Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी जनपद झांसी की गरौठा विधानसभा इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी और मोठ कस्बा में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोगों से जनसंपर्क कर मिठाई खिलाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और टीकाराम पटेल के मुताबिक भाजपा ने 2012 मे प्रत्याशी बनाया और चुनाव लड़ा था अब आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर भी विधान सभा मे जनसंपर्क शुरू किया जा रहा बाकी जो पार्टी का निर्णय होगा वह मंजूर होगा।
Yashpal Singh
टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी जनपद झांसी की गरौठा विधानसभा इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी और मोठ कस्बा में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोगों से जनसंपर्क कर मिठाई खिलाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और टीकाराम पटेल के मुताबिक भाजपा ने 2012 मे प्रत्याशी बनाया और चुनाव लड़ा था अब आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर भी विधान सभा मे जनसंपर्क शुरू किया जा रहा बाकी जो पार्टी का निर्णय होगा वह मंजूर होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी जनपद झांसी की गरौठा विधानसभा इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है टीकाराम पटेल ने गरौठा मे भाजपा पार्टी से टिकिट की दबेदारी ठोकी और मोठ कस्बा में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोगों से जनसंपर्क कर मिठाई खिलाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और टीकाराम पटेल के मुताबिक भाजपा ने 2012 मे प्रत्याशी बनाया और चुनाव लड़ा था अब आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर भी विधान सभा मे जनसंपर्क शुरू किया जा रहा बाकी जो पार्टी का निर्णय होगा वह मंजूर होगा।1
- सेवा निर्मित एजीएम की धूमधाम से हुई विदाई, नए का हुआ स्वागत झांसी के नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झांसी मंडल मंत्री अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को शाखा नंबर-3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई एवं उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेवा-निवृत्त हुए शाखा एजीएम लक्ष्मण दास की भावभीनी विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रेल सेवा और यूनियन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनरेश राय को नया एजीएम मेंबर मनोनीत किया गया और उनका भी स्वागत किया गया।। कार्यक्रम में शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी ,अध्यक्ष राम प्रकाश,अकील अहमद, अरविंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अजय गौतम, नरेंद्र झा, गजराज सिंह यादव, विकास आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।।1
- जमीन के टुकड़े ने रिश्तों में ऐसी दरार डाली कि गांव का माहौल रणभूमि में बदल गया1
- झांसी गरौठा दुर खुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता स्वास्थ जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी *दुरखुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता, स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी* गरौठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दुरखुरू में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर के साथ महिला जनजागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा से डॉ. विवेक सोनी तथा स्वास्थ्य केंद्र बामौर से विमल गौतम सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी विभाग की सुपरवाइजर हेमा, कुमकुम, निशा सहित कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण आहार भेंट किया। कृषि विभाग की ओर से भगवान दास, कृष्णपाल, संदीप वर्मा और एडीओ जनवेंद्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई। समाज कल्याण विभाग ने काउंटर लगाकर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करना है। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र बुंदेला, मयंक गुप्ता, जितेंद्र सिंह परिहार, छत्रपाल पाल, शैलेंद्र सिंह फौजी, कृष्णकांत गौतम, हरेंद्र प्रताप, आईटी सेल गरौठा, भारती अग्रवाल, विनीता आर्या, ग्राम प्रधान राजेंद्र अहिरवार, जमुना बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। रिपोर्ट -निर्दोश राजपूत गरौठा4
- मोदी महाविद्यालय में निकला करीब पांच फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया रेस् गुरसरांय (झांसी)। नगर स्थित मोदी महाविद्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब पांच फीट लंबा रैट स्नेक (धामन) सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही महाविद्यालय परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप निकलने की सूचना महाविद्यालय के उपप्राचार्य अनूप अवस्थी द्वारा सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए धामन सांप को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने बताया कि धामन सांप सामान्यतः जहरीला नहीं होता और यह पर्यावरण के लिए उपयोगी माना जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और इसकी सूचना सर्प मित्र या वन विभाग को दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- जयकारों के साथ संपन्न हुआ भव्य श्री सुंदरकांड पाठ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु गुरसरांय(झाँसी)। नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शुरूआत भगवान श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई। रामेश्वर पाठक के बड़े पुत्र नीरज पाठक ने विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।मानस मंडली द्वारा संगीतमय श्रीसुंदरकांड का प्रभावी पाठ किया,जिसे सुन श्रोता भक्ति भाव से विभोर हो गए। संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।मानस मंडली मे सौरभ द्विवेदी,दिनेश अलबेला,रानू तिवारी,प्रमोद गोस्वामी,मनमोहन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं का आभार कृष्णकांत उर्फ डब्बू पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश पिपरैया,ओमप्रकाश शर्मा,रमेश मौर्य,कृष्णकुमार तिवारी,शिवकुमार तिवारी,ठाकुरदास तिवारी,पंकज कुशवाहा,जितेंद्र पटेल,लक्ष्मी नारायण घोष,रामकुमार परिहार,धर्मेंद्र पांचाल,विवेक लक्षकार,विनय पटेल,राकेश त्रिपाठी,बंटी विदुआ,सचिन जैन,सोनू पटेल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।4
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित गोटेगांव में शासकीय हाई स्कूल खापा (शेढ़) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्टैचू ऑफ यूनिटी, राम मंदिर, चंद्रयान, ब्रह्मोस मिसाइल, चिनाब ब्रिज, महाकाल लोक, सांदीपनि विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास, नया संसद भवन, उज्ज्वला गैस, डिजिटल पेमेंट (UPI), नक्सल मुक्त भारत एवं कोविड काल सहित विभिन्न विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – बबली इनवती 🥈 द्वितीय – आकांक्षा काछी 🥉 तृतीय – नीतू बरकडे भाषण प्रतियोगिता में 🥇 प्रथम – अनामिका गोंड 🥈 द्वितीय – शारदा यादव 🥉 तृतीय – मुस्कान इनवती कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि लखन यादव, उदय ठाकुर, दशरथ कहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं एसएमसी अध्यक्ष रीता बाई ठाकुर उपस्थित रहीं। ग्रामीणजनों में विनोद यादव, ओमकार गोंड , दुर्गेश, ओंकार सिंह, गणेश गिर गोस्वामी, ईश्वर प्रसाद, गंगाराम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्राचार्य श्री एस.के. बक्शी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के कुबेर सिंह पटेल, भूपेंद्र पटेल,ओंकार गोस्वामी, गेंदालाल काछी , प्रशांत सिंगोतिया, आकांक्षा राजोरिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति एवं सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।।1
- कोंच,आवारा गाय सामने आने से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोच में रविवार की देर रात 10 बजे मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर के सामने अचानक आवारा गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) कोंच के पंचानन चौराहे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह मजदूरी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव छानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पचीपुरा कला के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई। अचानक गाय सामने आने से भगवती शरण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और घायल भगवती शरण को आनन-फानन में सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1