logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसपा नेता पर स्वतंत्रता सेनानी के नाम का बोर्ड लगाकर सरकारी व ग्रामीणों की जमीन कब्जाने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन इटावा। बसरेहर तहसील क्षेत्र के लोहिया खुर्द गांव के ग्रामीणों ने बसपा नेता सुधीन्द्र भदौरिया एवं जयचन्द्र भदौरिया पर सरकारी तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले थाना दिवस में शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार को जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सुधीन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. अर्जुन सिंह, निवासी सी-6/6169, बसंत कुंज, नई दिल्ली-110070 एवं जयचन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. महावीर सिंह, निवासी जयप्रकाश नगर, महेरा चुंगी, इटावा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया एवं उनके क्रांतिकारी साथियों के नाम का दुरुपयोग करते हुए ‘कमांडर के लोग’ नाम से एक कथित संगठन बनाया है और उसी के माध्यम से भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राजस्व ग्राम अयारा लोहिया के गाटा संख्या 55 व 57 पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। साथ ही गाटा संख्या 56 (तालाब) एवं गाटा संख्या 52 (खाद के गड्ढे) की भूमि को भी बाउंड्रीवाल के भीतर कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त राजस्व ग्राम बहादुरपुर लोहिया, तहसील व जिला इटावा के गाटा संख्या 710, 702, 683 (नवीन परती), गाटा संख्या 712 (खलिहान), गाटा संख्या 703 (चकमार्ग), गाटा संख्या 695 (नाली) सहित अन्य आरक्षित श्रेणी की भूमि को भी कथित रूप से निजी भूमि में मिला लिया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गाटा संख्या 697, 698, 699 व 701, जो अति लघु किसानों की भूमि है, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। गाटा संख्या 699 की सह-खातेदार महिला किसान क्षमा देवी ने जब अपनी भूमि छोड़ने की बात कही तो उनके पति चन्द्रवीर, जो दिव्यांग हैं, के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी दी गई। गांव के जयेंद्र सिंह द्वारा विरोध करने पर उन्हें भी कथित रूप से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। ज्ञापन में आशंका जताई गई है कि भविष्य में भी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा सकता है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर लगाए गए बोर्ड की आड़ में किए गए कथित अवैध कब्जों को हटवाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेणुका दीक्षित को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में लोहिया खुर्द गांव के चन्द्रवीर चौहान, चन्द्रोदय सिंह, अश्वनी कुमार, ऋषभ चौहान, राधाकृष्ण, जयेंद्र सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, बलवीर सिंह, क्षमा देवी, शकुंतला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बसपा नेता पर स्वतंत्रता सेनानी के नाम का बोर्ड लगाकर सरकारी व ग्रामीणों की जमीन कब्जाने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन इटावा। बसरेहर तहसील क्षेत्र के लोहिया खुर्द गांव के ग्रामीणों ने बसपा नेता सुधीन्द्र भदौरिया एवं जयचन्द्र भदौरिया पर सरकारी तथा निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले थाना दिवस में शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार को जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सुधीन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. अर्जुन सिंह, निवासी सी-6/6169, बसंत कुंज, नई दिल्ली-110070 एवं जयचन्द्र भदौरिया पुत्र स्व. महावीर सिंह, निवासी जयप्रकाश नगर, महेरा चुंगी, इटावा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया एवं उनके क्रांतिकारी साथियों के नाम का दुरुपयोग करते हुए ‘कमांडर के लोग’ नाम से एक कथित संगठन बनाया है और उसी के माध्यम से भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राजस्व ग्राम अयारा लोहिया के गाटा संख्या 55 व 57 पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। साथ ही गाटा संख्या 56 (तालाब) एवं गाटा संख्या 52 (खाद के गड्ढे) की भूमि को भी बाउंड्रीवाल के भीतर कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त राजस्व ग्राम बहादुरपुर लोहिया, तहसील व जिला इटावा के गाटा संख्या 710, 702, 683 (नवीन परती), गाटा संख्या 712 (खलिहान), गाटा संख्या 703 (चकमार्ग), गाटा संख्या

695 (नाली) सहित अन्य आरक्षित श्रेणी की भूमि को भी कथित रूप से निजी भूमि में मिला लिया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गाटा संख्या 697, 698, 699 व 701, जो अति लघु किसानों की भूमि है, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। गाटा संख्या 699 की सह-खातेदार महिला किसान क्षमा देवी ने जब अपनी भूमि छोड़ने की बात कही तो उनके पति चन्द्रवीर, जो दिव्यांग हैं, के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी दी गई। गांव के जयेंद्र सिंह द्वारा विरोध करने पर उन्हें भी कथित रूप से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 में उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। ज्ञापन में आशंका जताई गई है कि भविष्य में भी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा सकता है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर लगाए गए बोर्ड की आड़ में किए गए कथित अवैध कब्जों को हटवाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेणुका दीक्षित को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में लोहिया खुर्द गांव के चन्द्रवीर चौहान, चन्द्रोदय सिंह, अश्वनी कुमार, ऋषभ चौहान, राधाकृष्ण, जयेंद्र सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, बलवीर सिंह, क्षमा देवी, शकुंतला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। सिंगी रामपुर के सपा कार्यकर्ता योगेश विरासिया कांवड़ भरने के लिए गए और उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 2017 के उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री व औरैया जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के लिए औरैया सदर विधानसभा 204 से विधायक बनने की मन्नत मांगी। योगेश ने कहा कि अगर दोनों कार्य सफल हुए, तो वे दोनों नेताओं को गंगा स्नान के लिए ले आएंगे। यह घटना राजनीतिक श्रद्धा और आस्था का संगम दर्शाती है, जहां कार्यकर्ता ने अपने नेताओं की सफलता और भला होने की कामना की।
    1
    औरैया। सिंगी रामपुर के सपा कार्यकर्ता योगेश विरासिया कांवड़ भरने के लिए गए और उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 2017 के उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री व औरैया जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के लिए औरैया सदर विधानसभा 204 से विधायक बनने की मन्नत मांगी। योगेश ने कहा कि अगर दोनों कार्य सफल हुए, तो वे दोनों नेताओं को गंगा स्नान के लिए ले आएंगे।
यह घटना राजनीतिक श्रद्धा और आस्था का संगम दर्शाती है, जहां कार्यकर्ता ने अपने नेताओं की सफलता और भला होने की कामना की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नागिन ड्रामा मामला निकला प्रेम प्रसंग, लड़की ने घरवालों की साजिश बताया। 4 साल से गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम संबंध, प्रेमी संग घर से हुई थी फरार। युवती का दावा कानपुर में कोर्ट मैरिज कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। दोनों स्वयं थाने पहुंचे, पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा। युवती ने सांप, नेवला और बिच्छू से जुड़े दावों को दोहराया, मेडिकल जांच की उठी मांग। पुलिस हिरासत में युवक-युवती, दोनों बालिग बताए जा रहे हैं।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
नागिन ड्रामा मामला निकला प्रेम प्रसंग, लड़की ने घरवालों की साजिश बताया।
4 साल से गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम संबंध, प्रेमी संग घर से हुई थी फरार।
युवती का दावा कानपुर में कोर्ट मैरिज कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
दोनों स्वयं थाने पहुंचे, पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा।
युवती ने सांप, नेवला और बिच्छू से जुड़े दावों को दोहराया, मेडिकल जांच की उठी मांग।
पुलिस हिरासत में युवक-युवती, दोनों बालिग बताए जा रहे हैं।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • चौधरी योगेश सिंह विरसिया जनपद औरैया भीखेपुर से पहुंचे सिंगी रामपुर में गंगा जी में लगाई आस्था की डुप्की कहां की यह गंगा मैया आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अगली वर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं। और सर्वेश बाबू गौतम जी को विधायक बनाएं यही अपनी मनोकामना मांगते हैं। वीडियो हुआ वायरल।
    1
    चौधरी योगेश सिंह विरसिया जनपद औरैया भीखेपुर से पहुंचे सिंगी रामपुर में गंगा जी में लगाई आस्था की डुप्की कहां की यह गंगा मैया आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अगली वर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं। और सर्वेश बाबू गौतम जी को विधायक बनाएं यही अपनी मनोकामना मांगते हैं। वीडियो हुआ वायरल।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​औरैया। नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा ककोर रोड स्थित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को भारी संपन्न हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी में हुई इस नीलामी में स्थानीय व्यापारियों ने जमकर बोलियां लगाईं। ​नीलामी के दौरान बोलीदाताओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ​कुल प्रस्तावित दुकानें: 49 थी जिसमें ​नीलाम हुई दुकानें 27 रही। ​प्रारंभिक बोली ₹12.50 लाख से शुरू हुई जबकि ​उच्चतम बोली ₹17.50 लाख रही। ​
    1
    ​औरैया। नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा ककोर रोड स्थित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को भारी संपन्न हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी में हुई इस नीलामी में स्थानीय व्यापारियों ने जमकर बोलियां लगाईं। ​नीलामी के दौरान बोलीदाताओं में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ​कुल प्रस्तावित दुकानें: 49 थी जिसमें ​नीलाम हुई दुकानें 27 रही। ​प्रारंभिक बोली ₹12.50 लाख से शुरू हुई जबकि ​उच्चतम बोली ₹17.50 लाख रही। ​
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • bachho ka dance
    1
    bachho ka dance
    user_Nisha Kumari
    Nisha Kumari
    Bharthana, Etawah•
    3 hrs ago
  • औरैया जिले के कस्बा बेला स्थित सिद्ध पीठ नुनारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीराम कथा महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार दिन के सत्र में कानपुर नगर की प्रसिद्ध कथा वाचक प्रीतिका तिवारी द्वारा संगीतमय भागवत प्रवचन प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा और माखन चोर लीला का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ 8 फरवरी को हुआ था, जिसका समापन 14 फरवरी को होगा। 15 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी तथा 16 फरवरी को हवन पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    1
    औरैया जिले के कस्बा बेला स्थित सिद्ध पीठ नुनारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीराम कथा महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार दिन के सत्र में कानपुर नगर की प्रसिद्ध कथा वाचक प्रीतिका तिवारी द्वारा संगीतमय भागवत प्रवचन प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा और माखन चोर लीला का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ 8 फरवरी को हुआ था, जिसका समापन 14 फरवरी को होगा। 15 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी तथा 16 फरवरी को हवन पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियो/थानाध्यक्षो द्वारा जुम्मा की नमाज के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शुक्रवार/जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया।👇🏻*
    2
    *पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियो/थानाध्यक्षो द्वारा जुम्मा की नमाज के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शुक्रवार/जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया।👇🏻*
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • अजीतमल औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जलूपुर में पावन शिव महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्य आचार्य रामसेवक तिवारी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से अमृतमयी कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण निरूपण किया। कथा श्रवण हेतु क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिकता की सरिता प्रवाहित होती रही। महाराज श्री ने कथा के दौरान माता सती के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रजापिता दक्ष ने माता सती को पुत्री रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर माता सती ने उन्हें दर्शन दिए और वरदान देते हुए कहा कि वे उनके यहां पुत्री रूप में अवश्य जन्म लेंगी, परंतु जिस दिन उनका अपमान होगा, उसी दिन वे पृथ्वी लोक का त्याग कर अपने धाम को प्रस्थान करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका पृथ्वी से जाना ही दक्ष की मृत्यु का कारण बनेगा। आचार्य श्री ने आगे वर्णन किया कि किस प्रकार माता सती ने पुनः हिमाचल के यहां जन्म लेकर घोर तपस्या की और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। इस प्रसंग का वर्णन इतना भावपूर्ण था कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के मध्य प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस पावन अवसर पर ग्राम एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें रिंकू कश्यप, अल्लन दुकानदार, बदन दिवाकर, केशव प्रसाद, शंकर, हल्लू, मट्टू, विनोद पाल, लल्लू पाल, आशीष, शीलू पाल एवं मनोज तोमर प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह दिव्य कथा आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है और श्रद्धालुओं के लिए अनुपम अवसर प्रदान कर रहा है।
    1
    अजीतमल औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जलूपुर में पावन शिव महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन  हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्य आचार्य रामसेवक तिवारी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से अमृतमयी कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण निरूपण किया। कथा श्रवण हेतु क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिकता की सरिता प्रवाहित होती रही।
महाराज श्री ने कथा के दौरान माता सती के जन्म प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रजापिता दक्ष ने माता सती को पुत्री रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। तप से प्रसन्न होकर माता सती ने उन्हें दर्शन दिए और वरदान देते हुए कहा कि वे उनके यहां पुत्री रूप में अवश्य जन्म लेंगी, परंतु जिस दिन उनका अपमान होगा, उसी दिन वे पृथ्वी लोक का त्याग कर अपने धाम को प्रस्थान करेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका पृथ्वी से जाना ही दक्ष की मृत्यु का कारण बनेगा।
आचार्य श्री ने आगे वर्णन किया कि किस प्रकार माता सती ने पुनः हिमाचल के यहां जन्म लेकर घोर तपस्या की और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। इस प्रसंग का वर्णन इतना भावपूर्ण था कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के मध्य प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
इस पावन अवसर पर ग्राम एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें रिंकू कश्यप, अल्लन दुकानदार, बदन दिवाकर, केशव प्रसाद, शंकर, हल्लू, मट्टू, विनोद पाल, लल्लू पाल, आशीष, शीलू पाल एवं मनोज तोमर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह दिव्य कथा आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है और श्रद्धालुओं के लिए अनुपम अवसर प्रदान कर रहा है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.