शाहजहांपुर। कांग्रेस ने जनहित की समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है नगर निगम के खिलाफ क्रमवार आंदोलन के बाद आज स्मार्ट मीटर,विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस जन बड़ी संख्या में खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित और यहां से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए गली गली में शोर है विद्युत विभाग चोर है के नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे डीजीएम की गैर मौजूदगी में वही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद विभाग के बड़े बाबू ज्ञापन लेने आए जिस पर जिलाध्यक्ष ने सवालों की बौछार कर दी। और तत्काल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड जनपद - शाहजहांपुर (उ.प्र.) विषय: स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था की विफलता, उपभोक्ता उत्पीड़न एवं विद्युत निजीकरण के विरोध के संबंध में। महोदय, हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान उत्तर प्रदेश में लागू की गई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था से उत्पन्न गंभीर समस्याओं और उपभोक्ताओं में व्याप्त भारी असंतोष की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। शाहजहांपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से आम जनता त्रस्त है। मुख्य मांगें एवं बिंदु निम्नलिखित हैं: * बिना सूचना मीटर परिवर्तन: विद्युत उपभोक्ताओं के मीटर बिना किसी पूर्व सूचना के प्री-पेड मोड में बदल दिए गए हैं, जो जनहित के विरुद्ध है। * स्वचालित कनेक्शन विच्छेद (Auto-Cut): बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हजारों परिवारों के कनेक्शन स्वतः काट दिए जा रहे हैं, जिससे आम जनता अंधकार में रहने को मजबूर है। * तकनीकी खामियां: बिल जमा करने के बावजूद घंटों और दिनों तक बिजली बहाल न होना यह दर्शाता है कि वर्तमान सॉफ्टवेयर और सर्वर प्रणाली पूरी तरह विफल है। * असामान्य बिलिंग: स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जिससे मीटर की सटीकता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। * निजीकरण का विरोध: विद्युत क्षेत्र जैसी आवश्यक सेवा का निजीकरण जनहित और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। हम सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हैं। * कर्मचारियों की छंटनी: संविदा कर्मचारियों की छंटनी से विद्युत आपूर्ति और रखरखाव की व्यवस्था और अधिक चरमरा गई है। अतः आपसे निवेदन है कि: * स्मार्ट प्री-पेड मीटरों की तकनीकी खामियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। * जब तक व्यवस्था सुचारू न हो, तब तक स्वतः बिजली काटने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। * उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आज के प्रदर्शन में में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,पीसीसी सदस्य तनवीर सफदर,रामजी अवस्थी,सईद अंसारी, अर्चना कटारिया, रफ़ी उल हसन, डॉक्टर फहाद अली,पूनम पांडेय,कांग्रेस नेता अनस इक़बाल,नूरे सहर बी,रानी पांडे,सीमा गौतम, आशा शुक्ला, संजय सक्सेना,सुशील प्रकाश शर्मा,साजिद खान,मुस्तकीम,इरफान, वकार आलम, साद उल्ला खां,ओमपाल यादव,ओवेंद्र यादव, प्रो0 जाने आलम खान,फुरकान अहमद कुरैशी,गौरव त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव,राहुल मौर्य, अरुणोद मिश्रा,इरशाद खान,कमल किशोर किशोर, लक्ष्मीकांत मिश्रा, चांद बाबू अंसारी,परवेज अहमद,सुधांशु मिश्रा,शोभित मिश्रा,अयान खां,फरमान खान,शाहनवाज खान,हरनाम कटियार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खास बात ये रही कि आज प्रदर्शन में आम नागरिक भी अपनी अपनी विद्युत समस्याओं को लेकर पहुंचे और अपनी पीड़ा बयान की।
शाहजहांपुर। कांग्रेस ने जनहित की समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है नगर निगम के खिलाफ क्रमवार आंदोलन के बाद आज स्मार्ट मीटर,विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस जन बड़ी संख्या में खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित और यहां से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए गली गली में शोर है विद्युत विभाग चोर है के नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे डीजीएम की गैर मौजूदगी में वही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद विभाग के बड़े बाबू ज्ञापन लेने आए जिस पर जिलाध्यक्ष ने सवालों की बौछार कर दी। और तत्काल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड जनपद - शाहजहांपुर (उ.प्र.) विषय: स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था की विफलता, उपभोक्ता उत्पीड़न एवं विद्युत निजीकरण के विरोध के संबंध में। महोदय, हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान उत्तर प्रदेश में लागू की गई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था से उत्पन्न गंभीर समस्याओं और उपभोक्ताओं में व्याप्त भारी असंतोष की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। शाहजहांपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से आम जनता त्रस्त है। मुख्य मांगें एवं बिंदु निम्नलिखित हैं: * बिना सूचना मीटर परिवर्तन: विद्युत उपभोक्ताओं के मीटर बिना किसी पूर्व सूचना के प्री-पेड मोड में बदल दिए गए हैं, जो जनहित के विरुद्ध है। * स्वचालित कनेक्शन विच्छेद (Auto-Cut): बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हजारों परिवारों के कनेक्शन स्वतः काट दिए जा रहे हैं, जिससे आम जनता अंधकार में रहने को मजबूर है। * तकनीकी खामियां:
बिल जमा करने के बावजूद घंटों और दिनों तक बिजली बहाल न होना यह दर्शाता है कि वर्तमान सॉफ्टवेयर और सर्वर प्रणाली पूरी तरह विफल है। * असामान्य बिलिंग: स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जिससे मीटर की सटीकता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। * निजीकरण का विरोध: विद्युत क्षेत्र जैसी आवश्यक सेवा का निजीकरण जनहित और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। हम सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हैं। * कर्मचारियों की छंटनी: संविदा कर्मचारियों की छंटनी से विद्युत आपूर्ति और रखरखाव की व्यवस्था और अधिक चरमरा गई है। अतः आपसे निवेदन है कि: * स्मार्ट प्री-पेड मीटरों की तकनीकी खामियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। * जब तक व्यवस्था सुचारू न हो, तब तक स्वतः बिजली काटने
की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। * उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आज के प्रदर्शन में में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,पीसीसी सदस्य तनवीर सफदर,रामजी अवस्थी,सईद अंसारी, अर्चना कटारिया, रफ़ी उल हसन, डॉक्टर फहाद अली,पूनम पांडेय,कांग्रेस नेता अनस इक़बाल,नूरे सहर बी,रानी पांडे,सीमा गौतम, आशा शुक्ला, संजय सक्सेना,सुशील प्रकाश शर्मा,साजिद खान,मुस्तकीम,इरफान, वकार आलम, साद उल्ला खां,ओमपाल यादव,ओवेंद्र यादव, प्रो0 जाने आलम खान,फुरकान अहमद कुरैशी,गौरव त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव,राहुल मौर्य, अरुणोद मिश्रा,इरशाद खान,कमल किशोर किशोर, लक्ष्मीकांत मिश्रा, चांद बाबू अंसारी,परवेज अहमद,सुधांशु मिश्रा,शोभित मिश्रा,अयान खां,फरमान खान,शाहनवाज खान,हरनाम कटियार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खास बात ये रही कि आज प्रदर्शन में आम नागरिक भी अपनी अपनी विद्युत समस्याओं को लेकर पहुंचे और अपनी पीड़ा बयान की।
- डेढ़ किलो चांदी से भरा बैग गायब, सराफा व्यापारी परेशान1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी6
- Post by Ravi Kaithwar4
- शाहजहांपुर /जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आंगनबाड़ी की एक बिटिया द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) पर मानदेय रोके जाने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले ने तूल पकड़ने के बाद जब डीपीओ से आधिकारिक जानकारी ली गई तो उन्होंने आरोपों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया। डीपीओ ने स्पष्ट किया कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति का कोई भी मानदेय बकाया नहीं है। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट दिखाते हुए बताया कि मार्च माह तक का पूरा भुगतान प्रीति के बैंक खाते में भेजा जा चुका है। विभागीय अभिलेखों और बैंक लेन-देन के आधार पर उन्होंने कहा कि मानदेय रोके जाने का आरोप तथ्यहीन है। डीपीओ का कहना है कि विभाग समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करता है और किसी भी कार्यकर्ता का भुगतान लंबित नहीं रहने दिया जाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या जानकारी को सच मानकर भ्रम न फैलाएं। इस स्पष्टीकरण के बाद अब पूरे मामले में वायरल वीडियो की सत्यता पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग का कहना है कि यदि किसी को भुगतान संबंधी समस्या है तो वह सीधे कार्यालय से संपर्क कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त कर सकता है।1
- शाहजहांपुर,2 अप्रेल। कांट क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी किराने की दुकान पर डेढ़ किलो चांदी का बैग भूल गए। व्यापारी बैग वापस लेने पहुंच तो गायब मिला। कांट मदनापुर रोड पर निहाल की मीना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार शाम को दुकान निहाल किसी काम से रामलीला मैदान के पास स्थित परचुन की दुकान पर गए।उनके पास एक बैग में डेढ़ किलो चांदी भी। सामना लेने के बाद वो वापस चल गए।लेकिन भूलवश चांदी का बैग वहीं परचून की दुकान पर छूट गया।कुछ देर बाद याद आने पर वो बेग लेने वो वापस परचून की दुकान पर पहुंचे तो बेग गायब था। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की । पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है सीसीटीवी भी चेक कर रही है।1
- शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कड़ा प्रहार किया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए बी-पैक्स कलान के केंद्र प्रभारी परिमाल सिंह को डीएम ने तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक से नदारद रहने और क्रय केंद्र सक्रिय न करने पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक प्रवीण पाल को प्रतिकूल प्रविष्टि थमा दी गई।1
- शाहजहांपुर: चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, 17 सरिया बरामद1