Shuru
Apke Nagar Ki App…
कागज पर नाली ढकी, जेब में गए लाखों! लखनादौन नगर परिषद का वो 'अदृश्य' काम जिसका सच जानकर आप दंग रह जाएंगे
BS News Network
कागज पर नाली ढकी, जेब में गए लाखों! लखनादौन नगर परिषद का वो 'अदृश्य' काम जिसका सच जानकर आप दंग रह जाएंगे
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- *सिवनी जिले अस्पताल में ‘गुंडाराज ’: गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, पत्रकार से बदसलूकी — खुलेआम वसूली का आरोप* लोकेशन: सिवनी, मध्यप्रदेश सिवनी जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य सेवा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में मानवीयता को ताक पर रखकर खुलेआम ‘डंडा राज’ चलने का आरोप लग रहा है। जानकारी के अनुसार, एक गर्भवती महिला के साथ अस्पताल परिसर में अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी बदसलूकी की गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पत्रकार के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और उसे डराया-धमकाया गया, ताकि सच्चाई सामने न आ सके। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार वहां मौजूद कुछ लोग खुलेआम ₹500 तक की वसूली करते नजर आए, जिससे पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाती हैं और अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह ‘गुंडा राज’ यूं ही चलता रहेगा?1
- पीजी कॉलेज में बदहाल वॉशरूम को लेकर प्रदर्शन, दीपक जयहिंद टीम ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम1
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- *न्यू कर्माझिरी गांव अब ग्राम पंचायत पारसपानी नहीं अब ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा** सिवनी जिला के न्यू कर्मझिरी बसाहट के लोगों ने कहा पुराने गांव से बेहतर महसूस कर रहे हैं बिजली पानी सड़क से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है अब हमारा गांव ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा। यह गांव छिंदवाड़ा जिला की अंतिम छोर पर बसाया गया है।1
- चौरई नगर में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब वार्ड क्रमांक 2 स्थित लेखराम राय के निवास से भव्य शोभायात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। राय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।1
- कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम बिछुआ में #एक_बगिया_मां_के_नाम योजना अंतर्गत हुए पौधरोपण का किया निरीक्षण #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार 2 अप्रैल को केवलारी विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम बिछुआ की हितग्राही कृषक अर्चना रजक द्वारा “एक बगिया मां के नाम” योजना अंतर्गत किए गए आम के पौध रोपण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने हितग्राही से उनकी 1 एकड़ भूमि में लगाए गए आम के पौधों की स्थिति, रख-रखाव, सिंचाई व्यवस्था एवं उत्पादन की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उन्नत किस्म के पौधों के चयन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली में आई लागत तथा भविष्य में संभावित आय पर चर्चा करते हुए हितग्राही को प्रोत्साहित किया कि वे बागवानी को आय का स्थायी स्रोत बनाएं। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने मौके पर उपस्थित आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद कर उनकी आर्थिक गतिविधियों, आयवृद्धि के प्रयासों एवं समूह संचालन की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री महेश अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मायॅल नगरी तिरोड़ी के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे हादसा हुआ है। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक युवती गिरकर घायल हो गई है। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बालाघाट जक्शन से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही युवती गिरकर घायल हुई है। ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि तिरोड़ी स्टेशन में ट्रेन जैसे ही चल पड़ी एक युवती दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे के हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ रही युवती का हाथ फिसल गया और वह गिर गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया है।1
- सावधान! सिवनी के इस गांव में नल खोलते ही आ रही है सड़ांध, कीचड़ वाला पानी पीने को मजबूर हुए ग्रामीण1