सुल्तानपुर ब्रेकिंग ! दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी l अंधेरे में तीर चला रही है पुलिस बड़ी खबर सुलतानपुर से आ रही है जहां एक पति पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर हत्यारे भाग निकले। दंपत्ति के हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव के पास एक फावड़ा, एक कुल्हाड़ी और एक चाकू पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। मृतक मुकेश सिंह सरकारी स्कूल के हेडमास्टर थे तो वहीं उनकी पत्नी विनीता सिंह एक अपने निजी विद्यालय मनराजी शिक्षण संस्थान की संचालिका थी। सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कूहीं डंडियां गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक निजी स्कूल का चालक सुबह साथ बजे स्कूल की चाबी लेने स्कूल परिसर में बने आवास पर स्कूल संचालिका के आवास पर पहुंचा जहां संचालिका और उनके पति का रक्त रंजित शव पड़ा देख चिल्लाते हुए बाहर भागा और लोगों को जानकारी दी। दंपत्ति के शव के पास एक फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पाए गए धारदार हथियारों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थोड़ी दी देर में एसपी विनीत जायसवाल व सीओ विनय गौतम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका पाई गई कि पहले विनीता की विद्यालय के कमरे में हत्या करने के बाद शव को घसीटा गया। विनीता के शव के पास रक्त रंजित एक फावड़ा पड़ा मिला जिससे आशंका जताई जा रही है की विनीता को गिराकर उनके गले पर फावड़े से वार कर हत्या की गई। पत्नी की हत्या होते देख जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश को भी हमलावरों ने घेर लिया और हत्या कर दी। उनका शव स्कूल के अंदर आने वाले रास्ते के किनारे पड़ा था। मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष बताए जाते हैं। वह शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे हालांकि पुलिस ने हत्या को चुनाव से जोड़कर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दंपती की हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच तेज कर दी है। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए टीम बना दी गई है। हत्यारे शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे। उधर स्कूल खुलने का समय होने के साथ ही अध्यापक और बच्चे भी इकट्ठे होने से भीड़ ज्यादा बढ़ गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। आपको बता दें कि मृतक मुकेश कुमार सिंह क्षेत्र के रईस परिवारों में गिने जाते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे मुकेश कुमार ने अपनी नौकरी की शुरुआत शिक्षा मित्र के रूप के रूप में की थी और 2009 में सहायक शिक्षक बन गए थे। 2013 से आज तक मोतीगरपुर ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने रहे। इनकी पत्नी पत्नी विनीता सिंह ने डीडीसी का चुनाव लडा था लेकिन कुछ मतों के अंतर से चुनाव हार गई थीं।

- ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, राज्यमंत्री के नारे से गूंजा कथा पंडाल श्रीराम कथा के मंच से राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने लगवाए नारे, जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष से गूंजा पंडाल तिलोई में हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रायबरेली के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और गोसाईगंज विधायक अभय सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद अमेठी। जिले के तिलोई में आयोजित भव्य श्रीराम कथा में शुक्रवार रात भक्ति के साथ सियासी रंग भी देखने को मिला। कथा के मंच से प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने श्रद्धालुओं से धार्मिक नारे लगवाए। उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है, वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है।" उनके इस आह्वान के बाद हजारों श्रद्धालुओं से भरा पंडाल जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष से गूंज उठा। तिलोई विधायक एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की ओर से क्षेत्र में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 11 बजे तक चलने वाली कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण में रामकथा का रसपान कर रहे हैं। कथा वाचक शांतनु महाराज अपने मुखारविंद से भगवान श्रीराम की कथा का वर्णन कर रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में पड़ोसी जिले रायबरेली के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। नेताओं की मौजूदगी के बीच पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राधे-राधे का नारा लगवाया। इसके बाद उन्होंने जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष भी करवाए, जिससे पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो गया। तिलोई में आयोजित इस श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से कथा स्थल पर धार्मिक माहौल बना हुआ है। वहीं, कथा के मंच पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी और राज्यमंत्री की ओर से लगवाए गए नारों की भी चर्चा रही।1
- सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र अमेठी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान-2026 संपन्न, साइकिल रैली से दिया स्वच्छता का संदेश* *अमेठी।* ग्रुप केंद्र, के.रि.पु.बल. अमेठी में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार की अध्यक्षता में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत दिनांक 02 अक्टूबर, 2026 को विविध कार्यक्रमों का विधिवत आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्रुप केंद्र अमेठी के गेट संख्या-1 से छिड़ा (गाँव), देँमा (मार्केट) और आलमपुर (गाँव), जिला-अमेठी तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें राजपत्रित अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इसी क्रम में ग्रुप केंद्र अमेठी परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। परिसर में तैनात सफाई कर्मचारी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही के.रि.पु.बल. के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी इवेंट में भाग लेने वाले सिविलियन प्रतिभागियों में से विजेता श्री आयुष कुमार मिश्रा, निवासी खरगीपुर, अमेठी को 5,000 रुपये का चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। अभियान के तहत जनसामान्य को जागरूक करने के लिए कई बैनर व पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। जवानों द्वारा इतने बड़े पैमाने पर चलाए गए सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में कौतूहल और जागरूकता देखी गई तथा बल के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर श्री मनीष कुमार मीणा (कमाण्डेंट), डॉ ऋषु रंजन (उप कमाण्डेंट वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) एवं अनिल कुमार (उप कमाण्डेंट) तथा ग्रुप केंद्र के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।2
- गांधी जयंती पर अमेठी नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक जेसीबी पोकलेन मशीन से संवरेगी सफाई व्यवस्था गांधी जयंती पर अमेठी नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक जेसीबी पोकलेन मशीन से संवरेगी सफाई व्यवस्था अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अमेठी को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। नगर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए नगर पंचायत को नया जेसीबी पोकलेन वाहन उपलब्ध कराया गया है। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि 'मसाला', नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, चेयरमैन प्रतिनिधि फूलचंद्र कसौधन और अधिशासी अधिकारी शिव मूर्ति ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को सफाई कार्य के लिए रवाना किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नए पोकलेन वाहन के आने से नगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही नालों की सिल्ट सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों से मलबा हटाने और बड़े नालों की सफाई का कार्य अब तेजी से हो सकेगा। बरसात के दौरान जलनिकासी की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को पूरा करने के लिए नगर पंचायत लगातार आधुनिक संसाधनों से लैस हो रही है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सभासद अभिषेक सिंह सोनू, मिथिलेश, कलावती, प्रतिमा त्रिपाठी, लिपिक विपुल तिवारी सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।2
- सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, राम उदित यादव ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना अमेठी। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने प्रदेश में शुरू किए गए ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान की जानकारी दी। सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जनता के बीच जाएगी। सपा की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई। राम उदित यादव ने कहा कि 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की महत्वपूर्ण भूमिका है और मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से उठाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश में सपा के इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हुई है और आठ अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।1
- सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, राम उदित यादव ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना अमेठी। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने प्रदेश में शुरू किए गए ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान की जानकारी दी। सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जनता के बीच जाएगी। सपा की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई। राम उदित यादव ने कहा कि 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की महत्वपूर्ण भूमिका है और मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से उठाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश में सपा के इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हुई है और आठ अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।2
- सुल्तानपुर ब्रेकिंग ! दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी l अंधेरे में तीर चला रही है पुलिस बड़ी खबर सुलतानपुर से आ रही है जहां एक पति पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर हत्यारे भाग निकले। दंपत्ति के हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव के पास एक फावड़ा, एक कुल्हाड़ी और एक चाकू पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। मृतक मुकेश सिंह सरकारी स्कूल के हेडमास्टर थे तो वहीं उनकी पत्नी विनीता सिंह एक अपने निजी विद्यालय मनराजी शिक्षण संस्थान की संचालिका थी। सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कूहीं डंडियां गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक निजी स्कूल का चालक सुबह साथ बजे स्कूल की चाबी लेने स्कूल परिसर में बने आवास पर स्कूल संचालिका के आवास पर पहुंचा जहां संचालिका और उनके पति का रक्त रंजित शव पड़ा देख चिल्लाते हुए बाहर भागा और लोगों को जानकारी दी। दंपत्ति के शव के पास एक फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पाए गए धारदार हथियारों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थोड़ी दी देर में एसपी विनीत जायसवाल व सीओ विनय गौतम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका पाई गई कि पहले विनीता की विद्यालय के कमरे में हत्या करने के बाद शव को घसीटा गया। विनीता के शव के पास रक्त रंजित एक फावड़ा पड़ा मिला जिससे आशंका जताई जा रही है की विनीता को गिराकर उनके गले पर फावड़े से वार कर हत्या की गई। पत्नी की हत्या होते देख जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश को भी हमलावरों ने घेर लिया और हत्या कर दी। उनका शव स्कूल के अंदर आने वाले रास्ते के किनारे पड़ा था। मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष बताए जाते हैं। वह शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे हालांकि पुलिस ने हत्या को चुनाव से जोड़कर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दंपती की हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच तेज कर दी है। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए टीम बना दी गई है। हत्यारे शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे। उधर स्कूल खुलने का समय होने के साथ ही अध्यापक और बच्चे भी इकट्ठे होने से भीड़ ज्यादा बढ़ गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी। आपको बता दें कि मृतक मुकेश कुमार सिंह क्षेत्र के रईस परिवारों में गिने जाते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे मुकेश कुमार ने अपनी नौकरी की शुरुआत शिक्षा मित्र के रूप के रूप में की थी और 2009 में सहायक शिक्षक बन गए थे। 2013 से आज तक मोतीगरपुर ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने रहे। इनकी पत्नी पत्नी विनीता सिंह ने डीडीसी का चुनाव लडा था लेकिन कुछ मतों के अंतर से चुनाव हार गई थीं।1
- *सुल्तानपुर में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया* सुल्तानपुर में आज लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर दिया और धरने पर बैठ गए। दरअसल लेखपाल पिछले एक दशक से चली आ रहीं मांगें पूरी न होने पर आंदोलित हैं और प्रांतीय कार्यकारिणी लेखपाल संघ के आवाहन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल वर्ष 2016 में लेखपालों ने वेतन,अंतर मंडलीय स्थानांतरण, लेखपालों का प्रमोशन न होने, पिछले 16 वर्षों से भत्ते में वृद्धि न किए जाने, परीक्षा के बाद परिणाम न घोषित किए जाने सहित तमाम मांगे थी, लेकिन शासन द्वारा इनकी मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही न की गई। लिहाजा प्रांतीय कार्यकारिणी लेखपाल संघ के बैनर तले आज लेखपाल मुखर हुए और पहले तो उन्होंने आज तहसील दिवस का बहिष्कार कर दिया और तहसील परिसर में बैठकर सुबह 10 बजे से दो बजे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने लगे।1
- वित विहीन विद्यालय संघ की बैठक में मोतिरगपुर घटना की निन्दा वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन के प्रबंधक गणो ने ब्लॉक मोतिगरपुर जनपद सुल्तानपुर में हुई प्रबंधक दंपति के निर्मम हत्या को लेकर संगठन बैठकशुक्रवार को के पी एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर अमेठी में हुई जिसमें संघ के संरक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी करें नहीं तो उनका संगठन मुख्यमंत्री से मिलकर कार्य वाही की मांग करेगा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह बड़ी विभत्स घटना है इसकी जितनी निन्दा की जाय कम है सभी प्रबंधको ने निर्णय लिया कि घटना में आरोपितो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम अमेठी को सौंपा जाएगा एक प्रतिनिधिमंडल घटना स्थल का दौरा कर जानकारी लेगा अन्त में मृत प्रबंधक को श्रद्धांजलि दी गई सुनील मिश्रा विजय यादव सहित पचासों प्रबंधक थे3