बालाघाट में 'माइ भारत' (मेरा युवा भारत) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 21 युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। भारत सरकार के निर्देशों पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहे। देश के 245 जिलों के प्रतिभागियों में से चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करने का मौका मिला। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को देश का आखिरी गांव नहीं, बल्कि पहला गांव मानने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के समापन के बाद Collector श्री मृणाल मीना ने माय भारत के युवा स्वयंसेवकों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव और आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं में भागीदारी निभाने और जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर माय भारत बालाघाट के जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल, लेखा अधिकारी सी.आर. जंघेला तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बालाघाट में 'माइ भारत' (मेरा युवा भारत) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 21 युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। भारत सरकार के निर्देशों पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं का
उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर स्वयं उपस्थित रहे। देश के 245 जिलों के प्रतिभागियों में से चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करने का मौका मिला। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को देश का आखिरी गांव नहीं, बल्कि पहला गांव मानने की सोच विकसित करनी होगी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च
प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के समापन के बाद Collector श्री मृणाल मीना ने माय भारत के युवा स्वयंसेवकों से सीधा संवाद
कर उनके अनुभव, सुझाव और आकांक्षाओं को जाना। उन्होंने युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं में भागीदारी निभाने और जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर माय भारत बालाघाट के जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल, लेखा अधिकारी सी.आर. जंघेला तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- User4254Balaghat, Madhya Pradesh😡2 min ago
- जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में कारगिल विजय दिवस पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने पूजन-अर्चन कर देशभक्ति के गीत गाए और फौजी भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना की। संस्थान का कहना है कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर बलिदानियों की निष्ठा और समर्पण को याद करने का दिन है, ताकि हम अपनी सेनाओं का कुछ कर्ज अदा कर सकें। इसके पश्चात कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणोंत्कर्ष करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्थान की जिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया, जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी, नगर उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एड शालिनी डहेरिया, जिला सदस्य कंचन भलावी, लक्ष्मी बघेल, नीतू रजक, वर्षा विशेन, लक्ष्मी गहलोद, प्रेमलता बेन्द्रे, अनिता रजक, स्मिता श्रीवास्तव, राजनीति बघेल, पूनम प्रजापति, जयश्री पांडे, निर्मला कुशवाहा, कामिनी चन्द्रा, रुक्मणि यादव, सुमित्रा यादव, अनुराधा पन्द्रे, रितिका यादव, जयंती सराठे, अनुसुइया कुशवाहा, ओमबती शशि बघेल, कमला बाई विशेन, राधा विशेन, ममता, शांति यादव, सोनू सराठे और पारुल रजक आदि उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जिला प्रशासन बायोफ्लॉक, आर.ए.एस. (RAS) और केज कल्चर जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर दे रहा है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में किसानों को इन आधुनिक पद्धतियों से जोड़ने के साथ-साथ मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), जाल, नाव और सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से देने के लिए NFDP पोर्टल पर किसानों का डिजिटल पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में मत्स्य बीज का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। मत्स्य बीज प्राप्त करने और जानकारी जुटाने के लिए किसान ज्योनारा, लखनादौन प्रक्षेत्र या मत्स्य विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।1
- मध्य प्रदेश के डिंडोरी में छात्र हर दिन जर्जर भवन में मौत के साए के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस खतरनाक स्थिति के बावजूद शिक्षा विभाग अब तक नहीं जागा है और जर्जर इमारत में पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।1
- मंडला के किले वार्ड में व्याप्त गंदगी के कारण पूरी बस्ती पर बेदखली का संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है। स्थानीय निवासियों की माँग है कि क्षेत्र में तुरंत सफाई कराई जाए और बेपरवाही से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मध्य प्रदेश के ग्राम टिकरिया में खुद का भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र को गौशाला में संचालित करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से परेशान होकर ग्रामीणों ने नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।1
- बालाघाट जिले की महकेपार चौकी में पुलिस बल की भारी कमी के कारण क्षेत्र के 22 गांवों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है। इस चौकी में 10 जवानों की जगह वर्तमान में केवल 2 जवान ही तैनात हैं। इतने कम बल के भरोसे 22 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होने से स्थानीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।1
- 'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' संकल्प के तहत 26 जुलाई को सिवनी पुलिस ने जिले भर में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान चलाया। इस दौरान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शौर्य चौक (टी-55 युद्ध स्मारक) पर शहीदों को याद कर नमन किया गया और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने नशामुक्ति का संकल्प दोहराया। अभियान के तहत बंडोल, बरघाट, छपारा और धूमा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर वितरण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 और 1933 की जानकारी देते हुए अवैध नशे की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की।1
- मध्य प्रदेश के सिवनी में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।1