पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवक अवैध तमंचों के साथ किये गिरफ्तार फतेहाबाद : थाना डौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अवैध तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक सुनीत शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक टूंडला–फिरोजाबाद की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे हैं और उनके पास अवैध असलाह है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाजिदपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से चार अवैध तमंचे 315 बोर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनुज तोमर पुत्र विजय बहादुर सिंह तोमर निवासी साई नगर, गोपालपुरा रोड, थाना पोरसा जिला मुरैना मध्य प्रदेश तथा विष्णु सिंह तोमर पुत्र बृजमोहन सिंह तोमर निवासी ग्राम तेहरा थाना पोरसा जिला मुरैना मध्य प्रदेश बताए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ लोगों से रंजिश के चलते उन्होंने पोरसा में एक अज्ञात व्यक्ति से ये तमंचे खरीदे थे। इनमें से दो तमंचे अपने पास रखने के लिए थे, जबकि दो तमंचे बेचने के लिए टूंडला गए थे। वहां ग्राहक न मिलने के कारण वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे 315 बोर और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। थाना डौकी में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।1
- कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।1
- फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Firozabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #Ramgarh #SadakHadsa 🚨1
- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम सुजालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर उसके शव को दीवार के नीचे दबाया गया है।1
- हरियाणवी सिंगर सुषमा चौधरी 11 मार्च को सिरसागंज मेला तीज महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस महोत्सव में कशिश चौधरी, जस्सी गिल, बब्बल राय और रुचिका जांगिड़ जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह महोत्सव 6 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा1
- Post by Akash Rathore7
- स्वच्छता का संकल्प साकार 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस बना उत्तर प्रदेश।1
- वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का1