पन्ना की सड़कों पर उतरी 'नारी शक्ति': महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ फूटा गुस्सा! पन्ना जिले में आज शनिवार 25 अप्रेल शाम 7 बजे नारी शक्ति का एक रौद्र रूप देखने को मिला। महिला आरक्षण बिल को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब दिल्ली के सदन से निकलकर पन्ना की गलियों तक आ पहुंची है। आज सैकड़ों महिलाओं ने छत्रसाल पार्क से गांधी चौक तक एक विशाल 'आक्रोश रैली' निकाली। हाथों में तख्तियां और लबों पर विरोध के स्वर लिए इन महिलाओं का सीधा निशाना कांग्रेस और विपक्षी दलों का 'इंडिया गठबंधन' रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए सीधा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो 33% आरक्षण महिलाओं को मिलने वाला था, उसे सदन में विपक्ष ने गिराकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीति में सिर्फ बड़े नेताओं की बेटियां ही आगे बढ़ेंगी? क्या एक सामान्य घर की महिला को लोकसभा या विधानसभा जाने का अधिकार नहीं है? गांधी चौक पर हुए इस तीखे प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि पन्ना की महिलाएं अपने हक के लिए किसी भी मोर्चे पर झुकने को तैयार नहीं हैं। विपक्ष के इस कदम को महिलाओं के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है और आने वाले समय में यह मुद्दा और भी गरमा सकता है।
पन्ना की सड़कों पर उतरी 'नारी शक्ति': महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ फूटा गुस्सा! पन्ना जिले में आज शनिवार 25 अप्रेल शाम 7 बजे नारी शक्ति का एक रौद्र रूप देखने को मिला। महिला आरक्षण बिल को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब दिल्ली के सदन से निकलकर पन्ना की गलियों तक आ
पहुंची है। आज सैकड़ों महिलाओं ने छत्रसाल पार्क से गांधी चौक तक एक विशाल 'आक्रोश रैली' निकाली। हाथों में तख्तियां और लबों पर विरोध के स्वर लिए इन महिलाओं का सीधा निशाना कांग्रेस और विपक्षी दलों का 'इंडिया गठबंधन' रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए सीधा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के
नेतृत्व में जो 33% आरक्षण महिलाओं को मिलने वाला था, उसे सदन में विपक्ष ने गिराकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीति में सिर्फ बड़े नेताओं की बेटियां ही आगे बढ़ेंगी? क्या एक सामान्य घर की महिला को लोकसभा या विधानसभा जाने का अधिकार नहीं है? गांधी चौक
पर हुए इस तीखे प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि पन्ना की महिलाएं अपने हक के लिए किसी भी मोर्चे पर झुकने को तैयार नहीं हैं। विपक्ष के इस कदम को महिलाओं के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है और आने वाले समय में यह मुद्दा और भी गरमा सकता है।
- Post by Rafi siddiqui1
- किसानों के लिए खुशखबरी जेके सीमेंट की तानाशाही अब मिलेगा छुटकारा माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद जो उन्होंने किसानों की पीड़ा को समझा जेके सीमेंट ईस्ट इंडिया कंपनी के तौर पर किसानों के साथ 247 यानी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर तानाशाही कर रही थी उसमें अब किसानों को राहत की खबर है सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों की जगह बाजार रेट से चार गुना ज्यादा में अधिग्रहण किया जाएगा जिसमें किसानों को यह फायदा होगा की जमीन कम से कम 25 से 30 लाख में प्रति एकड़ अधिग्रहण होगा और फायदा किसानों को होगा कि आने वाली पीढ़ी उस जमीन में खेती कर सकेगी क्योंकि भू स्वामित्व किसान के पास ही रहेगा कंपनी गाइडलाइंस के हिसाब से कुछ समय बाद आपकी जमीन जैसे की तैसी करके कंपनी आपको वापस करेगी इसलिए अब इन अंग्रेजों से डरने की जरूरत नहीं है अब आप अपनी जमीन सरकार को अधिग्रहण में दें अगर आप अधिकरण में देते हैं तो जब कंपनी जमीन किसानों को वापस करेगी उसमें समतल करने में प्रति एकड़ उनका 10 से 15 लाख रुपए खर्च आएगा अगर जमीन आप बेचते है तो इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अपनी जमीन का मूल्य निर्धारित करके ही बेचे इस विषय को लेकर बहुत जल्दी एक किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें हम लोग प्रयास करेंगे की प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी भी उस महापंचायत में शामिल हो सके ताकि हम सभी उनका धन्यवाद ज्ञापित कर सके1
- हृदय विदारक घटना कृपया अपने जीवन को लेकर सावधानी बरते हमेशा सतर्कता से कार्य करें चैनल को सब्सक्राइब करें1
- विद्युत विभाग कटरा चंदला विधानसभा मुख्यमंत्री सड़क योजना करवा ना बनवाने का कार्य चल रहा है1
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी 10 लाख तक का लोन दिया जाता है। इस योजना से लोग अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।10 LAKH LOAN BIG NEWS1
- *सतना- कोटर तहसील क्षेत्र के राखौदा और चितगढ़ में चल रहा खनिज का अवैध उत्खनन, वीडियो आया सामने, लगातार इस क्षेत्र में हो रहा है उत्खनन।*1
- Post by Rafi siddiqui1
- रेपुरा.कुएं में फंसा तेंदुआ, साथ में ‘मेहमान’ बछड़ा … और फिर हुआ दोस्ती वाला सफल रेस्क्यू किया गया1
- मप्र छतरपुर में ऐसी घटना सामान्य है क्राइम के मामले में छतरपुर जिला नंबर वन है बिजावर में जमीन के लिए यादव परिवार का ये हाल किया .... ?1