Sdm और sdop ने किया जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश Sdm और sdop ने किया जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश डिंडौरी : 11 मई 2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आज जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन एवं एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी ने किया।निरीक्षण के दौरान भोजनशाला, पुरुष बैरक एवं महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए भोजन की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। बैरकों की सघन जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री नहीं मिली। बंदियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें नाश्ता एवं भोजन अच्छी गुणवत्ता का उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विषम परिस्थितियों में बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी ने बंदियों को जेल में रहते हुए अच्छे कार्य करने, पढ़ाई जारी रखने तथा अच्छा व्यवहार बनाए रखने की समझाइश दी।
Sdm और sdop ने किया जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश Sdm और sdop ने किया जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश डिंडौरी : 11 मई 2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आज जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन एवं एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी ने किया।निरीक्षण के दौरान भोजनशाला, पुरुष बैरक एवं महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए भोजन की गुणवत्ता में और सुधार लाने
के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। बैरकों की सघन जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री नहीं मिली। बंदियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें नाश्ता एवं भोजन अच्छी गुणवत्ता का उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विषम परिस्थितियों में बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी ने बंदियों को जेल में रहते हुए अच्छे कार्य करने, पढ़ाई जारी रखने तथा अच्छा व्यवहार बनाए रखने की समझाइश दी।
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी, होटल से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए चोर डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक शिक्षक बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए एक होटल में रुका, जहां उन्होंने रुपये से भरा बैग बेंच पर रख दिया। तभी पहले से घात लगाए बैठे चोर ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने शहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार1
- डिंडोरी जिले के बिंझौरी गांव में छत बनाते समय अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।2
- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, एक घायल बीजाडांडी भैंसवाही की घटना1
- चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन चलती मालगाड़ी में लगी आग, बिरसिंहपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहडोल की तरफ से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी के तीन डब्बों में अचानक आग लग गई। चलते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीच वाले डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद डब्बों से तेज धुआं उठ रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि आग अन्य डब्बों तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।4
- Post by Pavan kumar sahu1
- व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले के घुँघुटी चौकी क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट कर गहनों और नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सत्यम पीत पिता सुदामा मांझी उम्र 19 वर्ष निवासी निलहरी तथा नागेश पिता राजेंद्र वासुदेवा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सुनसान रास्ते में व्यापारी को रोककर मारपीट की और उसके पास रखा बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। व्यापारी वर्ग लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस संबंध में घुँघुटी पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।3