Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम हेमंत सोरेन को धमकी देने वाला युवा गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच वीडियो हुआ वायरल...see more
Sunil Kumar journalist
सीएम हेमंत सोरेन को धमकी देने वाला युवा गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच वीडियो हुआ वायरल...see more
More news from झारखंड and nearby areas
- 20 अगस्त को CM आवास का घर घेराव , नवीन जायसवाल ने सरकार पर साधा निशान ...1
- सरस्वती शांति निकेतन हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस सरस्वती शांति निकेतन हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस1
- ankh band karke machli pakad rahe hai bnnkkjjvcccchhjnmn1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीओ ने दी तिरंगे झंडे को सलामी मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ ने किया झंडोत्तोलन पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य समारोह स्थल रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। झंडोतोलन के पूर्व एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन व नवादा साइबर एसडीपीओ शहनवाज अख्तर ने पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं के संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। झंडोतोलन के मौके पर एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन ने इंटर विद्यालय के मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व देश के स्वतंत्रता में अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। एसडीओ ने बिहार सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं व उसकी उपलब्धियों के बारे में लोगों के बीच चर्चा कर बताया। झंडोतोलन करने के बाद अनुमंडल प्रशासन ने अनुमंडल क्षेत्र में सामाजिक कार्य एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनको शुभकामनाएं दी। मौके पर बीडीओ संजीव कुमार झा, सीओ मो गुफरान मजहरी, सर्किल इंस्पेक्टर कौशलेंद्र अकेला, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव, एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना, सेवानिवृत्त प्राचार्य अनिल कुमार, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी, दीपक रजक, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव चंदन सेठ, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार, मुकेश यादव समेत कई सरकारी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।2
- *मॉडर्न समूह के सभी विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना ही असली स्वतंत्रता : डॉ अनुज* *देशभक्ति, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुए विद्यालय परिसर ,भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां* *मनोहारी प्रस्तुतियों से बच्चों ने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने का दिया संदेश* नवादा लाइव नेटवर्क। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल ,मॉडर्न पब्लिक स्कूल ,न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ,मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ, मॉडल इंटरनेशनल स्कूल ,नारदीगंज एवं मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ,कुंती नगर में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी शाखाओं में वहां के प्राचार्य एवं उप्राचार्य के हाथों विधिवत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज आसमान में लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की स्वर-लहरियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। *"राष्ट्र सर्वोपरि" आधारित प्रस्तुतियों ने जीवंत किया राष्ट्र प्रेम की भावना* वही कुंती नगर स्थित विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में *मॉडर्न समूह के विद्यालयों से चयनित एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां शामिल थी।* विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ देशभक्ति गीतों, नृत्य, संगीत, भाषण, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने *अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।* कुंती नगर स्थित विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज *मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह,जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह जी, प्राचार्य गोपाल चरण दास, सभी शाखाओं के उपप्राचार्य सुजय कुमार , मिथिलेश कुमार विजय, योगलाल चौधरी, सुखदेव प्रसाद सिंह,सुशील कुमार,अरुण कुमार, सुनील कुमार मिश्रा,वरिष्ठ शिक्षक धर्मवीर कुमार सिन्हा और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी धर्मवीर भारती के हाथों दीप प्रज्वलन कर हुआ।* *इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के यशस्वी प्रबंध निदेशक, प्रख्यात शिक्षाविद, डॉ अनुज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का दिन है। विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भावी कर्णधार हैं। उनकी मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और अच्छे संस्कार ही भारत को मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग देने की अपील की।* *वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है।* इसके बाद आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं समूह नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को जीवंत किया। विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मॉडर्न समूह की प्रतिभाशाली कलाकार अनुराधा रहीं। अनुराधा ने अपनी मखमली और मधुर आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावनाओं और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उनकी गायकी ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के बाद सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं अनमोल ,अंश, गुंजन, स्नेहिल, जानवी ने आवाज दो हम एक हैं जीत पर शानदार संयुक्त प्रस्तुति दी। यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पर मनमोहिनी देश भक्ति प्रस्तुति से रोमांच भर दिया। बिहार लोक नृत्य पर मॉडर्न की प्रतिभाशाली कलाकार रिद्धि ,स्नेहिल,अनुपम ,तनु,सिमरन ,छवि ने अपनी अपनी नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भगवान कृष्ण को समर्पित अधरम मधुरम जीत पर स्नेहिल ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से जीवंत उदाहरण दिया। यह देश है वीर जवानों का और सेना की जय गीत पर मॉडर्न पब्लिक के पीयूष, अनमोल, वंश, हेमंत एवं उनके साथियों ने अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगा दिया। इस तरह से अनवरत चार घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्बाध चला रहा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता, वीरता और गौरवशाली कसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। *उद्घोषकों में प्रभावशाली उद्घोषणा से दर्शकों को बांधा* कार्यक्रम के दौरान उद्घोषकों ने अपनी प्रभावशाली उद्घोषणा एवं मंच संचालन शैली से दर्शकों को लगातार बांधे रखा। कार्यक्रम की प्रत्येक प्रस्तुति का उत्साहपूर्ण परिचय, कलाकारों का मनोबल बढ़ाने वाली टिप्पणियां और बीच-बीच में देशभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोषणाओं ने समारोह में ऊर्जा बनाए रखी। एंकरिंग में प्रज्ञा-अनन्या,अदिति-परिधि, शानवी- प्रज्ञा, नायरा-परीक्षिता, आराध्या-शिवानी, तनु-नंदिता, अंशु- केशव,और स्वास्तिक-सावन की युगल जोड़ी ने कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को एक सुंदर क्रम प्रदान करते हुए पूरे आयोजन को आकर्षक एवं जीवंत बना दिया। समारोह में विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठ नागरिक गण, समाजसेवी, मीडिया कर्मी, विद्यार्थीगण एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। *कार्यक्रम समापन की घोषणा करते हुए सुजय कुमार ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका* विद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने बच्चों को गीत, नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियों एवं मंच संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया तथा कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय सहयोग किया। उनके कुशल निर्देशन और उत्साहवर्धन से विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के समर्पण और सहयोग की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान *मॉडर्न समूह के विद्यालयों का वातावरण 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से गूंजता रहा। स्वतंत्रता दिवस का यह भव्य आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का मंच बना, बल्कि सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी और अधिक मजबूत कर गया।* कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के प्राचार्य,उपप्राचार्य, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण की सराहनीय भूमिका। इस प्रकार मॉडर्न समूह विद्यालयों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, आकर्षक और यादगार बना दिया।3
- नवादा जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी की और से समस्त जिला वासियों को हार्दिक बधाई1
- झारखंड में मैया योजना का पैसा कहां से लाते हैं हेमंत सोरेन सुनिए इनके मुंह से1
- सीएम हेमंत सोरेन को धमकी देने वाला युवा गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच वीडियो हुआ वायरल...see more1