Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुनासा/ ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा वासियों का रास्ता कच्चा एवं पथरीला होने से यहां सड़क निर्माण की उठी मांग
Shahrukh mansuri
पुनासा/ ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा वासियों का रास्ता कच्चा एवं पथरीला होने से यहां सड़क निर्माण की उठी मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुनासा/ ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा वासियों का रास्ता कच्चा एवं पथरीला होने से यहां सड़क निर्माण की उठी मांग1
- वर्तमान बच्चों को लेकर चीफ इंजिनियर J.C. जूनवाल सर का सुनिए यह खास संदेश1
- खंडवा : पीपलोद थाना क्षेत्र में लगातार धर्म परिवर्तन हो रहे हैं। जनजाति समाज के भाइयों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया धर्म परिवर्तन की धारा में FIR दर्ज कराई गया। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।1
- इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर कालापाठा के समीप ट्रेलर वाहान ने कार मारी टक्कर चार घायल में उपचार जारी कन्नौद, इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर कालापाठा के समीप रविवार सुबह 8:00 बजे के लगभग लोडिंग ट्रेलर वाहन ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए सूचना मिलने पर बिजवाड़ पुलिस चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे तथा राहगीरों की मदद से मश्शकत कर कार में फंसे घायलो को निकाल कर सिविल हॉस्पिटल कन्नौद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है घटना के बाद मार्ग पर दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी जिसके चलते समीप के धनतलाब घाट बार-बार जाम लगता रहा घंटे की मशक्कत के बाद वहां धीरे-धीरे निकाल रहे हैं2
- रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया महू से अनिल निनामा की रिपोर्ट राम सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय माता अहिल्याबाई होलकर कन्या शाला (गर्ल्स स्कूल) में किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर नगर महू एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में जनजाति परिवार, माताएं-बहनें, बालक-बालिकाएं, वरिष्ठजन एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनसमुदाय का शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा तिलक-वंदन, माल्यार्पण एवं अमृत भोज के माध्यम से स्वागत किया गया। सभी जनजाति परिवारों को सम्मानपूर्वक मां शबरी द्वारा भगवान श्रीराम को बेर खिलाते हुए चित्र एवं उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं शबरी माता के चित्र पर तिलक-वंदन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन रामादल के संस्थापक लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि बी.एल. निनामा, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, भोपाल मनीष नीम, प्रांत सह शारीरिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (मुख्य वक्ता) साधना शर्मा, जिला कार्यवाहिका, राष्ट्रीय सेविका समिति एवं अध्यक्ष, स्वावलंबी मातृ सृजन सामाजिक एवं महिला कल्याण संस्था, महू कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता शबरी की भूमिका में भावपूर्ण नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें माता शबरी द्वारा प्रभु श्रीराम को प्रेमपूर्वक बेर खिलाने का प्रसंग दर्शाया गया। अतिथि स्वागत अतिथियों का स्वागत विनोद गर्ग, कर्नल अनुराग शुक्ला, कविता निनामा, पप्पू सरपंच (खेड़ी सियोद), मनीष कदम एवं मानस गुप्ता द्वारा किया गया। वक्ताओं के विचार मुख्य वक्ता मनीष नीम ने कहा कि समाज में समरसता एवं एकरूपता के लिए संघ, विहिप और रामादल जैसे संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है। वहीं रामादल प्रमुख लोकेश शर्मा ने कहा, “हम सब एक देशवासी हैं, कोई वनवासी या नगरवासी नहीं। हम सभी एक परिवार हैं और समाज में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर कर सनातन धर्म का परचम लहराएंगे।” आयोजन में योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रामादल परिवार के सत्यनारायण परमार, विनोद विश्वकर्मा, मनीष जैन, संदीप ढोली, अशोक कापड़े, सन्नी बिलारवान, राजू पाटिल, नवीन दादू, संजय जायसवाल, अतुल बॉथम, नाना पाटीदार, दीपेश शर्मा, टिंकू रावत, सुमित जोशी, पद्मेश पंडित, कृष्णा कौशल, अमित यादव, माधव शर्मा, सनोज पाटिल, केश सक्सेना, विजय यादव, अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष विकास विजय शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी राजीव खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी संस्था के अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी द्वारा प्रदान की गई।2
- *रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव उत्साह उल्लास के साथमनाई गई* राम सामाजिक सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति रामादल द्वारा शबरी माता जयंती उत्सव का आयोजन स्थानीय माता अहिल्याबाई होलकर कन्या शाला गर्ल्स स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें अंबेडकर नगर महू के ग्रामीण अंचल क्षेत्र से भारी संख्या में जनजातिपरिवार परिवार बालक बालिकाएं माताएं बहने एवं वरिष्ठ व युवाजन उपस्थित हुए। जिनका शहर के प्रबुद्ध परिवारों में तिलक वंदन माल्या अर्पण वह अमृत भोजहुआ वह सभी परिवारों ने उपहार स्वरूप सभी जनजाति परिवार जनों को सम्मान के साथ मां शबरी द्वारा भगवान श्री राम को बेर खिलाते हुए तस्वीर वह अनेक उपहार भेंट किए। सर्वप्रथम मां भारती एवं शबरी माता के चित्र पर तिलक वंदन माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम रामा सामाजिक सांस्कृतिक एवं धर्म जागरण समिति रामादल के संस्थापक लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर जल संसाधन विभाग भोपाल बी एल निनामा, मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह शारीरिक प्रमुख श्री मनीष नीम , विशेष अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाहीका एवं स्वावलंबी मातृ सृजन सामाजिक एवं महिला कल्याण संस्था महू की अध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा उपस्थित हुई। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं द्वारा भगवान श्रीराम लक्ष्मण मां शबरी के रूप में नाट्य मंचन भी किया गया। जिसमें मां शबरी अपनी कुटिया में श्री राम को अपने हाथों से बैर खिलाती हे। अतिथियों के स्वागत में मुख्य रूप से विनोद गर्ग, कर्नल अनुराग शुक्ला,कविता निनामा, पप्पू सरपंच खेड़ी सियोद, मनीष कदम, मानस गुप्ता,द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता मनीष नीम द्वारा कहा गया कि समाज में समरसता व एकरूकता लाने के लिए समझ में मजबूती लाने के लिए संघ, विहीप,रामादल जैसे संगठनों के साथ काम करना चाहिए। इसी क्रम में रामादल के प्रमुख लोकेश शर्मा ने कहा कि कोई वनवासी नहीं और कोई नगरवासी नहीं हम सब एक देशवासी है हम सब एक ही परिवार हैं,संपूर्ण देश में फैलाई जा रही भ्रांतियों को हम मिटाएंगे और हम सब एक होकर सनातन धर्म का परचम लहराएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम दल परिवार के अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।जिनमें प्रमुखरूप से सत्यनारायण परमार,विनोद विश्वकर्मा, मनीष जैन, संदीप ढोली, अशोक कापड़े,सन्नी बिलारवान, राजू पाटिल, नवीन दादू,संजय जायसवाल , अतुल बॉथम,नाना पाटीदार, दीपेश शर्मा, टिंकू रावत सुमित जोशी, पद्मेश पंडित कृष्णा कौशल, अमित यादव,माधव शर्मा, सनोज पाटिल, केश सक्सेना, विजय यादव, अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी आदि जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रामादल के कोषाध्यक्ष विकास विजय शर्मा ने किया एवं आभार रामादल के प्रमुख सदस्य वरिष्ठ समाज सेवी राजीव खंडेलवाल ने माना। यह जानकारी संस्था रामादल के अधिवक्ता अंकित विक्की परदेशी द्वारा दी गई।1
- देपालपुर से इस वक्त की बड़ी खबर… जहाँ देपालपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिजा कार से 40 पेटी माउंट बीयर जब्त की है। डिटेल पैकेज: पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी की और एक ब्रिजा कार को रोका। जांच के दौरान कार से 40 पेटी माउंट बीयर बरामद की गई, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी अपडेट: इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बयान पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल देपालपुर पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।1
- रोटरी क्लब द्वारा खंडवा मे लगाया गया स्टिकर1