logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय बैंक मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव की कार में गोली लगने से मौत। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जांच जारी है। #जौनपुर #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #पुलिस #समाचार

1 hr ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में क्षेत्रीय बैंक मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव की कार में गोली लगने से मौत। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जांच जारी है। #जौनपुर #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज #पुलिस #समाचार

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात। प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात । प्रतापगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पट्टी कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने विरोध जताया है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला समेत संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। बताया गया कि पुलिस की ओर से लगाई गई बंदिशों के बावजूद संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार से बातचीत के दौरान परिजनों ने अपना दर्द संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखा। परिवार का आरोप है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया और अब उन पर जबरन मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस दौरान अधिवक्ता हरीश शुक्ला, आशीष शुक्ला, रविशंकर मिश्रा, आदित्य मिश्रा, सोनू उमर वैश्य, गुड्डू उमर वैश्य और वैभव पांडे समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और पीड़ित परिवार की ओर से सामने आए दावों को लेकर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
    2
    प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात।
प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
।
प्रतापगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पट्टी कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने विरोध जताया है।
राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला समेत संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे।
बताया गया कि पुलिस की ओर से लगाई गई बंदिशों के बावजूद संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
परिवार से बातचीत के दौरान परिजनों ने अपना दर्द संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखा। परिवार का आरोप है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया और अब उन पर जबरन मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
वहीं, राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
इस दौरान अधिवक्ता हरीश शुक्ला, आशीष शुक्ला, रविशंकर मिश्रा, आदित्य मिश्रा, सोनू उमर वैश्य, गुड्डू उमर वैश्य और वैभव पांडे समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और पीड़ित परिवार की ओर से सामने आए दावों को लेकर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    13 hrs ago
  • बंद टेंपो में अगवा किए जाने का आरोप, छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी ने बचाई जान! 🚨 बंद टेंपो में अगवा किए जाने का आरोप, छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी ने बचाई जान! किशोरी का दावा—टेंपो के अंदर पहले से थीं सात लड़कियां, हाथ-पैर बंधे और चेहरे नकाब से ढके होने की कही बात। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 🎥 आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए पूरी खबर वीडियो में… #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #ViralNews #CrimeNews #JaunpurPolice #किशोरी #अपहरण #टेंपो #उत्तरप्रदेश
    1
    बंद टेंपो में अगवा किए जाने का आरोप, छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी ने बचाई जान!

🚨 बंद टेंपो में अगवा किए जाने का आरोप, छलांग लगाकर 16 वर्षीय किशोरी ने बचाई जान!
किशोरी का दावा—टेंपो के अंदर पहले से थीं सात लड़कियां, हाथ-पैर बंधे और चेहरे नकाब से ढके होने की कही बात। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
🎥 आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए पूरी खबर वीडियो में…
#जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #ViralNews #CrimeNews #JaunpurPolice #किशोरी #अपहरण #टेंपो #उत्तरप्रदेश
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जौनपुर के मछलीशहर में दबंगई! गरीब की दुकान के बगल जबरन गाड़ा बिजली का पोल जौनपुर के मछलीशहर में दबंगई! गरीब की दुकान के बगल जबरन गाड़ा बिजली का पोल क्या यही है गरीबों का न्याय? ग्राम अदारी, मछलीशहर, जौनपुर में दूधनाथ गिरी अपनी छोटी सी चाय-पान की गोमती में परिवार पाल रहे हैं। आराजी नंबर 220 उनकी निजी जमीन है। बिना नोटिस, बिना सहमति के विद्युत विभाग आकर उनके मड़हे से सटा कर पोल गाड़ गया और अब वहीं ट्रांसफार्मर लगाना चाहता है। विरोध करो तो JE / लाइनमैन कहता है - "FIR करवा दूंगा!" सोचिए - अगर ट्रांसफार्मर में आग लगी, तेल लीक हुआ, धमाका हुआ तो इस गरीब का परिवार कहाँ जाएगा? यह सिर्फ पोल नहीं, कानून का उल्लंघन है: कानून कहता है - निजी जमीन पर बिना मालिक की सहमति और बिना DM के आदेश के पोल/लाइन नहीं लग सकती [धारा 67 विद्युत अधिनियम + Rule 3, सुप्रीम कोर्ट का आदेश]। IGRS और SDM तक शिकायत कर ली, सुनवाई नहीं हुई
    1
    जौनपुर के मछलीशहर में दबंगई! गरीब की दुकान के बगल जबरन गाड़ा बिजली का पोल
जौनपुर के मछलीशहर में दबंगई! गरीब की दुकान के बगल जबरन गाड़ा बिजली का पोल
क्या यही है गरीबों का न्याय?
ग्राम अदारी, मछलीशहर, जौनपुर में दूधनाथ गिरी अपनी छोटी सी चाय-पान की गोमती में परिवार पाल रहे हैं। आराजी नंबर 220 उनकी निजी जमीन है।
बिना नोटिस, बिना सहमति के विद्युत विभाग आकर उनके मड़हे से सटा कर पोल गाड़ गया और अब वहीं ट्रांसफार्मर लगाना चाहता है। विरोध करो तो JE / लाइनमैन कहता है - "FIR करवा दूंगा!"
सोचिए - अगर ट्रांसफार्मर में आग लगी, तेल लीक हुआ, धमाका हुआ तो इस गरीब का परिवार कहाँ जाएगा?
यह सिर्फ पोल नहीं, कानून का उल्लंघन है:
कानून कहता है - निजी जमीन पर बिना मालिक की सहमति और बिना DM के आदेश के पोल/लाइन नहीं लग सकती [धारा 67 विद्युत अधिनियम + Rule 3, सुप्रीम कोर्ट का आदेश]।
IGRS और SDM तक शिकायत कर ली, सुनवाई नहीं हुई
    user_Suryaprakash maurya
    Suryaprakash maurya
    Electrician मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल* लम्भुआ, सुलतानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    3
    *हाईवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक केबिन में फंसा; दो गंभीर घायल*
लम्भुआ, सुलतानपुर
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, फायर सर्विस और लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला।
घायलों को एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायलों की पहचान योगेश यादव (30 वर्ष) निवासी जिला मैनपुरी जिनकी हालत चिन्ता जनक बनी है वहीं लालू पुत्र प्रमोद कुमार (28 वर्ष) निवासी करेली, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है वा हालत खतरे से वाहर है। बताया गया कि ट्रक कोलकाता से लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तेज अज्ञात डीजे चलाने वाले पर दर्ज हुआ फिर FIR जल्द ही होगी गिरफ्तारी । *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    1
    तेज अज्ञात डीजे चलाने  वाले पर दर्ज हुआ फिर  FIR  जल्द ही होगी गिरफ्तारी ।
*थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    user_Raj Bahadur patrakar
    Raj Bahadur patrakar
    Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पिता की अय्याशियों से परेशान था सुब्रत, खर्च के लिए पैसे न मिलने पर रची हत्या की साजिश कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बेटे सुब्रत ने पूछताछ में बताया कि पिता रंडीबाजी में रुपए उड़ाते थे, लेकिन उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी नाराजगी के चलते उसने पिता की हत्या की साजिश रची। जिसमें पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को शामिल किया।
    1
    पिता की अय्याशियों से परेशान था सुब्रत, खर्च के लिए पैसे न मिलने पर रची हत्या की साजिश

कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बेटे सुब्रत ने पूछताछ में बताया कि पिता रंडीबाजी में रुपए उड़ाते थे, लेकिन उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी नाराजगी के चलते उसने पिता की हत्या की साजिश रची। जिसमें पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को शामिल किया।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जौनपुर में ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ की गूंज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन 🔥 जौनपुर में ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ की गूंज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 🎥 क्या है पूरी खबर? देखिए वीडियो... #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #आजादसमाजपार्टी #भीमआर्मी #संपूर्णभागीदारीआंदोलन #ज्ञापन #UPNews #BreakingNews #JaunpurUpdate #JaunpurNewsUpdate #जनआंदोलन #उत्तरप्रदेश #ViralNews
    1
    जौनपुर में ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ की गूंज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन
🔥 जौनपुर में ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ की गूंज
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
🎥 क्या है पूरी खबर? देखिए वीडियो...
#जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #आजादसमाजपार्टी #भीमआर्मी #संपूर्णभागीदारीआंदोलन #ज्ञापन #UPNews #BreakingNews #JaunpurUpdate #JaunpurNewsUpdate #जनआंदोलन #उत्तरप्रदेश #ViralNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।
    1
    फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल

करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी

पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला* *भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान। *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला* *भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान। ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दयानतपुर गांव के पास एक डबल डेकर एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, जबकि 9 यात्री बस के अंदर फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला*

*भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान।
*यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला*
*भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान।
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दयानतपुर गांव के पास एक डबल डेकर एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, जबकि 9 यात्री बस के अंदर फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.