logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा बैजनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें आगर मालवा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को नगर स्थित ऐतिहासिक बाबा बैजनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंकर’ के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर भगवान बाबा बैजनाथ का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। प्रातः लगभग 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। दर्शन के साथ सेवा कार्य भी निरंतर जारी रहे। मंदिर परिसर में सेवाभावी संस्थाओं एवं समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी खिचड़ी (फरियाली खिचड़ी) का वितरण किया गया। दिनभर चले भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आगर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैजनाथ के दर्शन हेतु पहुंचे। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।

2 hrs ago
user_Arif Khan
Arif Khan
Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बाबा बैजनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से लगी लंबी कतारें आगर मालवा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को नगर स्थित ऐतिहासिक बाबा बैजनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंकर’ के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर भगवान बाबा बैजनाथ का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। प्रातः लगभग 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। दर्शन के साथ सेवा कार्य भी निरंतर जारी रहे। मंदिर परिसर में सेवाभावी संस्थाओं एवं समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी खिचड़ी (फरियाली खिचड़ी) का वितरण किया गया। दिनभर चले भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आगर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैजनाथ के दर्शन हेतु पहुंचे। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आगर मालवा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को नगर स्थित ऐतिहासिक बाबा बैजनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंकर’ के जयघोष से गूंज उठा। महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर भगवान बाबा बैजनाथ का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। प्रातः लगभग 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। दर्शन के साथ सेवा कार्य भी निरंतर जारी रहे। मंदिर परिसर में सेवाभावी संस्थाओं एवं समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी खिचड़ी (फरियाली खिचड़ी) का वितरण किया गया। दिनभर चले भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आगर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैजनाथ के दर्शन हेतु पहुंचे। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
    1
    आगर मालवा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को नगर स्थित ऐतिहासिक बाबा बैजनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंकर’ के जयघोष से गूंज उठा।
महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर भगवान बाबा बैजनाथ का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। प्रातः लगभग 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही।
दर्शन के साथ सेवा कार्य भी निरंतर जारी रहे। मंदिर परिसर में सेवाभावी संस्थाओं एवं समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी खिचड़ी (फरियाली खिचड़ी) का वितरण किया गया। दिनभर चले भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आगर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैजनाथ के दर्शन हेतु पहुंचे। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा और भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sarvan Savita
    1
    Post by Sarvan Savita
    user_Sarvan Savita
    Sarvan Savita
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगर मालवा -महाशिवरात्रि पर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर। जैल रोड पर महा प्रसादी वितरण,,,
    1
    आगर मालवा -महाशिवरात्रि पर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर। जैल रोड पर महा प्रसादी वितरण,,,
    user_Jeeshan Garments
    Jeeshan Garments
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • bahut sal hue gatar banaa nahin Hai
    2
    bahut sal hue gatar banaa nahin Hai
    user_6025
    6025
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुसनेर नगर में मंडी गेट चौराहा जमुनिया रोड स्थित शिव गोरक्ष मंदिर में महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन करते हुए
    1
    सुसनेर नगर में मंडी गेट चौराहा जमुनिया रोड स्थित शिव गोरक्ष मंदिर में महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन करते हुए
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • film ochorhirovinaysinghjhansikmlarambanerjhansiwood
    1
    film ochorhirovinaysinghjhansikmlarambanerjhansiwood
    user_Vinaysinghjhansi
    Vinaysinghjhansi
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *👉थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस की अवैध शराब एवं सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही* *👉02 प्रकरण सट्टा एवं 04 प्रकरण अवैध शराब के दर्ज, 05 ड्रम महुआ लहान नष्ट* *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा दिनांक 14.02.2026 को थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक भीम सिंह पटेल द्वारा सट्टा संचालन एवं अवैध शराब के निर्माण/विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। *सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही :* कस्बा मोहन बड़ोदिया में दबिश देकर आरोपी सौदान सिंह पिता धनसिंह भिलाला, उम्र 32 वर्ष, निवासी बड़ोनी को सट्टा अंक-पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से पेन, सट्टा पर्ची एवं ₹640 नगद जब्त किए गए। रामबाबू पिता शिवनारायण मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेशपुरा, जुना हाट मोहन बड़ोदिया के कब्जे से पेन, सट्टा पर्ची एवं ₹785 नगद जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण धारा 4(क) पब्लिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। *अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही :* थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम टिगरिया एवं टिगरिया कंजर डेरे/जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से बबीता बाई पति नीरज (30 वर्ष) हीराबाई पति राजाराम (65 वर्ष) अन्नु बाई पति ओमप्रकाश गुदेन (47 वर्ष) निवासी टिगरिया कंजर डेरा के कब्जे से कच्ची शराब जब्त की गई। इस संबंध में कुल 04 प्रकरण धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। साथ ही मौके पर मिले 05 ड्रम महुआ लहान को नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल, उपनिरीक्षक के.एन. यादव, उपनिरीक्षक जी.पी. चौबे एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। *शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं सट्टा जैसी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।*
    3
    *👉थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस की अवैध शराब एवं सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही*
*👉02 प्रकरण सट्टा एवं 04 प्रकरण अवैध शराब के दर्ज, 05 ड्रम महुआ लहान नष्ट*
*पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा दिनांक 14.02.2026 को थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक भीम सिंह पटेल द्वारा सट्टा संचालन एवं अवैध शराब के निर्माण/विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
*सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही :*
कस्बा मोहन बड़ोदिया में दबिश देकर आरोपी
सौदान सिंह पिता धनसिंह भिलाला, उम्र 32 वर्ष, निवासी बड़ोनी को सट्टा अंक-पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से पेन, सट्टा पर्ची एवं ₹640 नगद जब्त किए गए।
रामबाबू पिता शिवनारायण मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेशपुरा, जुना हाट मोहन बड़ोदिया के कब्जे से पेन, सट्टा पर्ची एवं ₹785 नगद जब्त किए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण धारा 4(क) पब्लिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।
*अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही :*
थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम टिगरिया एवं टिगरिया कंजर डेरे/जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां से
बबीता बाई पति नीरज (30 वर्ष)
हीराबाई पति राजाराम (65 वर्ष)
अन्नु बाई पति ओमप्रकाश गुदेन (47 वर्ष)
निवासी टिगरिया कंजर डेरा के कब्जे से कच्ची शराब जब्त की गई। इस संबंध में कुल 04 प्रकरण धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। साथ ही मौके पर मिले 05 ड्रम महुआ लहान को नष्ट किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल, उपनिरीक्षक के.एन. यादव, उपनिरीक्षक जी.पी. चौबे एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
*शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं सट्टा जैसी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।*
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगर मालवा मध्यप्रदेश - शिवरात्रि पर्व की देशभर में धूम है। आगर मालवा के प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है। कहा जाता है कि इस शिव मंदिर का जीर्णोद्धार अंग्रेज कर्नल मार्टिन ने करवाया था। मंदिर लगभग पचास सालों से अखंड रामायण पाठ चल रहा है। दर्शन के लिए आने वाले करीब एक लाख श्रद्धालुओं के डेढ़ सौ क्विंटल खिचड़ी प्रसाद बना कर वितरित किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है । करीब तीन सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किए गए है।
    2
    आगर मालवा मध्यप्रदेश - शिवरात्रि पर्व की देशभर में धूम है। आगर मालवा के प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है। कहा जाता है कि इस शिव मंदिर का जीर्णोद्धार अंग्रेज कर्नल मार्टिन ने करवाया था। मंदिर लगभग पचास सालों से अखंड रामायण पाठ चल रहा है। दर्शन के लिए आने वाले करीब एक लाख श्रद्धालुओं के डेढ़ सौ क्विंटल खिचड़ी प्रसाद बना कर वितरित किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है । करीब तीन सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किए गए है।
    user_Jeeshan Garments
    Jeeshan Garments
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.