logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर में “स्कूल चलो अभियान” को लेकर बड़ी पहल की गई है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अभियान की प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ी गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन और शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी।

5 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

शाहजहांपुर में “स्कूल चलो अभियान” को लेकर बड़ी पहल की गई है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अभियान की प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ी गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन और शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच हुई। सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान की एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालयों में बच्चों का रोली-तिलक, पुष्प वर्षा और मिष्ठान के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की दिशा तय करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि हर हाल में बच्चों को विद्यालय भेजें, क्योंकि यही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल नामांकन बढ़ाने का प्रयास नहीं बल्कि हर बच्चे के सपनों को साकार करने का संकल्प है। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि यह अभियान समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और सभी के सामूहिक प्रयास से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम प्रियंका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जनपद में अभियान की शुरुआत को लेकर विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    1
    शाहजहांपुर। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच हुई। सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान की एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालयों में बच्चों का रोली-तिलक, पुष्प वर्षा और मिष्ठान के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की दिशा तय करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि हर हाल में बच्चों को विद्यालय भेजें, क्योंकि यही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल नामांकन बढ़ाने का प्रयास नहीं बल्कि हर बच्चे के सपनों को साकार करने का संकल्प है।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि यह अभियान समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और सभी के सामूहिक प्रयास से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम प्रियंका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जनपद में अभियान की शुरुआत को लेकर विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक महोदय खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    1
    जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक महोदय खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    5
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहजहांपुर,01 अप्रेल। नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट से स्कूल चलो अभियान एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  वैन के माध्यम से गांव-गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हो। बच्चों का विद्यालय में रोली-तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया जाये , जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और विद्यालय के प्रति अपनापन झलकता है । वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी समाज और राष्ट्र की दिशा एवं दशा तय करती है। स्कूल चलो अभियान का आज से शुभारंभ हुआ है। प्रदेश में हम सभी लोगों से, सभी अभिभावकों से इस बात की अपील करते है कि वो अपने बच्चों को हर हालत में स्कूल भेजें। चाहे इसके लिए कितनी ही उन्हें परेशानी उठानी पड़े, क्योंकि बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं। अगर वो अशिक्षित रह जाएँगे, उनको शिक्षित नहीं किया जाएगा, तो आगे के लिए उनकी तरक्की के सारे रास्ते बंद हो जाएँगे। इसलिए शिक्षित होना बहुत आवश्यक है और हमारे प्रधानमंत्री जी मोदी जी और साथ ही साथ योगी जी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े, तरक्की करे और तरक्की तभी हो सकती है जब शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल नामांकन बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि हर बच्चे के सपनों को साकार करने का संकल्प है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षकों के साथ मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के उज्जवल भविष्य की नींव है। सभी के सामूहिक प्रयास से शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में इस अभियान को सफल बनाने और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम प्रियंका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय चौहान , जिला समन्वयक सोहन शुक्ला , सतीश कुमार ,शैलेन्द्र गुप्ता , रोहित सिंह , विनय मिश्रा ,दीपक गौड़ , निकहत परवीन , सुखमीत कौर, सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    शाहजहांपुर,01 अप्रेल। नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट से स्कूल चलो अभियान एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  वैन के माध्यम से गांव-गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े और शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल हो। बच्चों का विद्यालय में रोली-तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया जाये , जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और विद्यालय के प्रति अपनापन झलकता है । 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी समाज और राष्ट्र की दिशा एवं दशा तय करती है। स्कूल चलो अभियान का आज से शुभारंभ हुआ है। प्रदेश में हम सभी लोगों से, सभी अभिभावकों से इस बात की अपील करते है कि वो अपने बच्चों को हर हालत में स्कूल भेजें। चाहे इसके लिए कितनी ही उन्हें परेशानी उठानी पड़े, क्योंकि बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं। अगर वो अशिक्षित रह जाएँगे, उनको शिक्षित नहीं किया जाएगा, तो आगे के लिए उनकी तरक्की के सारे रास्ते बंद हो जाएँगे। इसलिए शिक्षित होना बहुत आवश्यक है और हमारे प्रधानमंत्री जी मोदी जी और साथ ही साथ योगी जी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े, तरक्की करे और तरक्की तभी हो सकती है जब शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल नामांकन बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि हर बच्चे के सपनों को साकार करने का संकल्प है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षकों के साथ मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। 
कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के उज्जवल भविष्य की नींव है। सभी के सामूहिक प्रयास से शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में इस अभियान को सफल बनाने और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसडीएम प्रियंका, पूर्व मंत्री सुरेंद्र बाल्मीकि, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय चौहान , जिला समन्वयक सोहन शुक्ला , सतीश कुमार ,शैलेन्द्र गुप्ता , रोहित सिंह , विनय मिश्रा ,दीपक गौड़ , निकहत परवीन , सुखमीत कौर, सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहजहांपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, वित्त मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    1
    शाहजहांपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, वित्त मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तिलहर 200 वर्षो से अधिक पुराना तीन दिवसीय जानकी महाराज कपसेडा मेले का शुभारभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने फीता काट कर किया ! इस मौके पर मेला कमेटी सदस्य व सैकडों संख्या में लोग रहे !
    1
    तिलहर 200 वर्षो से अधिक पुराना   तीन दिवसीय  जानकी महाराज  कपसेडा   मेले  का शुभारभ  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने फीता काट कर किया ! इस मौके पर   मेला कमेटी  सदस्य व सैकडों  संख्या   में लोग रहे !
    user_Sanjay Mishra
    Sanjay Mishra
    Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत गुरुवार को उत्साह के साथ हुई। सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक “दस्तक अभियान” भी संचालित किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टर के जरिए “7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार” और “स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है” जैसे संदेश देकर आमजन को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों, टीपर और ट्रैक्टरों को गुब्बारों व प्रचार सामग्री से सजाकर स्वच्छता संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फॉगिंग और छिड़काव कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने की शुरुआत की। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मच्छरदानी का प्रयोग करें, पानी की टंकियों को ढककर रखें, घरों में जाली लगवाएं और बुखार या अन्य लक्षण होने पर 108 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शाहजहांपुर में पूरे माह चलने वाला यह अभियान जनसहभागिता से सफल बनाने का आह्वान किया गया।
    1
    शाहजहाँपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत गुरुवार को उत्साह के साथ हुई। सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक “दस्तक अभियान” भी संचालित किया जाएगा।
रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टर के जरिए “7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार” और “स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है” जैसे संदेश देकर आमजन को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों, टीपर और ट्रैक्टरों को गुब्बारों व प्रचार सामग्री से सजाकर स्वच्छता संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फॉगिंग और छिड़काव कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने की शुरुआत की।
प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मच्छरदानी का प्रयोग करें, पानी की टंकियों को ढककर रखें, घरों में जाली लगवाएं और बुखार या अन्य लक्षण होने पर 108 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में पूरे माह चलने वाला यह अभियान जनसहभागिता से सफल बनाने का आह्वान किया गया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद शाहजहांपुर शिव आ रही है बड़ी खबर खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8318126773
    1
    जनपद शाहजहांपुर शिव आ रही है बड़ी खबर  खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8318126773
    user_मीडिया संपादक /अनीश खान
    मीडिया संपादक /अनीश खान
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.