logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे

2 hrs ago
user_Uklive Uttrakhand
Uklive Uttrakhand
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
2 hrs ago

मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे
    1
    मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे
मकान मे अतिक्रमण से पड़ी दरारें,बुजुर्ग ब्यक्ति की नही हो रही सुनवाई, प्रशासन ने मूंदी आंखे
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज के लिए क्या Tehri मुख्यालय के हैं धरना-प्रदर्शन की तयारी
    1
    मेडिकल कॉलेज के लिए क्या Tehri मुख्यालय के हैं धरना-प्रदर्शन की तयारी
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company Pratapnagar, Tehri Garhwal•
    7 hrs ago
  • उत्तरकाशी. गुरु पूर्णिमा पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने विभिन्न धर्मगुरुओं का लिया आशीर्वाद, सनातन परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश. उत्तरकाशी. गुरु पूर्णिमा पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने विभिन्न धर्मगुरुओं का लिया आशीर्वाद, सनातन परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश. गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उत्तरकाशी क्षेत्र के विभिन्न पूज्य संतों एवं धर्मध्वजवाहक आध्यात्मिक गुरुओं का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र पर्व है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं तथा उनके आशीर्वाद से जीवन को सही दिशा एवं उद्देश्य प्राप्त होता है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने ज्ञानसू स्थित माँ चंद्रघण्टा मंदिर में माँ के दिव्य दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात तिलोथ पहुँचकर आध्यात्मिक जगत की नई चेतना के प्रेरणास्रोत परम पूज्य व्यास शिवराम भट्ट का स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने मांडों पहुँचकर 'मानसप्रेमी' के नाम से विख्यात विद्वान कथावाचक स्वर्गीय शांति प्रसाद भट्ट को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया। इसके बाद उजेली स्थित संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए परम पूज्य दंडी स्वामी 1008 हरिहराश्रम महाराज के दिव्य एवं ज्ञानवर्धक प्रवचनों का श्रवण किया तथा उनका पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण एवं क्षेत्र के नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजयपाल सजवाण ने कहा कि हमारे पूजनीय संत एवं गुरुजन भारतीय संस्कृति, हिन्दू धर्म और सनातन परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक हैं। उनका जीवन समाज को सदाचार, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य संतों का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव उत्तरकाशी क्षेत्र सहित समस्त समाज पर बना रहे। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी.
    4
    उत्तरकाशी.
गुरु पूर्णिमा पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने विभिन्न धर्मगुरुओं का लिया आशीर्वाद, सनातन परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश.
उत्तरकाशी.
गुरु पूर्णिमा पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने विभिन्न धर्मगुरुओं का लिया आशीर्वाद, सनातन परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश.
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उत्तरकाशी क्षेत्र के विभिन्न पूज्य संतों एवं धर्मध्वजवाहक आध्यात्मिक गुरुओं का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र पर्व है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं तथा उनके आशीर्वाद से जीवन को सही दिशा एवं उद्देश्य प्राप्त होता है।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने ज्ञानसू स्थित माँ चंद्रघण्टा मंदिर में माँ के दिव्य दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात तिलोथ पहुँचकर आध्यात्मिक जगत की नई चेतना के प्रेरणास्रोत परम पूज्य व्यास  शिवराम भट्ट का स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके उपरांत उन्होंने मांडों पहुँचकर 'मानसप्रेमी' के नाम से विख्यात विद्वान कथावाचक स्वर्गीय शांति प्रसाद भट्ट  को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया।
इसके बाद उजेली स्थित संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए परम पूज्य दंडी स्वामी 1008 हरिहराश्रम महाराज के दिव्य एवं ज्ञानवर्धक प्रवचनों का श्रवण किया तथा उनका पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण एवं क्षेत्र के  नागरिक भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विजयपाल सजवाण ने कहा कि हमारे पूजनीय संत एवं गुरुजन भारतीय संस्कृति, हिन्दू धर्म और सनातन परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक हैं। उनका जीवन समाज को सदाचार, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य संतों का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव उत्तरकाशी क्षेत्र सहित समस्त समाज पर बना रहे। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने समस्त प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी.
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया । डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे । बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर
    1
    वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU 
देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं  संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया ।
डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। 
उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे ।
बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण 
निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला, SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। गंगा में स्नान कर रहा एक शिवभक्त अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सहायता के लिए आवाज़ लगाई गई। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस SDRF के कांस्टेबल नितेश खेतवाल ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के सकुशल बचने पर घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली तथा कांस्टेबल नितेश खेतवाल की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। SDRF की इस त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    1
    हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी 
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला, SDRF जवान ने दिखाई बहादुरी
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। गंगा में स्नान कर रहा एक शिवभक्त अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सहायता के लिए आवाज़ लगाई गई।
सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस SDRF के कांस्टेबल नितेश खेतवाल ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
युवक के सकुशल बचने पर घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली तथा कांस्टेबल नितेश खेतवाल की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। SDRF की इस त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • 🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन The Aman Times 🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन देहरादून के हर्रावाला स्थित आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों ने चार वर्षों से परीक्षा परिणाम घोषित न होने के विरोध में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कुलपति (वीसी) का रास्ता रोकते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंचे डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने मोर्चा संभालते हुए छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे और वीसी के घेराव की बात पर डटे रहे। छात्रों की मुख्य मांग है कि पिछले चार वर्षों से लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।
    1
    🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
The Aman Times 
🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
देहरादून के हर्रावाला स्थित आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों ने चार वर्षों से परीक्षा परिणाम घोषित न होने के विरोध में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कुलपति (वीसी) का रास्ता रोकते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
मौके पर पहुंचे डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने मोर्चा संभालते हुए छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे और वीसी के घेराव की बात पर डटे रहे।
छात्रों की मुख्य मांग है कि पिछले चार वर्षों से लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.