logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6.74 करोड़ रुपये की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ सूचना पटल और वन क्लीयरेंस के संबंध में भी उँगलियाँ उठी हैं।

11 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

6.74 करोड़ रुपये की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ सूचना पटल और वन क्लीयरेंस के संबंध में भी उँगलियाँ उठी हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटंगी में एक ही जमीन दो लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विशाल भूरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    1
    कटंगी में एक ही जमीन दो लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विशाल भूरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वारासिवनी में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सन्त शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्या सागर जी के दीक्षित एवं आचार्य भगवन 108 श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विराट सागर जी एवं मुनि श्री 108 निस्संग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रामपायली रोड से नगर में हुई इस आगवानी में आर्यिका 105 श्री सिद्धांतमती माताजी, आर्यिका 105 श्री पुनीत मति माताजी, आर्यिका 105 श्री विनय मति माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी दीदी जी सासंघ की उपस्थिति में आर्यिका संघ ने मुनि द्वय को नमोस्तु निवेदित कर परिक्रमा की। वारासिवनी, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धर्म ध्वजा लेकर 'नमोस्तु' और 'वंदामि' के जयकारों के बीच मुनि संघ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नागपुर के समीपवर्ती बाजारगाँव क्षेत्र से चातुर्मास हेतु बालाघाट जिले के जिनालय की ओर मुनि संघ का यह मंगल विहार चल रहा है। वारासिवनी जिनालय पहुँचकर मुनि संघ ने प्राचीन एवं नवीन पाषाण जिनालय में जिनदर्शन किए। पंचायती वेदी पर सैकड़ों भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया और मुनि श्री द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की भावना के साथ शांति धारा वाचन किया गया। सखी मंडल द्वारा सजाई गई अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन के बाद मुनि श्री ने अपने प्रवचन में चातक पक्षी के कथानक के जरिए जिनधर्म के कुलाचार पालन की शिक्षा दी। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। वर्ष 2026 में बालाघाट जिनालय में मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ और वारासिवनी जिनालय में आर्यिका सिद्धांतमती माता जी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आगामी 1 अगस्त शनिवार को वारासिवनी जिनालय में आर्यिका संघ के चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आकाश सिंघई, सचिव अंचल जैन और पंचायत कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, समाजजनों और संगीत में सहयोग देने वाले नमन जी, विनीत जी व पराग जी का आभार व्यक्त किया।
    4
    वारासिवनी में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सन्त शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्या सागर जी के दीक्षित एवं आचार्य भगवन 108 श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विराट सागर जी एवं मुनि श्री 108 निस्संग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रामपायली रोड से नगर में हुई इस आगवानी में आर्यिका 105 श्री सिद्धांतमती माताजी, आर्यिका 105 श्री पुनीत मति माताजी, आर्यिका 105 श्री विनय मति माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी दीदी जी सासंघ की उपस्थिति में आर्यिका संघ ने मुनि द्वय को नमोस्तु निवेदित कर परिक्रमा की। वारासिवनी, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धर्म ध्वजा लेकर 'नमोस्तु' और 'वंदामि' के जयकारों के बीच मुनि संघ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नागपुर के समीपवर्ती बाजारगाँव क्षेत्र से चातुर्मास हेतु बालाघाट जिले के जिनालय की ओर मुनि संघ का यह मंगल विहार चल रहा है।

वारासिवनी जिनालय पहुँचकर मुनि संघ ने प्राचीन एवं नवीन पाषाण जिनालय में जिनदर्शन किए। पंचायती वेदी पर सैकड़ों भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया और मुनि श्री द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की भावना के साथ शांति धारा वाचन किया गया। सखी मंडल द्वारा सजाई गई अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन के बाद मुनि श्री ने अपने प्रवचन में चातक पक्षी के कथानक के जरिए जिनधर्म के कुलाचार पालन की शिक्षा दी। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। वर्ष 2026 में बालाघाट जिनालय में मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ और वारासिवनी जिनालय में आर्यिका सिद्धांतमती माता जी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आगामी 1 अगस्त शनिवार को वारासिवनी जिनालय में आर्यिका संघ के चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आकाश सिंघई, सचिव अंचल जैन और पंचायत कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, समाजजनों और संगीत में सहयोग देने वाले नमन जी, विनीत जी व पराग जी का आभार व्यक्त किया।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • बालाघाट में 'माइ भारत' (मेरा युवा भारत) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 21 युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। भारत सरकार के निर्देशों पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहे। देश के 245 जिलों के प्रतिभागियों में से चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करने का मौका मिला। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को देश का आखिरी गांव नहीं, बल्कि पहला गांव मानने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के समापन के बाद Collector श्री मृणाल मीना ने माय भारत के युवा स्वयंसेवकों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव और आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं में भागीदारी निभाने और जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर माय भारत बालाघाट के जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल, लेखा अधिकारी सी.आर. जंघेला तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    बालाघाट में 'माइ भारत' (मेरा युवा भारत) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 21 युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। भारत सरकार के निर्देशों पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहे। देश के 245 जिलों के प्रतिभागियों में से चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करने का मौका मिला।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को देश का आखिरी गांव नहीं, बल्कि पहला गांव मानने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से भी शामिल रहीं।

कार्यक्रम के समापन के बाद Collector श्री मृणाल मीना ने माय भारत के युवा स्वयंसेवकों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव और आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं में भागीदारी निभाने और जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर माय भारत बालाघाट के जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल, लेखा अधिकारी सी.आर. जंघेला तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में कारगिल विजय दिवस पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने पूजन-अर्चन कर देशभक्ति के गीत गाए और फौजी भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना की। संस्थान का कहना है कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर बलिदानियों की निष्ठा और समर्पण को याद करने का दिन है, ताकि हम अपनी सेनाओं का कुछ कर्ज अदा कर सकें। इसके पश्चात कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणोंत्कर्ष करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्थान की जिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया, जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी, नगर उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एड शालिनी डहेरिया, जिला सदस्य कंचन भलावी, लक्ष्मी बघेल, नीतू रजक, वर्षा विशेन, लक्ष्मी गहलोद, प्रेमलता बेन्द्रे, अनिता रजक, स्मिता श्रीवास्तव, राजनीति बघेल, पूनम प्रजापति, जयश्री पांडे, निर्मला कुशवाहा, कामिनी चन्द्रा, रुक्मणि यादव, सुमित्रा यादव, अनुराधा पन्द्रे, रितिका यादव, जयंती सराठे, अनुसुइया कुशवाहा, ओमबती शशि बघेल, कमला बाई विशेन, राधा विशेन, ममता, शांति यादव, सोनू सराठे और पारुल रजक आदि उपस्थित रहे।
    1
    जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में कारगिल विजय दिवस पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने पूजन-अर्चन कर देशभक्ति के गीत गाए और फौजी भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना की। संस्थान का कहना है कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर बलिदानियों की निष्ठा और समर्पण को याद करने का दिन है, ताकि हम अपनी सेनाओं का कुछ कर्ज अदा कर सकें।

इसके पश्चात कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणोंत्कर्ष करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्थान की जिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया, जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी, नगर उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एड शालिनी डहेरिया, जिला सदस्य कंचन भलावी, लक्ष्मी बघेल, नीतू रजक, वर्षा विशेन, लक्ष्मी गहलोद, प्रेमलता बेन्द्रे, अनिता रजक, स्मिता श्रीवास्तव, राजनीति बघेल, पूनम प्रजापति, जयश्री पांडे, निर्मला कुशवाहा, कामिनी चन्द्रा, रुक्मणि यादव, सुमित्रा यादव, अनुराधा पन्द्रे, रितिका यादव, जयंती सराठे, अनुसुइया कुशवाहा, ओमबती शशि बघेल, कमला बाई विशेन, राधा विशेन, ममता, शांति यादव, सोनू सराठे और पारुल रजक आदि उपस्थित रहे।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवी तालाब मामले में एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। एनजीटी के इस नोटिस के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। तालाब को बचाने के लिए नाला और रीसायकल प्लांट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
    1
    देवी तालाब मामले में एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। एनजीटी के इस नोटिस के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। तालाब को बचाने के लिए नाला और रीसायकल प्लांट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जिला प्रशासन बायोफ्लॉक, आर.ए.एस. (RAS) और केज कल्चर जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर दे रहा है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में किसानों को इन आधुनिक पद्धतियों से जोड़ने के साथ-साथ मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), जाल, नाव और सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से देने के लिए NFDP पोर्टल पर किसानों का डिजिटल पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में मत्स्य बीज का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। मत्स्य बीज प्राप्त करने और जानकारी जुटाने के लिए किसान ज्योनारा, लखनादौन प्रक्षेत्र या मत्स्य विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जिला प्रशासन बायोफ्लॉक, आर.ए.एस. (RAS) और केज कल्चर जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर दे रहा है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में किसानों को इन आधुनिक पद्धतियों से जोड़ने के साथ-साथ मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), जाल, नाव और सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से देने के लिए NFDP पोर्टल पर किसानों का डिजिटल पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में मत्स्य बीज का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। मत्स्य बीज प्राप्त करने और जानकारी जुटाने के लिए किसान ज्योनारा, लखनादौन प्रक्षेत्र या मत्स्य विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 6.74 करोड़ रुपये की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ सूचना पटल और वन क्लीयरेंस के संबंध में भी उँगलियाँ उठी हैं।
    1
    6.74 करोड़ रुपये की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ सूचना पटल और वन क्लीयरेंस के संबंध में भी उँगलियाँ उठी हैं।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.