Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोपाल से ओबेदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस ट्रक में घुसी कई यात्री घायल रायसेन जिले के मंडीदीप में यात्री बस ट्रक में जा घुसी। भोपाल से ओबैदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में बस का ड्राइवर बस के अंदर केविन में फँसा। इस भीषण हादसे में कई यात्रीयों को आई चोटें। हादसे की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। यात्री बस का आगे का हिस्सा काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। तेज बारिश के सारण सड़क पर गीली मिट्टी से फिसलन हो सकती है हादसे की वजह। सभी चार घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी। रायसेन जिले के मंडीदीप के सतलापुर थाने का मामला।।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
भोपाल से ओबेदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस ट्रक में घुसी कई यात्री घायल रायसेन जिले के मंडीदीप में यात्री बस ट्रक में जा घुसी। भोपाल से ओबैदुल्लाहगंज जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में बस का ड्राइवर बस के अंदर केविन में फँसा। इस भीषण हादसे में कई यात्रीयों को आई चोटें। हादसे की सूचना मिलते ही सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। यात्री बस का आगे का हिस्सा काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। तेज बारिश के सारण सड़क पर गीली मिट्टी से फिसलन हो सकती है हादसे की वजह। सभी चार घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी। रायसेन जिले के मंडीदीप के सतलापुर थाने का मामला।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सेवा निर्मित एजीएम की धूमधाम से हुई विदाई, नए का हुआ स्वागत झांसी के नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झांसी मंडल मंत्री अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को शाखा नंबर-3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई एवं उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेवा-निवृत्त हुए शाखा एजीएम लक्ष्मण दास की भावभीनी विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रेल सेवा और यूनियन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनरेश राय को नया एजीएम मेंबर मनोनीत किया गया और उनका भी स्वागत किया गया।। कार्यक्रम में शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी ,अध्यक्ष राम प्रकाश,अकील अहमद, अरविंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अजय गौतम, नरेंद्र झा, गजराज सिंह यादव, विकास आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।।1
- टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी जनपद झांसी की गरौठा विधानसभा इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी और मोठ कस्बा में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोगों से जनसंपर्क कर मिठाई खिलाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और टीकाराम पटेल के मुताबिक भाजपा ने 2012 मे प्रत्याशी बनाया और चुनाव लड़ा था अब आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर भी विधान सभा मे जनसंपर्क शुरू किया जा रहा बाकी जो पार्टी का निर्णय होगा वह मंजूर होगा।1
- गुना - पति के खिलाफ FIR के बाद सिंधिया पर भड़कीं पूर्व विधायक ममता मीना, बोलीं- दो-चार केस और करा दो1
- उमंग दिवस पर छात्राओं ने किया थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना दतिया में उमंग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों में छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की जानकारी दी गई। एसडीओपी सेंवढ़ा दिव्या सिंह राजावत ने थाना भगुवापुरा में बाल अधिकारों और बाल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए बालिकाओं को जागरूक एवं सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।1
- इंदरगढ़ नगर महाते मार्केट के पीछे प्राचीन रर तोड़कर लोगों ने किया अतिक्रमण इस अतिक्रमण के कारण अन्य लोगों के हौसले बुलंद प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ नगर में स्टेट टाइम की किले की प्राचीन दीवारों को तोड़कर रर के नीचे लोग लगातार अवैध अतिक्रमण करते जा रहे हैं इस तरह के नीचे लोग गंदगी भी डाल रहे हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी है एवं इसी आम रास्ते में लोगों ने अपने बोर करवा लिए हैं तथा पिलर बनाकर पक्के निर्माण कर कर लिए हैं इसी एरिया में गंदगी का अपार साम्राज्य देखा जा सकता है जिससे खाई का पूरा भारत हो चुका है और जल निकासी अवरोध होती चली जा रही है देखना है कि अब स्थानीय प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है1
- बिल्कुल, दिव्यांग शिविर को प्रमुख रखते हुए खबर इस तरह बेहतर रहेगी:दतिया28 सितंबर को लगेगा दिव्यांग शिविर, कलेक्टर ने भारत विकास परिषद के प्रयासों की सराहनादतिया राजगढ़ चौराहा स्थित रेंज परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में शनिवार रात कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भारत विकास परिषद द्वारा 28 सितंबर को आयोजित किए जा रहे दिव्यांग शिविर की जानकारी प्रमुख रूप से दी गई। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किए जा रहे इस शिविर की सराहना करते हुए परिषद के सामाजिक सेवा कार्यों की प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजनों के हित में होने वाले ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा गणेश महोत्सव के दौरान किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की भी सराहना की।3
- राजगढ़ चौराहे पर सख्त वाहन चेकिंग। चैकिंग का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला। कोतवाली टीआई दिनेश सिंह राजपूत और टीआई मोनिका मिश्रा के साथ पुलिस बल मौजूद। राजगढ़ चौराहे पर सख्त वाहन चेकिंग। चैकिंग का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला। कोतवाली टीआई दिनेश सिंह राजपूत और टीआई मोनिका मिश्रा के साथ पुलिस बल मौजूद।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित गोटेगांव में शासकीय हाई स्कूल खापा (शेढ़) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्टैचू ऑफ यूनिटी, राम मंदिर, चंद्रयान, ब्रह्मोस मिसाइल, चिनाब ब्रिज, महाकाल लोक, सांदीपनि विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास, नया संसद भवन, उज्ज्वला गैस, डिजिटल पेमेंट (UPI), नक्सल मुक्त भारत एवं कोविड काल सहित विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – बबली इनवती 🥈 द्वितीय – आकांक्षा काछी 🥉 तृतीय – नीतू बरकडे भाषण प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – अनामिका गोंड 🥈 द्वितीय – शारदा यादव 🥉 तृतीय – मुस्कान इनवती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि लखन यादव, उदय ठाकुर, दशरथ कहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी अध्यक्ष रीता बाई ठाकुर उपस्थित रहीं। ग्रामीणजनों में विनोद यादव, ओमकार गोंड , दुर्गेश, ओंकार सिंह, गणेश गिर गोस्वामी, ईश्वर प्रसाद, गंगाराम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्राचार्य श्री एस.के. बक्शी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के कुबेर सिंह पटेल, भूपेंद्र पटेल,ओंकार गोस्वामी, गेंदालाल काछी , प्रशांत सिंगोतिया, आकांक्षा राजोरिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।।1