वित्त मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, ‘7 का वार’ के संदेश के साथ शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान शाहजहाँपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत गुरुवार को उत्साह के साथ हुई। सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक “दस्तक अभियान” भी संचालित किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टर के जरिए “7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार” और “स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है” जैसे संदेश देकर आमजन को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों, टीपर और ट्रैक्टरों को गुब्बारों व प्रचार सामग्री से सजाकर स्वच्छता संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फॉगिंग और छिड़काव कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने की शुरुआत की। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मच्छरदानी का प्रयोग करें, पानी की टंकियों को ढककर रखें, घरों में जाली लगवाएं और बुखार या अन्य लक्षण होने पर 108 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शाहजहांपुर में पूरे माह चलने वाला यह अभियान जनसहभागिता से सफल बनाने का आह्वान किया गया।

- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी6
- Post by Ravi Kaithwar4
- शाहजहांपुर /जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आंगनबाड़ी की एक बिटिया द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) पर मानदेय रोके जाने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले ने तूल पकड़ने के बाद जब डीपीओ से आधिकारिक जानकारी ली गई तो उन्होंने आरोपों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया। डीपीओ ने स्पष्ट किया कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति का कोई भी मानदेय बकाया नहीं है। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट दिखाते हुए बताया कि मार्च माह तक का पूरा भुगतान प्रीति के बैंक खाते में भेजा जा चुका है। विभागीय अभिलेखों और बैंक लेन-देन के आधार पर उन्होंने कहा कि मानदेय रोके जाने का आरोप तथ्यहीन है। डीपीओ का कहना है कि विभाग समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करता है और किसी भी कार्यकर्ता का भुगतान लंबित नहीं रहने दिया जाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या जानकारी को सच मानकर भ्रम न फैलाएं। इस स्पष्टीकरण के बाद अब पूरे मामले में वायरल वीडियो की सत्यता पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग का कहना है कि यदि किसी को भुगतान संबंधी समस्या है तो वह सीधे कार्यालय से संपर्क कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त कर सकता है।1
- यह कथन इस बात को दर्शाता है कि व्यक्ति अपनी बातों या व्यवहार के परिणामों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और मानो अंतिम परिणाम (मृत्यु) के बाद ही कोई कार्रवाई या संज्ञान लिया जाएगा। यह लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना सोच को उजागर करता है।1
- शाहजहांपुर,2 अप्रेल। कांट क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी किराने की दुकान पर डेढ़ किलो चांदी का बैग भूल गए। व्यापारी बैग वापस लेने पहुंच तो गायब मिला। कांट मदनापुर रोड पर निहाल की मीना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार शाम को दुकान निहाल किसी काम से रामलीला मैदान के पास स्थित परचुन की दुकान पर गए।उनके पास एक बैग में डेढ़ किलो चांदी भी। सामना लेने के बाद वो वापस चल गए।लेकिन भूलवश चांदी का बैग वहीं परचून की दुकान पर छूट गया।कुछ देर बाद याद आने पर वो बेग लेने वो वापस परचून की दुकान पर पहुंचे तो बेग गायब था। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की । पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है सीसीटीवी भी चेक कर रही है।1
- शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कड़ा प्रहार किया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए बी-पैक्स कलान के केंद्र प्रभारी परिमाल सिंह को डीएम ने तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक से नदारद रहने और क्रय केंद्र सक्रिय न करने पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक प्रवीण पाल को प्रतिकूल प्रविष्टि थमा दी गई।1
- नाम पता भी नहीं पता चला है जो जानकारी सूत्रों के अनुसार मिली वह इंडिया टीवी 24 न्यूज़ चैनल में आपको बता दी1
- Post by MAHARAJ SINGH1