Shuru
Apke Nagar Ki App…
उमंग दिवस पर छात्राओं ने किया थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना दतिया में उमंग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों में छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की जानकारी दी गई। एसडीओपी सेंवढ़ा दिव्या सिंह राजावत ने थाना भगुवापुरा में बाल अधिकारों और बाल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए बालिकाओं को जागरूक एवं सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।
Vikas Sen
उमंग दिवस पर छात्राओं ने किया थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना दतिया में उमंग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों में छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की जानकारी दी गई। एसडीओपी सेंवढ़ा दिव्या सिंह राजावत ने थाना भगुवापुरा में बाल अधिकारों और बाल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए बालिकाओं को जागरूक एवं सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पहूज नदी में मृत गायों को नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों से हटवाया, मृत गायों का वीडियो हुआ था वायरल भांडेर नगर की शाहपुर रोड स्थित पहूज नदी में मृत पड़ी गायों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर परिषद हरकत में आई। मामले की जानकारी सामने आने पर नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नदी में पड़ी मृत गायों को हटवाने की कार्रवाई कराई। बताया जा रहा है कि नदी में मृत गायें पड़ी होने से आसपास के लोगों में नाराजगी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की मदद से मृत गायों को नदी से बाहर निकलवाया। मामले में रविवार दोपहर 03 बजे सीएमओ राधे रमन यादव ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से नदी में मृत गायों के पड़े होने की जानकारी की मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए नदी में पड़ा मृत पशुओं का अवशेष हटाया गया। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद की कार्रवाई की जानकारी साझा की।1
- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट सेगमा सेथरी और धीरपुर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह इंदरगढ़/दतिया। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उनके रतनगढ़ पहुंचने के दौरान इंदरगढ़, थरेट, धीरपुर सेथरी सेगबा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दौरे के दौरान नरोत्तम मिश्रा रतनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। कार्यकर्ताओं से संवाद रहा प्रमुख उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद स्थापित करना, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा करना बताया गया। दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय परिस्थितियों से भी उन्हें अवगत कराया। नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आह्वान किया। उनके आगमन को लेकर इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। रतनगढ़ में उमड़ा जनसमूह रतनगढ़ में पूर्व गृहमंत्री के पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। स्वागत के दौरान लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कई जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों की भागीदारी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता चर्चा का विषय रही। रतनगढ़ में दर्शन-पूजन के बाद उनका दौरा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद के साथ आगे बढ़ा। फर्स्ट न्यूज़ — सच की आवाज अबनीश दुबे | 88780918714
- सेवड़ा विधानसभा के रानीपुरा गांव में श्मशान घाट के रास्ते का बुरा हाल: विकास के दावों की खुली पोल सेवड़ा विधानसभा के रानीपुरा गांव में श्मशान घाट के रास्ते का बुरा हाल: विकास के दावों की खुली पोल सेवड़ा (दतिया): आजादी के अमृत काल और सरकार के तमाम विकास दावों के बीच मध्य प्रदेश के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रानीपुरा से एक बेहद ही झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज तक श्मशान घाट तक जाने के लिए एक अदद पक्का रास्ता तक नहीं बन पाया है। पवन दांतरे ✍️ जनता की आवाज कीचड़ और गिलोय से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हालात इतने बदतर हैं कि किसी की मृत्यु होने पर अंतिम यात्रा (शव यात्रा) निकालना भी दूभर हो जाता है। श्मशान घाट के रास्ते में फैली भारी कीचड़ और गिलोय के कारण शोक संतप्त परिजनों और ग्रामीणों को घुटनों तक कीचड़ से गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। सामने आया हृदयविदारक वीडियो इस पूरी व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता हुआ एक बेहद हृदयविदारक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण किस तरह अपने किसी अपने की अंतिम यात्रा के दौरान कीचड़ भरे और फिसलन भरे रास्ते से निकलने का संघर्ष कर रहे हैं। इस वीडियो ने ग्रामीण विकास के तमाम दावों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों की मांग और प्रशासनिक ज़िम्मेदारी रास्ते का निर्माण: ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग को डामरीकृत या सीसी रोड के रूप में बनवाने की मांग की है। जवाबदेही: स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन की नींद कब खुलती है और रानीपुर गांव के लोगों को इस अमानवीय समस्या से कब राहत मिलती है। अपने क्षेत्र से जुड़ी तमाम खबरों के लिए फॉलो जरूर करें1
- दतिया के डगरई टोल के पास युवक से मारपीट का आरोप दुकान पर गाली-गलौज के बाद मारपीट, धमकी देने का भी आरोप घटना के वीडियो सामने आए, पुलिस जांच में जुटी1
- झांसी पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारों के बीच झांसी में हरा शीशम काटा, विभागों पर सवाल पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारों के बीच झांसी में हरा शीशम काटा, विभागों पर सवाल 2. झांसी: बड़ागांव गेट बाहर महाकालेश्वर चौराहे पर शीशम का पेड़ कटा, वन विभाग-नगर निगम मौन खबर: झांसी। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ झांसी महानगर में ही हरे पेड़ की कटाई ने वन विभाग और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना सोमवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार बड़ागांव गेट बाहर, महाकालेश्वर चौराहे के पास एक हरा-भरा शीशम का पेड़ काट दिया गया। शहर में इस समय हरियाली बढ़ाने को लेकर लगातार अभियान चल रहे हैं, ऐसे में बीच शहर में हरे पेड़ का काटा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले को समीप स्थित लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विशाल गुप्ता से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस शीशम के पेड़ को काटने की अनुमति किस विभाग ने दी थी और किन परिस्थितियों में यह कार्रवाई की गई? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि बिना अनुमति के हरे पेड़ की कटाई की गई है तो यह गंभीर मामला है और संबंधित विभागों को जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। वहीं यदि अनुमति लेकर पेड़ काटा गया है तो वन विभाग और नगर निगम को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए कि अनुमति किन नियमों के तहत दी गई। शिक्षण संस्थानों से तो समाज यह अपेक्षा करता है कि वे छात्रों के सामने पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण पेश करेंगे। ऐसे में शिक्षण संस्थान के आसपास ही पेड़ काटे जाने की घटना पर निष्पक्ष जांच की मांग उठना लाजमी है। अब सभी की निगाहें वन विभाग और नगर निगम पर टिकी हैं कि क्या वे इस मामले का संज्ञान लेते हैं और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो दोषियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।4
- सेवा निर्मित एजीएम की धूमधाम से हुई विदाई, नए का हुआ स्वागत झांसी के नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झांसी मंडल मंत्री अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को शाखा नंबर-3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई एवं उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेवा-निवृत्त हुए शाखा एजीएम लक्ष्मण दास की भावभीनी विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रेल सेवा और यूनियन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनरेश राय को नया एजीएम मेंबर मनोनीत किया गया और उनका भी स्वागत किया गया।। कार्यक्रम में शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी ,अध्यक्ष राम प्रकाश,अकील अहमद, अरविंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अजय गौतम, नरेंद्र झा, गजराज सिंह यादव, विकास आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।।1
- पटेल चौराहे पर एलईडी स्क्रीन से दिखाया राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा रहे मौजूद भांडेर नगर के पटेल चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार रात करीब साढ़े 08 बजे तक किया गया। आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह बौद्ध सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों एवं युवाओं से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम को देखा और राहुल गांधी का संबोधन सुना। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाना तथा उनके साथ संवाद स्थापित करना था। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर युवाओं में रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में लोग प्रसारण देखने के लिए पटेल चौराहे पर पहुंचे।1
- गुना - पति के खिलाफ FIR के बाद सिंधिया पर भड़कीं पूर्व विधायक ममता मीना, बोलीं- दो-चार केस और करा दो1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित गोटेगांव में शासकीय हाई स्कूल खापा (शेढ़) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्टैचू ऑफ यूनिटी, राम मंदिर, चंद्रयान, ब्रह्मोस मिसाइल, चिनाब ब्रिज, महाकाल लोक, सांदीपनि विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास, नया संसद भवन, उज्ज्वला गैस, डिजिटल पेमेंट (UPI), नक्सल मुक्त भारत एवं कोविड काल सहित विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – बबली इनवती 🥈 द्वितीय – आकांक्षा काछी 🥉 तृतीय – नीतू बरकडे भाषण प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – अनामिका गोंड 🥈 द्वितीय – शारदा यादव 🥉 तृतीय – मुस्कान इनवती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि लखन यादव, उदय ठाकुर, दशरथ कहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी अध्यक्ष रीता बाई ठाकुर उपस्थित रहीं। ग्रामीणजनों में विनोद यादव, ओमकार गोंड , दुर्गेश, ओंकार सिंह, गणेश गिर गोस्वामी, ईश्वर प्रसाद, गंगाराम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्राचार्य श्री एस.के. बक्शी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के कुबेर सिंह पटेल, भूपेंद्र पटेल,ओंकार गोस्वामी, गेंदालाल काछी , प्रशांत सिंगोतिया, आकांक्षा राजोरिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।।1