logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार सरकार के सौजन्य से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई! बिहार सरकार के सौजन्य से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई!

18 hrs ago
user_Republic Vaishali
Republic Vaishali
लालगंज, वैशाली, बिहार•
18 hrs ago

बिहार सरकार के सौजन्य से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई! बिहार सरकार के सौजन्य से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई!

More news from बिहार and nearby areas
  • वैशाली : चेहराकलां प्रखंड में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र में आज दोपहर करीब 3 बजे से झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिला। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। खेतों और ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से हरियाली बढ़ने की उम्मीद है।
    1
    वैशाली : चेहराकलां  प्रखंड में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना


चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र में आज दोपहर करीब 3 बजे से झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिला। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। खेतों और ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से हरियाली बढ़ने की उम्मीद है।
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    14 hrs ago
  • फिर हथौड़ी मार्ग के पुल में ये जा"नलेवा छेद क्यों? नितिन गडकरी जी, सड़क की सुरक्षा पर ध्यान कब #ViralNews #BreakingNews #PMModi #NarendraModi #NitinGadkari #SpaceTechnology #RoadSafety #RoadAccident #HathauriRoad #BiharNews #MuzaffarpurNews
    1
    फिर हथौड़ी मार्ग के पुल में ये जा"नलेवा छेद क्यों?
नितिन गडकरी जी, सड़क की सुरक्षा पर ध्यान कब


#ViralNews #BreakingNews #PMModi #NarendraModi #NitinGadkari #SpaceTechnology #RoadSafety #RoadAccident #HathauriRoad #BiharNews #MuzaffarpurNews
    user_BIHAR NEWS NOW
    BIHAR NEWS NOW
    Marwan, Muzaffarpur•
    22 hrs ago
  • आमगोला रोड पर गिरिराज सिंह फैंस क्लब का विशाल कांवरिया सेवा शिविर, अजय निषाद ने पुष्प वर्षा कर किया शुभारंभ मुजफ्फरपुर। बाबा गरीबनाथ धाम में जलार्पण के लिए जा रहे कांवरियों की सेवा के लिए आमगोला रोड में गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से विशाल कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों के लिए विश्राम, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। सेवा शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद अजय निषाद ने फीता काटकर और कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। शिविर में मौजूद क्लब के कार्यकर्ता कांवरियों की सुविधा और सेवा में पूरी तत्परता से जुटे रहे। बाबा गरीबनाथ धाम की ओर बढ़ रहे शिव भक्तों ने शिविर में रुककर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान सेवा शिविर में श्रद्धा और सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।
    1
    आमगोला रोड पर गिरिराज सिंह फैंस क्लब का विशाल कांवरिया सेवा शिविर, अजय निषाद ने पुष्प वर्षा कर किया शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। बाबा गरीबनाथ धाम में जलार्पण के लिए जा रहे कांवरियों की सेवा के लिए आमगोला रोड में गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से विशाल कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों के लिए विश्राम, पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
सेवा शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद अजय निषाद ने फीता काटकर और कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है।
शिविर में मौजूद क्लब के कार्यकर्ता कांवरियों की सुविधा और सेवा में पूरी तत्परता से जुटे रहे। बाबा गरीबनाथ धाम की ओर बढ़ रहे शिव भक्तों ने शिविर में रुककर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान सेवा शिविर में श्रद्धा और सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।
    user_Zen Tv
    Zen Tv
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में शपथ लिया/द संभालते ही लखीसराय कांड पर बोले *बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने आज बिहार विधानसभा में शपथ लिया* *विधायक पद का शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा* श्री कृष्णा बाबू , केदार पांडे, नीतीश कुमार लालू जी सुशील कुमार मोदी जी रामविलास पासवान जी जैसे लोग इस सदन के सदस्य रहे हैं और उसे सदन का सदस्य बना मेरे लिए गौरव का बात है। जो भी महापुरुषों को मैंने नाम लिया उनके आदर्शों पर चलूंगा और लोगों के लिए काम करूंगा लखीसराय की घटना पर कहां की मैं अभी कुछ देर में उसे घटना पर निकल रहा हूं पूरी जानकारी लूंगा तो मैं इस मामले पर बोलूंगा, किसकी गलती है। मुख्यमंत्री के चुप्पी पर कहा बोलना चाहिए। डस्टबिन मामले पर प्रशांत किशोर ने कहा मीडिया से जानकारी मिला है, पूरी जानकारी में इसके ऊपर इकट्ठा कर रहा हूं तभी मैं बोल पाऊंगा इसके ऊपर
    1
    प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा  में शपथ लिया/द संभालते ही लखीसराय कांड पर बोले
*बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने आज बिहार विधानसभा में शपथ लिया*
*विधायक पद का शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा*
श्री कृष्णा बाबू , केदार पांडे, नीतीश कुमार लालू जी सुशील कुमार मोदी जी रामविलास पासवान जी जैसे लोग इस सदन के सदस्य रहे हैं और उसे सदन का सदस्य बना मेरे लिए गौरव का बात है। 
जो भी महापुरुषों को मैंने नाम लिया उनके आदर्शों पर चलूंगा और लोगों के लिए काम करूंगा 
लखीसराय की घटना पर कहां की मैं अभी कुछ देर में उसे घटना पर निकल रहा हूं पूरी जानकारी लूंगा तो मैं इस मामले पर बोलूंगा,  किसकी गलती है।
मुख्यमंत्री के चुप्पी पर कहा बोलना चाहिए।
डस्टबिन मामले पर प्रशांत किशोर ने कहा मीडिया से जानकारी मिला है, पूरी जानकारी में इसके ऊपर इकट्ठा कर रहा हूं तभी मैं बोल पाऊंगा इसके ऊपर
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • देखिए पटना का विकास इस प्रकार से देख रहा है पटना का विकास क्या है मुख्यमंत्री बोलते हैं की स्मार्ट सिटी बनाएंगे बिहार को जो बिहार की राजधानी पटना है उसका यह हालत है जो आपको पूरा वीडियो में दिखाया गया है
    1
    देखिए पटना का विकास इस प्रकार से देख रहा है पटना का विकास क्या है
मुख्यमंत्री बोलते हैं की स्मार्ट सिटी बनाएंगे बिहार को जो बिहार की राजधानी पटना है उसका यह हालत है जो आपको पूरा वीडियो में दिखाया गया है
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Newsagent Phulwari, Patna•
    9 hrs ago
  • प्रशांत किशोर पहुंचे बिहार विधानसभा, विधायक पद की शपथ लेकर शुरू की नई राजनीतिक पारी! #PrashantKishor #BiharAssembly #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #BreakingNews #Patna #ViralNews प्रशांत किशोर पहुंचे बिहार विधानसभा, विधायक पद की शपथ लेकर शुरू की नई राजनीतिक पारी! #PrashantKishor #BiharAssembly #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #BreakingNews #Patna #ViralNews
    1
    प्रशांत किशोर पहुंचे बिहार विधानसभा, विधायक पद की शपथ लेकर शुरू की नई राजनीतिक पारी!
#PrashantKishor #BiharAssembly #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #BreakingNews #Patna #ViralNews
प्रशांत किशोर पहुंचे बिहार विधानसभा, विधायक पद की शपथ लेकर शुरू की नई राजनीतिक पारी!
#PrashantKishor #BiharAssembly #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #BreakingNews #Patna #ViralNews
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    17 hrs ago
  • 🙏(जय श्रीं महाकालेश्वर ) जैसे की आप देख सकते है मुज़्ज़फ्फरपुर क़े श्रीं गरीबनाथ मंदिर मे सावन की भीड़ पर प्रभाबी न्यूज़, कावरिया की लंबी कतार जैसे दो किमी लम्बा रूट, भक्तो की सखियाँ लाखो मे अनुमान प्रशासन क़े सुरक्षा इंतजाम और बोल बम क़े नारों से गूंजते माहौल क़ो है, सावन सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम मे उमड़ा आस्ता का सैलाब दो किलो मीटर मे लगे लम्बी कतार मे लगे शिवभक्त, भक्तो का केशरियमय कवरिया पथ और जालौर्पण क़े लिये परशाशन की विशेष व्यवस्था और मंदिर और शहरों मे गुंजाते बोल बम क़े नारे! 🙏हर हर महा देव सावन की तीसरी सोमवारी की हार्दिक शुभकामना 🙏🙏
    4
    🙏(जय श्रीं महाकालेश्वर ) जैसे की आप देख सकते है मुज़्ज़फ्फरपुर क़े श्रीं गरीबनाथ मंदिर मे सावन की भीड़ पर प्रभाबी न्यूज़, कावरिया की लंबी कतार जैसे दो किमी लम्बा रूट, भक्तो की सखियाँ लाखो मे अनुमान प्रशासन  क़े सुरक्षा इंतजाम और बोल बम क़े नारों से गूंजते माहौल क़ो है, सावन सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम मे उमड़ा आस्ता का सैलाब दो किलो मीटर मे लगे लम्बी कतार मे लगे शिवभक्त, भक्तो का केशरियमय कवरिया पथ और जालौर्पण क़े लिये परशाशन की विशेष व्यवस्था और मंदिर और शहरों मे गुंजाते बोल बम क़े नारे! 🙏हर हर महा देव 
सावन की तीसरी सोमवारी की हार्दिक शुभकामना 🙏🙏
    user_Vivek kumar
    Vivek kumar
    मुशहरी, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे युवक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एक जमीन मालिक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आलमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, गुलजारबाग हाट निवासी पंकज कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने नियाजीपुर निवासी विजय यादव के पुत्र गौरीशंकर यादव पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज एवं पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, पंकज कुमार ने 19 अप्रैल 2025 को फतुहा के न्यू कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी विजय सिंह के पुत्र भरत सिंह एवं पंकज कुमार सिंह से मौजा रायपुरा, थाना संख्या-23, खाता संख्या-200 एवं खेसरा संख्या-1970 में स्थित 11.771 डिसमिल परती जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन खरीदने के बाद से ही उसका दखल-कब्जा उसके पास है। साथ ही बिहार सरकार के रिकॉर्ड में उक्त जमीन का दाखिल-खारिज भी उसके नाम से दर्ज है और जमीन की रसीद भी उसके नाम से कट रही है। जमीन पर मजदूरों से कराया जा रहा था निर्माण कार्य शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां काफी मात्रा में निर्माण सामग्री गिरी हुई थी और कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पंकज कुमार ने मजदूरों से काम करने से मना किया। इस पर मजदूरों ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर निवासी गौरीशंकर यादव के कहने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, मजदूरों में से एक ने अपने मोबाइल फोन से गौरीशंकर यादव से उनकी बात करायी। आरोप है कि फोन पर ही गौरीशंकर यादव ने पंकज कुमार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पंकज कुमार वहां से निकलने लगे। इसी दौरान रास्ते में गौरीशंकर यादव से उनकी मुलाकात हो गयी। पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप शिकायत में पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर काम बंद कराने की बात कहते ही गौरीशंकर यादव आगबबूला हो गया और पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि यदि इस जमीन पर बसना है तो उसे पांच लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। बिना रंगदारी दिये जमीन पर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद वह डरकर वहां से चला आया। पिस्तौल दिखाकर धमकी दिये जाने की घटना के बाद से वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने फतुहा थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जमीन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों, निर्माण कार्य और लगाए गये रंगदारी एवं धमकी के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे युवक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एक जमीन मालिक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आलमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, गुलजारबाग हाट निवासी पंकज कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने नियाजीपुर निवासी विजय यादव के पुत्र गौरीशंकर यादव पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज एवं पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, पंकज कुमार ने 19 अप्रैल 2025 को फतुहा के न्यू कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी विजय सिंह के पुत्र भरत सिंह एवं पंकज कुमार सिंह से मौजा रायपुरा, थाना संख्या-23, खाता संख्या-200 एवं खेसरा संख्या-1970 में स्थित 11.771 डिसमिल परती जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन खरीदने के बाद से ही उसका दखल-कब्जा उसके पास है। साथ ही बिहार सरकार के रिकॉर्ड में उक्त जमीन का दाखिल-खारिज भी उसके नाम से दर्ज है और जमीन की रसीद भी उसके नाम से कट रही है।
जमीन पर मजदूरों से कराया जा रहा था निर्माण कार्य
शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां काफी मात्रा में निर्माण सामग्री गिरी हुई थी और कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पंकज कुमार ने मजदूरों से काम करने से मना किया। इस पर मजदूरों ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर निवासी गौरीशंकर यादव के कहने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
आवेदन के अनुसार, मजदूरों में से एक ने अपने मोबाइल फोन से गौरीशंकर यादव से उनकी बात करायी। आरोप है कि फोन पर ही गौरीशंकर यादव ने पंकज कुमार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पंकज कुमार वहां से निकलने लगे। इसी दौरान रास्ते में गौरीशंकर यादव से उनकी मुलाकात हो गयी।
पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप
शिकायत में पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर काम बंद कराने की बात कहते ही गौरीशंकर यादव आगबबूला हो गया और पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि यदि इस जमीन पर बसना है तो उसे पांच लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। बिना रंगदारी दिये जमीन पर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद वह डरकर वहां से चला आया। पिस्तौल दिखाकर धमकी दिये जाने की घटना के बाद से वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने फतुहा थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है।
पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जमीन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों, निर्माण कार्य और लगाए गये रंगदारी एवं धमकी के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल लखीसराय खबर... संवाददाता: तरुण कुमार की रिपोर्ट.. * बिहार/ लखीसराय/ अशोक धाम/ सावन की तीसरी सोमवारी / बड़ा हादसा... सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की सुबह आस्था का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जलाभिषेक के लिए उमड़ा था श्रद्धालुओं का सैलाब सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण अशोक धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। रिपोर्टों के अनुसार, श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में थी और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इसी दौरान मंदिर के आसपास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। अशोक धाम हॉल्ट की ओर से श्रद्धालुओं के पहुंचने और भारी भीड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। बिजली के पोल और अफवाह के बाद मची भगदड़ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के दौरान एक बिजली का पोल/तार गिरने की स्थिति बनी। इसके बाद भीड़ में यह अफवाह फैल गई कि बिजली का करंट फैल गया है। अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में अचानक दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित निकलने के लिए एक-दूसरे को धक्का देने लगे। देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की प्रशासनिक जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना कुछ ही मिनटों में इतनी तेजी से हुई कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए और उनके ऊपर से दूसरे लोग निकलते चले गए। सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई, जबकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लखीसराय सदर अस्पताल में घायलों के पहुंचने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अपनों की तलाश में लोग अस्पताल में इधर-उधर भटकते नजर आए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना ने धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सावन की सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना पहले से रहती है। ऐसे में प्रवेश-निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को सहायता हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घायलों के समुचित इलाज के लिए भी प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय नेताओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जांच के बाद सामने आएगी हादसे की पूरी सच्चाई अशोक धाम हादसे ने सावन जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन घटना के प्रत्येक पहलू की जांच कर रहा है। बिजली के पोल/तार की स्थिति, अफवाह कैसे फैली, भीड़ किस दिशा में बढ़ी और बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी—इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है। सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक उत्सव देखते ही देखते एक भयावह त्रासदी में बदल गया। सात महिलाओं की मौत से पूरे लखीसराय और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक और घायलों की संख्या.. 👉मृतक का नाम, पता 1. मनमाला देवी (44) पति निरंजन कुमार, बड़हिया वार्ड 12, लखीसराय 2. रिंकू देवी (50) पति नीरज यादव, बऊटोला फरदा,मुंगेर 3. हेमलता देवी (55) पति सुरेंद्र यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय। 4. ललिता देवी (50) पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय 5. सविता कुमारी (35) रणवीर यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय 6. सरोज देवी (65) पति जनार्दन सिंह, बकांवा भदौर, पटना 7. सावित्री देवी (49) पति मोहन यादव, चननिया, लखीसराय : घायल का नाम, पता.... 1. गुंजन कुमारी 12 राजाराम शर्मा 2. तन्नु कुमारी 22 राजाराम शर्मा 3. कमली देवी 45 राजाराम शर्मा बालगुदर 4. मौसम कुमारी 21 ललन साव लक्ष्मीपुर बड़हिया 5. कुमकुम देवी 50 पति सुबोध राम नया टोला लखीसराय 6. मोनी कुमारी 16 मनीष मंडल 7. मोनी कुमारी 18 सोहन मंडल, धर्मरायचक वार्ड 6 लखीसराय 8. शिवानी कुमारी 15 राजेश राम खुटहा डीह, बड़हिया 9. विमला देवी 35 विनोद कुमार स्टेशन रोड मोकामा 10. सविता देवी 40 सुधीर सिंह बकमा पटना 11. रीना देवी 40 राजेश सिंह बभनगामा लखीसराय 12. मुस्कान कुमारी 18 ललन राम भोला टोला लखीसराय 13. रागिनी कुमारी 20 अशोक कुमार सिंह बकमा पटना 14. रेणु देवी 50 अवधेश सिंह बकमा पटना 15. टूटू कुमारी 15 शिवनंदन राम पचना रोड वार्ड संख्या 19 लखीसराय 16. संध्या कुमारी 16 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय 17. खुशी कुमारी 15 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय दोनों बहन 18. पिंकी कुमारी 16 पंकज साव नवाबगंज सूर्यगढ़ा 19. अमेरिका देवी 65 राजाराम चौधरी पुरवारी टोला फरदा मुंगेर 20. लूटो देवी 55 तेतर साव कोर्ट एरिया लखीसराय 21. रामपरी देवी 50 पप्पू यादव मुड़वरिया लखीसराय 22. ममता देवी 25 दारो यादव चननिया सूर्यगढ़ा
    4
    सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
लखीसराय खबर...
संवाददाता: तरुण कुमार की रिपोर्ट..
* बिहार/ लखीसराय/ अशोक धाम/ सावन की तीसरी सोमवारी / बड़ा हादसा...
सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार की सुबह आस्था का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जलाभिषेक के लिए उमड़ा था श्रद्धालुओं का सैलाब
सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण अशोक धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। रिपोर्टों के अनुसार, श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में थी और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी।
इसी दौरान मंदिर के आसपास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। अशोक धाम हॉल्ट की ओर से श्रद्धालुओं के पहुंचने और भारी भीड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।
बिजली के पोल और अफवाह के बाद मची भगदड़
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के दौरान एक बिजली का पोल/तार गिरने की स्थिति बनी। इसके बाद भीड़ में यह अफवाह फैल गई कि बिजली का करंट फैल गया है। अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में अचानक दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित निकलने के लिए एक-दूसरे को धक्का देने लगे। देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की प्रशासनिक जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना कुछ ही मिनटों में इतनी तेजी से हुई कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भीड़ के दबाव में कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए और उनके ऊपर से दूसरे लोग निकलते चले गए।
सात महिला श्रद्धालुओं की मौत
हादसे में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई, जबकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
लखीसराय सदर अस्पताल में घायलों के पहुंचने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अपनों की तलाश में लोग अस्पताल में इधर-उधर भटकते नजर आए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य
घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना ने धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सावन की सोमवारी पर अशोक धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना पहले से रहती है। ऐसे में प्रवेश-निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को सहायता
हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घायलों के समुचित इलाज के लिए भी प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय नेताओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
जांच के बाद सामने आएगी हादसे की पूरी सच्चाई
अशोक धाम हादसे ने सावन जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन घटना के प्रत्येक पहलू की जांच कर रहा है। बिजली के पोल/तार की स्थिति, अफवाह कैसे फैली, भीड़ किस दिशा में बढ़ी और बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी—इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।
सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक उत्सव देखते ही देखते एक भयावह त्रासदी में बदल गया। सात महिलाओं की मौत से पूरे लखीसराय और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक और घायलों की संख्या..
👉मृतक का नाम, पता
1. मनमाला देवी (44) पति निरंजन कुमार, बड़हिया वार्ड 12, लखीसराय
2. रिंकू देवी (50) पति नीरज यादव, बऊटोला फरदा,मुंगेर
3. हेमलता देवी (55) पति सुरेंद्र यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय।
4. ललिता देवी (50) पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय
5. सविता कुमारी (35) रणवीर यादव, प्रतापपुर हलसी, लखीसराय
6. सरोज देवी (65) पति जनार्दन सिंह, बकांवा भदौर, पटना
7. सावित्री देवी (49) पति मोहन यादव, चननिया, लखीसराय
: घायल का नाम, पता....
1. गुंजन कुमारी 12 राजाराम शर्मा 
2. तन्नु कुमारी 22 राजाराम शर्मा 
3. कमली देवी 45 राजाराम शर्मा बालगुदर 
4. मौसम कुमारी 21 ललन साव लक्ष्मीपुर बड़हिया
5. कुमकुम देवी 50 पति सुबोध राम नया टोला लखीसराय 
6. मोनी कुमारी 16 मनीष मंडल 
7. मोनी कुमारी 18 सोहन मंडल, धर्मरायचक वार्ड 6 लखीसराय
8. शिवानी कुमारी 15 राजेश राम खुटहा डीह, बड़हिया
9. विमला देवी 35 विनोद कुमार स्टेशन रोड मोकामा 
10. सविता देवी 40 सुधीर सिंह बकमा पटना 
11. रीना देवी 40 राजेश सिंह बभनगामा लखीसराय 
12. मुस्कान कुमारी 18 ललन राम भोला टोला लखीसराय 
13. रागिनी कुमारी 20 अशोक कुमार सिंह बकमा पटना 
14. रेणु देवी 50 अवधेश सिंह बकमा पटना 
15. टूटू कुमारी 15 शिवनंदन राम पचना रोड वार्ड संख्या 19 लखीसराय 
16. संध्या कुमारी 16 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय 
17. खुशी कुमारी 15 सकलदेव राम वार्ड नंबर 19 लखीसराय दोनों बहन 
18. पिंकी कुमारी 16 पंकज साव नवाबगंज सूर्यगढ़ा 
19. अमेरिका देवी 65 राजाराम चौधरी पुरवारी टोला फरदा मुंगेर 
20. लूटो देवी 55 तेतर साव कोर्ट एरिया लखीसराय 
21. रामपरी देवी 50 पप्पू यादव मुड़वरिया लखीसराय 
22. ममता देवी 25 दारो यादव चननिया सूर्यगढ़ा
    user_Munnu Singh
    Munnu Singh
    Voice of people Patna, Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.