logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजीतमल तहसील के जलूपुर में पावनी शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन अजीतमल औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जलूपुर में पावन शिव महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्य आचार्य रामसेवक तिवारी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से अमृतमयी कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण निरूपण किया। कथा श्रवण हेतु क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिकता की सरिता प्रवाहित होती रही। महाराज श्री ने कथा के दौरान माता सती के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रजापिता दक्ष ने माता सती को पुत्री रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर माता सती ने उन्हें दर्शन दिए और वरदान देते हुए कहा कि वे उनके यहां पुत्री रूप में अवश्य जन्म लेंगी, परंतु जिस दिन उनका अपमान होगा, उसी दिन वे पृथ्वी लोक का त्याग कर अपने धाम को प्रस्थान करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका पृथ्वी से जाना ही दक्ष की मृत्यु का कारण बनेगा। आचार्य श्री ने आगे वर्णन किया कि किस प्रकार माता सती ने पुनः हिमाचल के यहां जन्म लेकर घोर तपस्या की और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। इस प्रसंग का वर्णन इतना भावपूर्ण था कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के मध्य प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस पावन अवसर पर ग्राम एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें रिंकू कश्यप, अल्लन दुकानदार, बदन दिवाकर, केशव प्रसाद, शंकर, हल्लू, मट्टू, विनोद पाल, लल्लू पाल, आशीष, शीलू पाल एवं मनोज तोमर प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह दिव्य कथा आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है और श्रद्धालुओं के लिए अनुपम अवसर प्रदान कर रहा है।

2 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अजीतमल तहसील के जलूपुर में पावनी शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन अजीतमल औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जलूपुर में पावन शिव महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्य आचार्य रामसेवक तिवारी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से अमृतमयी कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण निरूपण किया। कथा श्रवण हेतु क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिकता की सरिता प्रवाहित होती रही। महाराज श्री ने कथा के दौरान माता सती के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रजापिता दक्ष ने माता सती को पुत्री रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर माता सती ने उन्हें दर्शन दिए और वरदान देते हुए कहा कि वे उनके यहां पुत्री रूप में अवश्य जन्म लेंगी, परंतु जिस दिन उनका अपमान होगा, उसी दिन वे पृथ्वी लोक का त्याग कर अपने धाम को प्रस्थान करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका पृथ्वी से जाना ही दक्ष की मृत्यु का कारण बनेगा। आचार्य श्री ने आगे वर्णन किया कि किस प्रकार माता सती ने पुनः हिमाचल के यहां जन्म लेकर घोर तपस्या की और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। इस प्रसंग का वर्णन इतना भावपूर्ण था कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के मध्य प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस पावन अवसर पर ग्राम एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें रिंकू कश्यप, अल्लन दुकानदार, बदन दिवाकर, केशव प्रसाद, शंकर, हल्लू, मट्टू, विनोद पाल, लल्लू पाल, आशीष, शीलू पाल एवं मनोज तोमर प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह दिव्य कथा आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है और श्रद्धालुओं के लिए अनुपम अवसर प्रदान कर रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया नगर पालिका द्वारा बनवाई गई 49 दुकानों में से 27 दुकानों की नीलामी आज की गई। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में किसी भी किस्म से कोई भी दिक्कत आती है तो नगर पालिका उसकी जिम्मेदार होगी।
    3
    औरैया नगर पालिका द्वारा बनवाई गई 49 दुकानों में से 27 दुकानों की नीलामी आज की गई। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में किसी भी किस्म से कोई भी दिक्कत आती है तो नगर पालिका उसकी जिम्मेदार होगी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुरा निवासी एक विधवा महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पीड़िता राखी पत्नी संजू ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर अपने तथा बच्चों के जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुरा निवासी एक विधवा महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पीड़िता राखी पत्नी संजू ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर अपने तथा बच्चों के जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। ग्राम धीरजपुर निवासी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी किरन के 15 फरवरी को देवकरन के साथ होने वाले विवाह से पहले समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की टीम उसके घर पहुंची। समिति एवं “सखी ग्रुप” की महिलाओं ने किरन का तिलक कर सम्मान किया और साड़ी, ज्वेलरी, बर्तन, राशन, कंबल, पंखा सहित गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 68 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है, जबकि किरन 69वीं लाभार्थी हैं। सहयोग पाकर परिजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी, सखी ग्रुप की सदस्याएं व ग्रामीण मौजूद रहे
    1
    औरैया। ग्राम धीरजपुर निवासी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी किरन के 15 फरवरी को देवकरन के साथ होने वाले विवाह से पहले समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की टीम उसके घर पहुंची। समिति एवं “सखी ग्रुप” की महिलाओं ने किरन का तिलक कर सम्मान किया और साड़ी, ज्वेलरी, बर्तन, राशन, कंबल, पंखा सहित गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की।
समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 68 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है, जबकि किरन 69वीं लाभार्थी हैं। सहयोग पाकर परिजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी, सखी ग्रुप की सदस्याएं व ग्रामीण मौजूद रहे
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया
    1
    औरैया
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की किरन के विवाह हेतु में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* 15 फरवरी को किरन का देवकरन के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह* *० गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 औरैया शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम-धीरजपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर हरिजन समाज की तारावती व कमल शंकर जोकि घरों में पुट्टी पेंट, मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद किरन का शुभ विवाह बबीना-औरैया निवासी चि. देवकरन के साथ दिनांक 15 फरवरी-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण समिति परिवार के सदस्यों ने विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे ग्राम-धीरजपुर स्थित किरन के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने किरन के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको साड़ियां, ज्वेलरी, 10 किलो गेहूं का आटा, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी,
    3
    *आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की किरन के विवाह हेतु में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम*                                                                                                                                          15 फरवरी को किरन का देवकरन के साथ संपन्न होगा शुभ-विवाह*
*० गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान*                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 औरैया शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम-धीरजपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर हरिजन समाज की तारावती व कमल शंकर जोकि घरों में पुट्टी पेंट, मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद किरन का शुभ विवाह बबीना-औरैया निवासी चि. देवकरन के साथ दिनांक 15 फरवरी-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण समिति परिवार के सदस्यों ने विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे ग्राम-धीरजपुर स्थित किरन के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने किरन के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको साड़ियां, ज्वेलरी, 10 किलो गेहूं का आटा, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी,
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • इटावा। बसरेहर तहसील क्षेत्र के लोहिया खुर्द गांव के ग्रामीणों ने बसपा नेता सुधीन्द्र भदौरिया एवं जयचन्द्र भदौरिया पर सरकारी तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले थाना दिवस में शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार को जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सुधीन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. अर्जुन सिंह, निवासी सी-6/6169, बसंत कुंज, नई दिल्ली-110070 एवं जयचन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. महावीर सिंह, निवासी जयप्रकाश नगर, महेरा चुंगी, इटावा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया एवं उनके क्रांतिकारी साथियों के नाम का दुरुपयोग करते हुए ‘कमांडर के लोग’ नाम से एक कथित संगठन बनाया है और उसी के माध्यम से भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राजस्व ग्राम अयारा लोहिया के गाटा संख्या 55 व 57 पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। साथ ही गाटा संख्या 56 (तालाब) एवं गाटा संख्या 52 (खाद के गड्ढे) की भूमि को भी बाउंड्रीवाल के भीतर कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त राजस्व ग्राम बहादुरपुर लोहिया, तहसील व जिला इटावा के गाटा संख्या 710, 702, 683 (नवीन परती), गाटा संख्या 712 (खलिहान), गाटा संख्या 703 (चकमार्ग), गाटा संख्या 695 (नाली) सहित अन्य आरक्षित श्रेणी की भूमि को भी कथित रूप से निजी भूमि में मिला लिया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गाटा संख्या 697, 698, 699 व 701, जो अति लघु किसानों की भूमि है, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। गाटा संख्या 699 की सह-खातेदार महिला किसान क्षमा देवी ने जब अपनी भूमि छोड़ने की बात कही तो उनके पति चन्द्रवीर, जो दिव्यांग हैं, के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी दी गई। गांव के जयेंद्र सिंह द्वारा विरोध करने पर उन्हें भी कथित रूप से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। ज्ञापन में आशंका जताई गई है कि भविष्य में भी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा सकता है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर लगाए गए बोर्ड की आड़ में किए गए कथित अवैध कब्जों को हटवाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेणुका दीक्षित को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में लोहिया खुर्द गांव के चन्द्रवीर चौहान, चन्द्रोदय सिंह, अश्वनी कुमार, ऋषभ चौहान, राधाकृष्ण, जयेंद्र सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, बलवीर सिंह, क्षमा देवी, शकुंतला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    इटावा। बसरेहर तहसील क्षेत्र के लोहिया खुर्द गांव के ग्रामीणों ने बसपा नेता सुधीन्द्र भदौरिया एवं जयचन्द्र भदौरिया पर सरकारी तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले थाना दिवस में शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार को जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि सुधीन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. अर्जुन सिंह, निवासी सी-6/6169, बसंत कुंज, नई दिल्ली-110070 एवं जयचन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. महावीर सिंह, निवासी जयप्रकाश नगर, महेरा चुंगी, इटावा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया एवं उनके क्रांतिकारी साथियों के नाम का दुरुपयोग करते हुए ‘कमांडर के लोग’ नाम से एक कथित संगठन बनाया है और उसी के माध्यम से भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राजस्व ग्राम अयारा लोहिया के गाटा संख्या 55 व 57 पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। साथ ही गाटा संख्या 56 (तालाब) एवं गाटा संख्या 52 (खाद के गड्ढे) की भूमि को भी बाउंड्रीवाल के भीतर कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त राजस्व ग्राम बहादुरपुर लोहिया, तहसील व जिला इटावा के गाटा संख्या 710, 702, 683 (नवीन परती), गाटा संख्या 712 (खलिहान), गाटा संख्या 703 (चकमार्ग), गाटा संख्या 695 (नाली) सहित अन्य आरक्षित श्रेणी की भूमि को भी कथित रूप से निजी भूमि में मिला लिया गया है।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गाटा संख्या 697, 698, 699 व 701, जो अति लघु किसानों की भूमि है, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। गाटा संख्या 699 की सह-खातेदार महिला किसान क्षमा देवी ने जब अपनी भूमि छोड़ने की बात कही तो उनके पति चन्द्रवीर, जो दिव्यांग हैं, के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी दी गई। गांव के जयेंद्र सिंह द्वारा विरोध करने पर उन्हें भी कथित रूप से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। ज्ञापन में आशंका जताई गई है कि भविष्य में भी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा सकता है।
पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर लगाए गए बोर्ड की आड़ में किए गए कथित अवैध कब्जों को हटवाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए।
डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेणुका दीक्षित को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में लोहिया खुर्द गांव के चन्द्रवीर चौहान, चन्द्रोदय सिंह, अश्वनी कुमार, ऋषभ चौहान, राधाकृष्ण, जयेंद्र सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, बलवीर सिंह, क्षमा देवी, शकुंतला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान के समीप भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, किसानों और उद्यमियों को बैंक द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, किसानों को उन्नतशील खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि वितरित किए गए ऋण से किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उन्नत खेती कर सकेंगे। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी और आय में वृद्धि होगी। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने लघु उद्योग, डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, हस्तशिल्प एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों में निवेश करने का अवसर मिलेगा। उद्यमियों को भी नए व्यवसाय शुरू करने और मौजूदा कारोबार का विस्तार करने के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने लाभार्थियों को बताया कि वे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उपस्थित लोगों को ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी और पुनर्भुगतान संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में उप महा प्रबंधक वीरेंद्र मेहता, क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद आलम तथा जिला अग्रणी प्रबंधक राजीव सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग सुविधाओं का सही उपयोग कर क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, किसान एवं युवा उद्यमी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
    1
    औरैया। तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान के समीप भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, किसानों और उद्यमियों को बैंक द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, किसानों को उन्नतशील खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि वितरित किए गए ऋण से किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उन्नत खेती कर सकेंगे। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी और आय में वृद्धि होगी। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने लघु उद्योग, डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, हस्तशिल्प एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों में निवेश करने का अवसर मिलेगा। उद्यमियों को भी नए व्यवसाय शुरू करने और मौजूदा कारोबार का विस्तार करने के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने लाभार्थियों को बताया कि वे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उपस्थित लोगों को ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी और पुनर्भुगतान संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम में उप महा प्रबंधक वीरेंद्र मेहता, क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद आलम तथा जिला अग्रणी प्रबंधक राजीव सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग सुविधाओं का सही उपयोग कर क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, किसान एवं युवा उद्यमी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सत्ती तालाब : जनपद औरैया वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल नगर पालिका परिषद, औरैया 13/02/2026 इसी तरह के और भी चित्र हैं कई दिनों के जिसके लिए यह खोली गई है खरीदारी करने जाते हैं एक भी दुकान लगी नहीं मिलती कभी नाही कभी यहां निर्माण टॉयलेट ओपन मिलता है टॉयलेट शौचालय पर जितना लिखा जाए उतना कम है वही टॉयलेट सार्वजनिक शौचालय चालू है जो आज से 30-40 साल पहले बने बाकी के बाद के बने हुए चेक किए जा सकते हैं हम क्या लिखें। वैसे हमने सभी चेक किए हैं और सभी के चित्र वीडियो सुरक्षित है बहुत बार सोशल मीडिया पर भी दिखाएं इसमें एनटीपीसी एवं विभिन्न योजनाओं के विद्यालयों में आदि सार्वजनिक जगह वह पर नगर पालिका परिषद औरैया के संरक्षणमें शौचालय टॉयलेट सम्मिलित है जो ना तो संचालित होते हैं बहुत से शौचालय में ना ही निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं ना ही देखरेख होती है नाही सफाई मिली है एवं बहुत जगह ताला लगा मिला है नगर पालिका परिषद में ही खड़े हुए वाहन टॉयलेट की हालत देखी जा सकती है की सफाई व्यवस्था क्या है जो परमानेंट सामनेही संरक्षण में रहता है जिसकी कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है वह भी आपको साफ नहीं मिलेगा नहीं तो जाकर चेक कर ले सत्ती तालाब वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल नगर पालिका परिषद, इसका उद्घाटन भी हो चुका है और निर्माण भी हो चुका है एवं जगह भी आवंटित की जा चुकी है निर्माण टेंडर बजट भी पास हो चुका होगा मगर उपयोग नहीं है और जिनकी जिम्मेदारी है उपयोग करवाना उनकी भी कोई जिम्मेदारी नजर नहीं आती है जिस चीज के लिए इसका निर्माण करायागया है वह एक भी बार स्टाल लगा नहीं मिला है खरीदारी करने के लिए जाने पर क्या नगर पालिका में सिर्फ बजट बनाकर निर्माण करा कर बजट पास करना ही तक जिम्मेदारी होता है उसके आगे कोई जिम्मेदारी नहीं निर्माण सामग्री भी अभी भी सही से साफ नहीं की गई यहां पर सीमेंट मोहर्रम गिट्टी धूल अभी भी पड़ी है
    9
    सत्ती तालाब : जनपद औरैया
वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल
नगर पालिका परिषद, औरैया 
13/02/2026
इसी तरह के और भी चित्र हैं कई दिनों के
जिसके लिए यह खोली गई है खरीदारी करने जाते हैं एक भी दुकान लगी नहीं मिलती कभी 
नाही कभी यहां निर्माण टॉयलेट ओपन मिलता है 
टॉयलेट शौचालय पर जितना लिखा जाए उतना कम है वही टॉयलेट सार्वजनिक शौचालय चालू है जो आज से 30-40 साल पहले 
बने बाकी के बाद के बने हुए चेक किए जा सकते हैं हम क्या लिखें।
वैसे हमने सभी चेक किए हैं और सभी के चित्र वीडियो सुरक्षित है बहुत बार सोशल मीडिया पर भी दिखाएं 
इसमें एनटीपीसी एवं विभिन्न योजनाओं के विद्यालयों में आदि सार्वजनिक जगह वह पर नगर पालिका परिषद औरैया के संरक्षणमें शौचालय टॉयलेट सम्मिलित है 
जो ना तो संचालित होते हैं बहुत से शौचालय में ना ही निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं ना ही देखरेख होती है नाही सफाई मिली है 
एवं बहुत जगह ताला लगा मिला है 
नगर पालिका परिषद में ही खड़े हुए वाहन टॉयलेट की हालत देखी जा सकती है की सफाई व्यवस्था क्या है जो परमानेंट सामनेही संरक्षण में रहता है जिसकी कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है वह भी आपको साफ नहीं मिलेगा नहीं तो जाकर चेक कर ले
सत्ती तालाब 
वेन्डिंग जोन रेहडी पटरी स्थल
नगर पालिका परिषद,
इसका उद्घाटन भी हो चुका है और निर्माण भी हो चुका है एवं जगह भी आवंटित की जा चुकी है 
निर्माण टेंडर बजट भी पास हो चुका होगा 
मगर उपयोग नहीं है और जिनकी जिम्मेदारी है उपयोग करवाना उनकी भी कोई जिम्मेदारी नजर नहीं आती है 
जिस चीज के लिए इसका निर्माण करायागया है 
वह एक भी बार स्टाल लगा नहीं मिला है खरीदारी करने के लिए जाने पर 
क्या नगर पालिका में सिर्फ बजट बनाकर निर्माण करा कर बजट पास करना ही तक जिम्मेदारी होता है उसके आगे कोई जिम्मेदारी नहीं 
निर्माण सामग्री भी अभी भी सही से साफ नहीं की गई यहां पर सीमेंट मोहर्रम गिट्टी धूल अभी भी पड़ी है
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.