शालीमार पैराडाइज चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तारः लाइसेंसी पिस्टल, जेवर और 14.85 लाख रुपये बरामद बाराबंकी पुलिस ने शालीमार पैराडाइज में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा शुक्रवार करीब ढाई बजे करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात और 14.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।यह घटना 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी। वादी अजय कुमार सिंह, निवासी बंगला संख्या सी-05 शालीमार पैराडाइज, सफेदाबाद, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी ने 1 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जब वे परिवार के साथ घर से बाहर थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान से लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए स्वाट/सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात, एक लाइसेंसी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 14 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।पूछताछ में सामने आया कि चोरी की पूरी योजना आरोपी आकर्ष सिंह ने बनाई थी। आकर्ष सिंह वादी अजय कुमार सिंह के घर के सामने ही रहता है। उसने बताया कि शेयर बाजार में भारी घाटा होने के कारण उसने चोरी की योजना बनाई थी।आकर्ष सिंह ने अपने साथियों अनुराग कथूरिया और पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम के साथ मिलकर योजना को अंजाम दिया। 24/25 अप्रैल 2026 की रात आकर्ष सिंह ने अजय प्रताप सिंह के घर में घुसकर चोरी की, जबकि पृथ्वी प्रताप सिंह छत पर रहकर बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। चोरी का सामान आकर्ष सिंह की ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर पर रखा गया। अनुराग कथूरिया ने प्रयागराज के ऋषि उर्फ चंदन और ऋत्विक यादव से मिलवाया, जिन्हें कुछ सामान बेचा गया। शेष ज्वैलरी को गलवाने के बाद पैसे देने की बात हुई थी।
शालीमार पैराडाइज चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तारः लाइसेंसी पिस्टल, जेवर और 14.85 लाख रुपये बरामद बाराबंकी पुलिस ने शालीमार पैराडाइज में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा शुक्रवार करीब ढाई बजे करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात और 14.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।यह घटना 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी। वादी अजय कुमार सिंह, निवासी बंगला संख्या सी-05 शालीमार पैराडाइज, सफेदाबाद, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी ने 1 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जब वे परिवार के साथ घर से बाहर थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान से लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए स्वाट/सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए
गए जेवरात, एक लाइसेंसी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 14 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।पूछताछ में सामने आया कि चोरी की पूरी योजना आरोपी आकर्ष सिंह ने बनाई थी। आकर्ष सिंह वादी अजय कुमार सिंह के घर के सामने ही रहता है। उसने बताया कि शेयर बाजार में भारी घाटा होने के कारण उसने चोरी की योजना बनाई थी।आकर्ष सिंह ने अपने साथियों अनुराग कथूरिया और पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम के साथ मिलकर योजना को अंजाम दिया। 24/25 अप्रैल 2026 की रात आकर्ष सिंह ने अजय प्रताप सिंह के घर में घुसकर चोरी की, जबकि पृथ्वी प्रताप सिंह छत पर रहकर बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। चोरी का सामान आकर्ष सिंह की ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर पर रखा गया। अनुराग कथूरिया ने प्रयागराज के ऋषि उर्फ चंदन और ऋत्विक यादव से मिलवाया, जिन्हें कुछ सामान बेचा गया। शेष ज्वैलरी को गलवाने के बाद पैसे देने की बात हुई थी।
- बाराबंकी जिले की जैदपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 644 ग्राम अवैध अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बाराबंकी के मसौली में भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने बिजली विभाग की कथित धांधली, जैसे फर्जी मीटर रीडिंग और अवैध वसूली, के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। अधिकारी मौके पर न मिलने और अभद्रता के आरोपों के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।4
- यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है1
- कठुआ में दो सगे भाई घर के अंदर खून से लथपथ मिले। एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो सगे भाइयों पर हुए हमले से सनसनी फैल गई है। दोनों भाई घर के अंदर घायल अवस्था में मिले, जिनमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों भाई घर में अकेले थे। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल वारदात के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- बाराबंकी के फतेहपुर में डिजिटल जनगणना अभियान की शुरुआत कर्मचारियों को दिया गया प रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में गुरुवार को डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्वगणना अभियान की शुरुआत की गई। तहसील स्थित लोक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने सभी से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और लोगों को सही जानकारी दर्ज करने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार वैशाली अहलावत ने कर्मचारियों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने ऐप डाउनलोड कर अपनी आईडी जनरेट की और डिजिटल प्रक्रिया को समझा। तहसीलदार ने बताया कि स्वगणना अभियान 7 मई से 21 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। प्रशिक्षक आशीष पाठक ने कर्मचारियों को ऐप संचालन, लॉगिन प्रक्रिया और डेटा फीडिंग से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया, मास्टर ट्रेनर कुंवर सिद्धार्थ, राहुल कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।1
- लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में अमेठी चौकी प्रभारी से किसान नेता की बहस का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस बार एक पीड़ित महिला ने सामने आकर पूरा मामला बताया है* । *लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में अमेठी चौकी प्रभारी से किसान नेता की बहस का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस बार एक पीड़ित महिला ने सामने आकर पूरा मामला बताया है* । पीड़ित महिला का कहना है कि यह दो भाइयों के बीच का पारिवारिक विवाद था, जिसमें पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। *लेकिन कुछ लोगों ने मामले को बेवजह राजनीतिक रंग देने की कोशिश की** । वायरल वीडियो में महिला साफ तौर पर कह रही है कि किसान नेता ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जबकि पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर समाधान कराने में जुटी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार अमेठी चौकी प्रभारी का व्यवहार हमेशा शांत और जिम्मेदार रहा है। पुलिस का उद्देश्य विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाना था, लेकिन सोशल मीडिया पर अधूरी वीडियो वायरल कर माहौल बनाने का प्रयास किया गया। फिलहाल नया वीडियो सामने आने के बाद पूरे प्रकरण को लेकर अलग तस्वीर निकलकर सामने आ रही है। *समीर नक़वी*1
- उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उप परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि फिटनेस, परमिट या अन्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए। सभी स्कूलों को वाहनों से संबंधित डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।1
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी की गोली मारकर हत्या किए जाने का दावा। घटना के बाद इलाके में तनाव, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज। पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच एक और गोलीकांड की खबर सामने आई है। वायरल जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- अब खुले में की पेशाब तो जाएगी इज्जत, मैसूर प्रशासन ने दीवार पर लगाई शीशे वाली दीवार1