logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोदी महाविद्यालय में निकला करीब पांच फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया रेस् गुरसरांय (झांसी)। नगर स्थित मोदी महाविद्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब पांच फीट लंबा रैट स्नेक (धामन) सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही महाविद्यालय परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप निकलने की सूचना महाविद्यालय के उपप्राचार्य अनूप अवस्थी द्वारा सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए धामन सांप को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने बताया कि धामन सांप सामान्यतः जहरीला नहीं होता और यह पर्यावरण के लिए उपयोगी माना जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और इसकी सूचना सर्प मित्र या वन विभाग को दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मोदी महाविद्यालय में निकला करीब पांच फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया रेस् गुरसरांय (झांसी)। नगर स्थित मोदी महाविद्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब पांच फीट लंबा रैट स्नेक (धामन) सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही महाविद्यालय परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप निकलने की सूचना महाविद्यालय के उपप्राचार्य अनूप अवस्थी द्वारा सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए धामन सांप को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने बताया कि धामन सांप सामान्यतः जहरीला नहीं होता और यह पर्यावरण के लिए उपयोगी माना जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और इसकी सूचना सर्प मित्र या वन विभाग को दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी गरौठा दुर खुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता स्वास्थ जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी *दुरखुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता, स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी* गरौठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दुरखुरू में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर के साथ महिला जनजागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा से डॉ. विवेक सोनी तथा स्वास्थ्य केंद्र बामौर से विमल गौतम सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी विभाग की सुपरवाइजर हेमा, कुमकुम, निशा सहित कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण आहार भेंट किया। कृषि विभाग की ओर से भगवान दास, कृष्णपाल, संदीप वर्मा और एडीओ जनवेंद्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई। समाज कल्याण विभाग ने काउंटर लगाकर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करना है। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र बुंदेला, मयंक गुप्ता, जितेंद्र सिंह परिहार, छत्रपाल पाल, शैलेंद्र सिंह फौजी, कृष्णकांत गौतम, हरेंद्र प्रताप, आईटी सेल गरौठा, भारती अग्रवाल, विनीता आर्या, ग्राम प्रधान राजेंद्र अहिरवार, जमुना बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। रिपोर्ट -निर्दोश राजपूत गरौठा
    4
    झांसी गरौठा दुर खुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता स्वास्थ जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी 
*दुरखुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता, स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी*
गरौठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दुरखुरू में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर के साथ महिला जनजागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा से डॉ. विवेक सोनी तथा स्वास्थ्य केंद्र बामौर से विमल गौतम सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी विभाग की सुपरवाइजर हेमा, कुमकुम, निशा सहित कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण आहार भेंट किया। कृषि विभाग की ओर से भगवान दास, कृष्णपाल, संदीप वर्मा और एडीओ जनवेंद्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई।
समाज कल्याण विभाग ने काउंटर लगाकर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करना है। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र बुंदेला, मयंक गुप्ता, जितेंद्र सिंह परिहार, छत्रपाल पाल, शैलेंद्र सिंह फौजी, कृष्णकांत गौतम, हरेंद्र प्रताप, आईटी सेल गरौठा, भारती अग्रवाल, विनीता आर्या, ग्राम प्रधान राजेंद्र अहिरवार, जमुना बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।
रिपोर्ट -निर्दोश राजपूत गरौठा
    user_निर्दोश राजपूत
    निर्दोश राजपूत
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मोदी महाविद्यालय में निकला करीब पांच फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया रेस् गुरसरांय (झांसी)। नगर स्थित मोदी महाविद्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब पांच फीट लंबा रैट स्नेक (धामन) सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही महाविद्यालय परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप निकलने की सूचना महाविद्यालय के उपप्राचार्य अनूप अवस्थी द्वारा सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए धामन सांप को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने बताया कि धामन सांप सामान्यतः जहरीला नहीं होता और यह पर्यावरण के लिए उपयोगी माना जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और इसकी सूचना सर्प मित्र या वन विभाग को दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    मोदी महाविद्यालय में निकला करीब पांच फीट लंबा धामन सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्
गुरसरांय (झांसी)। नगर स्थित मोदी महाविद्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब पांच फीट लंबा रैट स्नेक (धामन) सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही महाविद्यालय परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सांप निकलने की सूचना महाविद्यालय के उपप्राचार्य अनूप अवस्थी द्वारा सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू किए गए धामन सांप को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सर्प मित्र मयंक ठाकुर ने बताया कि धामन सांप सामान्यतः जहरीला नहीं होता और यह पर्यावरण के लिए उपयोगी माना जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और इसकी सूचना सर्प मित्र या वन विभाग को दें।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जयकारों के साथ संपन्न हुआ भव्य श्री सुंदरकांड पाठ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु गुरसरांय(झाँसी)। नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शुरूआत भगवान श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई। रामेश्वर पाठक के बड़े पुत्र नीरज पाठक ने विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।मानस मंडली द्वारा संगीतमय श्रीसुंदरकांड का प्रभावी पाठ किया,जिसे सुन श्रोता भक्ति भाव से विभोर हो गए। संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।मानस मंडली मे सौरभ द्विवेदी,दिनेश अलबेला,रानू तिवारी,प्रमोद गोस्वामी,मनमोहन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं का आभार कृष्णकांत उर्फ डब्बू पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश पिपरैया,ओमप्रकाश शर्मा,रमेश मौर्य,कृष्णकुमार तिवारी,शिवकुमार तिवारी,ठाकुरदास तिवारी,पंकज कुशवाहा,जितेंद्र पटेल,लक्ष्मी नारायण घोष,रामकुमार परिहार,धर्मेंद्र पांचाल,विवेक लक्षकार,विनय पटेल,राकेश त्रिपाठी,बंटी विदुआ,सचिन जैन,सोनू पटेल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
    4
    जयकारों के साथ संपन्न हुआ भव्य श्री सुंदरकांड पाठ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
गुरसरांय(झाँसी)। नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शुरूआत भगवान श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई। रामेश्वर पाठक के बड़े पुत्र नीरज पाठक ने विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।मानस मंडली द्वारा संगीतमय श्रीसुंदरकांड का प्रभावी पाठ किया,जिसे सुन श्रोता भक्ति भाव से विभोर हो गए। संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।मानस मंडली मे सौरभ द्विवेदी,दिनेश अलबेला,रानू तिवारी,प्रमोद गोस्वामी,मनमोहन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं का आभार कृष्णकांत उर्फ डब्बू पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश पिपरैया,ओमप्रकाश शर्मा,रमेश मौर्य,कृष्णकुमार तिवारी,शिवकुमार तिवारी,ठाकुरदास तिवारी,पंकज कुशवाहा,जितेंद्र पटेल,लक्ष्मी नारायण घोष,रामकुमार परिहार,धर्मेंद्र पांचाल,विवेक लक्षकार,विनय पटेल,राकेश त्रिपाठी,बंटी विदुआ,सचिन जैन,सोनू पटेल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
    user_Sarthak Nayak Press
    Sarthak Nayak Press
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *हमीरपुर: पियूष राजपूत का कनिष्ठ सहायक के पद पर चयन, बताया सफलता का मंत्र* *हमीरपुर।* जनपद के होनहार युवा पियूष राजपूत ने कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। पियूष का चयन कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के पद पर हुआ है। उनके चयन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता के बाद पियूष राजपूत ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि *निरंतर पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और धैर्य ही सफलता का असली मंत्र है।* पियूष ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी पर फोकस किया और रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीख के रूप में लें। पियूष की इस सफलता पर परिवार, दोस्तों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    *हमीरपुर: पियूष राजपूत का कनिष्ठ सहायक के पद पर चयन, बताया सफलता का मंत्र*
*हमीरपुर।* जनपद के होनहार युवा पियूष राजपूत ने कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। पियूष का चयन कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के पद पर हुआ है। उनके चयन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सफलता के बाद पियूष राजपूत ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि *निरंतर पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और धैर्य ही सफलता का असली मंत्र है।*
पियूष ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी पर फोकस किया और रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीख के रूप में लें।
पियूष की इस सफलता पर परिवार, दोस्तों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जमीन के टुकड़े ने रिश्तों में ऐसी दरार डाली कि गांव का माहौल रणभूमि में बदल गया
    1
    जमीन के टुकड़े ने रिश्तों में ऐसी दरार डाली कि गांव का माहौल रणभूमि में बदल गया
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!! जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग, युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला। वाइट - मजदूर की मां
    1
    जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!!
जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग,
युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी 
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला।
वाइट - मजदूर की मां
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा कर लखनऊ के लिए रवाना, गुरसरांय कार्यालय पर मीडिया से ह गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सात कार्यकर्ता पैदल पदयात्रा करते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं की यह पदयात्रा करीब सात दिनों में पूरी होने की संभावना है। लखनऊ पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। पदयात्रा पर रवाना हुए कार्यकर्ताओं में दयाशंकर रिछारिया, सुनील तिवारी, परमानंद अहिरवार, प्रवीण खटीक, सौरभ राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार एवं पंकज कुमार शामिल हैं। सभी कार्यकर्ता गुरसरांय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत करने के साथ उत्साहवर्धन किया गया। पदयात्रा पर निकले कार्यकर्ताओं ने बताया कि लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही गरौठा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और स्थानीय जनहित के मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उनके समाधान की मांग की जाएगी। कार्यकर्ताओं द्वारा इस संबंध में राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र भी तैयार किया गया है। इस मौके पर जितेंद्र कुशवाहा, अब्बू सिंह, नितिन मिश्रा, दिवाकर कांतरे, विजय अस्ता , कमलेश दुबेदी, राजीव नायक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा कर लखनऊ के लिए रवाना, गुरसरांय कार्यालय पर मीडिया से ह
गुरसरांय (झांसी)। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सात कार्यकर्ता पैदल पदयात्रा करते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं की यह पदयात्रा करीब सात दिनों में पूरी होने की संभावना है। लखनऊ पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।
पदयात्रा पर रवाना हुए कार्यकर्ताओं में दयाशंकर रिछारिया, सुनील तिवारी, परमानंद अहिरवार, प्रवीण खटीक, सौरभ राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार एवं पंकज कुमार शामिल हैं। सभी कार्यकर्ता गुरसरांय स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत करने के साथ उत्साहवर्धन किया गया।
पदयात्रा पर निकले कार्यकर्ताओं ने बताया कि लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही गरौठा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और स्थानीय जनहित के मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उनके समाधान की मांग की जाएगी। कार्यकर्ताओं द्वारा इस संबंध में राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र भी तैयार किया गया है।
इस मौके पर जितेंद्र कुशवाहा, अब्बू सिंह, नितिन मिश्रा, दिवाकर कांतरे, विजय अस्ता , कमलेश दुबेदी, राजीव नायक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच,आवारा गाय सामने आने से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोच में रविवार की देर रात 10 बजे मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर के सामने अचानक आवारा गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) कोंच के पंचानन चौराहे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह मजदूरी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव छानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पचीपुरा कला के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई। अचानक गाय सामने आने से भगवती शरण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और घायल भगवती शरण को आनन-फानन में सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच,आवारा गाय सामने आने से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर
जालौन के कोच में रविवार की देर रात 10 बजे मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर के सामने अचानक आवारा गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) कोंच के पंचानन चौराहे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह मजदूरी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव छानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पचीपुरा कला के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई।
अचानक गाय सामने आने से भगवती शरण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और घायल भगवती शरण को आनन-फानन में सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.