मोकामा में हथियार बरामदगी मामले की जांच के लिए पहुंचे SDPO बाढ़, खुले मकान से बरामदगी पर उठ रहे सवाल मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के चिंतामणिचक, वार्ड संख्या-21 में हथियार और शराब बरामदगी के मामले में रविवार को SDPO बाढ़ आयुष श्रीवास्तव जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शुक्रवार रात रंजन कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसके घर की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, जबकि पास के एक खुले मकान की सीढ़ी पर रखे थैले से एक कट्टा, दो कारतूस और करीब 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। मामले में अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस मकान की सीढ़ी से हथियार और शराब बरामद हुई, वह मकान खुला था और वहां किसी संदिग्ध व्यक्ति का आना-जाना संभव था। ऐसे में बरामद हथियार और गिरफ्तार युवक के बीच सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। वहीं, गिरफ्तार युवक के परिजनों ने इसे साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि खुले मकान में हथियार रखकर रंजन को फंसाया गया है। इसी बीच गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद गुजरात में रह रहे उसके बड़े भाई रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह (54) की हार्ट अटैक से मौत होने की बात भी सामने आई है। अब SDPO की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हथियार खुले मकान तक कैसे पहुंचे और बरामदगी का गिरफ्तार युवक से क्या संबंध है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

- “तीन मौतों के बाद घोसवरी में हड़कंप, पोस्टमार्टम का ग्रामीणों ने किया विरोध” घोसवरी के रामनगर मुसहरी में 24 घंटे में तीन मौतें, कारण को लेकर असमंजस घोसवरी। घोसवरी थाना क्षेत्र के रामनगर मुसहरी में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार को सुरेश मांझी और प्रकाश मांझी की मौत के बाद गंभीर हालत में इलाजरत महादेव मांझी ने रविवार सुबह करीब 4 बजे दम तोड़ दिया। लगातार तीन मौतों के बाद बस्ती में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महादेव मांझी के परिजनों का कहना है कि उनकी मौत लकवा की बीमारी से हुई है। वहीं, कुछ ग्रामीण मौतों के पीछे जहरीली शराब की आशंका जता रहे हैं। दूसरी ओर, इलाके में लंबे समय से जलजमाव और उससे फैलने वाली संभावित बीमारी को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम का ग्रामीणों ने किया विरोध महादेव मांझी की मौत की सूचना के बाद घोसवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया और सड़क जाम कर आवागमन बाधित करने लगे। ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुरेश मांझी और प्रकाश मांझी के शवों का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। दोनों के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। अब महादेव मांझी की मौत के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। तीन मौतों से उठे सवाल एक ही बस्ती में कम समय में तीन मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन बीमारी को मौत की वजह बता रहे हैं, जबकि ग्रामीणों के बीच जहरीली शराब और जलजमाव से फैलने वाली बीमारी को लेकर अलग-अलग आशंकाएं हैं। पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल घोसवरी थाना पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और मौतों के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बस्ती में स्वास्थ्य जांच या अन्य कार्रवाई होती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।1
- मोकामा के बरहपुर फीडर में शिवनार से मेकरा के बीच रिपेयर मेंटेनन्स के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर साढे 1२ बजे तक बिजली नहीं रहेगी, ,जनहित में शेयर ..1
- राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, अगली बैठक में होगा अध्यक्ष-सचिव का चुनाव शेखपुरा। शहर के जंगली रसोई परिसर में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। पत्रकारों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का आपसी समन्वय और एकजुटता जरूरी है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आगामी बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पत्रकारों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के साथ-साथ संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। आगामी बैठक को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखा गया।3
- बेगूसराय पचम्बा पंचायत में जीविका दीदी के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा तैयार किया जा रहा है . केन्द्रा सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ....1
- सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पर जन सुराज नेता डॉ. मृत्युंजय कुमार ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात1
- मोकामा में हथियार बरामदगी मामले की जांच के लिए पहुंचे SDPO बाढ़, खुले मकान से बरामदगी पर उठ रहे सवाल मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के चिंतामणिचक, वार्ड संख्या-21 में हथियार और शराब बरामदगी के मामले में रविवार को SDPO बाढ़ आयुष श्रीवास्तव जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शुक्रवार रात रंजन कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसके घर की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, जबकि पास के एक खुले मकान की सीढ़ी पर रखे थैले से एक कट्टा, दो कारतूस और करीब 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। मामले में अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस मकान की सीढ़ी से हथियार और शराब बरामद हुई, वह मकान खुला था और वहां किसी संदिग्ध व्यक्ति का आना-जाना संभव था। ऐसे में बरामद हथियार और गिरफ्तार युवक के बीच सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। वहीं, गिरफ्तार युवक के परिजनों ने इसे साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि खुले मकान में हथियार रखकर रंजन को फंसाया गया है। इसी बीच गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद गुजरात में रह रहे उसके बड़े भाई रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह (54) की हार्ट अटैक से मौत होने की बात भी सामने आई है। अब SDPO की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हथियार खुले मकान तक कैसे पहुंचे और बरामदगी का गिरफ्तार युवक से क्या संबंध है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1
- बेगूसराय- नगर थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो मामले में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद नगर थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने मामले में 01 अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि नगर थाना को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ है, इस मामले की जांच करते हुए संलिप्त व्यक्ति मिंटू पासवान उर्फ गाछी पासवान को 01 देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1