65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR गलत आरोप लगाकर मेरे लाइफ को बदनाम करने की साजीश, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग- इकबाल हुसैन गया। रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगमा के अनुसार, वर्ष 2014 में दोनों की पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर करीब 65 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। *मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर ने महिला द्वारा मुझे बदनाम करने की साजीश,फॉरेंसिक जांच की मांग* * वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया है। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की सी सी टी वी फुटेज सुरक्षित होने की बात कही है। आगे कहा कि यह कंपनी के डायरेक्टर से पहले ही हट चुकी है।हमे बदनाम करने की पुरी तरह साजिश रची जा रही है। यह ग्राहक बनकर मेरे साथ ब्लेकमैल किया है। इनका मौर्या हाइट्स से कोई डायरेक्टर नही है। इसपर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।
65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR गलत आरोप लगाकर मेरे लाइफ को बदनाम करने की साजीश, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग- इकबाल हुसैन गया। रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगमा के अनुसार, वर्ष 2014 में दोनों की पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर करीब 65 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य
बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। *मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर ने महिला द्वारा मुझे बदनाम करने की साजीश,फॉरेंसिक जांच की मांग* * वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया है। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की सी सी टी वी फुटेज सुरक्षित होने की बात कही है। आगे कहा कि यह कंपनी के डायरेक्टर से पहले ही हट चुकी है।हमे बदनाम करने की पुरी तरह साजिश रची जा रही है। यह ग्राहक बनकर मेरे साथ ब्लेकमैल किया है। इनका मौर्या हाइट्स से कोई डायरेक्टर नही है। इसपर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।
- अतरी थाना में थाना अध्यक्ष अजय कुमार तो गेहलौर थाना में थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने किया झंडोत्तोलन 🇮🇳 अतरी थाना में थाना अध्यक्ष अजय कुमार तो गेहलौर थाना में थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने किया झंडोत्तोलन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतरी थाना में थाना अध्यक्ष अजय कुमार एवं गेहलौर थाना में थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के वीर सपूतों को नमन किया। 🇮🇳 #Atri #Gehlaur #IndependenceDay #15August #GayaNews #BiharNews #TrendingReels #NonFollowers #ViralReels #Gaya1
- गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में आस्था शक्ति महिला मंडल का पहली बैठक अक्षयवट वेदी गयाजी में संपन्न। वृक्षारोपण कर बैठक का हुआ शुभारंभ।1
- मेहता एस्टेट का हुआ भूमि पूजन व भव्य शुभारंभ,हर लोगों को काफी मदद मानपुर : गयाजी में आधुनिक आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मगध इन्फ्राटेक की महत्वाकांक्षी परियोजना मेहता एस्टेट का 15 अगस्त को भूमि पूजन एवं भव्य शुभारंभ किया गया। मानपुर स्थित मेहता पेट्रोल पंप के समीप विकसित होने वाली इस परियोजना में आवासीय फ्लैट, आधुनिक मॉल और प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। आवासीय विकल्प 20 लाख रुपये से शुरू होने की जानकारी दी गई। नियम एवं शर्तें लागू हैं। परियोजना में टावर ए, बी और सी प्रस्तावित हैं। टावर ए में जी+4 मंजिला आधुनिक मॉल, टावर बी में 1 व 2 बीएचके तथा टावर सी में 1 बीएचके फ्लैट होंगे। दो-स्तरीय बेसमेंट में 240 से अधिक वाहनों की पार्किंग, तीन हाई-स्पीड लिफ्ट, 24 घंटे बिजली-पानी, सुरक्षा, ईवी चार्जिंग प्वाइंट, जिम, जॉगिंग ट्रैक, रूफ गार्डन, स्वीमिंग पूल, मंदिर, क्रिकेट पिच व फुटबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। परियोजना की परिकल्पना अनुराग मेहता और गौतम अरुण के नेतृत्व में की गई है। समारोह में महंत त्रिवेणी गिरी जी महाराज, स्वामी विवेकानंद गिरी, स्वामी सत्यानंद गिरी और प्रो. उपेंद्र नाथ वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ के साथ परियोजना की बुकिंग भी शुरू हुई। भूमि पूजन के बाद सैकड़ों लोग बुकिंग के लिए पहुंचे।4
- लाइनेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर वजीरगंज के लाइनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से लाइनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं1
- तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा वज़ीरगंज, बाबा लाईनेश्वर धाम में भक्तों का लगा तांता आस्था और सनातन का अद्भुत संगम, तीसरी सोमवारी पर बाबा लाईनेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब वज़ीरगंज (गया): सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज 17 अगस्त, सोमवार को वज़ीरगंज प्रखंड के पूरा पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा लाईनेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा लाईनेश्वर धाम की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और भाईचारे की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां के ब्राह्मण परिवार दलित एवं महादलित परिवारों के घर जाकर भोजन करते हैं और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि बाबा लाईनेश्वर महादेव का दरबार समाज को एकता और समानता का संदेश देता है। आयोजन से जुड़े दिलखुश कुमार, रामप्रवेश सिंह और पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर हर वर्ष बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पूरा पंचायत आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है और बाबा लाईनेश्वर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है।1
- लड़की बोली भगवान दिया छीन लिया #viralvideo #viralnews #shorts #trendingnow लड़की बोली भगवान दिया छीन लिया #viralvideo #viralnews #shorts #trendingnow1
- गया के गेहलौर थाना क्षेत्र के बलुआ पहाड़तर गांव के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश चौधरी (36 वर्ष) की मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गया के गेहलौर थाना क्षेत्र के बलुआ पहाड़तर गांव के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश चौधरी (36 वर्ष) की मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 12 जुलाई को एक सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थीं।दुर्घटना और निधन से जुड़ी मुख्य बातेंघटना की तिथि: 12 जुलाई (नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्तीबिगहा के पास)हादसा: बाइक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी थीमृतक का विवरण: मिथलेश चौधरी, दक्षिणी कजूर पंचायत (मोहड़ा प्रखंड), गयानिधन का स्थान: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया1
- बोधगया में मासूम अनिकेत की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर मचा बवाल1