logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में कारगिल विजय दिवस पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने पूजन-अर्चन कर देशभक्ति के गीत गाए और फौजी भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना की। संस्थान का कहना है कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर बलिदानियों की निष्ठा और समर्पण को याद करने का दिन है, ताकि हम अपनी सेनाओं का कुछ कर्ज अदा कर सकें। इसके पश्चात कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणोंत्कर्ष करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्थान की जिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया, जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी, नगर उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एड शालिनी डहेरिया, जिला सदस्य कंचन भलावी, लक्ष्मी बघेल, नीतू रजक, वर्षा विशेन, लक्ष्मी गहलोद, प्रेमलता बेन्द्रे, अनिता रजक, स्मिता श्रीवास्तव, राजनीति बघेल, पूनम प्रजापति, जयश्री पांडे, निर्मला कुशवाहा, कामिनी चन्द्रा, रुक्मणि यादव, सुमित्रा यादव, अनुराधा पन्द्रे, रितिका यादव, जयंती सराठे, अनुसुइया कुशवाहा, ओमबती शशि बघेल, कमला बाई विशेन, राधा विशेन, ममता, शांति यादव, सोनू सराठे और पारुल रजक आदि उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Ramkumar Prajapati
Ramkumar Prajapati
Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में कारगिल विजय दिवस पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने पूजन-अर्चन कर देशभक्ति के गीत गाए और फौजी भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना की। संस्थान का कहना है कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर बलिदानियों की निष्ठा और समर्पण को याद करने का दिन है, ताकि हम अपनी सेनाओं का कुछ कर्ज अदा कर सकें। इसके पश्चात कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणोंत्कर्ष करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्थान की जिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया, जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी, नगर उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एड शालिनी डहेरिया, जिला सदस्य कंचन भलावी, लक्ष्मी बघेल, नीतू रजक, वर्षा विशेन, लक्ष्मी गहलोद, प्रेमलता बेन्द्रे, अनिता रजक, स्मिता श्रीवास्तव, राजनीति बघेल, पूनम प्रजापति, जयश्री पांडे, निर्मला कुशवाहा, कामिनी चन्द्रा, रुक्मणि यादव, सुमित्रा यादव, अनुराधा पन्द्रे, रितिका यादव, जयंती सराठे, अनुसुइया कुशवाहा, ओमबती शशि बघेल, कमला बाई विशेन, राधा विशेन, ममता, शांति यादव, सोनू सराठे और पारुल रजक आदि उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 6.74 करोड़ रुपये की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ सूचना पटल और वन क्लीयरेंस के संबंध में भी उँगलियाँ उठी हैं।
    1
    6.74 करोड़ रुपये की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ सूचना पटल और वन क्लीयरेंस के संबंध में भी उँगलियाँ उठी हैं।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देवी तालाब मामले में एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। एनजीटी के इस नोटिस के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। तालाब को बचाने के लिए नाला और रीसायकल प्लांट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
    1
    देवी तालाब मामले में एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। एनजीटी के इस नोटिस के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। तालाब को बचाने के लिए नाला और रीसायकल प्लांट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बालाघाट के कलेक्टर कार्यालय से जिले के 21 युवाओं ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित वाइब्रेंट विलेज' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद किया। भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में और कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन 'माय भारत' (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया। युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए देश के 245 जिलों के प्रतिभागियों में से चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को देश का आखिरी गांव नहीं, बल्कि पहला गांव मानने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा की इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने माय भारत के युवा स्वयंसेवकों से सीधे बातचीत की और उनके अनुभव, सुझाव तथा आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने, जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और बालाघाट के युवाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान माय भारत बालाघाट के जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल, लेखा अधिकारी सी.आर. जंघेला और जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    बालाघाट के कलेक्टर कार्यालय से जिले के 21 युवाओं ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित वाइब्रेंट विलेज' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद किया। भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में और कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन 'माय भारत' (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया। युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए देश के 245 जिलों के प्रतिभागियों में से चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को देश का आखिरी गांव नहीं, बल्कि पहला गांव मानने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा की इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम के बाद कलेक्टर मृणाल मीना ने माय भारत के युवा स्वयंसेवकों से सीधे बातचीत की और उनके अनुभव, सुझाव तथा आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने, जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और बालाघाट के युवाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान माय भारत बालाघाट के जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल, लेखा अधिकारी सी.आर. जंघेला और जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सारसडोल में 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान ग्राम सारसडोल निवासी 25 वर्षीय रामकिशन कुमरे, पिता लेखराम कुमरे पर किसी बात को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सारसडोल में 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान ग्राम सारसडोल निवासी 25 वर्षीय रामकिशन कुमरे, पिता लेखराम कुमरे पर किसी बात को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • संपूर्ण देश में गौ हत्या पर रोक लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की माँग को लेकर संतों द्वारा चलाए जा रहे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत पांढुर्ना जिले में ज्ञापन सौंपा जाएगा। द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई सोमवार को कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8 बजे पांढुर्ना के गुरुदेव सेवा मंडल में सभी धर्मप्रेमी एकत्रित होंगे। यहाँ गौ पूजन एवं राम धुन करने के बाद सभी लोग कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे। इस अभियान को सफल बनाने और गौमाता के सम्मान में आगे आने के लिए पांढुर्ना जिले के सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
    1
    संपूर्ण देश में गौ हत्या पर रोक लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की माँग को लेकर संतों द्वारा चलाए जा रहे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत पांढुर्ना जिले में ज्ञापन सौंपा जाएगा। द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई सोमवार को कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई है।

कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8 बजे पांढुर्ना के गुरुदेव सेवा मंडल में सभी धर्मप्रेमी एकत्रित होंगे। यहाँ गौ पूजन एवं राम धुन करने के बाद सभी लोग कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे। इस अभियान को सफल बनाने और गौमाता के सम्मान में आगे आने के लिए पांढुर्ना जिले के सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    19 hrs ago
  • सिवनी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि विशेष "नाईट काम्बिंग ऑपरेशन" चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर एएसपी दीपक मिश्रा की अगुवाई में 102 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक जिले भर में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 45 स्थाई और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 103 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 80 गुंडा-बदमाशों और 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जबकि होटलों, ढाबों और लॉज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
    1
    सिवनी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि विशेष "नाईट काम्बिंग ऑपरेशन" चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर एएसपी दीपक मिश्रा की अगुवाई में 102 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक जिले भर में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने 45 स्थाई और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 103 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 80 गुंडा-बदमाशों और 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जबकि होटलों, ढाबों और लॉज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बालाघाट जिले की महकेपार चौकी में पुलिस बल की भारी कमी के कारण क्षेत्र के 22 गांवों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है। इस चौकी में 10 जवानों की जगह वर्तमान में केवल 2 जवान ही तैनात हैं। इतने कम बल के भरोसे 22 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होने से स्थानीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    1
    बालाघाट जिले की महकेपार चौकी में पुलिस बल की भारी कमी के कारण क्षेत्र के 22 गांवों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है। इस चौकी में 10 जवानों की जगह वर्तमान में केवल 2 जवान ही तैनात हैं। इतने कम बल के भरोसे 22 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होने से स्थानीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.