logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा वज़ीरगंज, बाबा लाईनेश्वर धाम में भक्तों का लगा तांता आस्था और सनातन का अद्भुत संगम, तीसरी सोमवारी पर बाबा लाईनेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब वज़ीरगंज (गया): सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज 17 अगस्त, सोमवार को वज़ीरगंज प्रखंड के पूरा पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा लाईनेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा लाईनेश्वर धाम की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और भाईचारे की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां के ब्राह्मण परिवार दलित एवं महादलित परिवारों के घर जाकर भोजन करते हैं और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि बाबा लाईनेश्वर महादेव का दरबार समाज को एकता और समानता का संदेश देता है। आयोजन से जुड़े दिलखुश कुमार, रामप्रवेश सिंह और पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर हर वर्ष बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पूरा पंचायत आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है और बाबा लाईनेश्वर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है।

3 hrs ago
user_Chandan Kumar
Chandan Kumar
Farmer वजीरगंज, गया, बिहार•
3 hrs ago

तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा वज़ीरगंज, बाबा लाईनेश्वर धाम में भक्तों का लगा तांता आस्था और सनातन का अद्भुत संगम, तीसरी सोमवारी पर बाबा लाईनेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब वज़ीरगंज (गया): सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज 17 अगस्त, सोमवार को वज़ीरगंज प्रखंड के पूरा पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा लाईनेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा लाईनेश्वर धाम की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और भाईचारे की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां के ब्राह्मण परिवार दलित एवं महादलित परिवारों के घर जाकर भोजन करते हैं और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि बाबा लाईनेश्वर महादेव का दरबार समाज को एकता और समानता का संदेश देता है। आयोजन से जुड़े दिलखुश कुमार, रामप्रवेश सिंह और पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर हर वर्ष बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पूरा पंचायत आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है और बाबा लाईनेश्वर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है।

More news from Manpur and nearby areas
  • गया के गेहलौर थाना क्षेत्र के बलुआ पहाड़तर गांव के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश चौधरी (36 वर्ष) की मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गया के गेहलौर थाना क्षेत्र के बलुआ पहाड़तर गांव के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश चौधरी (36 वर्ष) की मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 12 जुलाई को एक सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थीं।दुर्घटना और निधन से जुड़ी मुख्य बातेंघटना की तिथि: 12 जुलाई (नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्तीबिगहा के पास)हादसा: बाइक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी थीमृतक का विवरण: मिथलेश चौधरी, दक्षिणी कजूर पंचायत (मोहड़ा प्रखंड), गयानिधन का स्थान: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया
    1
    गया के गेहलौर थाना क्षेत्र के बलुआ पहाड़तर गांव के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश चौधरी (36 वर्ष) की मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गया के गेहलौर थाना क्षेत्र के बलुआ पहाड़तर गांव के पंचायत समिति सदस्य मिथलेश चौधरी (36 वर्ष) की मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 12 जुलाई को एक सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई थीं।दुर्घटना और निधन से जुड़ी मुख्य बातेंघटना की तिथि: 12 जुलाई (नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बस्तीबिगहा के पास)हादसा: बाइक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी थीमृतक का विवरण: मिथलेश चौधरी, दक्षिणी कजूर पंचायत (मोहड़ा प्रखंड), गयानिधन का स्थान: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    53 min ago
  • 65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR गलत आरोप लगाकर मेरे लाइफ को बदनाम करने की साजीश, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग- इकबाल हुसैन गया। रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगमा के अनुसार, वर्ष 2014 में दोनों की पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर करीब 65 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी। *मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर ने महिला द्वारा मुझे बदनाम करने की साजीश,फॉरेंसिक जांच की मांग* * वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया है। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की सी सी टी वी फुटेज सुरक्षित होने की बात कही है। आगे कहा कि यह कंपनी के डायरेक्टर से पहले ही हट चुकी है।हमे बदनाम करने की पुरी तरह साजिश रची जा रही है। यह ग्राहक बनकर मेरे साथ ब्लेकमैल किया है। इनका मौर्या हाइट्स से कोई डायरेक्टर नही है। इसपर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।
    2
    65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर पर दर्ज कराई FIR

गलत आरोप लगाकर मेरे लाइफ को बदनाम करने की साजीश, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग- इकबाल हुसैन 
गया। रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की  महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगमा के अनुसार, वर्ष 2014 में दोनों की पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर करीब 65 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान की बात कही गई थी।
*मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर ने महिला द्वारा मुझे बदनाम करने की साजीश,फॉरेंसिक जांच की मांग* *
वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया है। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की सी सी टी वी फुटेज सुरक्षित होने की बात कही है।  आगे कहा कि यह कंपनी के डायरेक्टर से पहले ही हट चुकी है।हमे बदनाम करने की पुरी तरह साजिश रची जा रही है। यह ग्राहक बनकर मेरे साथ ब्लेकमैल किया है। इनका मौर्या हाइट्स से कोई डायरेक्टर नही है।
इसपर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    14 hrs ago
  • श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-675🚩🌅⛲🪷♥️👋
    1
    श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-675🚩🌅⛲🪷♥️👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    1 hr ago
  • दावथू गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर मंदिर में कराई शादी ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दावथू गांव में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को  पकड़ लिया। गांव के मंदिर परिसर में रविवार की रात में दोनों को देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। दोनों पक्षों की ओर से परिजनों के साथ गांव के पुरुष एवं महिलाओं की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुई। बताया गया कि दोनों बालिग हैं।बाद में पुलिस की अभिरक्षा में दोनों को लड़के के घर केउर पंचायत के बलबा पर गांव में भेजा गया। बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों को पकड़कर गांव के मंदिर में ले जाया गया। वहां दोनों की सहमति से विवाह कराया गया। शादी के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। घटना के बाद प्रेमी युगल की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों के परिजनों की क्या सहमति थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    1
    दावथू गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर मंदिर में कराई शादी 
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी
हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दावथू गांव में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को  पकड़ लिया। गांव के मंदिर परिसर में रविवार की रात में दोनों को देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। दोनों पक्षों की ओर से परिजनों के साथ गांव के पुरुष एवं महिलाओं की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुई। बताया गया कि दोनों बालिग हैं।बाद में पुलिस की अभिरक्षा में दोनों को लड़के के घर केउर पंचायत के बलबा पर गांव में भेजा गया।
बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों को पकड़कर गांव के मंदिर में ले जाया गया। वहां दोनों की सहमति से विवाह कराया गया। शादी के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।
घटना के बाद प्रेमी युगल की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों के परिजनों की क्या सहमति थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीओ ने दी तिरंगे झंडे को सलामी मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ ने किया झंडोत्तोलन पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। झंडोतोलन के पूर्व एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन व नवादा साइबर एसडीपीओ शहनवाज अख्तर ने पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। झंडोतोलन के मौके पर एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने इंटर विद्यालय के मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व देश के स्वतंत्रता में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीओ ने बिहार सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं व उसकी उपलब्धियों के बारे में लोगों के बीच चर्चा कर बताया। झंडोतोलन करने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने अनुमंडल क्षेत्र में सामाजिक कार्य एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनको शुभकामनाएं दी। मौके पर बीडीओ संजीव कुमार झा, सीओ मो गुफरान मजहरी, सर्किल इंस्पेक्टर कौशलेंद्र अकेला, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव, एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना, सेवानिवृत्त प्राचार्य अनिल कुमार, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी, दीपक रजक, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव चंदन सेठ, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार, मुकेश यादव समेत कई सरकारी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    2
    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीओ ने दी तिरंगे झंडे को सलामी

मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ ने किया झंडोत्तोलन 

पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण 
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने तिरंगे झंडे को सलामी दी।
झंडोतोलन के पूर्व एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन व नवादा साइबर एसडीपीओ शहनवाज अख्तर ने पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। झंडोतोलन के मौके पर एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने इंटर विद्यालय के मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व देश के स्वतंत्रता में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। 
एसडीओ ने बिहार सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं व उसकी उपलब्धियों के बारे में लोगों के बीच चर्चा कर बताया। 
झंडोतोलन करने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने अनुमंडल क्षेत्र में सामाजिक कार्य एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनको शुभकामनाएं दी।
मौके पर बीडीओ संजीव कुमार झा, सीओ मो गुफरान मजहरी, सर्किल इंस्पेक्टर कौशलेंद्र अकेला, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव, एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना, सेवानिवृत्त प्राचार्य अनिल कुमार, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी, दीपक रजक, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव चंदन सेठ, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार, मुकेश यादव समेत कई सरकारी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को आधुनिक डाक, वित्तीय एवं बीमा सेवाओं से जोड़ने की पहल गया। भारत सरकार एवं संचार मंत्रालय की युवा-केंद्रित पहल के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में विकसित किए जा रहे एन-जेन (N-Gen) डाकघरों की श्रृंखला में मगध विश्वविद्यालय, गया परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष (CPMG) द्वारा किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में मगध विश्वविद्यालय के माननीय उप-कुलपति (Dy. V.C.), वरिष्ठ डाक अधीक्षक, गया डाक मंडल (SSPOs, Gaya) तथा गया डाक मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम उपस्थित रही है। एन-जेन डाकघर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय एवं बीमा योजनाओं से जोड़ना है। शैक्षणिक संस्थान के परिसर में डाकघर की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को आवश्यक डाक एवं वित्तीय सेवाएं सुगमता से प्राप्त हो सकेंगी। इस डाकघर के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री/पत्राचार भेजने की सुविधा, डाक विभाग के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी तथा वित्तीय उत्पादों और जीवन बीमा सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, युवाओं को बचत, निवेश, बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में एन-जेन डाकघरों की स्थापना से डाक विभाग और युवा पीढ़ी के बीच एक मजबूत एवं प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित होगा। यह पहल विद्यार्थियों को पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक वित्तीय एवं बीमा सेवाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर की स्थापना गया डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक के विशेष प्रयास एवं पहल से संभव हुई है। यह डाकघर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य संबद्ध लोगों को सुविधाजनक एवं सुलभ डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। गौरतलब है कि भारत सरकार एवं संचार मंत्रालय की इस विशेष पहल के अंतर्गत देशभर में चयनित 20 एन-जेन डाकघरों को विकसित किया जा रहा है। मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ गया के लिए गौरव का विषय है और यह युवाओं को डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गया डाक मंडल द्वारा इस पहल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करते हुए युवाओं को बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    3
    मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ

विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को आधुनिक डाक, वित्तीय एवं बीमा सेवाओं से जोड़ने की पहल
गया। भारत सरकार एवं संचार मंत्रालय की युवा-केंद्रित पहल के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में विकसित किए जा रहे एन-जेन (N-Gen) डाकघरों की श्रृंखला में मगध विश्वविद्यालय, गया परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष (CPMG) द्वारा किया गया है।
इस उद्घाटन समारोह में मगध विश्वविद्यालय के माननीय उप-कुलपति (Dy. V.C.), वरिष्ठ डाक अधीक्षक, गया डाक मंडल (SSPOs, Gaya) तथा गया डाक मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम उपस्थित रही है।
एन-जेन डाकघर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी को डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय एवं बीमा योजनाओं से जोड़ना है। शैक्षणिक संस्थान के परिसर में डाकघर की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को आवश्यक डाक एवं वित्तीय सेवाएं सुगमता से प्राप्त हो सकेंगी।
इस डाकघर के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री/पत्राचार भेजने की सुविधा, डाक विभाग के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी तथा वित्तीय उत्पादों और जीवन बीमा सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, युवाओं को बचत, निवेश, बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में एन-जेन डाकघरों की स्थापना से डाक विभाग और युवा पीढ़ी के बीच एक मजबूत एवं प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित होगा। यह पहल विद्यार्थियों को पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक वित्तीय एवं बीमा सेवाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर की स्थापना गया डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक के विशेष प्रयास एवं पहल से संभव हुई है। यह डाकघर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य संबद्ध लोगों को सुविधाजनक एवं सुलभ डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
गौरतलब है कि भारत सरकार एवं संचार मंत्रालय की इस विशेष पहल के अंतर्गत देशभर में चयनित 20 एन-जेन डाकघरों को विकसित किया जा रहा है। मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन डाकघर का शुभारंभ गया के लिए गौरव का विषय है और यह युवाओं को डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गया डाक मंडल द्वारा इस पहल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करते हुए युवाओं को बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-674🚩🌅⛲🪷♥️👋
    1
    श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-674🚩🌅⛲🪷♥️👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    1 hr ago
  • बोधगया में मासूम अनिकेत की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर मचा बवाल
    1
    बोधगया में मासूम अनिकेत की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर मचा बवाल
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    20 hrs ago
  • मुहाने नदी में घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम। लापता 9 वर्षीय अनिकेत का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में डॉग स्क्वायड की टीम लगी हुई है। बोधगया में 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी की मौत से सनसनी! बोधगया के बतसपुर गांव से लापता 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी का शव करीब 36 घंटे बाद मुहाने नदी से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 👉 क्या है पूरा मामला? पुलिस जांच में क्या सामने आता है, यह देखने वाली बात होगी। #Bodhgaya #GayaNews #AniketRajGiri #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #Gaya #BodhgayaNews #MuhaneRiver #MissingChild #MurderCase #BiharBreaking #LatestNews
    1
    मुहाने नदी में घटनास्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम। लापता 9 वर्षीय अनिकेत का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में डॉग स्क्वायड की टीम लगी हुई है।
बोधगया में 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी की मौत से सनसनी!
बोधगया के बतसपुर गांव से लापता 9 वर्षीय अनिकेत राज गिरी का शव करीब 36 घंटे बाद मुहाने नदी से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
👉 क्या है पूरा मामला? पुलिस जांच में क्या सामने आता है, यह देखने वाली बात होगी।
#Bodhgaya #GayaNews #AniketRajGiri #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #Gaya #BodhgayaNews #MuhaneRiver #MissingChild #MurderCase #BiharBreaking #LatestNews
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.