग पर विशेष जानकारी दी।
सात सत्रों के बाद जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने प्रशिक्षण वर्ग का समापन करते हुए सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।
#BhadohiNews
#BJPTraining
#DeendayalUpadhyay
#BJP2026
#UPNews
#PoliticalNews
#BJPWorkers
#NewsTimeUP
#HindiNews
#BreakingNews
#SocialMediaTraining
#NaMoApp
#BJPIndia
#GroundReport
#UPPolitics
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • भदोही, दिनांक 18 मार्च 2026 (बुधवार): जनपद भदोही के थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत तेजसिंहपुर गोहरवा गांव (अभिया पुलिस चौकी क्षेत्र) में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राम बहादुर सिंह (60 वर्ष), तेज बहादुर सिंह (53 वर्ष), आदर्श सिंह (24 वर्ष) और लाला बहादुर (53 वर्ष) शामिल हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव के ही आदर्श शुक्ला और विनय मिश्रा समेत कई लोगों ने अचानक हमला कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायलों पर लाठी-डंडों से वार किया गया है, किसी भी व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, थाना प्रभारी मनीष त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का है, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसमें पूर्व में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    भदोही, दिनांक 18 मार्च 2026 (बुधवार):
जनपद भदोही के थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत तेजसिंहपुर गोहरवा गांव (अभिया पुलिस चौकी क्षेत्र) में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में राम बहादुर सिंह (60 वर्ष), तेज बहादुर सिंह (53 वर्ष), आदर्श सिंह (24 वर्ष) और लाला बहादुर (53 वर्ष) शामिल हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव के ही आदर्श शुक्ला और विनय मिश्रा समेत कई लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायलों पर लाठी-डंडों से वार किया गया है, किसी भी व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, थाना प्रभारी मनीष त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का है, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसमें पूर्व में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बनारस मे सिलेंडर की कमी साफ दिख रही है आज पहली बार मा अन्नपूर्णा धाम की रसोई को एक युनिट बंद कर दिया गया है। varanasi varanasi News varanasi local News
    1
    बनारस मे सिलेंडर की कमी साफ दिख रही है आज पहली बार मा अन्नपूर्णा धाम की रसोई को एक युनिट बंद कर दिया गया है।
varanasi
varanasi News
varanasi local News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • har har Mahade🙏🙏🙏🙏🙏🙏v om Parvati pataye namah aap log kaise ho bhai aur baheno
    1
    har har Mahade🙏🙏🙏🙏🙏🙏v om Parvati pataye namah aap log kaise ho bhai aur baheno
    user_Sumit Kumar Pandey
    Sumit Kumar Pandey
    Import Export Company सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वाराणसी में प्राथमिक विद्यालय की कार्यशैली पर सवाल, ABSA ने मांगा स्पष्टीकरण वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड स्थित जमीन बैरवन प्राथमिक विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। विद्यालय के जिम्मेदार अध्यापकों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि शिक्षक कक्ष में बैठकर आराम फरमा रहे थे, जबकि विद्यालय परिसर में बच्चे बिना निगरानी के खेलते नजर आए। बताया जा रहा है कि कक्षा संचालन के समय छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने के बजाय परिसर में “गोलू” खेलते दिखे, जिससे शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। मामला सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) ने प्रकरण का संज्ञान लिया है और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर बहस छेड़ दी है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    वाराणसी में प्राथमिक विद्यालय की कार्यशैली पर सवाल, ABSA ने मांगा स्पष्टीकरण
वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड स्थित जमीन बैरवन प्राथमिक विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। विद्यालय के जिम्मेदार अध्यापकों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि शिक्षक कक्ष में बैठकर आराम फरमा रहे थे, जबकि विद्यालय परिसर में बच्चे बिना निगरानी के खेलते नजर आए।
बताया जा रहा है कि कक्षा संचालन के समय छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने के बजाय परिसर में “गोलू” खेलते दिखे, जिससे शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
मामला सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) ने प्रकरण का संज्ञान लिया है और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर बहस छेड़ दी है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.