logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्वांचल व्यापार मंडल ने मनाया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। 31अक्टूबर को सायं काल 7 बजे कन्हैया टाकिज रोड स्थित पूर्वांचल व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय में महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राज्यों के एकीकरण एवं सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन पर कोटि कोटि नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता बंका सिंह पटेल ने हैदराबाद को सरदार पटेल द्वारा भारत में शामिल किए गए महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए भारत वर्ष के अनेकानेक राज्यों को शामिल किए जाने हेतु उनके योगदान की सराहना की उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानी एवं यशस्वी गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रवि सिंह पटेल, मनीष पाठक, राजन सिंह पटेल तथा दुर्गेश सिंह पटेल आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

6 hrs ago
user_Times of Uttar Pradesh
Times of Uttar Pradesh
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

पूर्वांचल व्यापार मंडल ने मनाया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। 31अक्टूबर को सायं काल 7 बजे कन्हैया टाकिज रोड स्थित पूर्वांचल व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय में महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राज्यों के एकीकरण एवं सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन पर कोटि कोटि नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता बंका सिंह पटेल ने हैदराबाद को सरदार पटेल द्वारा भारत में शामिल किए गए महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए भारत वर्ष के अनेकानेक राज्यों को शामिल किए जाने हेतु उनके योगदान की सराहना की उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानी एवं यशस्वी गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रवि सिंह पटेल, मनीष पाठक, राजन सिंह पटेल तथा दुर्गेश सिंह पटेल आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्वांचल व्यापार मंडल ने मनाया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। 31अक्टूबर को सायं काल 7 बजे कन्हैया टाकिज रोड स्थित पूर्वांचल व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय में महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राज्यों के एकीकरण एवं सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन पर कोटि कोटि नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता बंका सिंह पटेल ने हैदराबाद को सरदार पटेल द्वारा भारत में शामिल किए गए महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए भारत वर्ष के अनेकानेक राज्यों को शामिल किए जाने हेतु उनके योगदान की सराहना की उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानी एवं यशस्वी गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रवि सिंह पटेल, मनीष पाठक, राजन सिंह पटेल तथा दुर्गेश सिंह पटेल आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    1
    पूर्वांचल व्यापार मंडल ने मनाया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह।
टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश 
पडरौना, कुशीनगर।
31अक्टूबर को सायं काल 7 बजे कन्हैया टाकिज रोड स्थित पूर्वांचल व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय में महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। 
कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राज्यों के एकीकरण एवं सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन पर कोटि कोटि नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता बंका सिंह पटेल ने हैदराबाद को सरदार पटेल द्वारा भारत में शामिल किए गए महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए भारत वर्ष के अनेकानेक राज्यों को शामिल किए जाने हेतु उनके योगदान की सराहना की उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम में पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानी एवं यशस्वी गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रवि सिंह पटेल, मनीष पाठक, राजन सिंह पटेल तथा दुर्गेश सिंह पटेल आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सड़क पर बिखरी गिट्टी-बालू और खड़े ट्रक ने ली एक और जान जोखिम में, बाइक सवार विजय मिश्रा गंभीर रूप से घायल मटियरवा में सड़क पर ट्रक खड़ा कर उतारी जा रही थी सीमेंट की बोरियां, गिट्टी-बालू के अवैध कब्जे से हादसों का खतरा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं पडरौना -कुशीनगर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना-जटहा मार्ग पर मटियरवा के पास सड़क पर रखी गिट्टी-बालू और बीच सड़क पर खड़े ट्रक के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे हुआ। घायल की पहचान पडरौना नगर पालिका परिषद के साहबगंज उत्तरी, वार्ड नंबर 18 निवासी विजय मिश्रा के रूप में हुई है। वह खिरकिया बाजार के जटहा रोड पर स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं।जानकारी के अनुसार विजय मिश्रा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि मटियरवा के पास एक दुकानदार ने सड़क पर अवैध रूप से गिट्टी-बालू रखकर अतिक्रमण कर रखा था। इसी दौरान सड़क के बीचोंबीच ट्रक खड़ा कर सीमेंट की बोरियां उतारी जा रही थीं। सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी पड़ने पर विजय ने बाइक को किनारे करने का प्रयास किया, तभी सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय मिश्रा को मटियरवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पडरौना से जटहा बाजार जाने वाले मार्ग पर मटियरवा के आसपास सड़क पर गिट्टी-बालू रखकर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक अक्सर सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।गौरतलब है कि हाल ही में रविंद्रनगर में सड़क पर रखी गिट्टी-बालू के चलते हुए हादसे में एक दरोगा की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद मटियरवा क्षेत्र में सड़क पर निर्माण सामग्री रखने और वाहनों को खड़ा कर माल उतारने की समस्या बनी हुई है।आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को शिकायत और सूचना दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने, अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क पर ट्रक खड़ा कर माल उतारने पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और को इस तरह की दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।
    3
    सड़क पर बिखरी गिट्टी-बालू और खड़े ट्रक ने ली एक और जान जोखिम में, बाइक सवार विजय मिश्रा गंभीर रूप से घायल

मटियरवा में सड़क पर ट्रक खड़ा कर उतारी जा रही थी सीमेंट की बोरियां, गिट्टी-बालू के अवैध कब्जे से हादसों का खतरा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
पडरौना -कुशीनगर
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना-जटहा मार्ग पर मटियरवा के पास सड़क पर रखी गिट्टी-बालू और बीच सड़क पर खड़े ट्रक के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब आठ बजे हुआ। घायल की पहचान पडरौना नगर पालिका परिषद के साहबगंज उत्तरी, वार्ड नंबर 18 निवासी विजय मिश्रा के रूप में हुई है। वह खिरकिया बाजार के जटहा रोड पर स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं।जानकारी के अनुसार विजय मिश्रा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि मटियरवा के पास एक दुकानदार ने सड़क पर अवैध रूप से गिट्टी-बालू रखकर अतिक्रमण कर रखा था। इसी दौरान सड़क के बीचोंबीच ट्रक खड़ा कर सीमेंट की बोरियां उतारी जा रही थीं। सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी पड़ने पर विजय ने बाइक को किनारे करने का प्रयास किया, तभी सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय मिश्रा को मटियरवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पडरौना से जटहा बाजार जाने वाले मार्ग पर मटियरवा के आसपास सड़क पर गिट्टी-बालू रखकर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक अक्सर सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।गौरतलब है कि हाल ही में रविंद्रनगर में सड़क पर रखी गिट्टी-बालू के चलते हुए हादसे में एक दरोगा की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद मटियरवा क्षेत्र में सड़क पर निर्माण सामग्री रखने और वाहनों को खड़ा कर माल उतारने की समस्या बनी हुई है।आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को शिकायत और सूचना दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने, अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क पर ट्रक खड़ा कर माल उतारने पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और को इस तरह की दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कुशीनगर: पड़री गांव में झुलसने से बछिया की मौत, चार घंटे इलाज के बाद भी नहीं बची जान सुकरौली (कुशीनगर)। मच्छर भगाने के लिए घर में किए गए उपाय के दौरान झुलसने से एक बछिया की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। परिजनों ने बछिया को बचाने के लिए उपचार कराया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार, सुकरौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़री निवासी जीयन बिहारी के मुताबिक, रात में घर में मच्छरों से बचाव के लिए आग जलाकर धुआं किया गया था। इसी दौरान उनकी बछिया आग की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के बाद बछिया की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसके उपचार की व्यवस्था की। बताया गया कि बछिया का ऑक्सीजन स्तर भी कम हो गया था। करीब चार घंटे तक उपचार कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उसकी मौत हो गई। बछिया की मौत से पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी श्रीराम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर घटना की जानकारी दी और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कराई। घटना के बाद परिवार के लोगों में शोक का माहौल है। पशुपालक ने बछिया की मौत से हुए नुकसान पर दुख जताया है।
    1
    कुशीनगर: पड़री गांव में झुलसने से बछिया की मौत, चार घंटे इलाज के बाद भी नहीं बची जान

सुकरौली (कुशीनगर)। मच्छर भगाने के लिए घर में किए गए उपाय के दौरान झुलसने से एक बछिया की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई। परिजनों ने बछिया को बचाने के लिए उपचार कराया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।
जानकारी के अनुसार, सुकरौली विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़री निवासी जीयन बिहारी के मुताबिक, रात में घर में मच्छरों से बचाव के लिए आग जलाकर धुआं किया गया था। इसी दौरान उनकी बछिया आग की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के बाद बछिया की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसके उपचार की व्यवस्था की। बताया गया कि बछिया का ऑक्सीजन स्तर भी कम हो गया था। करीब चार घंटे तक उपचार कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
बछिया की मौत से पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी श्रीराम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर घटना की जानकारी दी और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कराई।
घटना के बाद परिवार के लोगों में शोक का माहौल है। पशुपालक ने बछिया की मौत से हुए नुकसान पर दुख जताया है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ॐ श्री गणेशाय नमः। जय श्री शनिदेव महाराज। आज दिनांक 1 नवंबर 2026, रविवार का पावन पंचांग एवं धार्मिक संदेश। पंचांग विवरण दिन: रविवार तिथि: कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी (अहोई अष्टमी) मास: कार्तिक मास पक्ष: कृष्ण पक्ष विक्रम संवत: 2083 शक संवत: 1948 व्रत एवं पर्व: अहोई अष्टमी व्रत आज का धार्मिक महत्व आज अहोई अष्टमी का पावन पर्व है। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए माताओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ रखा जाता है। इस दिन माता अहोई की पूजा-अर्चना की जाती है। आज का शुभ संदेश ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। माता अहोई सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा सूर्यदेव अपनी कृपा सभी भक्तों पर बनाए रखें। आज का सुविचार "मनुष्य के जीवन में सच्ची पूजा वही है, जिसमें श्रद्धा के साथ मानवता, सेवा, प्रेम और परोपकार की भावना हो।" 🙏 आप सभी को रविवार एवं अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। प्रस्तुति: मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा
    1
    ॐ श्री गणेशाय नमः। जय श्री शनिदेव महाराज।
आज दिनांक 1 नवंबर 2026, रविवार का पावन पंचांग एवं धार्मिक संदेश।
पंचांग विवरण
दिन: रविवार
तिथि: कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी (अहोई अष्टमी)
मास: कार्तिक मास
पक्ष: कृष्ण पक्ष
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
व्रत एवं पर्व: अहोई अष्टमी व्रत
आज का धार्मिक महत्व
आज अहोई अष्टमी का पावन पर्व है। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए माताओं द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ रखा जाता है। इस दिन माता अहोई की पूजा-अर्चना की जाती है।
आज का शुभ संदेश
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। माता अहोई सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा सूर्यदेव अपनी कृपा सभी भक्तों पर बनाए रखें।
आज का सुविचार
"मनुष्य के जीवन में सच्ची पूजा वही है, जिसमें श्रद्धा के साथ मानवता, सेवा, प्रेम और परोपकार की भावना हो।"
🙏 आप सभी को रविवार एवं अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
प्रस्तुति:
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Deoria, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • 112 के माध्यम से रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत जंगल में एक महिला का शव मिला क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम के जंगल में एक महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, किंतु शव की शिनाख्त न होने पर शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पीएम हेतु भेजा गया। शव की शिनाख्त हेतु लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
    1
    112 के माध्यम से रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत  जंगल में एक महिला का शव मिला
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम के जंगल में एक महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, किंतु शव की शिनाख्त न होने पर शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पीएम हेतु भेजा गया। शव की शिनाख्त हेतु लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
    user_Jyoti Pathak
    Jyoti Pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महराजगंज में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना 📍 महराजगंज। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य शुरू करेंगे। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। जनगणना कार्य के लिए जिले में 5,543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। प्रशिक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। 🔹 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना 🔹 1 दिसंबर से घर-घर जनगणना 🔹 5,543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक तैनात 🔹 दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा 🔹 प्रगणक के नहीं पहुंचने पर हेल्पलाइन 1855 पर सूचना देने की अपील प्रगणक निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें स्थायी एवं अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों के साथ बेघर व्यक्तियों, हॉस्टल में रहने वाले लोगों और सशस्त्र बलों में कार्यरत व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना में सहयोग करें। जनगणना के आंकड़े भविष्य की सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 📢 महराजगंज के नागरिक ध्यान दें—जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से छूट न पाए।
    1
    महराजगंज में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
📍 महराजगंज। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य शुरू करेंगे।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। जनगणना कार्य के लिए जिले में 5,543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। प्रशिक्षण का कार्य अंतिम चरण में है।
🔹 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना
🔹 1 दिसंबर से घर-घर जनगणना
🔹 5,543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक तैनात
🔹 दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा
🔹 प्रगणक के नहीं पहुंचने पर हेल्पलाइन 1855 पर सूचना देने की अपील
प्रगणक निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें स्थायी एवं अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों के साथ बेघर व्यक्तियों, हॉस्टल में रहने वाले लोगों और सशस्त्र बलों में कार्यरत व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा।
डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना में सहयोग करें। जनगणना के आंकड़े भविष्य की सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
📢 महराजगंज के नागरिक ध्यान दें—जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से छूट न पाए।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सरदार पटेल जयंती पर देवरिया पुलिस ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प! लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देवरिया पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश के एकीकरण में योगदान को याद किया। एसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। पुलिसकर्मियों ने सामाजिक सद्भाव कायम रखने, देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करने तथा आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। एसपी ने सभी को सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने पर जोर दिया। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। संबंधित प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। देवरिया पुलिस ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
    1
    सरदार पटेल जयंती पर देवरिया पुलिस ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प!
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देवरिया पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देश के एकीकरण में योगदान को याद किया। एसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
पुलिसकर्मियों ने सामाजिक सद्भाव कायम रखने, देशवासियों में एकता की भावना को मजबूत करने तथा आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। एसपी ने सभी को सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने पर जोर दिया।
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। संबंधित प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। देवरिया पुलिस ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🇮🇳 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🇮🇳 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विकास की नई पहचान मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण मध्यप्रदेश भारत का हृदय कहलाता है। 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ था। यह प्रदेश अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, वन संपदा और पर्यटन स्थलों के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। मध्यप्रदेश की धरती ने देश को अनेक महान विभूतियां, वीर सपूत और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिए हैं। प्रदेश की उन्नति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो, यही हम सभी की कामना है। आइए, इस स्थापना दिवस पर हम सभी मिलकर एक विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें। जय मध्यप्रदेश! जय हिंद! 🇮🇳 हार्दिक शुभकामनाओं सहित। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    🇮🇳 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🇮🇳

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और विकास की नई पहचान

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण मध्यप्रदेश भारत का हृदय कहलाता है। 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ था। यह प्रदेश अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, वन संपदा और पर्यटन स्थलों के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है।


मध्यप्रदेश की धरती ने देश को अनेक महान विभूतियां, वीर सपूत और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिए हैं। प्रदेश की उन्नति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो, यही हम सभी की कामना है।
आइए, इस स्थापना दिवस पर हम सभी मिलकर एक विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लें।
जय मध्यप्रदेश! जय हिंद! 🇮🇳
हार्दिक शुभकामनाओं सहित।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Deoria, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.