सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी सुरक्षा: एडीजे दिनेश कुमार जलुथरिया सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी सुरक्षा: एडीजे दिनेश कुमार जलुथरिया दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली में “विद्यार्थियों के विरुद्ध यौन उत्पीड़न एवं विधिक संरक्षण“ विषय पर आयोजित विशेष विधिक जागरूकता सत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण के महत्व तथा उपलब्ध कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि किसी विद्यार्थी की गरिमा, आत्मसम्मान, मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा के अधिकार पर गंभीर आघात है। प्रत्येक छात्र-छात्रा को भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21, अनुच्छेद 15(3) एवं अनुच्छेद 39 ए का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन, समान संरक्षण तथा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने विद्यार्थियों को पाॅक्सो अधिनियम, 2012 तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की जानकारी देते हुए बताया कि अनुचित स्पर्श, अश्लील टिप्पणी, आपत्तिजनक संदेश, सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न, निजी फोटो या वीडियो साझा करना तथा किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन यौन उत्पीड़न कानून के तहत दंडनीय अपराध है। सचिव ने विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अनुचित स्पर्श करे, अशोभनीय व्यवहार करे अथवा किसी भी प्रकार से असहज महसूस कराए तो उसे कभी सामान्य न समझें। ऐसी स्थिति में स्पष्ट रूप से विरोध करें, तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं तथा बिना किसी डर या संकोच के अपने माता-पिता, शिक्षक, विद्यालय प्रशासन या किसी विश्वसनीय वयस्क को तत्काल जानकारी दें। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, निजी जानकारी साझा करने से बचने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धमकी या ब्लैकमेल की स्थिति में तुरंत शिकायत करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी के साथ ऐसी घटना होती है तो उसे भय, शर्म या सामाजिक दबाव के कारण चुप नहीं रहना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श, पैनल अधिवक्ता की सेवाएं, आवश्यकतानुसार मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100, आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 अथवा 100 तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से संबंधित मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। तालुका सचिव विजय गौड़ एवं पैरा लीगल वाॅलंटियर भगवान कंवर उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

- खांट मानपुर में नहर जल स्रोत शुरू, किसानों को मिली बड़ी सौगात,#punjab #fatehgarhsahib_news #latest. खांट मानपुर में नहर जल स्रोत शुरू, किसानों को मिली बड़ी सौगात,#punjab #fatehgarhsahib_news #latest.1
- समय रहते नालों पर से अतिक्रमण हटाकर नालों की सही सफाई कर दी जाती तो आज 30 मिनट की बारिश में टोंक की सड़क पर यह हालत देखने को नहीं मिलते आज पांच बत्ती मुख्य चौराहे पर आज ऐसा लग रहा है जैसे बाढ़ आ गई है मात्र 30 मिनट की बारिश में टोंक की सड़क कै ऐसे हालत हो गए नालों से ऐसा लग रहा है जैसे कीचड़ उबल रहा है और वह सड़कों पर आ रहा है जिसका नज़ारा आज देखने को मिला2
- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में 27 एवं 28 जुलाई 2026 को विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों के उत्तम स्वास्थ्य के उद्देश्य से दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 750 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता, मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम में प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह , शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर, विभागाध्यक्ष ऑर्गेनॉन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अभिषेक भारद्वाज, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. अनुश्री नागर, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. रितु शर्मा, सहायक आचार्य प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. साक्षी शर्मा, सहायक आचार्य ह्यूमन एनाटॉमी डॉ. साक्षी मेवाड़ा, सहायक आचार्य सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. लक्की चौहान, सहायक आचार्य ऑर्गेनॉन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. भगवान सिंह बैरवा, सहायक आचार्य फिजियोलॉजी विभाग डॉ. खुशबू यादव, सहायक आचार्य मैटेरिया मेडिका विभाग डॉ. इतिका खत्री एवं सहायक आचार्य होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग डॉ. प्रकाश ने चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन मोहन धाकड़, कम्पाउंडर सुनील बिश्नोई एवं अमित मीणा तथा सहायक कर्मचारी धन्नालाल मीणा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्या भारती की योजना के अनुसार प्रतिवर्ष साल में दो बार इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी भैया ,बहिनो एवं आचार्य , दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। शिविर के सफल संचालन में विद्यालय की तरफ से अरविंद कुमार साहू एवं ललिता चौधरी का सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगणों एवं समस्त सहयोगी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।2
- सवाई माधोपुर जिले में बारिश से किसानों को मिली बड़ी राहत किसानों को बारिश से बड़ी राहत मिली सवाई माधोपुर जिले में बहुत शानदार बारिश हुई1
- केशोरायपाटन पुलिस ने घर के आंगन में उगा रखा 700 ग्राम भांग का पौधा जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट में किया मामला दर्ज केशोरायपाटन पुलिस ने घर के आंगन में उगा रखा 700 ग्राम भांग का पौधा जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट में किया मामला दर्ज1
- शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 14 वां स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम सोंपा शाहपुरा विधायक के खिलाफ संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा संघर्ष समिति सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पांच सदस्य कमेटी गठित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देकर जिला बहाल करने की मांग का आंदोलन एक वर्ष सात माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है । जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि ब्लैक डे 28 जुलाई को उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर संघर्ष समिति सदस्यों अधिवक्ताओं एवं आमजन ने शांतिपूर्ण शाहपुरा जिला बहाल करो के नारे लगाकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुये शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का 14 वां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक राम प्रसाद जाट के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया गया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया । विगत 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त होने के बाद से ही शाहपुरा की जनता प्रतिमाह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाती है इसी क्रम में 28 जुलाई को ब्लैक डे मनाया गया। ब्लैक डे पर अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के न्यायालय में लिखित कार्य स्थगन पत्र पेश करते हुए शाहपुर जिले का समर्थन किया और शाहपुरा के सभी न्यायालयो में अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अधिवक्ताओं ने शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर संघर्ष समिति के समर्थन में कार्य स्थगन रख न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया । एक वर्ष चार माह पूर्व में जिला संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था । परन्तु सरकार ने 14 महिने बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। सह सयोजक सूर्यप्रकाश ओझा ने कहा कि जब तक शाहपुरा को वापस जिले दर्जा नहीं मिल जाता आंदोलन अनवरत जारी रहेगा जारी रहेगा तथा पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव से पूर्व आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा जिला बहाल करो संघर्ष समिति संरक्षक सत्यनारायण पाठक हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा राजेन्द्र पाण्डे प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल सोलंकी सुरेश घूसर कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा सह कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू संघर्ष समिति सदस्य सुरेश गुर्जर जडस ,रमेशचंद्र मालू मदनलाल कंडारा रामप्रसाद सेन सुनील मिश्रा थानमल जीनगर नजीर मोहम्मद रामस्वरूप खटीक रामस्वरूप टेपन ओमप्रकाश सिन्धी अभय गुर्जर वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा अधिवक्ता अमन ओझा राजेश वर्मा निखिल व्यास गजेन्द्रप्रताप सिंह राणावत अंकित मालू आशीष भारद्वाज साक्षी श्रीवास्तव नाहरसिंह बंजारा सहित कई सदस्य एव शाहपुरा के आमजन मौजूद रहे। संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक संपन्न जिला बहाल करो संघर्ष समिति की समीक्षा बैठक अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता में हुई जिसमें अध्यक्ष राजोरा ने कहां की संघर्ष अनवरत जारी रहेगा आंदोलन का स्वरूप नए रूप में तय किया जाएगा आने वाले नगर निकाय चुनाव में सरकार को झुकाने के लिए संघर्ष समिति उचित समय पर निर्णय लेगी की संघर्ष समिति खुद चुनाव लड़े या फिर सरकार के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले जिले की मांग में साथ देने वाले प्रत्याशी को समर्थन करें। जल्द ही एक मीटिंग लेकर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव पर वार्ड वाइज कार्य किया जाएगा। संघर्ष समिति जनता से किए वादों के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है । आंदोलन को दबाने वालों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष समिति मुकाबला करेगी। संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि सरकार और सरकार के प्रतिनिधि विधायक द्वारा आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो लोकतंत्र में स्वीकार नहीं है संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया की बहन जिसके बच्चे का ब्रेन ट्यूमर का अहमदाबाद में ऑपरेशन हुआ और हालत गंभीर है का स्थानांतरण पंचायत समिति शाहपुरा से सहाड़ा महज संघर्ष समिति के सदस्य होने के कारण कर दिया गया जो जनप्रतिनिधि के प्रतिशोध को दर्शाता है। सरकार के जनप्रतिनिधि को लोकतंत्र में प्रतिशोध की बजाय प्रतिस्पर्धा की भावना से विकास कार्य करने चाहिए। यदि इस प्रकार की कार्रवाई सरकार के जनप्रतिनिधि द्वारा की जाती है तो संघर्ष समिति आईना दिखायेगी। सरकार और संघर्ष समिति के मध्य वार्ता एवं संघर्ष समिति के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें संयोजक रामप्रसाद जाट सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा उदय लाल बेरवा माधु लाल रेगर रहड़ सतनारायण पाठक प्रमुख है । इस मौके पर संरक्षक राजेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष उदयलाल बेरवा दल्लीचंद खटीक माधु लाल रेगर सुरेश घुसर प्रवीण पारीक आज उस्मान मोहम्मद छिपा थानमल जीनगर रज्जाक मोहम्मद ने अपने विचार रखें और आने वाले चुनाव में संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया।2
- अंता में खुली आधुनिक लाइब्रेरी, विद्यार्थियों को बड़ी सौगात,#rajasthan #baran #anta_news #updates1
- इंद्रगढ़ में बलवन फाटक के पास ट्रैन से गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों को सुपुर्द।10 इंद्रगढ़ में बलवन फाटक के पास ट्रैन से गिरने से युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों को सुपुर्द।101