Shuru
Apke Nagar Ki App…
विशेश्वर_ओझा जी की दसवीं पुण्य-तिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। भोजपुर जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र मे आजीवन #गरीब गुरबो की #आवाज़ बुलंद करने वाले बिहार भाजपा के कद्दावर नेता सह उपाध्यक्ष भाजपा बिहार स्व #विशेश्वर_ओझा जी की दसवीं पुण्य-तिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। #शत_शत_नमन_वीर🙏
जनता की आवाज
विशेश्वर_ओझा जी की दसवीं पुण्य-तिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। भोजपुर जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र मे आजीवन #गरीब गुरबो की #आवाज़ बुलंद करने वाले बिहार भाजपा के कद्दावर नेता सह उपाध्यक्ष भाजपा बिहार स्व #विशेश्वर_ओझा जी की दसवीं पुण्य-तिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। #शत_शत_नमन_वीर🙏
More news from Bhojpur and nearby areas
- भोजपुर जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र मे आजीवन #गरीब गुरबो की #आवाज़ बुलंद करने वाले बिहार भाजपा के कद्दावर नेता सह उपाध्यक्ष भाजपा बिहार स्व #विशेश्वर_ओझा जी की दसवीं पुण्य-तिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। #शत_शत_नमन_वीर🙏2
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी द्वारा थाना परिसर में आम जनता की शिकायतों के निवारण हेतु आयोजित होने वाले 'जनता दरबार' तथा स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 'अभया ब्रिगेड' द्वारा की जाने वाली गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, अवैध आग्नेयास्त्रों एवं शराब की बरामदगी तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात, आयोजित पुलिस सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। ट्रेड यूनियन के सभी संगठनों के आह्वान पर भारत बंद के दौरान आरा में कई मुख्य मार्गो को किया गया जाम एंकर। ट्रेड यूनियन के सभी संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को कर्मचारी चार लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर भारत बंद को लेकर आरा शहर के आरा पटना फोरलेन को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया। वहीं दूसरी तरफ भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी और बालमुकुंद चौधरी के नेतृत्व में आरा नगर निगम के गेट के पास भी सड़क जाम किया गया। संबोधित करते हुए अगिआंव के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति अब नहीं चलेगी। संशोधन लेबर कोड नहीं चलेगा। अमेरिका के सामने भारत सरकार घुटने टेकना बंद करें।यह बंद मुख्य रूप से वर्ष 2025 में लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों के विरोध में बुलाया गया हैं। यूनियनों का कहना है कि नए श्रम कानूनों से कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा बेहतर कार्य परिस्थितियां, न्यूनतम वेतन और सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली जैसी मांगों को भी फिर से उठाया गया हैं। सड़क जाम होने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर दिलराज प्रीतम, संगीता सिंह सहित काफी संख्या में बंद समर्थक मौजूद थे। बाइट। दिलराज प्रीतम बाइट। कयामुद्दीन अंसारी6
- शाहपुर में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा पाठक जी विष्णु :--शाहपुर। शाहपुर विस क्षेत्र स्थित हरिनारायण इंटर प्लस टू खेल मैदान शाहपुर में गुरुवार को विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान स्व विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्व विशेश्वर ओझा के साथ स्व कमल किशोर मिश्र को भी श्रद्धा सुमन अर्पित की गया। तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पूण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ फोर्ड अस्पताल पटना के सुप्रसिद्ध डा सुशांत पाठक, डा विश्वामित्र पांडेय, डा विकास कुमार सिंह, शान्ति मेमोरियल ब्लड बैंक,साईं लायन्स नेत्रालय सहित अन्य शिविर में स्वास्थ्य जांच तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। सुदूरवर्ती इलाके से जूटे गरीब ,असहाय,महिला ,पुरुष, विकलांगों को कम्बल व अंगवस्त्र वितरण भी किया गया।इस दौरान दिवंगत भाजपा नेता स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि मैं विधायक के तौर पर उनके अधूरे सपनो के संकल्प के साथ आगे बढाने का काम करेगें, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा,संदेश विधायक राधाचरण साह, बक्सर विधायक आनंद मिश्र,बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी, डुमरांव विधायक राहुल सिंह प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, विकास रंजन ओझा,ने भी अपना अपना बिचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता शाहपुर बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया बिदुर राम, तथा संचालन उद्घोषक विकी तिवारी तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि डा राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। श्रद्धांजलि सभा में शालिग्राम दूबे,ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, सुमन राय, विधायक प्रत्याशी कौशल बिद्यार्थी,पूर्व चेयरमैन विजय सिंह,भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, जदयू नेता लालबहादुर महतो,भरत तिवारी उर्फ बिरजू, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता डा कुमार जीतेन्द्र, पूर्व सीओ सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर पांडेय,जिला परिषद पुनम कुशवाहा,रविन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, छोटू शास्त्री,भृगुनाथ तिवारी,संजय ओझा, सहित बडी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे। भोजपुरी के जाने माने कलकारो ने अपने फन से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। आगत अतिथियों को अंग वस्त्र बूके मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्व विशेश्वर ओझा के नाम पर याद के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।1
- Post by Deshi dashtak1
- कोई माई का लाल भारत को बेच नहीं सकता-रिजिजू, मोदीजी गाजा भी जाएं ओवैसी की मांग,विपक्ष को बजट समझाने की निर्मल कोशिश, राहुल कांग्रेस 100% हार देखने जा रही है- अनुराग, राहुल का सरकार पर टैरिफवार और नड्डा जी ने शुरू किया आपरेशन मलेरिया.... देखिए देश दुनिया की छ: बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- पंचायत सतुआ बनियापुर सारण सतुआ बनाम बनियापुर फाईन क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों को संबोधित करते जदयू वरिष्ठ नेता सैयद अफजल अब्बास1
- नोट्रे डेम हाई स्कूल में भव्य वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न भोजपुर के पहले CISCE विद्यालय ने रचा नया इतिहास, खेल क्षेत्र के तीन प्रमुख व्यक्तित्व सम्मानित आरा, 12 फ़रवरी 2026: नोट्रे डेम हाई स्कूल, आरा में गुरुवार को वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। पूरे दिन विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह और अनुशासन से सराबोर रहा। यह आयोजन इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि नोट्रे डेम हाई स्कूल भोजपुर जिले का पहला CISCE से संबद्ध विद्यालय है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षा देने की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक डॉ. कामिल लुकाज़ बैट, अध्यक्ष श्री रण विजय बहादुर सिंह, निदेशक श्री अजीत कुमार सिंह, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता कुमारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले तीन व्यक्तित्व सम्मानित विद्यालय प्रबंधन द्वारा भोजपुर जिले में खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन प्रमुख व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया— श्री मुकेश कुमार – सचिव, भोजपुर वेटलिफ्टिंग संघ श्री नीरज कुमार सिंह – सचिव, भोजपुर तीरंदाजी संघ डॉ. एम.डी. सैफ – सचिव, भोजपुर शतरंज संघ इन सभी को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर खेल जगत में उनके सतत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया। अतिथियों ने कहा कि इनके मार्गदर्शन से जिले के सैकड़ों खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं। खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक – निदेशक अजीत कुमार सिंह निदेशक श्री अजीत कुमार सिंह ने कहा, “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की पाठशाला हैं। इससे अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व देकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर रहा है।” आत्मविश्वास का माध्यम है खेल – उप-प्रधानाचार्या अनीता कुमारी उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता कुमारी ने कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान देते हैं। खेल उन्हें साहसी, आत्मनिर्भर और सकारात्मक बनाते हैं।” CIS अंतरराष्ट्रीय प्रत्यायन व विस्तार की योजना मुख्य संरक्षक डॉ. कामिल लुकाज़ बैट ने घोषणा की कि विद्यालय अगले तीन वर्षों में CIS अंतरराष्ट्रीय प्रत्यायन प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रहा है। साथ ही दो से तीन वर्षों में नई शाखाओं के विस्तार की योजना बनाई जा रही है, ताकि भोजपुर के अधिक से अधिक बच्चों को वैश्विक स्तर की ICSE शिक्षा मिल सके। रोमांचक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां खेल महोत्सव में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर व 300 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, तीरंदाजी, भाला फेंक, रिले रेस, क्विज रेस, चम्मच दौड़, रस्साकशी सहित अनेक स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। अभिभावकों के लिए भी विशेष खेल रखे गए, जिससे माहौल और जीवंत हो उठा। अतिथियों की प्रतिक्रिया डॉ. एस.एन. रूंगटा ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही सशक्त राष्ट्र बनता है। डॉ. के.एन. सिन्हा ने इसे चरित्र निर्माण का सशक्त मंच बताया। श्री कमलेश सिंह ने विद्यालय को बिहार का आदर्श संस्थान बताया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि खेल और शिक्षा के माध्यम से भोजपुर को राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाएगी। समाचार स्रोत: मीडिया एवं संचार प्रकोष्ठ नोट्रे डेम हाई स्कूल, आरा1