बाराबंकी के फतेहपुर में डिजिटल जनगणना अभियान की शुरुआत कर्मचारियों को दिया गया प रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में गुरुवार को डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्वगणना अभियान की शुरुआत की गई। तहसील स्थित लोक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने सभी से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और लोगों को सही जानकारी दर्ज करने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार वैशाली अहलावत ने कर्मचारियों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने ऐप डाउनलोड कर अपनी आईडी जनरेट की और डिजिटल प्रक्रिया को समझा। तहसीलदार ने बताया कि स्वगणना अभियान 7 मई से 21 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। प्रशिक्षक आशीष पाठक ने कर्मचारियों को ऐप संचालन, लॉगिन प्रक्रिया और डेटा फीडिंग से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया, मास्टर ट्रेनर कुंवर सिद्धार्थ, राहुल कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

- सीतापुर के गौडेचा चौराहे पर लगा वाटर कूलर महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में हजारों छात्र और राहगीर पीने के पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है।3
- शालीमार पैराडाइज चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तारः लाइसेंसी पिस्टल, जेवर और 14.85 लाख रुपये बरामद बाराबंकी पुलिस ने शालीमार पैराडाइज में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा शुक्रवार करीब ढाई बजे करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात और 14.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।यह घटना 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी। वादी अजय कुमार सिंह, निवासी बंगला संख्या सी-05 शालीमार पैराडाइज, सफेदाबाद, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी ने 1 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जब वे परिवार के साथ घर से बाहर थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान से लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए स्वाट/सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात, एक लाइसेंसी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 14 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।पूछताछ में सामने आया कि चोरी की पूरी योजना आरोपी आकर्ष सिंह ने बनाई थी। आकर्ष सिंह वादी अजय कुमार सिंह के घर के सामने ही रहता है। उसने बताया कि शेयर बाजार में भारी घाटा होने के कारण उसने चोरी की योजना बनाई थी।आकर्ष सिंह ने अपने साथियों अनुराग कथूरिया और पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम के साथ मिलकर योजना को अंजाम दिया। 24/25 अप्रैल 2026 की रात आकर्ष सिंह ने अजय प्रताप सिंह के घर में घुसकर चोरी की, जबकि पृथ्वी प्रताप सिंह छत पर रहकर बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। चोरी का सामान आकर्ष सिंह की ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर पर रखा गया। अनुराग कथूरिया ने प्रयागराज के ऋषि उर्फ चंदन और ऋत्विक यादव से मिलवाया, जिन्हें कुछ सामान बेचा गया। शेष ज्वैलरी को गलवाने के बाद पैसे देने की बात हुई थी।2
- rickshaw bike Mein jordar Hui Takkar donon Gambhir Roop se Ghayal1
- बाराबंकी में भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने बिजली विभाग की मनमानी और अवैध वसूली के खिलाफ बैठक कर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने विभाग पर फर्जी रीडिंग, अधिक लाइन चार्ज और कम बिजली आपूर्ति जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन भी हुआ। अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर किसानों ने उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- बाराबंकी जिले की जैदपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 644 ग्राम अवैध अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के शाहबाद में एक भूमि विवाद मामले में समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी ने उप-जिलाधिकारी (SDM) पर भू-माफिया के पक्ष में एकतरफा आदेश पारित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर 'अत्याचार बंद करो' के नारे लगाए और प्रशासन पर गरीबों की अनदेखी कर रसूखदारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आदेश रद्द कर निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।4
- मसौली के रेस्टोरेंट से रुपए चोरी: सीसीटीवी फुटेज आया सामने,जांच में जुटी पुलिस बाराबंकी जिले में एक रेस्टोरेंट के गल्ले से रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना मसौली थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक फूड जंक्शन रेस्टोरेंट की है। फुटेज में एक युवक काउंटर के पास खड़ा दिखाई देता है। वह मौका पाकर गल्ले से रुपए निकालता है और अपनी जेब में रख लेता है। चोरी इतनी सफाई से की गई कि रेस्टोरेंट संचालक को तुरंत इसकी जानकारी नहीं हुई।बाद में जब गल्ले का हिसाब मिलाया गया, तो उसमें रुपए कम पाए गए। संदेह होने पर रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई, जिसमें युवक की पूरी हरकत स्पष्ट रूप से कैद हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद रेस्टोरेंट संचालक ने मसौली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने गुरुवार करीब 9 बजे बताया कि शिकायत मिलने पर कार्यवाही कि जाएगी। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कि जाएगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उप परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि फिटनेस, परमिट या अन्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए। सभी स्कूलों को वाहनों से संबंधित डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।1
- मथुरा के गोवर्धन में एक पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर भगदड़ मच गई। कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई और घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।1