कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए सज्जन मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया मंडावा। अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सज्जन लाल मिश्रा ने सिंबल के साथ नामांकन रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीना को सौंपा। इस दौरान इनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व नवनिर्वाचित पार्षद नरेश सोनी, नवाब खत्री और जनप्रतिनिधि साथ थे। सज्जन मिश्रा वार्ड 22 से नवनिर्वाचित पार्षद चुने गए हैं। कांग्रेस को 16 पार्षदों के साथ पूर्ण बहुमत है, सज्जन मिश्रा 10वीं बार पार्षद बने हैं और पहले कांग्रेस पार्टी से ही चार बार नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, मिश्रा ने वर्ष 1974 में पहली बार कांग्रेस की टिकट से नगर पालिका पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर शुरू किया था। अब मंडावा नगर पालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उनके पांचवी बार पालिका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। सज्जन मिश्रा वर्ष 1982 और 1987 में निर्विरोध पार्षद चुने गए थे तथा विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस पार्टी का कभी साथ नहीं छोड़ा। इस दौरान सुनील जोशी, किशोर थलिया, पीतांबर मिश्रा, बलवीर थलिया, बालकिशन भाटीवाड़ा, दिनेश देवड़ा सहित समर्थक मौजूद रहे।

- भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र सैनी ने किया नामांकन दाखिल मंडावा। नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर भाजपा ने माली कार्ड खेला है। वार्ड 25 से नव निर्वाचित चुने गए पार्षद वे भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी ने सिंबल के साथ नामांकन दाखिल किया है। नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद संदीप शर्मा, सलामुद्दीन व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व चुनाव संयोजक महावीर ढाका के साथ विजेंद्र सैनी ने रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीना को नामांकन पत्र सौंपा। इस बार नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 25 वार्डों में से 6 प्रत्याशी चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं, ऐसे में भाजपा के लिए अध्यक्ष बनाना एक चुनौती नजर आ रही है लेकिन राजनीति में ऊंट किस करवट बैठ जाए पहले किसी को पता नहीं चलता है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी,भाजपा के वरिष्ठ नेता इब्राहिम रंगरेज, विद्याधर सैनी, कैलाश शर्मा, विकास बागोरिया, सत्यनारायण शर्मा, बाबूलाल सैनी, संजय मील, अनूप शर्मा, मंगतुराम सैनी, श्रीराम सैनी आदि उपस्थित रहे।1
- EMI नहीं भरने पर रिकवरी एजेंट ने युवक का खून निकलवा कर बेच दिया EMI नहीं भरने पर रिकवरी एजेंट ने युवक का खून निकलवा कर बेच दिया1
- खबर का असर: बगड़ में टूटी पाइपलाइन हुई ठीक, पीने के पानी की बर्बादी पर लगी रोक1
- झुंझुनूं के वार्ड 41 में चुनावी हार-जीत पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट-पथराव का वीडियो हुआ वायरल झुंझुनूं। नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हार-जीत को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज, मारपीट और पथराव में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाकर स्थिति को शांत कराया। थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस ने दो लोगों को पाबंद किया है।1
- खंडेला में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह 2026 जिले भर से पत्रकार हुए शामिल1
- बेटा सिंगर तरह पर सिपाही चलन पर अड़ा रहा उसने जाने नहीं दिया उसे बेटे को अस्पताल में। उसका हेलमेट बिना चालान काट दिया। क्या इंसानियत इतनी बेकार हो गई। *बेटा गिड़गिड़ाता रहा...* *सिपाही चालान पर अड़ा रहा!* *इलाज में देरी से पिता की मौत* - तीन सवारी और बिना हेलमेट पर रोका बाइक सवार - पत्नी थी, चालान पर अड़ा रहा - पिताजी का बेटा, नहीं दिखी इंसानियत - अस्पताल पहुंचने में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित *एक घंटे की देरी और चली गई जान!* *क्या नियमों से बड़ी नहीं होती इंसानियत?* *सआदत अस्पताल* *परिजनों ने एसपी से की शिकायत, जांच के आदेश*1
- महेंद्रगढ़ के नारनौल में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया1
- कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए सज्जन मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया मंडावा। अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सज्जन लाल मिश्रा ने सिंबल के साथ नामांकन रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीना को सौंपा। इस दौरान इनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व नवनिर्वाचित पार्षद नरेश सोनी, नवाब खत्री और जनप्रतिनिधि साथ थे। सज्जन मिश्रा वार्ड 22 से नवनिर्वाचित पार्षद चुने गए हैं। कांग्रेस को 16 पार्षदों के साथ पूर्ण बहुमत है, सज्जन मिश्रा 10वीं बार पार्षद बने हैं और पहले कांग्रेस पार्टी से ही चार बार नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, मिश्रा ने वर्ष 1974 में पहली बार कांग्रेस की टिकट से नगर पालिका पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर शुरू किया था। अब मंडावा नगर पालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उनके पांचवी बार पालिका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। सज्जन मिश्रा वर्ष 1982 और 1987 में निर्विरोध पार्षद चुने गए थे तथा विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस पार्टी का कभी साथ नहीं छोड़ा। इस दौरान सुनील जोशी, किशोर थलिया, पीतांबर मिश्रा, बलवीर थलिया, बालकिशन भाटीवाड़ा, दिनेश देवड़ा सहित समर्थक मौजूद रहे।1