logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वारासिवनी में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सन्त शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्या सागर जी के दीक्षित एवं आचार्य भगवन 108 श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विराट सागर जी एवं मुनि श्री 108 निस्संग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रामपायली रोड से नगर में हुई इस आगवानी में आर्यिका 105 श्री सिद्धांतमती माताजी, आर्यिका 105 श्री पुनीत मति माताजी, आर्यिका 105 श्री विनय मति माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी दीदी जी सासंघ की उपस्थिति में आर्यिका संघ ने मुनि द्वय को नमोस्तु निवेदित कर परिक्रमा की। वारासिवनी, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धर्म ध्वजा लेकर 'नमोस्तु' और 'वंदामि' के जयकारों के बीच मुनि संघ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नागपुर के समीपवर्ती बाजारगाँव क्षेत्र से चातुर्मास हेतु बालाघाट जिले के जिनालय की ओर मुनि संघ का यह मंगल विहार चल रहा है। वारासिवनी जिनालय पहुँचकर मुनि संघ ने प्राचीन एवं नवीन पाषाण जिनालय में जिनदर्शन किए। पंचायती वेदी पर सैकड़ों भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया और मुनि श्री द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की भावना के साथ शांति धारा वाचन किया गया। सखी मंडल द्वारा सजाई गई अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन के बाद मुनि श्री ने अपने प्रवचन में चातक पक्षी के कथानक के जरिए जिनधर्म के कुलाचार पालन की शिक्षा दी। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। वर्ष 2026 में बालाघाट जिनालय में मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ और वारासिवनी जिनालय में आर्यिका सिद्धांतमती माता जी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आगामी 1 अगस्त शनिवार को वारासिवनी जिनालय में आर्यिका संघ के चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आकाश सिंघई, सचिव अंचल जैन और पंचायत कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, समाजजनों और संगीत में सहयोग देने वाले नमन जी, विनीत जी व पराग जी का आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
44a33c6c-ca52-4dc8-a066-0c75fa1a491a

वारासिवनी में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सन्त शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्या सागर जी के दीक्षित एवं आचार्य भगवन 108 श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विराट सागर जी एवं मुनि श्री 108 निस्संग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रामपायली रोड से नगर में हुई इस आगवानी में आर्यिका 105 श्री सिद्धांतमती माताजी, आर्यिका 105 श्री पुनीत मति माताजी, आर्यिका 105 श्री विनय मति माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी दीदी जी सासंघ की

5ba1593d-adbf-473a-bed3-0d7e17e8c69a

उपस्थिति में आर्यिका संघ ने मुनि द्वय को नमोस्तु निवेदित कर परिक्रमा की। वारासिवनी, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धर्म ध्वजा लेकर 'नमोस्तु' और 'वंदामि' के जयकारों के बीच मुनि संघ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नागपुर के समीपवर्ती बाजारगाँव क्षेत्र से चातुर्मास हेतु बालाघाट जिले के जिनालय की ओर मुनि संघ का यह मंगल विहार चल रहा है। वारासिवनी जिनालय पहुँचकर मुनि संघ ने प्राचीन एवं नवीन पाषाण जिनालय में जिनदर्शन किए। पंचायती वेदी पर

24d61bfa-defb-4c41-82ca-2323a586327a

सैकड़ों भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया और मुनि श्री द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की भावना के साथ शांति धारा वाचन किया गया। सखी मंडल द्वारा सजाई गई अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन के बाद मुनि श्री ने अपने प्रवचन में चातक पक्षी के कथानक के जरिए जिनधर्म के कुलाचार पालन की शिक्षा दी। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। वर्ष 2026 में बालाघाट जिनालय में मुनि श्री विराट सागर जी

ससंघ और वारासिवनी जिनालय में आर्यिका सिद्धांतमती माता जी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आगामी 1 अगस्त शनिवार को वारासिवनी जिनालय में आर्यिका संघ के चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आकाश सिंघई, सचिव अंचल जैन और पंचायत कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, समाजजनों और संगीत में सहयोग देने वाले नमन जी, विनीत जी व पराग जी का आभार व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' संकल्प के तहत 26 जुलाई को सिवनी पुलिस ने जिले भर में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान चलाया। इस दौरान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शौर्य चौक (टी-55 युद्ध स्मारक) पर शहीदों को याद कर नमन किया गया और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने नशामुक्ति का संकल्प दोहराया। अभियान के तहत बंडोल, बरघाट, छपारा और धूमा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर वितरण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 और 1933 की जानकारी देते हुए अवैध नशे की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की।
    1
    'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' संकल्प के तहत 26 जुलाई को सिवनी पुलिस ने जिले भर में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान चलाया। इस दौरान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शौर्य चौक (टी-55 युद्ध स्मारक) पर शहीदों को याद कर नमन किया गया और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने नशामुक्ति का संकल्प दोहराया।

अभियान के तहत बंडोल, बरघाट, छपारा और धूमा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर वितरण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 और 1933 की जानकारी देते हुए अवैध नशे की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डिंडोरी में छात्र हर दिन जर्जर भवन में मौत के साए के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद शिक्षा विभाग अब तक नहीं जागा है और जर्जर इमारत में पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के डिंडोरी में छात्र हर दिन जर्जर भवन में मौत के साए के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद शिक्षा विभाग अब तक नहीं जागा है और जर्जर इमारत में पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने परीक्षा सुधारों के लिए तकनीकी विशेषज्ञ श्री नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन करने का निर्णय लिया है। यह टास्क फोर्स न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करेगी, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए ऐसी मजबूत व्यवस्था तैयार करेगी जिससे परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह लीक-प्रूफ, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जा सके। सरकार का मानना है कि यह पहल भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने परीक्षा सुधारों के लिए तकनीकी विशेषज्ञ श्री नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन करने का निर्णय लिया है।

यह टास्क फोर्स न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करेगी, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए ऐसी मजबूत व्यवस्था तैयार करेगी जिससे परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह लीक-प्रूफ, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जा सके। सरकार का मानना है कि यह पहल भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्राम टिकरिया में खुद का भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र को गौशाला में संचालित करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से परेशान होकर ग्रामीणों ने नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्राम टिकरिया में खुद का भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र को गौशाला में संचालित करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से परेशान होकर ग्रामीणों ने नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सारसडोल में 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान ग्राम सारसडोल निवासी 25 वर्षीय रामकिशन कुमरे, पिता लेखराम कुमरे पर किसी बात को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सारसडोल में 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान ग्राम सारसडोल निवासी 25 वर्षीय रामकिशन कुमरे, पिता लेखराम कुमरे पर किसी बात को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बालाघाट जिले की महकेपार चौकी में पुलिस बल की भारी कमी के कारण क्षेत्र के 22 गांवों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है। इस चौकी में 10 जवानों की जगह वर्तमान में केवल 2 जवान ही तैनात हैं। इतने कम बल के भरोसे 22 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होने से स्थानीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    1
    बालाघाट जिले की महकेपार चौकी में पुलिस बल की भारी कमी के कारण क्षेत्र के 22 गांवों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है। इस चौकी में 10 जवानों की जगह वर्तमान में केवल 2 जवान ही तैनात हैं। इतने कम बल के भरोसे 22 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होने से स्थानीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिवनी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि विशेष "नाईट काम्बिंग ऑपरेशन" चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर एएसपी दीपक मिश्रा की अगुवाई में 102 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक जिले भर में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 45 स्थाई और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 103 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 80 गुंडा-बदमाशों और 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जबकि होटलों, ढाबों और लॉज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
    1
    सिवनी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि विशेष "नाईट काम्बिंग ऑपरेशन" चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर एएसपी दीपक मिश्रा की अगुवाई में 102 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक जिले भर में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने 45 स्थाई और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 103 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 80 गुंडा-बदमाशों और 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जबकि होटलों, ढाबों और लॉज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.