Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना। बिहटा थाना में तैनात चौकीदार नागेंद्र पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह बिहटा-सिकंदरपुर-कटेसर मार्ग पर सड़क किनारे उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही5 स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Reporter Satyendra Yadav
पटना। बिहटा थाना में तैनात चौकीदार नागेंद्र पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह बिहटा-सिकंदरपुर-कटेसर मार्ग पर सड़क किनारे उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही5 स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना। बिहटा थाना में तैनात चौकीदार नागेंद्र पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह बिहटा-सिकंदरपुर-कटेसर मार्ग पर सड़क किनारे उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही5 स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।1
- गांधी जयंती पर हाथों में सिर्फ झाड़ू क्यों? यूपी इलेक्शन 2027 का ट्रेलर शुरू वाराणसी से शुरू?1
- दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराना गैर-संवैधानिक, धनबल और सत्ता के दम पर जनादेश की चोरी हो रही है और जन सुराज इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा - कुमार सौरभ, प्रवक्ता जन सुराज पटना:* बिहार के दो निर्दलीय एमएलसी बंशीधर बृजवासी और राहुल राज के भाजपा में शनिवार को सदस्यता लेने पर जन सुराज के नेताओं ने रविवार को प्रेस वार्ता की। जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने उनका एमएलसी पद जाने का भी दावा किया है। इस मामले को लेकर विधान परिषद के सभापति के समक्ष पिटिशन सौंपने और माननीय न्यायालय भी जाने की बात कही। वहीं, सदस्यता रद्द करने की भी मांग की बात कही। *संविधान को धप्पा बताते हुए भाजपा ने निर्दलीय MLC को दिलाई सदस्यता: कुमार सौरभ* कुमार सौरभ ने कहा कि चुनाव चाहे जिस प्रकार से हो, चुनाव परिणाम जो भी हो, उन परिणाम को धन बल, सत्ता बल, प्रभाव से भाजपा अपने पक्ष में कर लेगी! इसका प्रमाण है, 27 तारीख को बिहार में 4 शिक्षक, 4 स्नातक MLC चुनाव का परिणाम आया, 28 तारीख की शाम तक स्पष्ट हुआ कि भाजपा को 2, निर्दलीय 2,राजद 2, जदयू 1 व जन सुराज को 1 सीट आई है। चुनाव परिणाम के 72 घंटे भी नहीं बीते कि शिक्षक-स्नातक मतदाताओं के जनादेश की चोरी, जनादेश पर संविधान को धप्पा बताते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। सारण क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज और तिरहुत से निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर बृजवासी जीतें, इन्हें भाजपा ने अपनी सदस्यता दिलाई। *निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उसकी जाएगी सदस्यता: कुमार सौरभ* संविधान के शिड्यूल 10, आर्टिकल 102-2, 192-2 के तहत विधान परिषद में नियमों को बताया गया है। इसके तहत 20 से ज्यादा केसों पर निर्णय हो चुके हैं। चुनाव के बाद किसी भी समय कोई निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उनकी सदस्यता चली जाएगी। बिहार की जनता गवाह है शनिवार को बिहार के भाजपा के कार्यालय में किस प्रकार का माहौल था। जिसमें इन दोनों प्रत्याशियों को सदस्यता दिलाई गई, पुष्प गुच्छ दिया गया। मीडिया में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बयान देकर स्वीकारा है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पर लिखी सदस्यता दिलाने वाली बात: कुमार सौरभ* बकौल कुमार सौरभ, रविशंकर जी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने संविधान की कैसे धज्जियां उड़ाई? कुमार सौरभ ने तस्वीर दिखाकर और मीडिया में चले वीडियो दिखाकर कहा कि 01955 सदस्यता स्लिप लेकर बंशीधर बृजवासी ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारावगी के वैरिफायड फेसबुक अकाउंट पोस्ट को दिखा कहा कि MLC तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राहुल राज ने भाजपा की सदस्यता ली। जब जन सुराज ने इसे उठाया तो वे आज सुबह पलट गए। क्या संजय सरावगी अपने वैरिफायड फेसबुक अकाउंट से मजाक कर रहे थे? इस पोस्ट को बाद में एडिट किया। संजय सरावगी को बिहार के शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। *अनुच्छेद 191 के तहत निर्दलीय प्रत्याशियों का राजनीतिक दल में शामिल होना नियमों के विरुद्ध, जन सुराज सभापति को सौंपेगा याचिका : कुमार अमित* जन सुराज के लीगल सेल नेता कुमार अमित ने कहा कि अनुच्छेद 191 के तहत निर्दलीय निर्वाचित प्रत्याशी इस तरह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकते। इस मामले में जन सुराज विधान परिषद के सभापति को याचिका सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित प्रत्याशियों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि यदि नियमों के अनुरूप निर्णय नहीं लिया जाता है, तो जन सुराज उच्च न्यायालय का रुख करेगा। मामले में जन सुराज पार्टी के नेता विधान परिषद के सभापति के समक्ष पिटिशन सौंपेंगे। इसमें 3 महीने में निर्णय देने का प्रावधान है। अगर हमें वहां राहत नहीं मिली तो हम माननीय न्यायालय भी जाएंगे। संविधान में इसका प्रावधान है। जनता के समक्ष ये नेता एक्सपोज हो चुके हैं, ये अत्यंत निंदनीय है। इस प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, लीगल सेल से अमित जी, मुकेश चौधरी, प्रधान महासचिव सुभाष कुशवाहा मौजूद थे।1
- 🏏 आरा में क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का भव्य उद्घाटन। रणजी के पूर्व खिलाड़ी ने उभरते खिलाड़ियों को दिए क्रिकेट के टिप्स। उमेश कुमार, अंजली और बृजवंश सिंह की पहल से शुरू हुई अकादमी से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मिलेगा अवसर। #AraNews #BhojpurNews #DiamondCricketAcademy #Cricket #आरा_न्यूज #भोजपुर1
- 🚨 बवाल के बाद बाबू बाजार सड़क को लेकर क्या बोले वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष पांडे? आरा के बाबू बाजार में बदहाल सड़क और जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया था। लोगों के आक्रोश और हंगामे के बाद अब वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष पांडे ने सड़क की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। सुनिए, उन्होंने क्या कहा... #AraNews #BabuBazar #AraRoadProblem #SantoshPandey #BhojpurNews #BiharNews #ARNEWS24 #ARNEWS24x71
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 42 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को आरा कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में नगर अध्यक्ष शक्ति सिंह मनन कि अध्यक्षता में तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कि गयी । इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश के विकास एवं विश्व पटल पर भारत की पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। इंदिरा गांधी का बलिदान और सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। दोनों महान नेताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखा। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। वर्तमान समय में केन्द्र में बैठीं मोदी सरकार दोनों महापुरुषो को नजर अंदाज कर अपनी खोखले विकास का ढिंढोरा पीटने का काम कर रही है जबकि भारत के विकास कि बुनियाद इन्हीं लोगों ने रखि। और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को स्थापित किया इन दोनों महापुरुषो के कृतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में - प्रोफेसर निर्मल कुमार सिंह मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, राशिद इमाम मिंटु,चितरंजन मुन्ना युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, मनोज कुमार अंजनी, आशुतोष ठाकुर,रंजीत यादव, साकेत तिवारी, श्रीकांत राय,संदिप कुमार, श्रीकांत पांडेय,लाल बाबू साह, रमेंद्र कुमार मिश्रा, मोहन प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार, अरुण कुमार अरुण आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- मैं पूछना चाहता हूं बीजेपी वालों से की दो निर्दलीय एमएलसी को पार्टी में मिलाकर क्या अब लोकतंत्र खतरे में नहीं है देश को जवाब दो1
- पटना में जमीनी विवाद एक बार फिर गहराया सरपंच साहब पर लगे गंभीर आरोप l1