Shuru
Apke Nagar Ki App…
welcome
आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
welcome
More news from Ayodhya and nearby areas
- welcome1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज/अयोध्या। क्षेत्र के गायत्री पब्लिक स्कूल, रेवतीगंज में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को दोपहर 3:30 बजे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल, उपप्रबंधक रामाशंकर शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल, प्रधानाचार्या शिखा दूबे सहित विश्वजीत मौर्य, सुधा पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, शंकरनाथ और आर.डी. पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में दिशा (93.83%), अभय दत्त तिवारी (93.83%), रागिनी चौरसिया (91.50%), निक्की तिवारी (90.14%) और श्रेया तिवारी (89.33%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना आवश्यक है, इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वहीं प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल ने घोषणा की कि जिन अभिभावकों के तीन बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत हैं, उनमें से एक बच्चे की शिक्षा निशुल्क होगी। साथ ही जिन बच्चों के पिता नहीं हैं, उनकी फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 हिंदी मीडियम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं की शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में अशोक तिवारी, विक्रमजीत यादव, अशोक दत्त तिवारी सहित सैकड़ों अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- भाकियू के कार्यकर्ता 5 मई को करेंगे रक्तदान 27 अप्रैल अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मंडलीय मासिक पंचायत मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में आयुक्त परिसर में संपन्न हुई जिसमें 05मई को रक्तदान करने तथा अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया। मासिक पंचायत को सम्मिलित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा की सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटिया बनाकर संगठन को मजबूत करें जितने पदाधिकारी हैं सबसे पहले 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बनने का कार्य करें।और किसानों पर हो रहे अन्याय ,अत्याचार तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मजबूती से आंदोलन करें। अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाई जा सकती है जो बड़ा पुण्य कार्य है। और 05 मई 2026 को जिला पुरुष चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करने की घोषणा किया। और यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह का शुरूआत किया जाएगा। मासिक पंचायत को जिला अध्यक्ष अयोध्या राम गणेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री कमलेश वर्मा, रामानंद वर्मा, फरीद अहमद, डा0 रामजन्म वर्मा, जगन्नाथ पटेल,जितेंद्र कुमार,भोला सिंह टाइगर,संतोष वर्मा, जगदीश यादव, रामबरन,राम सूरत, रामनयन वर्मा, विवेक पटेल, जवाहरलाल तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया।4
- अपना जीवन मानव जीवन एक गेम की तरह है यदि किसी भी तरह जीवन को खुशहाल नहीं बनाए तो जीवन नर्क बन जाएगी1
- यह परिक्रमा थाना पूराकलंदर स्थित क्षेत्र से होकर कोतवाली बीकापुर क्षेत्र से गुजरकर पुनः पूराकलंदर क्षेत्र में समाप्त होगी परिक्रमा (#अयोध्या भरतकुंड) जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा की कमान संभाले थाना प्रभारी मनोज शर्मा चल रहे साथ वही साधु संतों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा भरतकुंड पंचकोसी परिक्रमा में भरतकुंड से चलकर बीकापुर कोतवाली होते हुए पुनः भरतकुंड पर समाप्त होगी पंचकोसी परिक्रमा ब्यूरो रिपोर्ट1
- चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। यात्रियों में मची अफरा-तफरी | ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा अयोध्या। जनपद अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। जहा कि जगदीशपुर से अयोध्या आ रही एक प्राइवेट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब बस पिठला के पास स्थित सैनिक ढाबा के करीब पहुंची थी। यात्रियों से भरी बस के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सैनिक ढाबा के पास रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में बस से नीचे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी जो धीरे-धीरे फैलने लगी थी। हालांकि चालक, स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों में भय और दहशत का माहौल काफी देर तक बना रहा।1
- welcome1