logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित गोटेगांव में शासकीय हाई स्कूल खापा (शेढ़) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्टैचू ऑफ यूनिटी, राम मंदिर, चंद्रयान, ब्रह्मोस मिसाइल, चिनाब ब्रिज, महाकाल लोक, सांदीपनि विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास, नया संसद भवन, उज्ज्वला गैस, डिजिटल पेमेंट (UPI), नक्सल मुक्त भारत एवं कोविड काल सहित विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – बबली इनवती 🥈 द्वितीय – आकांक्षा काछी 🥉 तृतीय – नीतू बरकडे भाषण प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – अनामिका गोंड 🥈 द्वितीय – शारदा यादव 🥉 तृतीय – मुस्कान इनवती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि लखन यादव, उदय ठाकुर, दशरथ कहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी अध्यक्ष रीता बाई ठाकुर उपस्थित रहीं। ग्रामीणजनों में विनोद यादव, ओमकार गोंड , दुर्गेश, ओंकार सिंह, गणेश गिर गोस्वामी, ईश्वर प्रसाद, गंगाराम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्राचार्य श्री एस.के. बक्शी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के कुबेर सिंह पटेल, भूपेंद्र पटेल,ओंकार गोस्वामी, गेंदालाल काछी , प्रशांत सिंगोतिया, आकांक्षा राजोरिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।।

1 hr ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित गोटेगांव में शासकीय हाई स्कूल खापा (शेढ़) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्टैचू ऑफ यूनिटी, राम मंदिर, चंद्रयान, ब्रह्मोस मिसाइल, चिनाब ब्रिज, महाकाल लोक, सांदीपनि विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास, नया संसद भवन, उज्ज्वला गैस, डिजिटल पेमेंट (UPI), नक्सल मुक्त भारत एवं कोविड काल सहित विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – बबली इनवती 🥈 द्वितीय – आकांक्षा काछी 🥉 तृतीय – नीतू बरकडे भाषण प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – अनामिका गोंड 🥈 द्वितीय – शारदा यादव 🥉 तृतीय – मुस्कान इनवती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि लखन यादव, उदय ठाकुर, दशरथ कहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी अध्यक्ष रीता बाई ठाकुर उपस्थित रहीं। ग्रामीणजनों में विनोद यादव, ओमकार गोंड , दुर्गेश, ओंकार सिंह, गणेश गिर गोस्वामी, ईश्वर प्रसाद, गंगाराम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्राचार्य श्री एस.के. बक्शी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के कुबेर सिंह पटेल, भूपेंद्र पटेल,ओंकार गोस्वामी, गेंदालाल काछी , प्रशांत सिंगोतिया, आकांक्षा राजोरिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम गढ़ी में 27 वर्षीय युवक की हत्या, आठ आरोपियों पर मामला दर्ज दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में 27 वर्षीय मानसिंह रावत की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मानसिंह रविवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद सुबह उसकी मौत की खबर मिली। मामले में वीर सिंह, उदयभान, अंकित, मरदन, राहुल, विक्रम, बबलू और रामेश्वर रावत के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पर एसडीओपी विनायक शुक्ला और गोराघाट टीआई विनीत तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    1
    ग्राम गढ़ी में 27 वर्षीय युवक की हत्या, आठ आरोपियों पर मामला दर्ज
दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में 27 वर्षीय मानसिंह रावत की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मानसिंह रविवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद सुबह उसकी मौत की खबर मिली। मामले में वीर सिंह, उदयभान, अंकित, मरदन, राहुल, विक्रम, बबलू और रामेश्वर रावत के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पर एसडीओपी विनायक शुक्ला और गोराघाट टीआई विनीत तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पहूज नदी में मृत गायों को नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों से हटवाया, मृत गायों का वीडियो हुआ था वायरल भांडेर नगर की शाहपुर रोड स्थित पहूज नदी में मृत पड़ी गायों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर परिषद हरकत में आई। मामले की जानकारी सामने आने पर नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नदी में पड़ी मृत गायों को हटवाने की कार्रवाई कराई। बताया जा रहा है कि नदी में मृत गायें पड़ी होने से आसपास के लोगों में नाराजगी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की मदद से मृत गायों को नदी से बाहर निकलवाया। मामले में रविवार दोपहर 03 बजे सीएमओ राधे रमन यादव ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से नदी में मृत गायों के पड़े होने की जानकारी की मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए नदी में पड़ा मृत पशुओं का अवशेष हटाया गया। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद की कार्रवाई की जानकारी साझा की।
    1
    पहूज नदी में मृत गायों को नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों से हटवाया, मृत गायों का वीडियो हुआ था वायरल
भांडेर नगर की शाहपुर रोड स्थित पहूज नदी में मृत पड़ी गायों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर परिषद हरकत में आई। मामले की जानकारी सामने आने पर नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नदी में पड़ी मृत गायों को हटवाने की कार्रवाई कराई। बताया जा रहा है कि नदी में मृत गायें पड़ी होने से आसपास के लोगों में नाराजगी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की मदद से मृत गायों को नदी से बाहर निकलवाया। मामले में रविवार दोपहर 03 बजे सीएमओ राधे रमन यादव ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से नदी में मृत गायों के पड़े होने की जानकारी की मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए नदी में पड़ा मृत पशुओं का अवशेष हटाया गया। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद की कार्रवाई की जानकारी साझा की।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सपा पहाड़ से लाइव प्रसारण लक्ष्य न्यूज़ चैनल हेड राममिलन यादव
    1
    सपा पहाड़ से लाइव प्रसारण लक्ष्य न्यूज़ चैनल हेड राममिलन यादव
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • इंदरगढ़ से रतनगढ़ तक शक्ति प्रदर्शन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया दौरे पर हुआ भव्य स्वागत ​इंदरगढ़ से रतनगढ़ तक शक्ति प्रदर्शन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया दौरे पर हुआ भव्य स्वागत ​दतिया/इंदरगढ़: मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जनसमर्थन और उनका पुराना दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। दतिया से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ के दौरे पर पहुँचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा का इंदरगढ़ से लेकर रतनगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया गया। ​जग-जग उमड़ी भीड़, गूंजे नारे ​जैसे ही डॉ. नरोत्तम मिश्रा का काफिला इंदरगढ़ से होते हुए रतनगढ़ की ओर बढ़ा, मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख गांवों और कस्बों में हजारों की संख्या में लोग पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। समर्थकों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला और चारों तरफ उनके समर्थन में नारे गूंज उठे। ​जनता से जुड़ाव और कार्यकर्ताओं में दिखा जोश ​दौरे के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी गाड़ी से उतरकर और रुक-रुक कर आम जनता, व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कई आम नागरिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही समीकरण बदले हों, लेकिन विंध्य और चंबल अंचल की जमीनी राजनीति में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पकड़ और उनका व्यक्तिगत जनाधार आज भी उतना ही मजबूत है। ​यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर डॉ. मिश्रा की लोकप्रियता और उनका सियासी रसूख बरकरार है।
    1
    इंदरगढ़ से रतनगढ़ तक शक्ति प्रदर्शन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया दौरे पर हुआ भव्य स्वागत

​इंदरगढ़ से रतनगढ़ तक शक्ति प्रदर्शन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया दौरे पर हुआ भव्य स्वागत
​दतिया/इंदरगढ़:
मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जनसमर्थन और उनका पुराना दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। दतिया से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ के दौरे पर पहुँचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा का इंदरगढ़ से लेकर रतनगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया गया।
​जग-जग उमड़ी भीड़, गूंजे नारे
​जैसे ही डॉ. नरोत्तम मिश्रा का काफिला इंदरगढ़ से होते हुए रतनगढ़ की ओर बढ़ा, मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख गांवों और कस्बों में हजारों की संख्या में लोग पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। समर्थकों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला और चारों तरफ उनके समर्थन में नारे गूंज उठे। 
​जनता से जुड़ाव और कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
​दौरे के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी गाड़ी से उतरकर और रुक-रुक कर आम जनता, व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कई आम नागरिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही समीकरण बदले हों, लेकिन विंध्य और चंबल अंचल की जमीनी राजनीति में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पकड़ और उनका व्यक्तिगत जनाधार आज भी उतना ही मजबूत है। 
​यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर डॉ. मिश्रा की लोकप्रियता और उनका सियासी रसूख बरकरार है।
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दतिया के डगरई टोल के पास युवक से मारपीट का आरोप दुकान पर गाली-गलौज के बाद मारपीट, धमकी देने का भी आरोप घटना के वीडियो सामने आए, पुलिस जांच में जुटी
    1
    दतिया के डगरई टोल के पास युवक से मारपीट का आरोप
दुकान पर गाली-गलौज के बाद मारपीट, धमकी देने का भी आरोप
घटना के वीडियो सामने आए, पुलिस जांच में जुटी
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भोपाल से ओबेदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस ट्रक में घुसी कई यात्री घायल रायसेन जिले के मंडीदीप में यात्री बस ट्रक में जा घुसी। भोपाल से ओबैदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में बस का ड्राइवर बस के अंदर केविन में फँसा। इस भीषण हादसे में कई यात्रीयों को आई चोटें। हादसे की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। यात्री बस का आगे का हिस्सा काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। तेज बारिश के सारण सड़क पर गीली मिट्टी से फिसलन हो सकती है हादसे की वजह। सभी चार घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी। रायसेन जिले के मंडीदीप के सतलापुर थाने का मामला।।
    1
    भोपाल से ओबेदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस ट्रक में घुसी कई यात्री घायल
रायसेन जिले के मंडीदीप में यात्री बस ट्रक में जा घुसी।
भोपाल से ओबैदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
इस भीषण हादसे में बस का ड्राइवर बस के अंदर केविन में फँसा।
इस भीषण हादसे में कई यात्रीयों को आई चोटें।
हादसे की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची।
यात्री बस का आगे का हिस्सा काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला।
थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
तेज बारिश के सारण सड़क पर गीली मिट्टी से फिसलन हो सकती है हादसे की वजह।
सभी चार घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी।
रायसेन जिले के मंडीदीप के सतलापुर थाने का मामला।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट सेगमा सेथरी और धीरपुर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह इंदरगढ़/दतिया। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उनके रतनगढ़ पहुंचने के दौरान इंदरगढ़, थरेट, धीरपुर सेथरी सेगबा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दौरे के दौरान नरोत्तम मिश्रा रतनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। कार्यकर्ताओं से संवाद रहा प्रमुख उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद स्थापित करना, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा करना बताया गया। दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय परिस्थितियों से भी उन्हें अवगत कराया। नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आह्वान किया। उनके आगमन को लेकर इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। रतनगढ़ में उमड़ा जनसमूह रतनगढ़ में पूर्व गृहमंत्री के पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। स्वागत के दौरान लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कई जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों की भागीदारी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता चर्चा का विषय रही। रतनगढ़ में दर्शन-पूजन के बाद उनका दौरा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद के साथ आगे बढ़ा। फर्स्ट न्यूज़ — सच की आवाज अबनीश दुबे | 8878091871
    4
    पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर

जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट सेगमा सेथरी और धीरपुर
जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
इंदरगढ़/दतिया। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उनके रतनगढ़ पहुंचने के दौरान इंदरगढ़, थरेट, धीरपुर सेथरी सेगबा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दौरे के दौरान नरोत्तम मिश्रा रतनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं।
कार्यकर्ताओं से संवाद रहा प्रमुख उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद स्थापित करना, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा करना बताया गया। दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय परिस्थितियों से भी उन्हें अवगत कराया।
नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आह्वान किया। उनके आगमन को लेकर इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
रतनगढ़ में उमड़ा जनसमूह
रतनगढ़ में पूर्व गृहमंत्री के पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। स्वागत के दौरान लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कई जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों की भागीदारी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता चर्चा का विषय रही। रतनगढ़ में दर्शन-पूजन के बाद उनका दौरा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद के साथ आगे बढ़ा।
फर्स्ट न्यूज़ — सच की आवाज
अबनीश दुबे | 8878091871
    user_Abnish Dubey
    Abnish Dubey
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पटेल चौराहे पर एलईडी स्क्रीन से दिखाया राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा रहे मौजूद भांडेर नगर के पटेल चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार रात करीब साढ़े 08 बजे तक किया गया। आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह बौद्ध सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों एवं युवाओं से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम को देखा और राहुल गांधी का संबोधन सुना। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाना तथा उनके साथ संवाद स्थापित करना था। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर युवाओं में रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में लोग प्रसारण देखने के लिए पटेल चौराहे पर पहुंचे।
    1
    पटेल चौराहे पर एलईडी स्क्रीन से दिखाया राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा रहे मौजूद
भांडेर नगर के पटेल चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार रात करीब साढ़े 08 बजे तक किया गया।  आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह बौद्ध सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और आमजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों एवं युवाओं से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम को देखा और राहुल गांधी का संबोधन सुना। 
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाना तथा उनके साथ संवाद स्थापित करना था। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर युवाओं में रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में लोग प्रसारण देखने के लिए पटेल चौराहे पर पहुंचे।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गोली लगने से युवक घायल दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चोपरा गांव के पास रविवार शाम को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में तीन-चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। लरायटा गांव निवासी पक्ष का आरोप है कि वे खरख गांव से कबड्डी खेलकर लौट रहे थे। चोपरा के पास गेवरा गांव निवासी कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, गेवरा गांव निवासी पक्ष का कहना है कि दो लोग गांव से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लरायटा निवासी लालू यादव, शिवम यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी। इस पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। विवाद में विकास (28) पुत्र मोहर सिंह यादव को गोली लगने के बाद घायल होने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #MPjansampark #एसपीमयूरखंडेलवाल #मारपीट #दोपक्षोंमेंविवाद #Crime गोली लगने से युवक घायल दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चोपरा गांव के पास रविवार शाम को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में तीन-चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। लरायटा गांव निवासी पक्ष का आरोप है कि वे खरख गांव से कबड्डी खेलकर लौट रहे थे। चोपरा के पास गेवरा गांव निवासी कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, गेवरा गांव निवासी पक्ष का कहना है कि दो लोग गांव से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लरायटा निवासी लालू यादव, शिवम यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी। इस पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। विवाद में विकास (28) पुत्र मोहर सिंह यादव को गोली लगने के बाद घायल होने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #MPjansampark #एसपीमयूरखंडेलवाल #मारपीट #दोपक्षोंमेंविवाद #Crime
    1
    गोली लगने से युवक घायल
दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चोपरा गांव के पास रविवार शाम को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में तीन-चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

लरायटा गांव निवासी पक्ष का आरोप है कि वे खरख गांव से कबड्डी खेलकर लौट रहे थे। चोपरा के पास गेवरा गांव निवासी कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, गेवरा गांव निवासी पक्ष का कहना है कि दो लोग गांव से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लरायटा निवासी लालू यादव, शिवम यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी। इस पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है।

विवाद में विकास (28) पुत्र मोहर सिंह यादव को गोली लगने के बाद घायल होने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 #MPjansampark 
 #एसपीमयूरखंडेलवाल 
 #मारपीट
 #दोपक्षोंमेंविवाद 
 #Crime
गोली लगने से युवक घायल
दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चोपरा गांव के पास रविवार शाम को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में तीन-चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
लरायटा गांव निवासी पक्ष का आरोप है कि वे खरख गांव से कबड्डी खेलकर लौट रहे थे। चोपरा के पास गेवरा गांव निवासी कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, गेवरा गांव निवासी पक्ष का कहना है कि दो लोग गांव से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लरायटा निवासी लालू यादव, शिवम यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी। इस पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है।
विवाद में विकास (28) पुत्र मोहर सिंह यादव को गोली लगने के बाद घायल होने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#MPjansampark 
#एसपीमयूरखंडेलवाल 
#मारपीट
#दोपक्षोंमेंविवाद 
#Crime
    user_Abnish Dubey
    Abnish Dubey
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.