logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीओ ने दी तिरंगे झंडे को सलामी मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ ने किया झंडोत्तोलन पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। झंडोतोलन के पूर्व एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन व नवादा साइबर एसडीपीओ शहनवाज अख्तर ने पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। झंडोतोलन के मौके पर एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने इंटर विद्यालय के मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व देश के स्वतंत्रता में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीओ ने बिहार सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं व उसकी उपलब्धियों के बारे में लोगों के बीच चर्चा कर बताया। झंडोतोलन करने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने अनुमंडल क्षेत्र में सामाजिक कार्य एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनको शुभकामनाएं दी। मौके पर बीडीओ संजीव कुमार झा, सीओ मो गुफरान मजहरी, सर्किल इंस्पेक्टर कौशलेंद्र अकेला, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव, एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना, सेवानिवृत्त प्राचार्य अनिल कुमार, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी, दीपक रजक, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव चंदन सेठ, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार, मुकेश यादव समेत कई सरकारी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

15 hrs ago
user_Prafull Kumar Suman
Prafull Kumar Suman
रजौली, नवादा, बिहार•
15 hrs ago

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीओ ने दी तिरंगे झंडे को सलामी मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ ने किया झंडोत्तोलन पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। झंडोतोलन के पूर्व एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन व नवादा साइबर एसडीपीओ शहनवाज अख्तर ने पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। झंडोतोलन के मौके पर एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने इंटर विद्यालय के मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व देश के स्वतंत्रता में अपने

प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीओ ने बिहार सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं व उसकी उपलब्धियों के बारे में लोगों के बीच चर्चा कर बताया। झंडोतोलन करने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने अनुमंडल क्षेत्र में सामाजिक कार्य एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनको शुभकामनाएं दी। मौके पर बीडीओ संजीव कुमार झा, सीओ मो गुफरान मजहरी, सर्किल इंस्पेक्टर कौशलेंद्र अकेला, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव, एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना, सेवानिवृत्त प्राचार्य अनिल कुमार, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी, दीपक रजक, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव चंदन सेठ, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार, मुकेश यादव समेत कई सरकारी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सीएम हेमंत सोरेन को धमकी देने वाला युवा गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच वीडियो हुआ वायरल...see more
    1
    सीएम हेमंत सोरेन को धमकी देने वाला युवा गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच वीडियो हुआ वायरल...see more
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद की अपील, स्वच्छ और जिम्मेदार झुमरी तिलैया बनाने का लें संकल्प स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद की अपील, स्वच्छ और जिम्मेदार झुमरी तिलैया बनाने का लें संकल्प
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद की अपील, स्वच्छ और जिम्मेदार झुमरी तिलैया बनाने का लें संकल्प
स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद की अपील, स्वच्छ और जिम्मेदार झुमरी तिलैया बनाने का लें संकल्प
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 day ago
  • Prashant Kishor ने Bihar विधानसभा में ली शपथ, बोले- यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का पल जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार की मौजूदगी में बांकीपुर विधायक के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस सदन में कृष्ण सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, केदार पांडे, राम विलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे लोगों ने सेवा की है, उसका सदस्य बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
    1
    Prashant Kishor ने Bihar विधानसभा में ली शपथ, बोले- यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का पल
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार की मौजूदगी में बांकीपुर विधायक के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस सदन में कृष्ण सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, केदार पांडे, राम विलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे लोगों ने सेवा की है, उसका सदस्य बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
    user_राहुल रंजन
    राहुल रंजन
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    42 min ago
  • Mera Naam Hai Makhdumpur gaon ke thana pthapur jilla gaya ji Mera janda Dhola Bahadurpur Gaon Hai ismein dekhiae yah Gaon Mein Kitna barish ho raha hai Barish ma nagpanchmi ka din bhi hai Achcha Shubh muhurt Hai Barish Achcha Hona bhi chahie Kyunki kishal Logon Ka Dhyan Sukh raha hai isliye Barish Ka Bhi jaruri hai
    1
    Mera Naam Hai Makhdumpur gaon ke thana pthapur jilla gaya ji
Mera janda Dhola Bahadurpur Gaon Hai ismein dekhiae yah Gaon Mein Kitna barish ho raha hai Barish ma nagpanchmi ka din bhi hai Achcha Shubh muhurt Hai Barish Achcha Hona bhi chahie Kyunki kishal Logon Ka Dhyan Sukh raha hai isliye Barish Ka Bhi jaruri hai
    user_Punam kumari
    Punam kumari
    Nardiganj, Nawada•
    1 hr ago
  • लाइनेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर वजीरगंज के लाइनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से लाइनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
    1
    लाइनेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर
वजीरगंज के लाइनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से लाइनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
    user_Dhirendra Kumar Verma
    Dhirendra Kumar Verma
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा वज़ीरगंज, बाबा लाईनेश्वर धाम में भक्तों का लगा तांता आस्था और सनातन का अद्भुत संगम, तीसरी सोमवारी पर बाबा लाईनेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब वज़ीरगंज (गया): सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज 17 अगस्त, सोमवार को वज़ीरगंज प्रखंड के पूरा पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा लाईनेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा लाईनेश्वर धाम की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और भाईचारे की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां के ब्राह्मण परिवार दलित एवं महादलित परिवारों के घर जाकर भोजन करते हैं और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि बाबा लाईनेश्वर महादेव का दरबार समाज को एकता और समानता का संदेश देता है। आयोजन से जुड़े दिलखुश कुमार, रामप्रवेश सिंह और पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर हर वर्ष बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पूरा पंचायत आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है और बाबा लाईनेश्वर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है।
    1
    तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा वज़ीरगंज, बाबा लाईनेश्वर धाम में भक्तों का लगा तांता
आस्था और सनातन का अद्भुत संगम, तीसरी सोमवारी पर बाबा लाईनेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब
वज़ीरगंज (गया): सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज 17 अगस्त, सोमवार को वज़ीरगंज प्रखंड के पूरा पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा लाईनेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।
दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
बाबा लाईनेश्वर धाम की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और भाईचारे की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां के ब्राह्मण परिवार दलित एवं महादलित परिवारों के घर जाकर भोजन करते हैं और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि बाबा लाईनेश्वर महादेव का दरबार समाज को एकता और समानता का संदेश देता है।
आयोजन से जुड़े दिलखुश कुमार, रामप्रवेश सिंह और पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर हर वर्ष बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पूरा पंचायत आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है और बाबा लाईनेश्वर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Farmer वजीरगंज, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • सिरदला के प्राथमिक विद्यालय चिरैया का मनाया गया 16वां स्थापना दिवस रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शनिवार को सिरदला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिरैया में स्वतंत्रता दिवस एवं विद्यालय स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में 15 अगस्त को महात्मा गांधी और भारत माता की शक्ल में भव्य झांकी निकाली गई। इस झांकी में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इसके बाद तय समय के अनुसार 9:30 बजे तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। झंडोतोलन के बाद गांधी जी के द्वारा शुरू किए गए दांडी मार्च करते हुए नमक सत्याग्रह के तर्ज पर सभी ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों के संयुक्त सहयोग से विशेष तौर पर झांकी निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। इस विद्यालय के लिए विशेष गौरव का पल यह रहा की 15 अगस्त के दिन ही 2010 को इस विद्यालय की स्थापना हुई थी। प्रधान शिक्षक गौतम कुमार ने बताया कि आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को माला, शील्ड एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद इंटर विद्यालय रजौली के सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव समेत कई लोगों ने संयुक्त रूप से विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर 10 पाउंड का केक काटा। 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मौके पर सरपंच आनंदी दास, पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी, पूर्व प्राचार्य नवोदय विद्यालय उपेंद्र प्रसाद, शिक्षक संतोष पांडेय, विजय कुमार, श्रीकांत सुमन, मधुरंजन कुमार, गुलाबचंद दास, नाजिम, सफीक उद्दीपन, रीता कुमारी, बबीता कुमारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
    4
    सिरदला के प्राथमिक विद्यालय चिरैया का मनाया गया 16वां स्थापना दिवस 
रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
शनिवार को सिरदला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिरैया में स्वतंत्रता दिवस एवं विद्यालय स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में 15 अगस्त को महात्मा गांधी और भारत माता की शक्ल में भव्य झांकी निकाली गई। इस झांकी में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इसके बाद तय समय के अनुसार 9:30 बजे तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। झंडोतोलन के बाद गांधी जी के द्वारा शुरू किए गए दांडी मार्च करते हुए नमक सत्याग्रह के तर्ज पर सभी ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों के संयुक्त सहयोग से विशेष तौर पर झांकी निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। इस विद्यालय के लिए विशेष गौरव का पल यह रहा की 15 अगस्त के दिन ही 2010 को इस विद्यालय की स्थापना हुई थी। 
प्रधान शिक्षक गौतम कुमार ने बताया कि आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को माला, शील्ड एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद इंटर विद्यालय रजौली के सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव समेत कई लोगों ने संयुक्त रूप से विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर 10 पाउंड का केक काटा। 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मौके पर सरपंच आनंदी दास, पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी, पूर्व प्राचार्य नवोदय विद्यालय उपेंद्र प्रसाद, शिक्षक संतोष पांडेय, विजय कुमार, श्रीकांत सुमन, मधुरंजन कुमार, गुलाबचंद दास, नाजिम, सफीक उद्दीपन, रीता कुमारी, बबीता कुमारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    18 hrs ago
  • प्रधानाध्यापक को जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज वजीरगंज थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुगाईन के प्रधानाध्यापक बिरेंद्र चौधरी को कथित तौर पर फोन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन और उपलब्ध ऑडियो कॉल के आधार पर वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    1
    प्रधानाध्यापक को जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
वजीरगंज थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुगाईन के प्रधानाध्यापक बिरेंद्र चौधरी को कथित तौर पर फोन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन और उपलब्ध ऑडियो कॉल के आधार पर वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    user_Dhirendra Kumar Verma
    Dhirendra Kumar Verma
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • ankh band karke machli pakad rahe hai bnnkkjjvcccchhjnmn
    1
    ankh band karke machli pakad rahe hai bnnkkjjvcccchhjnmn
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.