logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में मनाया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ दौसा, 11 मई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमवार को राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य सीता राम गुर्जर के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति का सामूहिक पाठ, शिव मंत्र-जप, वैदिक मंगलाचरण, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा, सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पुनरुत्थान तथा भारतीय संस्कृति में शिवोपासना के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिवभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में शिवमय बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रगौरव एवं सनातन परम्पराओं के प्रति श्रद्धा, जागरूकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित हुआ। महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. हंसराज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति, सनातन चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। अनेक विध्वंसों के पश्चात भी सोमनाथ का पुनरुत्थान भारतीय आत्मबल, सांस्कृतिक अस्मिता एवं अटूट आस्था का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

2 hrs ago
user_दीपक सैनी
दीपक सैनी
Photographer Dausa, Rajasthan•
2 hrs ago
a3fa45d0-4888-41e6-bc46-b86a66a5345d

राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में मनाया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ दौसा, 11 मई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमवार को राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य सीता राम गुर्जर के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति का सामूहिक पाठ, शिव मंत्र-जप, वैदिक मंगलाचरण, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा, सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पुनरुत्थान तथा भारतीय संस्कृति में शिवोपासना के महत्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर वैदिक मंत्रोच्चार एवं शिवभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में शिवमय बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रगौरव एवं सनातन परम्पराओं के प्रति श्रद्धा, जागरूकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रसारित हुआ। महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. हंसराज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति, सनातन चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। अनेक विध्वंसों के पश्चात भी सोमनाथ का पुनरुत्थान भारतीय आत्मबल, सांस्कृतिक अस्मिता एवं अटूट आस्था का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कनाडा: एक फिल्मी अंदाज़ वाले सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल जमीन पर गिरने के बजाय सड़क के बीच लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट पर जा लटकी, घटनास्थल पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गये, वीडियो में बाइक कई फीट ऊपर ट्रैफिक लाइट के साथ फंसी दिखाई दे रही है, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
    1
    कनाडा: एक फिल्मी अंदाज़ वाले सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल जमीन पर गिरने के बजाय सड़क के बीच लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट पर जा लटकी, घटनास्थल पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गये, वीडियो में बाइक कई फीट ऊपर ट्रैफिक लाइट के साथ फंसी दिखाई दे रही है, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दौसा जिले के मंदावरी कस्बे में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर 151 महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। स्थानीय भामाशाह ने अपने पिता की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है, जहाँ 14 मई को मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
    4
    दौसा जिले के मंदावरी कस्बे में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर 151 महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। स्थानीय भामाशाह ने अपने पिता की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है, जहाँ 14 मई को मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के गंगापुर सिटी में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला, जिससे उनमें मायूसी देखने को मिली।
    1
    राजस्थान के गंगापुर सिटी में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला, जिससे उनमें मायूसी देखने को मिली।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने जीवन का 123 वा रक्तदान कर बचाई युवक की जान दौसा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज बनवारी मीना निवासी घूमना जिनका हीमोग्लोबिन मात्र 5 रह गया । मरीज का रक्त ग्रुप दुर्बल रक्त ग्रुप बी नेगेटिव था जो जिला के कोई भी ब्लड बैंक में नहीं मिला । मरीज के परिजनों के काफी प्रयास किए फिर भी उन्हें बी नेगेटिव का डोनर नहीं मिला ।फिर उन्होंने जनसेवक अजय रामनाथ घूमना को कॉल किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने अपने स्तर से केश वारिफाई किया और बिना देरी किए अपने निजी काम से जयपुर गए हुए थे जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपना काम छोड़कर जयपुर से सीधे जिला अस्पताल दौसा पहुंचे और मरीज बनवारी के लिए रक्तदान किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना का ये जीवन का 123 वा रक्तदान है ।जिसमें 96बार प्लेटलेट्स दान, 26बार होल ब्लड दान एवं एक बार सफेद रक्त कोशिकाओं का दान शामिल है।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपने ग्रुप एक कदम मानवता की ओर से अबतक 3000से अधिक मरीजों को निस्वार्थ रक्त उपलब्ध करवा चुके है।
    1
    जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने जीवन का 123 वा रक्तदान कर बचाई युवक की जान
दौसा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज बनवारी मीना निवासी घूमना जिनका हीमोग्लोबिन मात्र 5 रह गया । मरीज का रक्त  ग्रुप दुर्बल रक्त ग्रुप बी नेगेटिव था जो जिला के कोई भी ब्लड बैंक में नहीं मिला । मरीज के परिजनों के काफी प्रयास किए फिर भी उन्हें बी नेगेटिव का डोनर नहीं मिला ।फिर उन्होंने जनसेवक अजय रामनाथ घूमना को कॉल किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने अपने स्तर से केश वारिफाई किया और बिना देरी किए अपने निजी काम से जयपुर गए हुए थे जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपना काम छोड़कर जयपुर से सीधे जिला अस्पताल दौसा पहुंचे और मरीज बनवारी के लिए रक्तदान किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना का ये जीवन का 123 वा रक्तदान है ।जिसमें 96बार प्लेटलेट्स दान, 26बार होल ब्लड दान एवं एक बार सफेद रक्त कोशिकाओं का दान शामिल है।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपने ग्रुप एक कदम मानवता की ओर  से अबतक 3000से अधिक मरीजों को निस्वार्थ रक्त उपलब्ध करवा चुके है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    3 hrs ago
  • दौसा के लालसोट में 'राधा मार्ग राजस्थान' अभियान के तहत युवाओं ने महादेव मंदिर में सामूहिक 'राधे-राधे' नामजप किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे व नकारात्मकता से दूर कर भक्ति और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर भी वितरित किए गए।
    2
    दौसा के लालसोट में 'राधा मार्ग राजस्थान' अभियान के तहत युवाओं ने महादेव मंदिर में सामूहिक 'राधे-राधे' नामजप किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे व नकारात्मकता से दूर कर भक्ति और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर भी वितरित किए गए।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जयपुर के थानों में संचालित जनसुनवाई केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों का मानना है कि यहां अक्सर सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, ठोस समस्याओं का समाधान नहीं।
    1
    जयपुर के थानों में संचालित जनसुनवाई केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों का मानना है कि यहां अक्सर सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, ठोस समस्याओं का समाधान नहीं।
    user_The.jamaluddeenkhanamer
    The.jamaluddeenkhanamer
    Farmer आमेर, जयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • दौसा जिले के बापी में रविवार को भाजपा सैंथल मंडल की संगठन कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने, हर बूथ पर जमीनी स्तर पर काम करने और जनता का विश्वास जीतने पर जोर दिया गया।
    3
    दौसा जिले के बापी में रविवार को भाजपा सैंथल मंडल की संगठन कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने, हर बूथ पर जमीनी स्तर पर काम करने और जनता का विश्वास जीतने पर जोर दिया गया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया “हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला” जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है। बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।” उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए। आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
    1
    महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया
महिला पत्रकार के परिवार पर हमले को लेकर गरजे हनुमान बेनीवाल, कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण भी उठाया
“हमारे ही समाज के मंत्री ने आरोपी को बचाया, सरकार बचाने के लिए दबा दिया गया मामला”
जयपुर। महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हमले के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो Hanuman Beniwal ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बेनीवाल ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता और प्रभावशाली लोगों के दबाव में कई मामलों को दबा दिया जाता है।
बेनीवाल ने 25 मई 2022 को झोटवाड़ा क्षेत्र के कालवाड़ इलाके में “हमारा समाचार” से जुड़े तीन पत्रकारों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि “हमारे ही समाज के एक मंत्री ने आरोपी को बचा लिया। उस समय मंत्री इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे, लेकिन सरकार अल्पमत में थी। यदि मंत्री इस्तीफा दे देते तो शायद सरकार भी गिर सकती थी।”
उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय सत्ता बचाने की राजनीति की गई। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उस दौरान पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की बजाय मामले को शांत कराने के प्रयास किए गए।
आरएलपी सुप्रीमो ने कहा कि कालवाड़ पत्रकार हमला प्रकरण को लेकर करीब 60 दिनों तक धरना चला था और पत्रकार संगठनों ने लगातार आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और पत्रकारों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।
बेनीवाल ने महिला पत्रकार के परिवार पर हुए हालिया हमले को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि पत्रकार और उनके परिवार सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.