logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज औरैया* औरैया: बारिश के बीच कच्चे मकान पर गिरा बबूल का पेड़, परिवार बाल-बाल बचा, सहार ब्लॉक क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बीती रात राजीव कुमार के कच्चे मकान पर अचानक बड़ा बबूल का पेड़ गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं चंद्रकांत शुक्ला के कच्चे मकान की छत भी बारिश के चलते गिर गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मदद की मांग की है।

19 hrs ago
user_दीपेंद्र सिंह
दीपेंद्र सिंह
Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

*ब्रेकिंग न्यूज औरैया* औरैया: बारिश के बीच कच्चे मकान पर गिरा बबूल का पेड़, परिवार बाल-बाल बचा, सहार ब्लॉक क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बीती रात राजीव कुमार के कच्चे मकान पर अचानक बड़ा बबूल का पेड़ गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं चंद्रकांत शुक्ला के कच्चे मकान की छत भी बारिश के चलते गिर गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मदद की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर *30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर* ​ ओलावृष्टि से पहले से ही किसान परेशान फासले हो गई थी नष्ट नहीं मिले था मुआवजा किसानों ने लगाया आरोप रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय स्थान = जालौन यूपी जालौन के पूरे जिले क्षेत्र में कुठौन्द क्षेत्र मे पिछले 30 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसते पानी से सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। सैकड़ों एकड़ में फैली तैयार फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे उनके पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है। कुठौन्द ब्लाक के क्षेत्र में वावली कुरौली नाकेलपुरा. नीमगाव भोजपुर ​खेतों में कई फीट पानी भर जाने के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगी हैं। मेहनत और लागत डूबते देख किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। अन्नदाताओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खेतों में भरे पानी की तुरंत निकासी का प्रबंध किया जाए और नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक बादलों का डेरा बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई किसानों को कहना है पहले से ही संकट में था क्यूँ की गेहूं और मटर की ओलावृष्टि से हुई थी फ़ासल नष्ट हो गई थी उसका मुआवजा अभी तक नहीं फिर किसानों की फासल पानी ने की बर्बाद कर दी वाईट = राजेश कुमार
    4
    30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर
*30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर*
​
ओलावृष्टि से पहले से ही किसान परेशान फासले हो गई थी नष्ट नहीं मिले  था मुआवजा किसानों ने लगाया आरोप
रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय 
स्थान = जालौन यूपी 
जालौन के पूरे जिले क्षेत्र में कुठौन्द क्षेत्र मे पिछले 30 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसते पानी से सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। सैकड़ों एकड़ में फैली तैयार फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे उनके पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है।
कुठौन्द ब्लाक के क्षेत्र में वावली कुरौली नाकेलपुरा. नीमगाव भोजपुर ​खेतों में कई फीट पानी भर जाने के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगी हैं। मेहनत और लागत डूबते देख किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। अन्नदाताओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खेतों में भरे पानी की तुरंत निकासी का प्रबंध किया जाए और नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक बादलों का डेरा बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई
किसानों को  कहना है  पहले से  ही संकट में था क्यूँ की गेहूं और मटर की ओलावृष्टि से हुई थी फ़ासल नष्ट हो गई थी उसका मुआवजा अभी तक नहीं फिर किसानों की फासल पानी ने की बर्बाद कर दी 
वाईट  = राजेश कुमार
    user_सौरभ पाण्डेय साधना न्यूज
    सौरभ पाण्डेय साधना न्यूज
    Mercantile development औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया,तेज हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित, मौसम सामान्य होने पर बहाल होगी बिजली औरैया। सदर क्षेत्र में लगातार तेज हवा एवं बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। खराब मौसम के चलते विद्युत लाइनों एवं खंभों पर कार्य करना जोखिमपूर्ण हो गया है। विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल फॉल्ट ठीक करने और लाइनों पर मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है। इस संबंध में औरैया के एसडीओ अजेय यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत कर्मियों का सहयोग करें और मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान विद्युत लाइनों एवं खंभों पर काम करना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ऐसे में उपभोक्ताओं एवं विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हवा की गति कम होगी और बारिश में कमी आएगी, स्थिति का सुरक्षित आकलन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग की टीम मौसम अनुकूल होते ही फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास करेगी। अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग औरैया की ओर से भी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विपरीत मौसम की स्थिति में विद्युत कर्मियों का सहयोग करें तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    1
    औरैया,तेज हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित, मौसम सामान्य होने पर बहाल होगी बिजली
औरैया। सदर क्षेत्र में लगातार तेज हवा एवं बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। खराब मौसम के चलते विद्युत लाइनों एवं खंभों पर कार्य करना जोखिमपूर्ण हो गया है। विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल फॉल्ट ठीक करने और लाइनों पर मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है।
इस संबंध में औरैया के एसडीओ अजेय यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत कर्मियों का सहयोग करें और मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान विद्युत लाइनों एवं खंभों पर काम करना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ऐसे में उपभोक्ताओं एवं विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही हवा की गति कम होगी और बारिश में कमी आएगी, स्थिति का सुरक्षित आकलन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग की टीम मौसम अनुकूल होते ही फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास करेगी।
अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग औरैया की ओर से भी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विपरीत मौसम की स्थिति में विद्युत कर्मियों का सहयोग करें तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी कानपुर देहात। जिले में पिछले करीब 40 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर से लेकर सरकारी कार्यालयों तक जलभराव की स्थिति दिखाई देने लगी है। लगातार बारिश के चलते अकबरपुर कोतवाली परिसर भी पानी से भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली परिसर में बने पुलिसकर्मियों के आवासों तक बारिश का पानी पहुंच गया है। वहीं कार्यालय के अंदर मालखाने तक पानी भरने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी जलभराव के बीच अपने रोजमर्रा के जरूरी कार्यों को निपटाने में जुटे हुए हैं। पानी के बीच बैठकर काम करते नजर आए पुलिसकर्मी बारिश का पानी कोतवाली परिसर में जमा होने के कारण पुलिसकर्मियों को पानी के बीच बैठकर कार्यालयी कार्य करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते परिसर की जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित नजर आ रही है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन रही है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है। अकबरपुर कोतवाली परिसर की तस्वीरें भी बारिश की स्थिति और जलभराव की गंभीरता को बयां कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।
    1
    लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी
लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी
कानपुर देहात। जिले में पिछले करीब 40 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर से लेकर सरकारी कार्यालयों तक जलभराव की स्थिति दिखाई देने लगी है। लगातार बारिश के चलते अकबरपुर कोतवाली परिसर भी पानी से भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोतवाली परिसर में बने पुलिसकर्मियों के आवासों तक बारिश का पानी पहुंच गया है। वहीं कार्यालय के अंदर मालखाने तक पानी भरने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी जलभराव के बीच अपने रोजमर्रा के जरूरी कार्यों को निपटाने में जुटे हुए हैं।
पानी के बीच बैठकर काम करते नजर आए पुलिसकर्मी
बारिश का पानी कोतवाली परिसर में जमा होने के कारण पुलिसकर्मियों को पानी के बीच बैठकर कार्यालयी कार्य करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते परिसर की जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित नजर आ रही है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें
लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन रही है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है। अकबरपुर कोतवाली परिसर की तस्वीरें भी बारिश की स्थिति और जलभराव की गंभीरता को बयां कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिकंदरा में लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद; जलभराव से बढ़ी परेशानी, फसलों पर संकट कानपुर देहात जिले में लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिकंदरा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गलियों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी बाजरा, मक्का, तिल समेत अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
    1
    सिकंदरा में लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद; जलभराव से बढ़ी परेशानी, फसलों पर संकट
कानपुर देहात जिले में लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिकंदरा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गलियों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी बाजरा, मक्का, तिल समेत अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। ​हसन अहमद का आरोप है कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन हर बार सिर्फ़ अनदेखी ही हाथ लगी। आज आलम यह है कि घर जमींदोज होने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे दिन काटने को मजबूर है। यह घटना साबित करती है कि विकास के दावे कागजों में चाहे जितने मजबूत हों, धरातल पर हकीकत आज भी सिर्फ़ 'शून्य' है।
    1
    कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल 
कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
​हसन अहमद का आरोप है कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन हर बार सिर्फ़ अनदेखी ही हाथ लगी। आज आलम यह है कि घर जमींदोज होने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे दिन काटने को मजबूर है। यह घटना साबित करती है कि विकास के दावे कागजों में चाहे जितने मजबूत हों, धरातल पर हकीकत आज भी सिर्फ़ 'शून्य' है।
    user_Manoj singh
    Manoj singh
    न्यूज़ रिपोर्टर Sikandra, Kanpur Dehat•
    18 hrs ago
  • लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, बाजरे की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान भयभीत झींझक। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों की सड़कें जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गई हैं। रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में भी पानी भरने लगा है, जिससे बाजरे की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पकने के कगार पर पहुंची बाजरे की फसल खराब हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जलभराव वाले रास्तों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं किसान फसल बचाने के लिए खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं।
    2
    लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, बाजरे की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान भयभीत
झींझक। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों की सड़कें जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गई हैं। रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में भी पानी भरने लगा है, जिससे बाजरे की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पकने के कगार पर पहुंची बाजरे की फसल खराब हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जलभराव वाले रास्तों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं किसान फसल बचाने के लिए खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप सिकंदरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
    1
    लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप
सिकंदरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई।
मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • परिवार बाहर बैठा था, तभी भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला झींझक। लगातार हो रही बारिश के बीच जलिहापुर गांव के मजरा सिमरिया पुरवा में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी पत्नी शिवपाल शनिवार दोपहर परिवार के साथ मकान के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले से ही बाहर बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
    1
    परिवार बाहर बैठा था, तभी भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला
झींझक। लगातार हो रही बारिश के बीच जलिहापुर गांव के मजरा सिमरिया पुरवा में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया।
सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी पत्नी शिवपाल शनिवार दोपहर परिवार के साथ मकान के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले से ही बाहर बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयाना में होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना व आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पीडीए जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर व जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी और बीएलए को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। जन चौपाल में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयाना में होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना व आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पीडीए जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर व जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी और बीएलए को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। जन चौपाल में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.