जानसठ तहसील रिपोर्टर ब्रह्म प्रकाश शर्मा नगर पंचायत जानसठ ने चलाया 'हंटर', बुद्ध बाजार से काले गेट तक हटाया अवैध अतिक्रमण । जानसठ । कस्बे की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को एसडीएम राजकुमार भारती और अधिशासी अधिकारी (ईओ) नीलम पांडे के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में 'युद्ध स्तर' पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को नगर पंचायत लिपिक सचिन चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बुद्ध बाजार से लेकर काले गेट तक सघन अभियान चलाया। टीम ने सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों, बाहर रखे सामान और टिन-शेडों को हटवाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को सख्त हिदायत दी। नगर पंचायत प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि-- "यह अभियान केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी ने दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" इस दौरान मुख्य रूप से दीपक शर्मा सावन अंकित (सफाई नायक) अमित चौहान आदि सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। लंबे समय से बुद्ध बाजार और काले गेट मार्ग पर लगने वाले जाम से स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान थे। हालांकि इसे पूर्व में एसडीएम के निर्देश पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने हाईवे पर से अतिक्रमण को बड़ी मुस्कत करने के बाद अतिक्रमणकारियों पर काबू करना पड़ा था। कब कस्बे के मुख्य मार्ग से प्रशासन की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद सड़क चौड़ी और साफ नजर आने लगी है, जिससे आम जनता ने राहत की सांस ली है।
जानसठ तहसील रिपोर्टर ब्रह्म प्रकाश शर्मा नगर पंचायत जानसठ ने चलाया 'हंटर', बुद्ध बाजार से काले गेट तक हटाया अवैध अतिक्रमण । जानसठ । कस्बे की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को एसडीएम राजकुमार भारती और अधिशासी अधिकारी (ईओ) नीलम पांडे के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में 'युद्ध स्तर' पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को नगर पंचायत लिपिक सचिन चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बुद्ध बाजार से लेकर काले गेट तक सघन अभियान चलाया। टीम ने सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों, बाहर रखे सामान और टिन-शेडों को हटवाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों
और रेहड़ी-पटरी वालों को सख्त हिदायत दी। नगर पंचायत प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि-- "यह अभियान केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी ने दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" इस दौरान मुख्य रूप से दीपक शर्मा सावन अंकित (सफाई नायक) अमित चौहान आदि सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। लंबे समय से बुद्ध बाजार और काले गेट मार्ग पर लगने वाले जाम से स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान थे। हालांकि इसे पूर्व में एसडीएम के निर्देश पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने हाईवे पर से अतिक्रमण को बड़ी मुस्कत करने के बाद अतिक्रमणकारियों पर काबू करना पड़ा था। कब कस्बे के मुख्य मार्ग से प्रशासन की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद सड़क चौड़ी और साफ नजर आने लगी है, जिससे आम जनता ने राहत की सांस ली है।
- Post by Vijay rathi1
- जानसठ तहसील रिपोर्टर ब्रह्म प्रकाश शर्मा नगर पंचायत जानसठ ने चलाया 'हंटर', बुद्ध बाजार से काले गेट तक हटाया अवैध अतिक्रमण । जानसठ । कस्बे की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को एसडीएम राजकुमार भारती और अधिशासी अधिकारी (ईओ) नीलम पांडे के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में 'युद्ध स्तर' पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को नगर पंचायत लिपिक सचिन चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बुद्ध बाजार से लेकर काले गेट तक सघन अभियान चलाया। टीम ने सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों, बाहर रखे सामान और टिन-शेडों को हटवाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को सख्त हिदायत दी। नगर पंचायत प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि-- "यह अभियान केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी ने दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" इस दौरान मुख्य रूप से दीपक शर्मा सावन अंकित (सफाई नायक) अमित चौहान आदि सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। लंबे समय से बुद्ध बाजार और काले गेट मार्ग पर लगने वाले जाम से स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान थे। हालांकि इसे पूर्व में एसडीएम के निर्देश पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने हाईवे पर से अतिक्रमण को बड़ी मुस्कत करने के बाद अतिक्रमणकारियों पर काबू करना पड़ा था। कब कस्बे के मुख्य मार्ग से प्रशासन की इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद सड़क चौड़ी और साफ नजर आने लगी है, जिससे आम जनता ने राहत की सांस ली है।2
- Post by SONU DISH TV = 📡4
- मुज़फ्फरनगर | चरथावल क्षेत्र के दधेडू खुर्द और न्याजूपुरा गांव का एक मामला इन दिनों चर्चा में रहा, जहां एक ही व्यक्ति की दो पत्नियों ने आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर दीं। पोस्ट वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर चरथावल थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर डोली ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को थाने बुलाया। समझाइश और काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों से आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया से डिलीट कराई गईं। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में आपसी समझौता करा दिया गया, जिससे बड़ा विवाद टल गया। थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्यक्तिगत विवादों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करें और कानून का सम्मान करें।2
- *थाना बढ़ापुर क्षेत्रांतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संंबंध में क्षेत्राधिकारी नगीना जनपद बिजनौर सर की बाइट ।*1
- मेरठ मेट्रो में कुछ लोग मुसलमानों को देख कर नारे लगा रहे हैं। बहुत अच्छी बात है। मेरठ, उत्तर प्रदेश ll अगर आप लोग इंकलाब जिंदाबाद या जय हिंद के नारे लगाते तो उसकी खूबसूरती ही अलग होती और सब मिलकर लगाते।1
- mera naam mukul kumar hai meerut se hu manav ek manav se puchta hai tumhari jati kya hai yee choti such insaan ko Insaan se alag karti hai yee soch badlne ka chota sa priyas4
- शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं-- इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह थाना जानसठ में शांति समिति की बैठक संपन्न, शरारती तत्वों को दी गई सख्त चेतावनी । जानसठ । आगामी पर्वों और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) विनोद कुमार सिंह ने कड़े और स्पष्ट लहजे में कहा कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "यदि किसी ने भी अफवाह फैलाई या आपसी भाईचारे को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध ऐसी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी।" उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें ताकि वे किसी गलत संगत या गतिविधि का हिस्सा न बनें। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने दिया सहयोग का भरोसा बैठक में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के तमाम प्रधानों और गणमान्य व्यक्तियों ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि जानसठ का इतिहास हमेशा से आपसी मोहब्बत का रहा है और वे इसे किसी भी कीमत पर कायम रखेंगे। बैठक के दौरान सभी चौकी प्रभारी के अलावा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा तों वहीं दूसरी ओर बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, चौधरी उधम सिंह, महेंद्र सिंह कवाल, और अब्दुल्ला कुरैशी बाबर अंसारी, मंसूर आलम, जाकिर प्रधान, और आँशु कुरैशी। राजकुमार प्रधान (भलेड़ी), इरफ़ान काटका, नवाब जैदी उर्फ भूरा, और बिट्टू अहमदगढ़। इस्लाम प्रधान (कवाल), आकिब (पिमोडा), जावेद प्रधान (गढ़ी), और सत्तार प्रधान (पिमोडा) सुभानी प्रधान, चमन सिंह प्रधान, शौकत, और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।तथा बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने सभी से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।2