logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलाना में विकास कार्यों का खाका तैयार! निशांत सिसोदिया ने गिनाईं उपलब्धियां | 25 करोड़ का स्टेडियम हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर धौलाना ब्लॉक के प्रशासक निशांत सिसोदिया ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में 55 ग्राम पंचायतों में करीब 15 से 16 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने की जानकारी दी। उन्होंने धौलाना में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनाने की तैयारी, फगनोता में करीब 10 करोड़ रुपये के स्टेडियम की योजना, पिलखुवा-धौलाना क्षेत्र में ऑडिटोरियम और बारात घरों सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी भी दी। निशांत सिसोदिया ने कहा कि सड़क, नाला, खेल सुविधाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है।

5 hrs ago
user_Star Bharat News 24
Star Bharat News 24
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

धौलाना में विकास कार्यों का खाका तैयार! निशांत सिसोदिया ने गिनाईं उपलब्धियां | 25 करोड़ का स्टेडियम हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर धौलाना ब्लॉक के प्रशासक निशांत सिसोदिया ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में 55 ग्राम पंचायतों में करीब 15 से 16 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने की जानकारी दी। उन्होंने धौलाना में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनाने की तैयारी, फगनोता में करीब 10 करोड़ रुपये के स्टेडियम की योजना, पिलखुवा-धौलाना क्षेत्र में ऑडिटोरियम और बारात घरों सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी भी दी। निशांत सिसोदिया ने कहा कि सड़क, नाला, खेल सुविधाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिस सूर्य की उपासना हमारी परंपरा करती आई है, उसकी पहली किरण जापान की धरती पर पड़ती है। जिस सूर्य की उपासना हमारी परंपरा करती आई है, उसकी पहली किरण जापान की धरती पर पड़ती है। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच Tourism एवं People-to-People Exchange को और मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    1
    जिस सूर्य की उपासना हमारी परंपरा करती आई है, उसकी पहली किरण जापान की धरती पर पड़ती है।
जिस सूर्य की उपासना हमारी परंपरा करती आई है, उसकी पहली किरण जापान की धरती पर पड़ती है।
उत्तर प्रदेश और जापान के बीच Tourism एवं People-to-People Exchange को और मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    user_Media fast news 24
    Media fast news 24
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक पेड शिव महादेव के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण 84 कोस ब्रज मंडल परिक्रमा मे लगाए जब मन का शोर शांत हो जाता है, तब अंतर्मन की आवाज़ साफ़ सुनाई देने लगती है। फिर उत्तर बाहर नहीं, अपने भीतर ही मिलते हैं।पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939 एनसीआर भारत
    1
    एक पेड शिव महादेव के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण 84 कोस ब्रज मंडल परिक्रमा मे लगाए 
जब मन का शोर शांत हो जाता है, 
तब अंतर्मन की आवाज़ साफ़ सुनाई देने लगती है। 
फिर उत्तर बाहर नहीं, 
अपने भीतर ही मिलते हैं।पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939 एनसीआर भारत
    user_कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    Ashram मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 बड़ी खबर: रुड़की में टला बड़ा रेल हादसा एंकर/रिपोर्टर: 29 अगस्त 2024 को उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक, जम्मू तवी से गुवाहाटी जा रही लोहित एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15652, रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के एक AC कोच के कंट्रोल आर्म के टूटे हुए बोल्ट पर पड़ी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी और ट्रेन को रोककर तकनीकी जांच शुरू की। जांच में खराबी गंभीर पाई गई। अगर ट्रेन इसी स्थिति में आगे चलती रहती, तो डिरेलमेंट यानी ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो सकता था। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खराब कोच को ट्रेन से अलग कर दिया और यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोच में भेजा गया। इसके बाद खराब कोच की मरम्मत की गई। रेलवे कर्मचारियों की समय पर दिखाई गई सतर्कता और तेजी से लिए गए फैसले की अधिकारियों ने भी सराहना की। सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। रिपोर्टर: यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण है। राजपूत मीडिया भारत के लिए — रिपोर्ट।
    1
    🚨 बड़ी खबर: रुड़की में टला बड़ा रेल हादसा

एंकर/रिपोर्टर:

29 अगस्त 2024 को उत्तराखंड के रुड़की रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू तवी से गुवाहाटी जा रही लोहित एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15652, रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

इसी दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर ट्रेन के एक AC कोच के कंट्रोल आर्म के टूटे हुए बोल्ट पर पड़ी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी और ट्रेन को रोककर तकनीकी जांच शुरू की।

जांच में खराबी गंभीर पाई गई। अगर ट्रेन इसी स्थिति में आगे चलती रहती, तो डिरेलमेंट यानी ट्रेन के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो सकता था।

रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खराब कोच को ट्रेन से अलग कर दिया और यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोच में भेजा गया। इसके बाद खराब कोच की मरम्मत की गई।

रेलवे कर्मचारियों की समय पर दिखाई गई सतर्कता और तेजी से लिए गए फैसले की अधिकारियों ने भी सराहना की।

सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई।

रिपोर्टर:
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण है।

राजपूत मीडिया भारत के लिए — रिपोर्ट।
    user_Hasan
    Hasan
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संडीला में भारतीय किसान यूनियन सावित्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू से मुलाकात की। सावित्री सिंह ने उन्हें दोबारा अपने संगठन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया और राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी देने की पेशकश की। हालांकि रफीक लम्बू ने तत्काल फैसला लेने से इनकार करते हुए अपनी टीम और कार्यकर्ताओं से राय लेने की बात कही है। अब नजरें उनके अगले फैसले पर टिकी हैं।
    1
    संडीला में भारतीय किसान यूनियन सावित्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू से मुलाकात की। सावित्री सिंह ने उन्हें दोबारा अपने संगठन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया और राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी देने की पेशकश की।
हालांकि रफीक लम्बू ने तत्काल फैसला लेने से इनकार करते हुए अपनी टीम और कार्यकर्ताओं से राय लेने की बात कही है। अब नजरें उनके अगले फैसले पर टिकी हैं।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हापुड़ का धौलाना विकास मॉडल पर आगे बढ़ता 5 साल, विकास का शानदार सफर धौलाना ब्लॉक में पिछले पांच वर्षों में विकास कार्यों को गति देने का दावा भाजपा ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने किया है। उन्होंने विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखते हुए बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न कार्य कराए गए हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने का दावा किया गया। निशांत सिसोदिया ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए धौलाना ब्लॉक को बेहतर बनाने का प्रयास लगातार जारी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों से कई स्थानों पर सुविधाओं में सुधार हुआ है।
    1
    हापुड़ का धौलाना  विकास मॉडल पर आगे बढ़ता 5 साल, विकास का शानदार सफर
धौलाना ब्लॉक में पिछले पांच वर्षों में विकास कार्यों को गति देने का दावा भाजपा ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने किया है। उन्होंने विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखते हुए बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न कार्य कराए गए हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने का दावा किया गया। निशांत सिसोदिया ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए धौलाना ब्लॉक को बेहतर बनाने का प्रयास लगातार जारी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों से कई स्थानों पर सुविधाओं में सुधार हुआ है।
    user_तेजवीर सिंह सागर
    तेजवीर सिंह सागर
    Singer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इंसान के अंदर की संवेदनाएं कहां खत्म होती जा रही हैं? लोग ज़रा ज़र इंसान के अंदर की संवेदनाएं कहां खत्म होती जा रही हैं? लोग ज़रा ज़रा सी बात पर हैवानियत दिखाने लगे हैं... एक छोटा बच्चा मदद की आस में कार में बैठे आदमी के पास हाथ फैलाता है, और अंदर बैठा वह शख्स जानबूझ कर, कार का शीशा बंद कर देता है. बच्चे का हाथ फंस जाता है. वो दर्द से तड़प कर रोने लगता है. लेकिन कार वाला उसका हाथ नहीं छोड़ता. भला हो अन्य राहगीरों क
    1
    इंसान के अंदर की संवेदनाएं कहां खत्म होती जा रही हैं? लोग ज़रा ज़र
इंसान के अंदर की संवेदनाएं कहां खत्म होती जा रही हैं? लोग ज़रा ज़रा सी बात पर हैवानियत दिखाने लगे हैं...
एक छोटा बच्चा मदद की आस में कार में बैठे आदमी के पास हाथ फैलाता है, और अंदर बैठा वह शख्स जानबूझ कर, कार का शीशा बंद कर देता है. बच्चे का हाथ फंस जाता है. वो दर्द से तड़प कर रोने लगता है.
लेकिन कार वाला उसका हाथ नहीं छोड़ता.
भला हो अन्य राहगीरों क
    user_Media fast news 24
    Media fast news 24
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भगवान का फर्जी रूप बनाकर लोगों से करता था ठगी तो नेपाल के लोगों ने की धुनाई इसी वजह से लोगों का भगवान से विश्वास उठता जा रहा है
    1
    भगवान का फर्जी रूप बनाकर लोगों से करता था ठगी तो नेपाल के लोगों ने की धुनाई 
इसी वजह से लोगों का भगवान से विश्वास उठता जा रहा है
    user_तेजवीर सिंह सागर
    तेजवीर सिंह सागर
    Singer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद हापुड़ में लगातार सड़क हादसों की घटना रुकने का नहीं ले रही नाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल अज्ञात वाहन मौके से फरार जनपद हापुड़ में हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल- घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सिंभावली थाना क्षेत्र की घटना, अज्ञात वाहन को तलाश रही पुलिस
    1
    जनपद हापुड़ में लगातार सड़क हादसों की घटना रुकने का नहीं ले रही नाम
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल अज्ञात वाहन मौके से फरार 
जनपद हापुड़ में हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा
सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल- घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिंभावली थाना क्षेत्र की घटना, अज्ञात वाहन को तलाश रही पुलिस
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मेरठ प्रगति नगर में लड़की पर हुई तो नहीं घुसने दिया घर में शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च, इसके बाद कथित तौर पर 30 लाख रुपये की मांग पूरी करने के बावजूद एक नवविवाहिता को ससुराल की चौखट पर ही अपने हक के लिए धरना देना पड़ा। बुधवार को नंगलाबट्टू निवासी ऋतु गुप्ता आठ माह की बेटी को गोद में लेकर पति अनमोल गुप्ता के घर पहुंची, लेकिन ससुरालियों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस मौके पर पहुंची तो भी अंदर से कुंडी नहीं खुली। ऋतु ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। उसने पति पर नशा करने और किसी अन्य युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ऋतु पक्षों को सिविल लाइन थाने ले गई। यहां ऋतु के परिवार ने एसएचओ अखिलेश कुमार गौड़ को तहरीर दी। सिकंदराबाद निवासी मोनू पुत्र सुधीर ने बताया कि उनकी बहन ऋतु गुप्ता की शादी 18 फरवरी, 2025 को मेरठ के नंगलाबट्टू निवासी अनमोल गुप्ता के साथ हुई थी। परिवार का दावा है कि गाजियाबाद के एक बड़े मंडप में हुई शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल पक्ष की मांग खत्म नहीं हुई। 30 लाख रुपये की मांग की गई, जिसे परिवार ने पूरा कर दिया। इसके बावजूद ऋतु को परेशान किया जाता रहा। डिलीवरी से पहले मायके भेजा, बेटी हुई तो नहीं बुलाया मोनू के मुताबिक, ऋतु की डिलीवरी से ठीक पहले उसे उसकी सास उर्वशी के द्वारा मायके भेज दिया गया। 23 दिसंबर, 2025 को ऋतु ने एक बेटी को जन्म दिया। परिवार का आरोप है कि बेटी का जन्म ससुराल पक्ष को नागवार गुजरा। इसके बाद ऋतु को वापस ससुराल नहीं बुलाया गया और वह लगातार मायके में रहने को मजबूर रही। बुधवार को परिवार ने तय किया कि ऋतु को उसके पति के घर पहुंचाकर पूरे मामले का समाधान कराया जाए। इसी के बाद वह बेटी को लेकर ससुराल पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद, पुलिस भी पहुंची ऋतु के पहुंचते ही ससुराल पक्ष ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। ऋतु और उसके परिवार ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अनमोल पक्ष ऋतु को घर के अंदर प्रवेश देने को तैयार नहीं हुआ। ऋतु ने पति पर नशा करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि शादी में भारी रकम खर्च करने और बाद में 30 लाख रुपये देने के बावजूद उनकी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। पति के दूसरी युवती से संबंध का आरोप मोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार को जानकारी हुई कि अनमोल का किसी अन्य युवती से संबंध है। उनका आरोप है कि इसी वजह से अनमोल ऋतु को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। हालांकि यह आरोप परिवार की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। मोनू ने यह भी बताया कि अनमोल शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नेता नवीन गुप्ता का सगा भांजा है। उनके मुताबिक नवीन गुप्ता ने ही ऋतु और अनमोल का रिश्ता कराया था। विवाद की जानकारी मिलने के बाद नवीन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनके लिए भी दरवाजा नहीं खोला। सास बोलीं- अनमोल को बेदखल कर चुके हैं मौके पर पुलिस की मौजूदगी में अनमोल की मां उर्वशी ने कहा कि वह अपने बेटे अनमोल को बेदखल कर चुकी हैं और अब उनका अनमोल तथा ऋतु दोनों से कोई रिश्ता नहीं है। इस पर ऋतु के भाई मोनू ने सवाल खड़ा कर दिया। उसने कहा कि यदि अनमोल को घर से बेदखल किया जा चुका है तो वह घर के अंदर कैसे मौजूद है? इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ।
    2
    मेरठ  प्रगति नगर में लड़की पर हुई तो नहीं घुसने दिया घर में
शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च, इसके बाद कथित तौर पर 30 लाख रुपये की मांग पूरी करने के बावजूद एक नवविवाहिता को ससुराल की चौखट पर ही अपने हक के लिए धरना देना पड़ा। बुधवार को नंगलाबट्टू निवासी ऋतु गुप्ता आठ माह की बेटी को गोद में लेकर पति अनमोल गुप्ता के घर पहुंची, लेकिन ससुरालियों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस मौके पर पहुंची तो भी अंदर से कुंडी नहीं खुली। ऋतु ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। उसने पति पर नशा करने और किसी अन्य युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ऋतु पक्षों को सिविल लाइन थाने ले गई। यहां ऋतु के परिवार ने एसएचओ अखिलेश कुमार गौड़ को तहरीर दी।
सिकंदराबाद निवासी मोनू पुत्र सुधीर ने बताया कि उनकी बहन ऋतु गुप्ता की शादी 18 फरवरी, 2025 को मेरठ के नंगलाबट्टू निवासी अनमोल गुप्ता के साथ हुई थी। परिवार का दावा है कि गाजियाबाद के एक बड़े मंडप में हुई शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल पक्ष की मांग खत्म नहीं हुई। 30 लाख रुपये की मांग की गई, जिसे परिवार ने पूरा कर दिया। इसके बावजूद ऋतु को परेशान किया जाता रहा।
डिलीवरी से पहले मायके भेजा, बेटी हुई तो नहीं बुलाया
मोनू के मुताबिक, ऋतु की डिलीवरी से ठीक पहले उसे उसकी सास उर्वशी के द्वारा मायके भेज दिया गया। 23 दिसंबर, 2025 को ऋतु ने एक बेटी को जन्म दिया। परिवार का आरोप है कि बेटी का जन्म ससुराल पक्ष को नागवार गुजरा। इसके बाद ऋतु को वापस ससुराल नहीं बुलाया गया और वह लगातार मायके में रहने को मजबूर रही। बुधवार को परिवार ने तय किया कि ऋतु को उसके पति के घर पहुंचाकर पूरे मामले का समाधान कराया जाए। इसी के बाद वह बेटी को लेकर ससुराल पहुंची।
दरवाजा अंदर से बंद, पुलिस भी पहुंची
ऋतु के पहुंचते ही ससुराल पक्ष ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। ऋतु और उसके परिवार ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन अनमोल पक्ष ऋतु को घर के अंदर प्रवेश देने को तैयार नहीं हुआ।
ऋतु ने पति पर नशा करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि शादी में भारी रकम खर्च करने और बाद में 30 लाख रुपये देने के बावजूद उनकी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
पति के दूसरी युवती से संबंध का आरोप
मोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार को जानकारी हुई कि अनमोल का किसी अन्य युवती से संबंध है। उनका आरोप है कि इसी वजह से अनमोल ऋतु को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। हालांकि यह आरोप परिवार की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।
मोनू ने यह भी बताया कि अनमोल शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नेता नवीन गुप्ता का सगा भांजा है। उनके मुताबिक नवीन गुप्ता ने ही ऋतु और अनमोल का रिश्ता कराया था। विवाद की जानकारी मिलने के बाद नवीन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनके लिए भी दरवाजा नहीं खोला।
सास बोलीं- अनमोल को बेदखल कर चुके हैं
मौके पर पुलिस की मौजूदगी में अनमोल की मां उर्वशी ने कहा कि वह अपने बेटे अनमोल को बेदखल कर चुकी हैं और अब उनका अनमोल तथा ऋतु दोनों से कोई रिश्ता नहीं है। इस पर ऋतु के भाई मोनू ने सवाल खड़ा कर दिया। उसने कहा कि यदि अनमोल को घर से बेदखल किया जा चुका है तो वह घर के अंदर कैसे मौजूद है? इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ।
    user_Gaurav Chaudhary Press
    Gaurav Chaudhary Press
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.