logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*1 से 19 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचेगी कृमिनाशक दवा, अभिभावक करें सहयोग* *हर बच्चे को कृमि से सुरक्षा, स्वस्थ बचपन हमारी जिम्मेदारी* *10 अगस्त को अवश्य खिलाएं एल्बेंडाजोल, स्वस्थ भविष्य की रखें मजबूत नींव* *कुपोषण से लड़ाई में बनें सहभागी, कृमि मुक्ति अभियान को बनाएं सफल* *स्वस्थ बालक, सशक्त परिवार और विकसित राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस में निभाएं अपनी भूमिका* *10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन, 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा* कानपुर देहात 1 अगस्त 2026 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जनपद में 10 अगस्त 2026 को व्यापक स्तर पर कृमि नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल निःशुल्क खिलाई जाएगी। यह दवा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, पोषण स्तर तथा पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पात्र बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा निर्धारित मानकों के अनुसार खिलाना अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान आयु के अनुसार दवा की खुराक निर्धारित की गई है। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली दो चम्मचों के बीच अच्छी तरह चूरा कर स्वच्छ पानी में मिलाकर दी जाएगी। 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा कर पानी में मिलाकर खिलाई जाएगी। वहीं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर खाने की सलाह दी जाएगी। यदि बच्चा गोली चबा न सके तो उसे भी चूरा कर पानी के साथ दिया जा सकता है। अभियान के सफल संचालन के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पर्याप्त मात्रा में दवा, लाभार्थियों का विवरण दर्ज करने हेतु प्रपत्र, स्वच्छ पेयजल एवं गिलास उपलब्ध हों। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित कार्मिक दवा को सही विधि से खिलाने तथा प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाने का विशेष ध्यान रखेंगे। अभियान के दौरान कुछ सावधानियों का भी पालन किया जाएगा। जो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हों या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हों, उन्हें स्वस्थ होने के बाद ही दवा दी जाएगी। दवा बच्चों को स्वयं चम्मच से खिलाई जाएगी तथा खुले हुए ब्लिस्टर की दवा का पुनः उपयोग नहीं किया जाएगा। बच्चों को दवा खिलाते समय स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहेगा तथा बिना चबाए या बिना चूरा किए गोली निगलने से बचने की सलाह दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एल्बेंडाजोल एक सुरक्षित एवं प्रभावी कृमिनाशक दवा है। दवा खाने के बाद कुछ बच्चों में हल्के एवं अस्थायी दुष्प्रभाव जैसे जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में हल्का दर्द या थकान महसूस हो सकती है, जो सामान्यतः स्वतः ठीक हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे को आराम करने तथा पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिलाने की सलाह दी जाती है। यदि किसी प्रकार की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा अथवा 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन पर संपर्क कर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपने 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल अवश्य खिलवाएं। उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने, कुपोषण से बचाने तथा उनके स्वस्थ, सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

1 hr ago
user_Anand shukla
Anand shukla
अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c2481296-18f2-46e9-9be5-01a6f7b876b4

*1 से 19 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचेगी कृमिनाशक दवा, अभिभावक करें सहयोग* *हर बच्चे को कृमि से सुरक्षा, स्वस्थ बचपन हमारी जिम्मेदारी* *10 अगस्त को अवश्य खिलाएं एल्बेंडाजोल, स्वस्थ भविष्य की रखें मजबूत नींव* *कुपोषण से लड़ाई में बनें सहभागी, कृमि मुक्ति अभियान को बनाएं सफल* *स्वस्थ बालक, सशक्त परिवार और विकसित राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस में निभाएं अपनी भूमिका* *10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन, 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा* कानपुर देहात 1 अगस्त 2026 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जनपद में 10 अगस्त 2026 को व्यापक स्तर पर कृमि नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल निःशुल्क खिलाई जाएगी। यह दवा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, पोषण स्तर तथा पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पात्र बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा निर्धारित मानकों के अनुसार खिलाना अत्यंत आवश्यक है। अभियान के दौरान आयु के अनुसार दवा की खुराक निर्धारित की गई है। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली दो चम्मचों के बीच अच्छी तरह चूरा कर स्वच्छ पानी में मिलाकर दी जाएगी। 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा कर पानी में मिलाकर खिलाई जाएगी। वहीं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर खाने की सलाह दी जाएगी। यदि बच्चा गोली चबा न सके तो उसे भी चूरा कर पानी के साथ दिया जा सकता है। अभियान के सफल संचालन के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पर्याप्त मात्रा में दवा, लाभार्थियों का विवरण दर्ज करने हेतु प्रपत्र, स्वच्छ पेयजल एवं गिलास उपलब्ध हों। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित कार्मिक दवा को सही विधि से खिलाने तथा प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाने का विशेष ध्यान रखेंगे। अभियान के दौरान कुछ सावधानियों का भी पालन किया जाएगा। जो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हों या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हों, उन्हें स्वस्थ होने के बाद ही दवा दी जाएगी। दवा बच्चों को स्वयं चम्मच से खिलाई जाएगी तथा खुले हुए ब्लिस्टर की दवा का पुनः उपयोग नहीं किया जाएगा। बच्चों को दवा खिलाते समय स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहेगा तथा बिना चबाए या बिना चूरा किए गोली निगलने से बचने की सलाह दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एल्बेंडाजोल एक सुरक्षित एवं प्रभावी कृमिनाशक दवा है। दवा खाने के बाद कुछ बच्चों में हल्के एवं अस्थायी दुष्प्रभाव जैसे जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में हल्का दर्द या थकान महसूस हो सकती है, जो सामान्यतः स्वतः ठीक हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे को आराम करने तथा पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिलाने की सलाह दी जाती है। यदि किसी प्रकार की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा अथवा 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन पर संपर्क कर चिकित्सकीय सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपने 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल अवश्य खिलवाएं। उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने, कुपोषण से बचाने तथा उनके स्वस्थ, सशक्त एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026 जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी*
*जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस डेरापुर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।*
कानपुर देहात, 1 अगस्त 2026
जनपद की समस्त तहसीलों में  संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह ने तहसील डेरापुर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील डेरापुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 251 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतकर्ताओं राकेश कुमार निवासी ग्राम टिकनगांव झींझक व अमित बाजपेई निवासी ग्राम सैफाबाद द्वारा जिलाधिकारी को खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संशोधित सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को सौंपी, शिकायतकर्ताओ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा तहसील डेरापुर अंतर्गत संचालित गौशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, उप जिलाधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात से ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग वेद प्रकाश कानपुर देहात से नई नियुक्त ADO पुष्पा देवी एवं विकास अधिकारी अनिल यादव कर्मचारी लगाई तीखी फटकार की फटकार दिया सख्त से निर्देश ADO पुष्पा देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव,पूरा मामला कानपुर देहात का है ! ब्लॉक सरवन खेड़ा ग्राम पंचायत लोदीपुर चौपाल बैठक मे बदलती देखिए समस्याएं उलट फे र और सुलझाईं समस्या कानपुर देहात के सरवन खेड़ा क्षेत्र में ग्राम पंचायत लोदीपुर पंचायत भवन में आज दिनांक 30 /07/26 मैं आयोजित बैठक कार्यक्रम वीडियो समाज कल्याण विभाग अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव पंचायत प्रधान प्रतिनिधि दीपक के उपस्थिति में आयोजित चौपाल बैठक ग्रामीणों की शिकायतों को लेकर दिखाई नाराजगी ! जैसे विधाव् पेंशन योजना,वृद्धा दिव्यांग,पेंशन कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी जानकारी नई निर्वाचित ADO पुष्पा देवी ब्लॉक सरवन खेड़ा कानपुर देहात से सुनी गई समस्या ग्रामीणों की समस्या तुरंत सख्त से सख्त दिशा निर्देश उपस्थित कर्मचारी आशा बहु, रानी देवी, केयरटेकर बेबी, पंचायत सहायक दीपमाला, रोजगार सेवक संदीप बाबू, एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती। ग्रामीणों की उपस्थिति 50 लगभग में ग्रामीण रहे उपस्थित ग्रामीणों के बीच चली बैठक सुनी गई समस्याए। सरवन खेड़ा ब्लॉक नई निर्वाचित ADO पुष्पा देवी योजना को लेकर हुई गंभीर जैसे राशनकार्ड, पेंशन, नाली, सड़क,बिजली,आवास, एवं अन्य समस्या सूचना के अतिरिक्त बाद चौपाल बैठक मे ना हुए अधिकारी एवं कर्मचारी ब्लाक जिम्मेदार नहीं निभा रहा है अधिकारी एवं कर्मचारी समय से नहीं पहुंच सके वह अपनी जिम्मेदारियां को भूल रहे इसीलिए मौके पर समाधान नहीं हो सकता ग्राम पंचायत लोदीपुर ब्लॉक सरवन खेड़ा कानपुर देहात।
    4
    कानपुर देहात से ब्रेकिंग न्यूज़ 
 रिपोर्टिंग वेद प्रकाश
 कानपुर देहात से नई नियुक्त ADO पुष्पा देवी एवं विकास अधिकारी अनिल यादव कर्मचारी लगाई तीखी फटकार  की फटकार दिया सख्त से निर्देश ADO पुष्पा देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव,पूरा मामला कानपुर देहात का है ! ब्लॉक सरवन खेड़ा 
ग्राम पंचायत लोदीपुर चौपाल बैठक मे बदलती देखिए समस्याएं उलट फे र और सुलझाईं समस्या
कानपुर देहात के सरवन खेड़ा क्षेत्र में ग्राम पंचायत लोदीपुर पंचायत भवन में आज दिनांक 30 /07/26 मैं आयोजित बैठक कार्यक्रम वीडियो समाज कल्याण विभाग अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव पंचायत प्रधान प्रतिनिधि दीपक के उपस्थिति में आयोजित चौपाल बैठक ग्रामीणों की शिकायतों को लेकर दिखाई नाराजगी !
जैसे विधाव् पेंशन योजना,वृद्धा दिव्यांग,पेंशन कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी जानकारी
नई निर्वाचित ADO पुष्पा देवी ब्लॉक सरवन खेड़ा कानपुर देहात से सुनी गई समस्या ग्रामीणों की समस्या तुरंत सख्त से सख्त दिशा निर्देश उपस्थित कर्मचारी आशा बहु, रानी देवी, केयरटेकर बेबी, पंचायत सहायक दीपमाला, रोजगार सेवक संदीप बाबू, एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती। ग्रामीणों की उपस्थिति 50 लगभग में ग्रामीण रहे उपस्थित ग्रामीणों के बीच चली बैठक सुनी गई समस्याए। सरवन खेड़ा ब्लॉक नई निर्वाचित ADO पुष्पा देवी योजना को लेकर  हुई गंभीर जैसे राशनकार्ड, पेंशन, नाली, सड़क,बिजली,आवास, एवं अन्य समस्या सूचना के अतिरिक्त बाद चौपाल बैठक मे ना हुए अधिकारी एवं कर्मचारी ब्लाक जिम्मेदार नहीं निभा रहा है अधिकारी एवं कर्मचारी समय से नहीं पहुंच सके वह अपनी जिम्मेदारियां को भूल रहे इसीलिए  मौके पर समाधान नहीं हो सकता ग्राम पंचायत लोदीपुर ब्लॉक सरवन खेड़ा कानपुर देहात।
    user_वेद प्रकाश  पत्रकार
    वेद प्रकाश पत्रकार
    Political party office अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Jaloun डीपीआरओ ने सचिवों संग की अभद्रता, मामले से गुस्साए धरने l डीपीआरओ ने सचिवों संग की अभद्रता, मामले से गुस्साए धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता के आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला।
    1
    Jaloun 
डीपीआरओ ने सचिवों संग की अभद्रता,
मामले से गुस्साए धरने l
डीपीआरओ ने सचिवों संग की अभद्रता,
मामले से गुस्साए धरने पर बैठे,
ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी,
डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता के आरोप,
मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना,
पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद,
कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजमिस्त्री ठेकेदार पर दबंगों का हमला, मारपीट में फोड़ा सिर—मौके से फरार हुए आरोपी! उरई में दबंगई का मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित विधि महाविद्यालय के पास राजमिस्त्री ठेकेदार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की और उसके सिर में चोट पहुंचाई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने उरई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे क्या वजह रही और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। सवाल यह है कि आखिर खुलेआम मारपीट करने वाले दबंगों पर पुलिस कब शिकंजा कसेगी? #BreakingNews #Jalaun #Urai #UraiNews #JalaunNews #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #UraiKotwali #Police #Crime #BreakingJalaun #JalaunPolice #मारपीट #दबंगई #उरई #जालौन #क्राइम #पुलिस #कानूनव्यवस्था #कोंचरोड #विधिमहाविद्यालय #राजमिस्त्री #ठेकेदार #घटना #तहरीर #कार्रवाई #दबंग #ViralNews #LatestNews
    1
    राजमिस्त्री ठेकेदार पर दबंगों का हमला, मारपीट में फोड़ा सिर—मौके से फरार हुए आरोपी!
उरई में दबंगई का मामला 
उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित विधि महाविद्यालय के पास राजमिस्त्री ठेकेदार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दबंगों ने ठेकेदार के साथ मारपीट की और उसके सिर में चोट पहुंचाई, जिससे वह घायल हो गया। 
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने उरई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
घटना के पीछे क्या वजह रही और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
सवाल यह है कि आखिर खुलेआम मारपीट करने वाले दबंगों पर पुलिस कब शिकंजा कसेगी?
#BreakingNews #Jalaun #Urai #UraiNews #JalaunNews #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #UraiKotwali #Police #Crime #BreakingJalaun #JalaunPolice #मारपीट #दबंगई #उरई #जालौन #क्राइम #पुलिस #कानूनव्यवस्था #कोंचरोड #विधिमहाविद्यालय #राजमिस्त्री #ठेकेदार #घटना #तहरीर #कार्रवाई #दबंग #ViralNews #LatestNews
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    1
    Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!.
प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी
ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट
जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.